छिपादोहर की हेहेगड़ा स्टेशन को बचाने के उद्देश्य से ग्रामीण हुए गोल बंद, जहां उन्होंने आंदोलन करने की चेतावनी दी| छिपादोहर, लातेहार:-लातेहार जिला के छिपा दोहर बाजार में आज दिनांक 19 अप्रैल को छिपादोहर एवं हेहेगड़ा रेलवे स्टेशन विस्थापन के विरोध में एक सर्व दलीय बैठक आयोजित की गई जिसकी अध्यक्षता छिपादोहर मुखिया बेरोनिक कुजूर ने स्वयं किया|कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने भावनाओं को रखा जहां सभी वक्ताओं ने अपनी बातों को रखते हुए कहा की आम जनता एवं जनप्रतिनिधियों के सहयोग से शांतिपूर्ण तरीके से प्रजातांत्रिक एवं क्रमबद्ध होकर आंदोलन करेंगे|जिसके तहत एक सप्ताह के अंदर सभी के सहयोग से एक मसाला जुलूस निकाला जाएगा|जिसमें रेल अधिकारियों के नाम स्टेशन प्रबंधक को ज्ञापन सोपा जाएगा| साथ ही साथ प्रभावित सभी गांव में अलग-अलग जनसभा कर संबंधित रेल अधिकारी एवं माननीय सांसद महोदय को लिखित भेजा जाएगा|साथ ही साथ माननीय उच्चतम न्यायालय में भी एक जनहित याचिका दायर करने पर भी विचार किया जा रहा है|इस सर्व दलीय बैठक में इस क्षेत्र के माननीय सांसद महोदय श्री कालीचरण सिंह फोन कॉल के माध्यम से बैठक में शामिल हुए जहां उन्होंने कहा आप सभी क्षेत्रवासियों के इस लड़ाई में मैं आपके साथ खड़ा हूं,जहां इस विषय में मेरे द्वारा जो सहयोग आपको चाहिए,वह किया जाएगा|सर्वदलीय बैठक के इस कार्यक्रम में समिति के संरक्षण उमेश चंद्रवंशी,कोषाध्यक्ष विजय प्रसाद, मुख सलाहकार तेतर यादव,प्रमुख सुशीला देवी प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष आशीष सिंह, मुखिया बलदेव परहिया तथा क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि एवं सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे|

- लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।2
- आज़ दिनांक 19अप्रैल लातेहार जिला मुख्यालय के अम्बवाटीकर मोहल्ले के शिव मंदिर प्रांगण मे ब्राह्मण समाज लातेहार जिला की बैठक की गई जिसमे अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी की जयंती मनाई गई समाज के बिशिष्ठ जनो ने महत्वपूर्ण सुझाव दिए अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डेय ने की कार्यक्रम की समाप्ति धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने की प्रमुख बिचार देने वालो मे नरेश पाठक रामप्रवेश पाण्डेय बिनय पाण्डेय राजीवरंजन पाण्डेय मुकेश पाण्डेय अवधेश पाण्डेय पंकज तिवारी समेत कई लोग बिचार दिए2
- लातेहार ।आईटीडीए निदेशक प्रवीण गागराई ने बताया कि जिले में JPSC प्रारंभिक परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त माहौल में सफलतापूर्वक संपन्न हुई। जिले के 13 परीक्षा केंद्रों पर प्रशासन द्वारा सख्त जांच एवं निगरानी व्यवस्था लागू की गई थी। सभी केंद्रों पर प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की गहन तलाशी ली गई, जिससे परीक्षा प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी और व्यवस्थित बनी रही।1
- चतरा: जिले के नवनियुक्त उपायुक्त (डीसी) रवि आनंद ने रविवार को प्रसिद्ध माँ भद्रकाली मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने मुख्य मंदिर में माता भद्रकाली की आराधना कर जिले की सुख-समृद्धि एवं शांति की कामना की। पूजा-अर्चना के क्रम में डीसी रवि आनंद ने मंदिर परिसर स्थित सहस्त्र शिवलिंग महादेव मंदिर, राम-जानकी मंदिर, पंचमुखी हनुमान मंदिर, शनि देव मंदिर तथा कोठेश्वर नाथ मंदिर में भी दर्शन-पूजन किया। मंदिर आगमन पर एसडीओ जहूर आलम, भाजपा जिला महामंत्री डॉ. मृत्युंजय सिंह, रत्नेश्वर शर्मा, पूर्व जिला मंत्री सतीश सिंह, सुरेंद्र सिंह, संतोष सोनी समेत अन्य गणमान्य लोगों ने मंदिर कार्यालय में डीसी को माँ भद्रकाली का स्मृति चिह्न भेंट कर उनका स्वागत व सम्मान किया।1
