logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सरगुजा में बड़ा CLF घोटाला! 23 लाख 60 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत लेखापाल सविता सिंह और एरिया कॉर्डिनेटर जूही सबा पर गंभीर आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक (सरगुजा) के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में क्लस्टर लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर जूही सबा पर सीएलएफ खाते से 23,60,360 रुपये की वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया गया है। मुख्य आरोप: 19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर ए. सी. जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने मात्र तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया। सीएलएफ के रजिस्टर, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया गया। पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई। सीएलएफ की सील आरोपीयों ने अपने पास रख ली है। कैडर सदस्यों के मानदेय की कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह के बैंक खातों में जमा कर निकासी की गई। लेखापाल सविता सिंह ने कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) ट्रांसफर करवाए। जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो ए.सी.जूही मैडम ने “मैंने पैसा नहीं लिया” कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। पदाधिकारियों की मांग: सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का तुरंत निरीक्षण कराया जाए। पूरे मामले का लेखा परीक्षण कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए। दोषी लेखापाल और एसी को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए। नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र पर समीटा सिंह (अध्यक्ष), मीना गोमती (सचिव) और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है। पदाधिकारियों ने कहा — “गरीब महिलाओं की मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग है।” (प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

7 hrs ago
user_Jarif Khan
Jarif Khan
अंबिकापुर, सरगुजा, छत्तीसगढ़•
7 hrs ago

सरगुजा में बड़ा CLF घोटाला! 23 लाख 60 हजार रुपये की हेरा-फेरी का आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक के पदाधिकारियों ने कलेक्टर को दी शिकायत लेखापाल सविता सिंह और एरिया कॉर्डिनेटर जूही सबा पर गंभीर आरोप। जय मां भारती क्लस्टर संगठन, उदयपुर ब्लॉक (सरगुजा) के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने जिला कलेक्टर महोदय को लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। शिकायत में क्लस्टर लेखापाल सविता सिंह और एरिया कोऑर्डिनेटर जूही सबा पर सीएलएफ खाते से 23,60,360 रुपये की वित्तीय हेरा-फेरी का गंभीर आरोप लगाया गया है। मुख्य आरोप: 19 मार्च 2026 को सीएलएफ बैठक में कैडर सदस्यों द्वारा हिसाब-किताब मांगे जाने पर ए. सी. जूही सबा और लेखापाल सविता सिंह ने मात्र तीन दिन का समय मांगा था, लेकिन आज तक कोई जवाब नहीं दिया गया। सीएलएफ के रजिस्टर, बैंक पासबुक और अन्य दस्तावेज जांच के लिए मांगे जाने पर देने से इनकार कर दिया गया। पदाधिकारियों को गुमराह करके सीएलएफ खाते से अनियमित निकासी की गई। सीएलएफ की सील आरोपीयों ने अपने पास रख ली है। कैडर सदस्यों के मानदेय की कटौती करके सविता सिंह और रीना सिंह के बैंक खातों में जमा कर निकासी की गई। लेखापाल सविता सिंह ने कोषाध्यक्ष के खाते से जूही सबा के नाम 1,50,000 रुपये (एक लाख पचास हजार) ट्रांसफर करवाए। जब जिला स्तर से जांच टीम विजिट पर आई तो ए.सी.