Shuru
Apke Nagar Ki App…
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव परिवार जीर्णोद्धार एवं रुद्र यज्ञ शुरू, 24 अप्रैल तक चलेगा आयोजन लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
Ram Kumar
भव्य कलश यात्रा के साथ शिव परिवार जीर्णोद्धार एवं रुद्र यज्ञ शुरू, 24 अप्रैल तक चलेगा आयोजन लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।
More news from झारखंड and nearby areas
- आज भंडारा 301 वा बार संपन्न तपती गर्मी के बीच भंडारा प्राप्त करने वाले लोगों में काफी उत्साह देखा गया भंडारा कार्यक्रम आलोक मोहन स्मृति सेवा आश्रम लातेहार द्वारा संचालित किया गया। भंडारा कार्यक्रम सप्ताह में 2 दिन सोमवार एवं शनिवार को । शहर के श्री राम वाटिका परिसर स्थित अन्नपूर्णा प्रसाद वितरण केंद्र के तत्वावधान में आज दिन सोमवार दिनांक 20 अप्रैल 20 26 की दोपहर 1 00 बजे से लोगों के बीच चावल बेसन कढ़ी तिलोरी अचार एवं शुद्ध शीतल पेयजल का वितरण किया गया। भंडारा कार्यक्रम का संचालन केंद्र के संचालक संत श्री रामनाथ अग्रवाल जी एवं दयावती अग्रवाल जी ने किया जबकि वितरण के मौके पर अन्य लोग मौजूद थे1
- लातेहार: बालूमाथ प्रखंड के ओक्या ग्राम में श्री श्री 1008 शिव परिवार जीर्णोद्धार प्रतिमा एवं रुद्र यज्ञ का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। यह धार्मिक आयोजन 24 अप्रैल तक चलेगा। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और पूरे गांव का माहौल भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम में शामिल हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड के पूर्व मंत्री लातेहार के लोकप्रिय नेता माननीय वैद्यनाथ राम। मौके पर पूर्व विधायक प्रतिनिधि प्रभात कुमार, यज्ञ समिति अध्यक्ष अखिलेश साहू, जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी, यज्ञ आचार्य पंडित रमेश देव पौराणिक, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप गंझु सहित कई जनप्रतिनिधि व समाजसेवी मौजूद रहे।2
- लातेहार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेतपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। जिला महामंत्री छोटू राजा ने समाज की समस्याओं के समाधान में संगठन की सक्रिय भूमिका की चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने की, जबकि संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दिलीप प्रसाद ने किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे, दिशा सदस्य रानी देवी, सुकन्या देवी, राजबली भुईयां, दीपक पासवान, आलोक कुमार अकेला, खरीदन राम, बृजमोहन राम, अवधेश राम, हरेंद्र राम, रामधनी राम, ब्रह्मदेव राम, राजदेव राम, संतोष राम, रामलाल राम, अशोक राम सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे दूसरा हैडलाइन4
- छिपादोहर, लातेहार:-लातेहार जिला के छिपा दोहर बाजार में आज दिनांक 19 अप्रैल को छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में एक सर्व दलीय बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता छिपादोहर मुखिया बेरोनिक कुजूर ने स्वयं किया|कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने भावनाओं को रखा जहां सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से प्रजातांत्रिक एवं क्रमबद्ध होकर आंदोलन करेंगे|जिसके तहत एक सप्ताह के अंदर सभी के सहयोग से एक मसाला जुलूस निकाला जाएगा|जिसमें रेल अधिकारियों के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सोपा जाएगा| साथ ही साथ प्रभावित सभी गांव में अलग-अलग जनसभा कर संबंधित रेल अधिकारी एवं माननीय सांसद महोदय को लिखित भेजा जाएगा|साथ ही साथ माननीय उच्चतम न्यायालय में भी एक जनहित याचिका दायर करने पर भी विचार किया जा रहा है|इस सर्व दलीय बैठक में इस क्षेत्र के माननीय सांसद महोदय श्री कालीचरण सिंह फोन कॉल के माध्यम से बैठक में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा आप सभी क्षेत्रवासियों के इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं,जहां इस विषय में मेरे द्वारा जो सहयोग आपको चाहिए,वह किया जाएगा|सर्वदलीय बैठक के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षण उमेश चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, मुख सलाहकार तेतर यादव,प्रमुख सुशीला देवी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह, मुखिया बलदेव परहिया तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|1
- Post by Ashok Singh bhugta1
- Post by AAM JANATA1
- मांडर मुख्य डाकघर के समीप शनिवार देर रात एक बड़ा हादसा हो गया। यहाँ ऊपर से गुजर रहा 11,000 वोल्ट का हाई वोल्टेज तार अचानक टूटकर गिर गया, जिससे भीषण आग लग गई2
- *लातेहार। लातेहार सदर थाना क्षेत्र के उदयपुर के समीप एनएच-39 पर एक कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। घटना में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।*1