logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत आकाशी पंचायत के शीरशि ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण विकास, पेसा कानून और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह नौ बजे बताया गया कि मुखिया कोलोस्टिका खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। ग्राम सभा में चैनपुर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ चैनपुर मुखिया शोभा देवी, जानावल पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो तथा आकाशी पंचायत के जनप्रतिनिधि संजय एक्का भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ‘पेसा कानून’ के अधिकारों, ग्राम सभा की भूमिका तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत राशि अब तक प्राप्त नहीं होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि भुगतान में विलंब के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाइयों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर ग्रामीणों ने विशेष रुचि दिखाई और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बैठक के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय ग्रामीण आशित खलखो के कार्यों का निरीक्षण किया। आशित खलखो पानी का टैंक बनाकर मछली पालन, सूकर पालन तथा उन्नत खेती के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण हैं और सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुखिया कोलोस्टिका खलखो, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो, संजय एक्का, बसंत एक्का, आशित खलखो, ओलिया, रोजिलिया, माधुरी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

3 hrs ago
user_चैनपुर अपडेट
चैनपुर अपडेट
Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
3 hrs ago

पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं पेसा कानून और सरकारी योजनाओं पर मंथन — आकाशी पंचायत की ग्राम सभा में उठीं ग्रामीणों की अहम समस्याएं आकांक्षी प्रखंड डुमरी अंतर्गत आकाशी पंचायत के शीरशि ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया, जहां ग्रामीण विकास, पेसा कानून और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। जानकारी देते हुए सोमवार सुबह नौ बजे बताया गया कि मुखिया कोलोस्टिका खलखो की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में ग्रामीणों की मूलभूत समस्याओं को प्राथमिकता के साथ सुना गया। ग्राम सभा में चैनपुर क्षेत्र की जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। उनके साथ चैनपुर मुखिया शोभा देवी, जानावल पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो तथा आकाशी पंचायत के जनप्रतिनिधि संजय एक्का भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक के दौरान ‘पेसा कानून’ के अधिकारों, ग्राम सभा की भूमिका तथा सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। ग्राम सभा में ग्रामीणों ने अबुआ आवास योजना के तहत राशि अब तक प्राप्त नहीं होने की समस्या प्रमुखता से उठाई। ग्रामीणों ने बताया कि भुगतान में विलंब के कारण आवास निर्माण कार्य प्रभावित हो रहा है। इसके अलावा जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाने में हो रही कठिनाइयों तथा अन्य प्रशासनिक समस्याओं को भी जनप्रतिनिधियों के समक्ष रखा गया। मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना को लेकर ग्रामीणों ने विशेष रुचि दिखाई और योजना से जुड़ने की प्रक्रिया की जानकारी प्राप्त की। बैठक के पश्चात जनप्रतिनिधियों ने स्थानीय ग्रामीण आशित खलखो के कार्यों का निरीक्षण किया। आशित खलखो पानी का टैंक बनाकर मछली पालन, सूकर पालन तथा उन्नत खेती के माध्यम से स्वरोजगार स्थापित कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों ने उनके प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रेरणादायी कार्य ग्रामीण आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण उदाहरण हैं और सरकार द्वारा इन्हें प्रोत्साहन मिलना चाहिए। इस अवसर पर मुखिया कोलोस्टिका खलखो, जिला परिषद सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, पंचायत समिति सदस्य शांता टोप्पो, संजय एक्का, बसंत एक्का, आशित खलखो, ओलिया, रोजिलिया, माधुरी, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

More news from झारखंड and nearby areas
  • रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के पास एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों में सरस्वती देवी (35), सुष्मिता बड़ाइक (21), गीतांजलि देवी (30), भावेश बड़ाइक (11), दशरथ नगेशिया (35) तथा ऑटो चालक जिशान (27) शामिल हैं। सभी घायल कोडरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार सभी लोग कोडरा से एक ऑटो में सवार होकर मेहमानी के लिए डुमरडीह जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो तेजी से गुमला कर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही
    1
    रायडीह थाना क्षेत्र के सीलम ढलान के पास एक सड़क हादसे में छह लोग घायल हो गए। घायलों में सरस्वती देवी (35), सुष्मिता बड़ाइक (21), गीतांजलि देवी (30), भावेश बड़ाइक (11), दशरथ नगेशिया (35) तथा ऑटो चालक जिशान (27) शामिल हैं। सभी घायल कोडरा गांव के निवासी बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सभी लोग कोडरा से एक ऑटो में सवार होकर मेहमानी के लिए डुमरडीह जा रहे थे। इसी दौरान सीलम ढलान के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने ऑटो को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना के बाद बोलेरो तेजी से गुमला कर फरार हो गया। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो में सवार सभी लोग घायल हो गए।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद करते हुए सभी घायलों को सदर अस्पताल, गुमला पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। चिकित्सकों के अनुसार सभी घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    8 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    4 hrs ago
