Shuru
Apke Nagar Ki App…
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राम किशोर साहू जी के औरैया नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया जी, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया जी और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया।
शिवा ठाकुर जिला अध्यक्ष
भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राम किशोर साहू जी के औरैया नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया जी, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया जी और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय अध्यक्ष माननीय श्री राम किशोर साहू जी के औरैया नगर आगमन पर उनका भव्य स्वागत किया गया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष डॉ. सर्वेश कठेरिया जी, पूर्व सांसद रामशंकर कठेरिया जी और सदर विधायक गुड़िया कठेरिया सहित हजारों कार्यकर्ताओं ने उपस्थित रहकर क्षेत्रीय अध्यक्ष जी का जोरदार स्वागत किया।1
- इटावा के भरथना स्थित छोला गांव में दीवार के छेद में हाथ डालना भारी पड़ गया, जिससे सांप के काटने से 11 वर्षीय मासूम ईशा की मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में बच्ची की मां की हालत भी नाजुक बनी हुई है और उन्हें सैफई PGI रेफर किया गया है। यह हादसा दीवार के छेद में हाथ डालने के कारण हुआ, जहां सांप के डसने से बच्ची ने दम तोड़ दिया और मां अस्पताल में भर्ती हैं। इस घटना के बाद इटावा विजन यूपी ने लोगों से अपील की है कि वे गर्मी और उमस के मौसम में अंधेरी जगहों और दीवारों के छेदों से दूर रहें, क्योंकि आपकी एक सावधानी जान बचा सकती है।1
- शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर भारी ठना-ठनी मची हुई है। इसी बीच, मंत्रीजी की माला में एक हिस्ट्रीशीटर के घुसने का मामला सामने आया है। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान खतरों के खिलाड़ी कहे जाने वाले बृजभूषण भी जमकर दहाड़े हैं।1
- मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने अपने भिण्ड जिले के दो दिवसीय दौरे के दौरान विभिन्न छात्रावासों का निरीक्षण किया और वहां मिली अव्यवस्थाओं पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की। सबसे पहले उन्होंने शासकीय आईटीआई रोड स्थित शासकीय सीनियर उत्कृष्ट बालक छात्रावास का जायजा लिया। वहां छात्रों ने उन्हें बताया कि आरओ मशीन लंबे समय से खराब होने के कारण शुद्ध पेयजल की भारी समस्या बनी हुई है। इस पर डॉ. जाटव ने खिड़कियों में मच्छर जाली लगाने और नियमित साफ-सफाई के निर्देश देते हुए तत्काल व्यवस्था सुधारने को कहा। इसके बाद उन्होंने इसी परिसर में एसडीएम भिण्ड श्री अखिलेश शर्मा के साथ 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत आम का पौधा भी रोपा। निरीक्षण के दौरान घोर लापरवाही पाए जाने पर आयोग अध्यक्ष ने सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए। शासकीय जूनियर बालक छात्रावास के अधीक्षक कार्यालय के निरीक्षण के वक्त ऑडिट, स्टॉक और स्टॉक ओपनिंग रजिस्टर मांगने पर भी नहीं देने के कारण उन्होंने शासकीय सीनियर उत्कृष्ट छात्रावास के अधीक्षक मनोज पावक को तत्काल निलंबित करने और उनके सभी रजिस्टरों को जब्त करने के निर्देश एसडीएम भिण्ड को दिए। इसके बाद उन्होंने शासकीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का भी निरीक्षण किया, जहां छात्राओं ने गुणवत्ताहीन भोजन दिए जाने की शिकायत की और अधीक्षिका के खराब बर्ताव पर असंतोष जताते हुए उन्हें हटाने की मांग की। इस पर उन्होंने विभागीय अधिकारी श्री चंद्रप्रकाश सोनी को सभी शिकायतों की जांच कर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। अपने दौरे के दौरान अध्यक्ष डॉ. कैलाश जाटव ने यदुनाथ नगर स्थित अनुसूचित जाति बस्ती का भी भ्रमण कर लोगों की समस्याओं की जानकारी ली और जल्द सुधार का आश्वासन दिया। इसके बाद जिला पंचायत कार्यालय के सभागार में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने बताया कि आयोग मुख्य रूप से शासकीय योजनाओं के सही क्रियान्वयन की निगरानी, अनुसूचित जाति के कर्मचारियों के प्रमोशन, बैकलॉग व नियमितीकरण संबंधी शिकायतों के निपटारे और सामाजिक व जातिगत भेदभाव को मिटाने के लिए काम करता है। दौरे के अंत में उन्होंने सर्किट हाउस भिण्ड में आयोजित सामाजिक संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लेकर एससी वर्ग के प्रतिनिधियों और प्रबुद्धजीवियों से समाज की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं पर विस्तृत चर्चा की, जहां स्थानीय लोगों द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया।4
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले के ताखा में नालियों की सफाई नहीं हो रही है। यहाँ नालियों की साफ-सफाई पूरी तरह ठप पड़ी हुई है, क्योंकि सफाई कर्मचारी पूरी तरह से नैनों से गायब हो चुके हैं।1
- आगरा ब्रेकिंग!!! डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया आगरा ब्रेकिंग!!! डिप्टी SS और RPF जवानों में हुई मारपीट मामला ने आंदोलन का रूप लें लिया है... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन का देशभर के 69 स्टेशनों पर प्रदर्शन किया जा रहा है.. आगरा कैंट स्टेशन पर रेलवे कर्मचारियों ने किया जोरदार विरोध प्रदर्शन... आरोपी RPF कर्मियों की बर्खास्तगी की उठी मांग की जा रही है... संगठन ने DRM को सौंपा मांगों का ज्ञापन... समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो होगा बड़ा आंदोलन दी चेतावनी... शताब्दी ट्रेन रोकने और रेल चक्का जाम करने का ऐलान भी किया ऐलान... ऑल इंडिया स्टेशन प्रबंधक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष आगरा पहुंचे... राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन किया गया... दोषियों की बर्खास्तगी तक आंदोलन रहेगा जारी–प्रदर्शनकारी.. आगरा कैंट रेलवे स्टेशन का है पुरा मामला...4
- उत्तर प्रदेश के इटावा जिले में भरथना कस्बा के मिडिल स्कूल स्थित नर्मदेश्वर मंदिर परिसर में जलभराव हो गया है। इस जलभराव के कारण मंदिर आने-जाने वाले लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मंदिर पर मौजूद गोपाल दीक्षित तथा मुकेश दीक्षित ने बताया कि परिसर में जलभराव हो जाने की वजह से यहाँ आने वाले भक्तों को इस पानी से होकर ही गुजरना पड़ता है।1
- औरैया के कोतवाली क्षेत्र में नारायनपुर पुलिस चौकी के अंतर्गत स्थित आध्या होटल के बाहर देर रात कुछ दबंग युवकों ने होटल कर्मचारियों के साथ जमकर मारपीट कर दी। इस वारदात को अंजाम देने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। इस अचानक हुई मारपीट की घटना के बाद से होटल कर्मचारियों के बीच दहशत का माहौल बना हुआ है। इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ युवक होटल कर्मचारियों के साथ हाथापाई और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मामले का संज्ञान लेकर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। फरार युवकों की तलाश के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है और दोषियों के विरुद्ध साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।1