Shuru
Apke Nagar Ki App…
sal ka
Santosh Kumar
sal ka
More news from Manendragarh Chirimiri Bharatpur and nearby areas
- *आज 14 अप्रैल 2026 - बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती* 🙏 आज भारत के संविधान निर्माता, समाज सुधारक और भारत रत्न *डॉ. बी. आर. अंबेडकर* की 135वीं जयंती है। *बाबा साहब के बारे में 3 मुख्य बातें:* - *जन्म*: 14 अप्रैल 1891, महू, मध्य प्रदेश में - *योगदान*: भारतीय संविधान के मुख्य शिल्पकार, दलितों-वंचितों के अधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष - *नारा*: "शिक्षित बनो, संगठित रहो, संघर्ष करो" *आज के दिन क्या होता है:* 1. *सार्वजनिक अवकाश* - पूरे भारत में सरकारी छुट्टी 2. *संसद में श्रद्धांजलि* - राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री संसद भवन स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हैं 3. *दीक्षा भूमि, नागपुर* और *चैत्य भूमि, मुंबई* में लाखों अनुयायी इकट्ठा होते हैं बाबा साहब ने कहा था - _"मैं ऐसे धर्म को मानता हूं जो स्वतंत्रता, समानता और भाईचारा सिखाता है"1
- Post by Santosh Kumar1
- सट्टा कारोबार पर शिकंजा: 3 आरोपी रंगे हाथ गिरफ्तार, पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई मनेंद्रगढ़ में अवैध सट्टा कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध गतिविधियों में लिप्त लोगों में हड़कंप मच गया है। SP रत्ना सिंह के निर्देशन में कार्रवाई पुलिस अधीक्षक रत्ना सिंह के निर्देशन में सख्ती बरतते हुए सिटी कोतवाली मनेंद्रगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ और सट्टा के खिलाफ अभियान चलाया। इसी कड़ी में 13 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने दबिश दी। रंगे हाथ सट्टा लिखते पकड़े गए आरोपी दबिश के दौरान पुलिस ने तीन आरोपियों को सट्टा पट्टी काटते हुए मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में रवि जायसवाल (39), अशोक बैसवाल (32) और मोहम्मद खलील (22) शामिल हैं। इनके कब्जे से सट्टा पट्टी और नगदी राशि भी बरामद की गई है। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत केस दर्ज पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया है। अभियान जारी रहेगा, पुलिस की सख्त चेतावनी पुलिस का कहना है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में लिप्त पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम की सराहनीय भूमिका इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक विवेक पाटले, एएसआई चेतन राम रजवाड़े सहित पुलिस टीम के अन्य जवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।1
- मनेन्द्रगढ़। किसी भी स्वस्थ समाज की प्रगति में कानून व्यवस्था का सुदृढ़ होना अनिवार्य है। पिछले कुछ समय से मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (MCB) जिले में अवैध गतिविधियों, विशेषकर जुआ और सट्टा के बढ़ते जाल ने सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुँचाया है। ऐसे में जिले की पुलिस अधीक्षक श्रीमती रत्ना सिंह (IPS) के कुशल निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा की गई हालिया कार्यवाही न केवल सराहनीय है, बल्कि अपराधियों के लिए एक कड़ा संदेश भी है। सोमवार, 13 अप्रैल को पुलिस ने जिस तरह मुखबिर की सूचना पर त्वरित प्रतिक्रिया देते हुए तीन आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया, वह विभाग की सतर्कता को दर्शाता है। सट्टा और जुआ जैसी बुराइयाँ केवल आर्थिक नुकसान नहीं पहुँचातीं, बल्कि युवा पीढ़ी को पतन के रास्ते पर ले जाती हैं। अक्सर देखा गया है कि सट्टे की लत के कारण छोटे अपराध, जैसे चोरी और आपसी विवाद में बढ़ोतरी होती है। ऐसे में इन जड़ों पर प्रहार करना आवश्यक था। छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6(क) के तहत की गई यह कार्यवाही यह स्पष्ट करती है कि कानून अब इन अवैध कारोबारियों के प्रति कतई नरम नहीं है। थाना प्रभारी विवेक पाटले और उनकी टीम ने जिस पेशेवर तरीके से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया, उससे आम जनता का पुलिस प्रशासन पर विश्वास और गहरा हुआ है। हालाँकि, पुलिस की यह कार्यवाही एक महत्वपूर्ण पड़ाव है, लेकिन मंजिल अभी दूर है। सट्टा और अवैध गतिविधियों के 'मास्टरमाइंड' अक्सर पर्दे के पीछे रहकर छोटे प्यादों के जरिए अपना साम्राज्य चलाते हैं। उम्मीद है कि पुलिस आने वाले दिनों में इस नेटवर्क की गहराई तक जाएगी ताकि MCB जिला पूरी तरह से इन सामाजिक बुराइयों से मुक्त हो सके। एक जिम्मेदार नागरिक और मीडिया के नाते, हमारा भी यह कर्तव्य है कि हम पुलिस के 'अपराध मुक्त जिले' के इस अभियान में सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना प्रशासन को दें।1
- जैतपुर मे तीन युबाओं की कुंए मे डूबने से हुई मौत की उच्च स्तरीय जांच की आवश्यकता जैतपुर पुलिस और डायल 112 की भूमिका संदिग्ध शहडोल जिला अन्तर्गत एक हृदयविदाक घटना मे तथाकथित रुप से पुलिस से बचने के लिये भाग रहे तीन युवकों की लाश एक कुंए से मिली है। सोशल मीडिया मे वायरल कहानी के अनुसार गांजा तस्करी कर रहे भाग रहे तीन गांजा तस्कर कुएं में गिरे और तीनों की कुएं में डूबने से मौत हो गयी। शहडोल कल्याणपुर के रहने वाले तनुज शुक्ला , बुढार के रहने वाले सचिन सिंह बघेल और एक अन्य युवक रोहित की लाश कुएं से बरामद हुई है। कहा जा रहा है कि गाजा तस्करी के दौरान कार पलटें से उससे निकल भाग रहे तीनों युवक कुएं में गिर गये। , जैतपुर थाना क्षेत्र के कामता कालेज तिराहे के पास की घटना बतलाई जा रही है। _____ मामले मे बहुत से सवाल हैं। कि जैसे क्या पहले से मौके पर पुलिस थी ? तीनों युवक तस्कर थे तो किससे डर कर भाग रहे थे , उनका पीछा कौन लोग कर रहे थे ? यदि डायल 112 और जैतपुर पुलिस या कोई अन्य लोग उनके पीछे थे , तो युवकों को डूबता देख भाग खडे हुए या उन्हे बचाने की कोई कोशिश भी की गयी ? क्या पुलिस के लिये अपनी वाहवाही तीन युवाओं की जान से अधिक महत्वपूर्ण थी ? सोशल मीडिया मे प्रसारित गाजा तस्करी का मामला है या किसी अन्य कारणों से युवकों को मार कर कुंए मे फेंक दिया गया ? क्या युवकों के पास कोई मोटी रकम और गांजा की बडी खेप थी, जिसके चलते यह वारदात की गयी / हुई ? निष्कर्ष यही है कि ऐसे मामले की उच्चस्तरीय तथ्यात्मक जांच हो ताकि अफवाहों , कयासॊं का मुंह बंद करके दोषियों की जवाबदेही तय की जा सके ।1
- अनूपपुर जिले के एकलव्य विद्यालय के अडोटोरियम में मनाया गया भव्य तरीके से संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की जयंती साथ ही संत स्वरोजगार योजना का भी शुभारंभ किया गया3
- Bhojpuri song viral trending mashahur gayak ☺️☺️1
- Breking....गांजा तस्कर.....भागते भागते अंधेरे कुएं में गिरे_दो की मौत...दो की तलाश जारी...5