Shuru
Apke Nagar Ki App…
Ashok Singh bhugta
More news from झारखंड and nearby areas
- Post by Ashok Singh bhugta1
- ग्राम हेसाग,पंचायत हेसाग, जिला लोहरदगा झारखण्ड1
- प्रखंड के ग्राम चटकपुर में रौनियार वैश्य समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को दुर्गा मंदिर परिसर में संपन्न हुई। इस बैठक के दौरान समाज के वर्तमान अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद ने अपने पद से इस्तीफा देकर सबको चौंका दिया। उन्होंने अपना त्यागपत्र समाज के मुख्य संरक्षक कपिलदेव प्रसाद और मुनेश्वर प्रसाद को सौंप दिया है। *इस्तीफे के मुख्य कारण* शत्रुघ्न प्रसाद, जो 13 सितंबर 2019 से अध्यक्ष पद पर कार्यरत थे, ने अपने इस्तीफे के पीछे कमेटी के सदस्यों द्वारा उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिलना बताया। *इन पदों से दिया त्यागपत्र* शत्रुघ्न प्रसाद ने केवल अध्यक्षता ही नहीं, बल्कि समाज से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों से भी नाता तोड़ लिया है। उन्होंने अध्यक्ष पद, दुर्गा पूजा लाइसेंस धारी और रामनवमी पूजा लाइसेंस धारी के पदों से सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया है। *बैठक में ये रहे मौजूद* इस अवसर पर मुख्य रूप से मुख्य संरक्षक कपिल देव प्रसाद, मुनेश्वर प्रसाद, निलेश कुमार, राम प्रवेश गुप्ता, उदय कुमार, शिवशंकर, विंदु प्रसाद, धनेश्वर प्रसाद, उमेश कुमार, राहुल कुमार, और रितेश कुमार सहित समाज के कई अन्य लोग उपस्थित थे।1
- लातेहार: अम्बवाटिकर हनुमान मंदिर परिसर में ब्राह्मण समाज के तत्वावधान में भगवान परशुराम जयंती जिला अध्यक्ष प्रेमचंद पाण्डे की अध्यक्षता में मनाई गई। इस अवसर पर संजय तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा व आरती सम्पन्न कराई। वहीं प्रेमचंद पाण्डे एवं पंकज तिवारी ने संयुक्त रूप से चित्र पर माल्यार्पण किया। अपने संबोधन में श्री पाण्डे ने कहा कि हम हर वर्ष जयंती मनाते हैं और सभी को भगवान परशुराम के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए। प्रो. रामप्रवेश पाण्डे ने उन्हें विष्णु का छठा अवतार बताते हुए अन्याय के खिलाफ संघर्ष की प्रेरणा दी। नरेश पाठक ने अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डाला।मौके पर ललित पाण्डे,सीताराम पाण्डे,पारस तिवारी,संजय दुबे, मिथिलेश पाण्डे,कमलापति पांडेय, गुडु दुबे,बबलू पाण्डे,किशोर उपाध्याय,मनीष पाठक,पंकज मिश्रा,संजय पाण्डे,छोटे तिवारी,पंकज पांडे,सोनू पाण्डे,अशोक तिवारी आदी मौजूद रहे। धन्यवाद ज्ञापन राजन तिवारी ने किया।2
- Post by AAM JANATA1
- लातेहार। भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वावधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेतपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित रहे।संगोष्ठी को संबोधित करते हुए किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार करने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा अनुसूचित जाति समाज के सम्मान और अधिकारों की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के संघर्षमय जीवन पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकता पर बल दिया। जिला महामंत्री छोटू राजा ने समाज की समस्याओं के समाधान में संगठन की सक्रिय भूमिका की चर्चा की।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने की, जबकि संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया। धन्यवाद ज्ञापन समाजसेवी दिलीप प्रसाद ने किया।मौके पर जिला उपाध्यक्ष उषा देवी, अधिवक्ता राजीव रंजन पांडे, दिशा सदस्य रानी देवी, सुकन्या देवी, राजबली भुईयां, दीपक पासवान, आलोक कुमार अकेला, खरीदन राम, बृजमोहन राम, अवधेश राम, हरेंद्र राम, रामधनी राम, ब्रह्मदेव राम, राजदेव राम, संतोष राम, रामलाल राम, अशोक राम सहित सैकड़ों महिला-पुरुष ग्रामीण व कार्यकर्ता उपस्थित थे दूसरा हैडलाइन4
- लोहरदगा के उपायुक्त संदीप कुमार मीना ने 19 अप्रैल 2026 को होने वाली जेपीएससी प्रारंभिक परीक्षा के सफल आयोजन के लिए समाहरणालय में पदाधिकारियों और दंडाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की।1
- लातेहार:भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के तत्वाधान में रविवार को लातेहार विधानसभा क्षेत्र के हेठपोचरा पंचायत अंतर्गत ग्राम पोचरा (भोलापुर) स्थित अंबेडकर भवन में डॉ. भीमराव अंबेडकर सम्मान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सह सिमरिया के पूर्व विधायक किशुन दास उपस्थित थे। संगोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि किशुन दास ने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति को संवैधानिक अधिकार देकर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार बाबा साहब के सपनों को साकार कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो के मंत्र को जन-जन तक पहुँचाएं।इस दौरान कई वक्ताओं ने अपने विचार साझा किए। जिला अध्यक्ष बंसी यादव ने कहा कि भाजपा हमेशा से अनुसूचित जाति समाज के मान-सम्मान की रक्षक रही है। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजधानी प्रसाद यादव ने बाबा साहब के जीवन संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए सामाजिक एकजुटता पर बल दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री छोटू राजा जिला मीडिया प्रभारी राजीव रंजन पांडेय ने भी समाज की समस्याओं और उनके समाधान हेतु संगठन की सक्रियता पर अपनी बात रखी।कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बंसी यादव व संचालन एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार रजक ने किया।2