जूही मैडम ने “मैंने पैसा नहीं लिया” कहकर पूरे मामले को दबाने का प्रयास किया। पदाधिकारियों की मांग: सविता सिंह, रीना सिंह और जूही सबा के सभी बैंक खातों का तुरंत निरीक्षण कराया जाए। पूरे मामले का लेखा परीक्षण कर गबन की गई राशि की पूरी वसूली की जाए। दोषी लेखापाल और एसी को उदयपुर ब्लॉक से तत्काल हटाया जाए। नियम-विरुद्ध कार्य करवाने के लिए उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। शिकायत पत्र पर समीटा सिंह (अध्यक्ष), मीना गोमती (सचिव) और कोषाध्यक्ष के हस्ताक्षर हैं। प्रतिलिपि जिला सीईओ, जनपद सीईओ को भी भेजी गई है। पदाधिकारियों ने कहा — “गरीब महिलाओं की मेहनत की कमाई और सीएलएफ का पैसा लूटा जा रहा है। प्रशासन से सख्त और तुरंत कार्रवाई की मांग है।” (प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

More news from Jashpur and nearby areas
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    5 hrs ago
  • बलरामपुर राजीव भवन में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, कांग्रेसियों ने बाबा साहेब के योगदान को किया याद ​बलरामपुर | 14 अप्रैल 2026 भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' बलरामपुर में गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने की। ​श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठी ​कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। ​इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे: ​वरिष्ठ नेतृत्व रिपोजित सिंह देव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (कोषाध्यक्ष), छोटू बंगाली (उपाध्यक्ष)। ​संगठन पदाधिकारी बुद्धदेव सिंह पोया (जिला सचिव), अरुण दास, संजय खाखा, बिगन सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल)। ​जनप्रतिनिधि अमृत खलखो (जनपद सदस्य), कृपाशंकर, सूरजदेव ठाकुर, वसीम खान, मुमताज खान, अशरफ अंसारी। ​सक्रिय कार्यकर्ता इमरान, इरफान खान, हरभजन सिंह, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, तिलदेव यादव, सतनारायण यादव, पारसनाथ यादव, संतोषी सिंह, श्रीमती दुर्गावती, बैजनाथ सिंह, संतन भगत। ​युवा एवं अन्य सदस्य: विवेक सिंह, सुधांशु मंडल, राजू नायक, रविन्द्र सरकार, राहुल विश्वास, बांसदेव एवं अन्य।
    1
    बलरामपुर राजीव भवन में मनाई गई डॉ. अंबेडकर जयंती, कांग्रेसियों ने बाबा साहेब के योगदान को किया याद
​बलरामपुर | 14 अप्रैल 2026 भारतीय संविधान के शिल्पकार और भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती आज जिला कांग्रेस कार्यालय 'राजीव भवन' बलरामपुर में गरिमापूर्ण ढंग से मनाई गई। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर के अध्यक्ष समीर सिंह देव ने की।
​श्रद्धांजलि और विचार गोष्ठी
​कार्यक्रम की शुरुआत में उपस्थित कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का सफल संचालन सेवादल के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रेमसागर सिंह द्वारा किया गया। वक्ताओं ने बाबा साहेब के जीवन संघर्ष और सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
​इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल थे:
​वरिष्ठ नेतृत्व रिपोजित सिंह देव (वरिष्ठ उपाध्यक्ष), सुनील गुप्ता (कोषाध्यक्ष), छोटू बंगाली (उपाध्यक्ष)।
​संगठन पदाधिकारी बुद्धदेव सिंह पोया (जिला सचिव), अरुण दास, संजय खाखा, बिगन सिंह (ब्लॉक अध्यक्ष सेवादल)।
​जनप्रतिनिधि अमृत खलखो (जनपद सदस्य), कृपाशंकर, सूरजदेव ठाकुर, वसीम खान, मुमताज खान, अशरफ अंसारी।
​सक्रिय कार्यकर्ता इमरान, इरफान खान, हरभजन सिंह, सुभाष गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, तिलदेव यादव, सतनारायण यादव, पारसनाथ यादव, संतोषी सिंह, श्रीमती दुर्गावती, बैजनाथ सिंह, संतन भगत।
​युवा एवं अन्य सदस्य: विवेक सिंह, सुधांशु मंडल, राजू नायक, रविन्द्र सरकार, राहुल विश्वास, बांसदेव एवं अन्य।
    user_Ali Khan
    Ali Khan
    बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    2 hrs ago