  • पुआल ढेर तथा जंगल में आग लगने से पुआल जलकर राख,पालतू जानवर का चारा नष्ट जंगली जीव जंतुओं के बीच हुआ विकट समस्या
    1
    पुआल ढेर तथा जंगल में आग लगने से पुआल जलकर राख,पालतू जानवर का चारा नष्ट जंगली जीव जंतुओं के बीच हुआ विकट समस्या
    user_आलोक कुमार
    आलोक कुमार
    पत्रकार सेन्हा, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनबीर NHPC ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने वाले बच्चे इन दिनों अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बजाय नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहे हैं। खेल का मैदान जो कभी बच्चों की मेहनत और ऊर्जा का केंद्र हुआ करता था, अब शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों द्वारा मैदान में फोड़ी गई शराब और बीयर की बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। *​₹20 हजार की मैट जलाई, ग्राउंड को बनाया कचरा घर* अकादमी के कोच राजू राम ने प्रशासन के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि नशेड़ियों की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही अराजक तत्वों ने एकेडमी की ₹20,000 मूल्य की मैट जलाकर राख कर दी। इसके अलावा, रोजाना ग्राउंड में बीयर और दारू की बोतलें फोड़ी जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी खुद ग्राउंड से कांच के टुकड़े चुनकर उसे साफ कर रहे हैं, ताकि खेलते समय उनके साथियों को चोट न लगे। *​खिलाड़ी बच्चों में भय का माहौल, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल* अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का कहना है कि शाम के वक्त यहां अभ्यास करने में उन्हें डर लगता है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण खेल का माहौल दूषित हो गया है। बच्चों का कहना है कि वे पूरे उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन हर वक्त मन में यही डर रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए। *​प्रशासन से 'अभय' माहौल की मांग* कोच राजू राम और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। कोच ने कहा, "हम बच्चों को एक भय-मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना खेल खेल सकें और प्रखंड सहित जिले का का नाम रोशन कर सकें।" ​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन नशेड़ियों पर नकेल कसता है और कब खेल के मैदान को पुनः बच्चों के लिए सुरक्षित बनाता है।
    2
    जिले के बसिया प्रखंड स्थित कोनबीर NHPC ग्राउंड में क्रिकेट का अभ्यास करने वाले बच्चे इन दिनों अपनी खेल प्रतिभा निखारने के बजाय नशेड़ियों के आतंक से जूझ रहे हैं। खेल का मैदान जो कभी बच्चों की मेहनत और ऊर्जा का केंद्र हुआ करता था, अब शाम ढलते ही शराबियों और नशेड़ियों का अड्डा बन चुका है। नशेड़ियों द्वारा मैदान में फोड़ी गई शराब और बीयर की बोतलों के कांच के टुकड़े बच्चों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं।
*​₹20 हजार की मैट जलाई, ग्राउंड को बनाया कचरा घर* 
अकादमी के कोच राजू राम ने प्रशासन के समक्ष अपना दर्द बयां करते हुए बताया कि नशेड़ियों की करतूतें अब बर्दाश्त से बाहर हो गई हैं। दो दिन पूर्व ही अराजक तत्वों ने एकेडमी की ₹20,000 मूल्य की मैट जलाकर राख कर दी। इसके अलावा, रोजाना ग्राउंड में बीयर और दारू की बोतलें फोड़ी जा रही हैं। स्थिति यह है कि पिछले दो दिनों से एकेडमी के नन्हे खिलाड़ी खुद ग्राउंड से कांच के टुकड़े चुनकर उसे साफ कर रहे हैं, ताकि खेलते समय उनके साथियों को चोट न लगे।
*​खिलाड़ी बच्चों में भय का माहौल, विशेषकर बालिकाओं की सुरक्षा पर सवाल* 
अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे बच्चों, विशेषकर बालिकाओं का कहना है कि शाम के वक्त यहां अभ्यास करने में उन्हें डर लगता है। नशेड़ियों के जमावड़े के कारण खेल का माहौल दूषित हो गया है। बच्चों का कहना है कि वे पूरे उत्साह के साथ प्रैक्टिस करने आते हैं, लेकिन हर वक्त मन में यही डर रहता है कि कहीं कोई अनहोनी न हो जाए।
*​प्रशासन से 'अभय' माहौल की मांग* 
कोच राजू राम और एकेडमी के सभी खिलाड़ियों ने  प्रशासन से कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। उन्होंने मांग की है कि ग्राउंड में असामाजिक तत्वों के प्रवेश पर पूर्णतः रोक लगाई जाए और नियमित गश्त सुनिश्चित की जाए। कोच ने कहा, "हम बच्चों को एक भय-मुक्त वातावरण देना चाहते हैं, ताकि वे बिना किसी चिंता के अपना खेल खेल सकें और प्रखंड सहित जिले का का नाम रोशन कर सकें।"
​अब देखना यह होगा कि प्रशासन कब तक इन नशेड़ियों पर नकेल कसता है और कब खेल के मैदान को पुनः बच्चों के लिए सुरक्षित बनाता है।
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    5 hrs ago
  • ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड
    1
    ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड
    user_Badri Narayan Sahu
    Badri Narayan Sahu
    रिपोर्टर किसको, लोहरदगा, झारखंड•
    20 hrs ago