- Post by AAM JANATA1
- ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड1
- लातेहार: मनीला से लौटे जुबली रोड निवासी निर्दोष गुप्ता ने बताया कि वहां कृषि में उन्नत तकनीक से वर्ष में तीन बार धान की खेती होती है। उन्होंने कहा कि यदि यहां भी सरकार ऐसी तकनीक उपलब्ध कराए, तो किसानों की आय बढ़ेगी और कृषि क्षेत्र में बड़ा सुधार संभव होगा।1
- लातेहार।लातेहार शहर के अम्बवाटिकर हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती श्रद्धा, भक्ति एवं उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे ने की।कार्यक्रम की शुरुआत भगवान परशुराम की वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं आरती से हुई, जिसे संजय तिवारी ने संपन्न कराया। इसके बाद भगवान परशुराम के चित्र पर जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे एवं पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से माल्यार्पण किया।अपने संबोधन में जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे ने कहा कि भगवान परशुराम जयंती हम सभी हर वर्ष मिल-जुलकर मनाते हैं। उनके आदर्शों एवं बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रो. रामप्रवेश पाण्डे ने कहा कि भगवान परशुराम विष्णु के छठे अवतार हैं और उन्होंने सदैव अन्याय के विरुद्ध धर्म की रक्षा का संदेश दिया। नरेश पाठक ने अक्षय तृतीया एवं भगवान परशुराम जन्मोत्सव को अत्यंत महत्वपूर्ण बताया। विनय पाण्डे ने कहा कि भगवान परशुराम हम सभी के आराध्य हैं। अवधेश पाण्डे एवं मुकेश पाण्डे ने कहा कि यह दिन संकल्प लेने का अवसर है।पंकज तिवारी ने कहा कि भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर अन्याय एवं अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष करने का संकल्प लेना चाहिए। राजीव रंजन पाण्डे एवं प्रकाश तिवारी ने भगवान परशुराम के गौरवशाली इतिहास को याद करते हुए उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।मौके पर ललित पाण्डे, सीताराम पाण्डे, पारस तिवारी, मिथिलेश पाण्डे, कमलापति पाण्डे, किशोर उपाध्याय, मनीष पाठक, सोनू पाण्डे सहित कई लोग उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने किया।3
- चतरा: सदर प्रखंड के भोज्या गांव स्थित बड़का आहार में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ, जहां तालाब में डूबने से मां और उसकी दो बेटियों की मौत हो गई। घटना के बाद पूरे गांव में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी में खीरू यादव की पत्नी परवा देवी अपनी बेटियों गीता कुमारी (8) और मालती कुमारी (6) के साथ कपड़ा धोने तालाब गई थीं। इसी दौरान एक बच्ची फिसलकर गहरे पानी में चली गई। उसे बचाने के प्रयास में मां और दूसरी बेटी भी तालाब में उतर गईं, लेकिन गहराई और फिसलन के कारण तीनों डूब गईं। सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद तीनों के शव बाहर निकाले। पुलिस व प्रशासन को जानकारी देने के बावजूद नही पहुंचने पर ग्रामीणों में आक्रोश है।1