  • जागरूकता हेतु निकाली गई रैली बलरामपुर/ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें। कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई। रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई। इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।
    2
    जागरूकता हेतु निकाली गई  रैली
बलरामपुर/ राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के अवसर पर कलेक्टर श्री राजेंद्र कटारा द्वारा अग्नि सुरक्षा बचाव कार्य के दौरान शहीद हुए अग्निशमन अधिकारी एवं कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन धारण किया गया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री कटारा ने जिलेवासियों से अग्नि सुरक्षा उपायों के प्रति सजग एवं जागरूक रहने की अपील की। उन्होंने जवानों से अग्नि दुर्घटनाओं से होने वाली क्षति को रोकने तथा समय रहते बचाव के उपायों की जानकारी आमजनो तक पहुंचाने की बात कही। कलेक्टर ने उपस्थित अधिकारियों एवं अग्निशमन कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि वे जिले के सभी स्कूलों, कॉलेजों, अस्पतालों, जनसभाओं, हाट-बाजारों तथा आवासीय एवं व्यावसायिक क्षेत्रों में जाकर अग्नि सुरक्षा के उपायों का व्यापक प्रचार-प्रसार करें, ताकि अधिक से अधिक लोग जागरूक हो सकें।
कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्टर श्री कटारा ने पुराना बस स्टैंड (कलेक्टर बंगला के समीप) से अग्नि सुरक्षा जागरूकता एवं यातायात नियमों के पालन हेतु बाइक रैली को हरी झंडी दिखाई।  रैली पुराना बस स्टैंड से प्रारंभ होकर संयुक्त कलेक्ट्रेट कार्यालय तक शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए संपन्न हुई। रैली में अग्निशमन विभाग, पुलिस बल एवं नगर सैनिकों ने सक्रिय सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर रक्षित निरीक्षक श्री विमलेश कुमार देवांगन, अग्निशमन केंद्र प्रभारी उपनिरीक्षक श्री अखिलेश कुमार, फायरमेन श्री श्रवण कुमार लकड़ा, श्री सुनील एक्का, वाहन चालक सह ऑपरेटर श्री फ्रांसिस जेवियर, मेजर श्री संजय पटेल, श्री धर्मजीत नेताम सहित कार्यालय के अन्य कर्मचारी एवं जवान उपस्थित रहे।
    user_Shoaib Siddiqui
    Shoaib Siddiqui
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • बलरामपुर जिले के रामानुजगंज तहसील क्षेत्र से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दस्तावेज लेखकों द्वारा रजिस्ट्री, नामांतरण और हक त्याग जैसे जरूरी कामों के नाम पर आम नागरिकों से खुलेआम अतिरिक्त वसूली किए जाने के आरोप लग रहे हैं। स्थानीय स्तर पर पिछले कई महीनों से इस तरह की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन अब एक ताजा मामले ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं। मामला क्या है? ग्राम कानपुर निवासी तस्वुन पति मुस्लिम अपने पिता के निधन के बाद अपनी हिस्सेदारी की भूमि अपने भाइयों—सिराजुद्दीन अंसारी, तैयब अंसारी और तालिब अंसारी (पिता वाजिद अंसारी, निवासी महावीर गंज)—के नाम हक त्याग (रिलinquishment) करने रामानुजगंज तहसील पहुंचीं। यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें शासन द्वारा शुल्क पहले से तय होता है और उसी के आधार पर दस्तावेज तैयार किए जाते हैं। कागजों में कुछ, वसूली में कुछ और दस्तावेज में दर्ज विवरण के अनुसार: सर्विस चार्ज: ₹960 स्टांप ड्यूटी: ₹1600 रजिस्ट्रेशन फीस: ₹500 अन्य शुल्क सहित कुल: लगभग ₹3960 यानी सरकारी नियमों के मुताबिक पूरे काम का खर्च चार हजार रुपये से भी कम होना चाहिए था। लेकिन आरोप है कि हकीकत में इससे कई गुना ज्यादा पैसा लिया गया। तीन भाइयों से अलग-अलग ‘उगाही’ जानकारी के मुताबिक दस्तावेज लेखक ने तीनों भाइयों से अलग-अलग भारी रकम वसूली: एक से ₹10,000 दूसरे से ₹11,000 तीसरे से ₹12,000 इस तरह एक ही हक त्याग प्रक्रिया में कुल मिलाकर हजारों रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई। यह