  • *दिनांक 18.04.2026 को बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्वार प्रतिमा एवं रूद्र यज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह*झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम जी*मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार जी,* यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश साहू जी,जिला परिषद सदस्य श्रीमती प्रियंका कुमारी जी,यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक जी,JMM प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु जी,समाजसेवी प्रदीप यादव जी, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव जी,युवा नेता अंकित पाण्डेय जी,दीपक कुमार जी, संदीप कुमार जी,राजेश यादव जी, नीरज रजक जी समेत हजारों भक्त मौजूद थे।।।।
    1
    *दिनांक 18.04.2026 को बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्वार प्रतिमा एवं रूद्र यज्ञ के तहत भव्य कलश यात्रा में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह*झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम जी*मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार जी,* यज्ञ समिति के अध्यक्ष अखिलेश साहू जी,जिला परिषद सदस्य श्रीमती प्रियंका कुमारी जी,यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक जी,JMM प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु जी,समाजसेवी प्रदीप यादव जी, झामुमो जिला कोषाध्यक्ष मनोज यादव जी,युवा नेता अंकित पाण्डेय जी,दीपक कुमार जी, संदीप कुमार जी,राजेश यादव जी, नीरज रजक जी समेत हजारों भक्त मौजूद थे।।।।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
  • जयकारों से गूंजा टांगीनाथ धाम, भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का महासैलाब डुमरी प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में भगवान शिव के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। जानकारी देते हुए रविवार सुबह ग्यारह बजे बताया गया कि जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुँचे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला। भगवान परशुराम की तपोस्थली माने जाने वाले टांगीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मान्यता है कि यहाँ भगवान परशुराम का अक्षय फरसा आज भी जमीन में स्थापित है। जयंती के पावन अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दिव्य फरसे की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। भक्तों ने पवित्र कुंड में स्नान करने के बाद भगवान शिव एवं भगवान परशुराम का जलाभिषेक किया। धूप, दीप एवं नैवेद्य अर्पित कर विधि-विधान से आरती की गई और परिवार की खुशहाली व मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा गया। मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन, धार्मिक वंदना तथा “भगवान परशुराम की जय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं का कहना है कि परशुराम जयंती के दिन यहाँ पूजा करने का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि यह स्थल भगवान परशुराम की तपस्या और शक्ति से जुड़ा हुआ माना जाता है। दिनभर श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह और चहल-पहल बनी रही। #टांगीनाथधाम #भगवानपरशुरामजयंती #धार्मिकआस्था #गुमलाखबर #झारखंडसमाचार #डुमरी #हरहरमहादेव #सनातनसंस्कृति
    1
    जयकारों से गूंजा टांगीनाथ धाम, भगवान परशुराम जयंती पर उमड़ा आस्था का महासैलाब 
डुमरी प्रखंड स्थित सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल बाबा टांगीनाथ धाम में भगवान शिव के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाई गई। जानकारी देते हुए रविवार सुबह ग्यारह बजे बताया गया कि जयंती के अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम पहुँचे और पूरे क्षेत्र में भक्तिमय वातावरण देखने को मिला।
भगवान परशुराम की तपोस्थली माने जाने वाले टांगीनाथ धाम में विशेष पूजा-अर्चना एवं धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया गया। मान्यता है कि यहाँ भगवान परशुराम का अक्षय फरसा आज भी जमीन में स्थापित है। जयंती के पावन अवसर पर दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने दिव्य फरसे की पूजा कर सुख-समृद्धि एवं मंगल कामना की।
सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। भक्तों ने पवित्र कुंड में स्नान करने के बाद भगवान शिव एवं भगवान परशुराम का जलाभिषेक किया। धूप, दीप एवं नैवेद्य अर्पित कर विधि-विधान से आरती की गई और परिवार की खुशहाली व मनोकामना पूर्ति के लिए आशीर्वाद मांगा गया।
मंदिर परिसर में आयोजित भजन-कीर्तन, धार्मिक वंदना तथा “भगवान परशुराम की जय” और “हर-हर महादेव” के जयघोष से पूरा वातावरण आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। श्रद्धालुओं का कहना है कि परशुराम जयंती के दिन यहाँ पूजा करने का विशेष धार्मिक महत्व है, क्योंकि यह स्थल भगवान परशुराम की तपस्या और शक्ति से जुड़ा हुआ माना जाता है।
दिनभर श्रद्धालुओं के आने-जाने का सिलसिला जारी रहा, जिससे धाम एवं आसपास के क्षेत्रों में धार्मिक उत्साह और चहल-पहल बनी रही।
#टांगीनाथधाम #भगवानपरशुरामजयंती #धार्मिकआस्था #गुमलाखबर #झारखंडसमाचार #डुमरी #हरहरमहादेव #सनातनसंस्कृति
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    23 hrs ago
  • Post by AAM JANATA
    1
    Post by AAM JANATA
    user_AAM JANATA
    AAM JANATA
    लोहरदगा, लोहरदगा, झारखंड•
    19 hrs ago
  • लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    2
    लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
    user_Ram Kumar
    Ram Kumar
    Photographer लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.