रकम तय शुल्क से कई गुना अधिक है, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। क्या यह अकेला मामला है? स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि तहसील क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा ‘सिस्टम’ है। रजिस्ट्री में अलग दर नामांतरण में अलग ‘सेटिंग’ हक त्याग में अलग ‘रेट’ हर काम के लिए अनौपचारिक शुल्क तय होने की बात कही जा रही है। कई लोग शिकायत करने से डरते हैं या प्रक्रिया में देरी के डर से चुपचाप पैसा दे देते हैं। जिम्मेदार कौन? सबसे बड़ा सवाल यही है कि: क्या तहसील प्रशासन को इस अवैध वसूली की जानकारी नहीं है? अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या यह सब बिना किसी मिलीभगत के संभव है? दस्तावेज लेखकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि वही सीधे हितग्राहियों से संपर्क में रहते हैं और पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं। आम जनता सबसे ज्यादा परेशान इस तरह की वसूली का सबसे ज्यादा असर गरीब और ग्रामीण लोगों पर पड़ता है। जिन्हें नियमों की पूरी जानकारी नहीं होती जो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं और जिन्हें मजबूरी में ज्यादा पैसा देना पड़ता है जांच और कार्रवाई की मांग मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि: पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए दस्तावेज लेखकों की भूमिका की जांच हो दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए और भविष्य में ऐसी वसूली रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, या फिर यह मामला भी बाकी शिकायतों की तरह दबकर रह जाएगा।
    1
    बलरामपुर जिले के रामानुजगंज तहसील क्षेत्र से राजस्व विभाग की कार्यप्रणाली को कटघरे में खड़ा करने वाला एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां दस्तावेज लेखकों द्वारा रजिस्ट्री, नामांतरण और हक त्याग जैसे जरूरी कामों के नाम पर आम नागरिकों से खुलेआम अतिरिक्त वसूली किए जाने के आरोप लग रहे हैं।
स्थानीय स्तर पर पिछले कई महीनों से इस तरह की शिकायतें सामने आ रही थीं, लेकिन अब एक ताजा मामले ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
मामला क्या है?
ग्राम कानपुर निवासी तस्वुन पति मुस्लिम अपने पिता के निधन के बाद अपनी हिस्सेदारी की भूमि अपने भाइयों—सिराजुद्दीन अंसारी, तैयब अंसारी और तालिब अंसारी (पिता वाजिद अंसारी, निवासी महावीर गंज)—के नाम हक त्याग (रिलinquishment) करने रामानुजगंज तहसील पहुंचीं।
यह एक सामान्य प्रक्रिया है, जिसमें शासन द्वारा शुल्क पहले से तय होता है और उसी के आधार पर दस्तावेज तैयार किए जाते हैं।
कागजों में कुछ, वसूली में कुछ और
दस्तावेज में दर्ज विवरण के अनुसार:
सर्विस चार्ज: ₹960
स्टांप ड्यूटी: ₹1600
रजिस्ट्रेशन फीस: ₹500
अन्य शुल्क सहित कुल: लगभग ₹3960
यानी सरकारी नियमों के मुताबिक पूरे काम का खर्च चार हजार रुपये से भी कम होना चाहिए था।
लेकिन आरोप है कि हकीकत में इससे कई गुना ज्यादा पैसा लिया गया।
तीन भाइयों से अलग-अलग ‘उगाही’
जानकारी के मुताबिक दस्तावेज लेखक ने तीनों भाइयों से अलग-अलग भारी रकम वसूली:
एक से ₹10,000
दूसरे से ₹11,000
तीसरे से ₹12,000
इस तरह एक ही हक त्याग प्रक्रिया में कुल मिलाकर हजारों रुपये की अतिरिक्त वसूली की गई। यह रकम तय शुल्क से कई गुना अधिक है, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है।
क्या यह अकेला मामला है?
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई एक मामला नहीं, बल्कि तहसील क्षेत्र में लंबे समय से चल रहा ‘सिस्टम’ है।
रजिस्ट्री में अलग दर
नामांतरण में अलग ‘सेटिंग’
हक त्याग में अलग ‘रेट’
हर काम के लिए अनौपचारिक शुल्क तय होने की बात कही जा रही है। कई लोग शिकायत करने से डरते हैं या प्रक्रिया में देरी के डर से चुपचाप पैसा दे देते हैं।
जिम्मेदार कौन?
सबसे बड़ा सवाल यही है कि:
क्या तहसील प्रशासन को इस अवैध वसूली की जानकारी नहीं है?
अगर जानकारी है, तो अब तक कार्रवाई क्यों नहीं हुई?
क्या यह सब बिना किसी मिलीभगत के संभव है?
दस्तावेज लेखकों की भूमिका भी संदेह के घेरे में है, क्योंकि वही सीधे हितग्राहियों से संपर्क में रहते हैं और पूरी प्रक्रिया को नियंत्रित करते हैं।
आम जनता सबसे ज्यादा परेशान
इस तरह की वसूली का सबसे ज्यादा असर गरीब और ग्रामीण लोगों पर पड़ता है।
जिन्हें नियमों की पूरी जानकारी नहीं होती
जो सरकारी दफ्तरों के चक्कर काटने से बचना चाहते हैं
और जिन्हें मजबूरी में ज्यादा पैसा देना पड़ता है
जांच और कार्रवाई की मांग
मामले के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि:
पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए
दस्तावेज लेखकों की भूमिका की जांच हो
दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए
और भविष्य में ऐसी वसूली रोकने के लिए पारदर्शी व्यवस्था लागू की जाए
अब देखने वाली बात यह होगी कि प्रशासन इस मामले को कितनी गंभीरता से लेता है, या फिर यह मामला भी बाकी शिकायतों की तरह दबकर रह जाएगा।
    user_Balrampur
    Balrampur
    Local News Reporter बलरामपुर, बलरामपुर, छत्तीसगढ़•
    23 hrs ago
  • जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत 👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    1
    जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई
पत्थलगांव में ऑपरेशन “आघात” के तहत
👉 112 किलो से ज्यादा गांजा बरामद
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    5 hrs ago
  • Post by Santosh Kumar
    1
    Post by Santosh Kumar
    user_Santosh Kumar
    Santosh Kumar
    चिरमिरी, मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, छत्तीसगढ़•
    3 hrs ago
  • Post by हमर जशपुर
    1
    Post by हमर जशपुर
    user_हमर जशपुर
    हमर जशपुर
    Bagicha, Jashpur•
    19 hrs ago
  • नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन! एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥 👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस” 👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई 👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज ⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
    1
    नशीली सिरप पर जशपुर पुलिस का बड़ा एक्शन!
एसएसपी डॉ. लाल उमेद सिंह का सख्त संदेश 💥
👉 “नशे के खिलाफ जीरो टॉलरेंस”
👉 तस्करों पर लगातार कार्रवाई
👉 युवाओं को बचाने की मुहिम तेज
⚠️ अब नशे का खेल नहीं चलेगा!
    user_Ibnul khan
    Ibnul khan
    Media house कांसबेल, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    17 hrs ago
  • सट्टा कारोबार पर शिकंजा: 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मनेंद्रगढ़ में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। SP रत्ना सिंह के निर्देशन में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में सख्ती बरतते हुए सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया। इसी कड़ी में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़े गए आरोपी दबिश के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (39), अशोक बैसवाल (32) और मोहम्मद खलील (22) शामिल हैं। इनके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगदी राशि भी बरामद की गई है। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अभियान जारी रहेगा, पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई चेतन राम रजवाड़े सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    1
    सट्टा कारोबार पर शिकंजा: 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
मनेंद्रगढ़ में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है।
SP रत्ना सिंह के निर्देशन में कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में सख्ती बरतते हुए सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया। इसी कड़ी में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी।
रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़े गए आरोपी
दबिश के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (39), अशोक बैसवाल (32) और मोहम्मद खलील (22) शामिल हैं। इनके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगदी राशि भी बरामद की गई है।
छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है।
अभियान जारी रहेगा, पुलिस की सख्त चेतावनी
पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
टीम की सराहनीय भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई चेतन राम रजवाड़े सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
    user_Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Ashok Shrivastava Khabar Fast
    Local News Reporter Manendragarh, Manendragarh Chirimiri Bharatpur•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.