पीलीभीत: जमीन के खूनी संघर्ष में युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार के 5 लोग घायल रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक को बचाने आए पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात का विवरण जानकारी के मुताबिक, किशनपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई और फिर धारदार हथियारों से प्रहार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीच- बचाव करने आए परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। हिरासत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ: पकड़े गए लोगों से दियोरिया कोतवाली में सघन पूछताछ जारी है। घायल: सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। "जमीन विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।" — पुलिस प्रशासन
पीलीभीत: जमीन के खूनी संघर्ष में युवक की बेरहमी से हत्या, परिवार के 5 लोग घायल रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक को बचाने आए पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात का विवरण जानकारी के मुताबिक, किशनपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई और फिर धारदार हथियारों से प्रहार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीच- बचाव करने आए परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। हिरासत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ: पकड़े गए लोगों से दियोरिया कोतवाली में सघन पूछताछ जारी है। घायल: सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। "जमीन विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।" — पुलिस प्रशासन
- ब्यूरो रिपोर्ट आशीष अवस्थी श्रीमान पुलिस अधीक्षक शाहजहाँपुर महोदय के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण/ नगर के निर्देशन में, क्षेत्राधिकारी अपराध के कुशल पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी सर्विलांस सेल के नेतृत्व में सर्विलांस सेल पुलिस टीम को बडी कामयाबी मिली । *घटना का संक्षिप्त विवरणः-* गुम हुये मोबाइल फोन के संबंध में शिकायतकर्ताओं के द्वारा श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय के समक्ष अथवा ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायत की जाती है । जिन पर सर्विलांस सेल द्वारा लगातार मॉनीटरिंग की जाती है । उक्त क्रम में आज दिनांक 02.03.2026 को श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा पुलिस लाइन सभागार में सर्विलांस सेल/ एस0ओ0जी0 की संयुक्त पुलिस टीम व थानों के माध्यम से कम्प्यूटर ऑपरेटर/ कर्मचारियों द्वारा बरामद किए गए कुल 151 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 35 लाख रुपये) को उनके स्वामियों को सुपुर्द किया गया । मोबाइल फोन मिलने पर आवेदकों/शिकायतकर्ताओं द्वारा प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शाहजहाँपुर पुलिस की भूरि-भूरि प्रशंसा की गई । *गुम हुए मोबाइल के लिए आवेदक द्वारा की जाने वाली आवश्यक कार्यवाहीः-* भारत सरकार के दूरसंचार विभाग (Department of Telecommunications) द्वारा नागरिकों की सुविधा हेतु “CEIR (Central Equipment Identity Register)” पोर्टल प्रारंभ किया गया है, जिसके माध्यम से कोई भी व्यक्ति अपने गुम/चोरी हुए मोबाइल फोन को ब्लॉक या अनब्लॉक कर सकता है। 2. “Block Stolen/Lost Mobile” विकल्प चुनें। 3. मोबाइल का IMEI नंबर, सिम विवरण, और शिकायत संख्या दर्ज करें। 4. थाना स्तर से सत्यापन उपरांत मोबाइल को ट्रैक करने की कार्रवाई की जाती है। 5. जब मोबाइल बरामद हो जाए तो “Unblock Found Mobile” विकल्प से मोबाइल को अनब्लॉक करें। 6. मोबाइल गुम होने के पश्चात साइबर अपराध की संभावना बढ़ जाती है, अतः संबंधित सिम को तुरंत बंद कराकर दोबारा री-इश्यू (Reissue) कराएं, जिससे किसी भी प्रकार के दुरुपयोग की संभावना समाप्त हो जाए। 7. मोबाइल खरीदते समय उसका IMEI नंबर नोट कर सुरक्षित रखें। 8. यदि मोबाइल गुम/चोरी हो जाए तो तुरंत निकटतम थाना या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना दें। 9. किसी भी अनजान व्यक्ति या लिंक पर व्यक्तिगत जानकारी या बैंकिंग डिटेल साझा न करें। 10. गुमशुदा मोबाइल की रिपोर्ट थाना पुलिस व CEIR पोर्टल दोनों पर दर्ज करें ताकि ट्रैकिंग शीघ्र आरंभ हो सके। *भविष्य के लिए अपील:-* पुलिस अधीक्षक श्री राजेश द्विवेदी द्वारा नागरिकों से अपील की गयी कि वे भविष्य में अधिक सतर्कता बरतें । यदि किसी व्यक्ति का मोबाइल फोन खो जाता है या चोरी हो जाता है, तो वह तुरंत निकटतम थाना या सर्विलांस पुलिस को इसकी सूचना दें, ताकि पुलिस आवश्यक कार्यवाही कर सके । *बरामदगी का विवरणः-* 151 अदद एंड्रॉयड मोबाइल फोन (अनुमानित कीमत 35 लाख) । बरामदगी करने वाली पुलिस टीम का विवरणः- सर्विलांस सेल टीम 1. उ0नि0 श्री मनोज कुमार, प्रभारी सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 2. का0 प्रभात सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 3. का0 मुकुल खोखर सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 4. का0 सचिन कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 5. का0 दीपक कुमार सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। 6. का0 आकाश बाना सर्विलांस सेल शाहजहाँपुर। सहयोगी टीम 1. निरीक्षक श्री धर्मेन्द्र कुमार, प्रभारी एस0ओ0जी0 मय टीम शाहजहाँपुर 2. का0 शुभम पुनिया, साइबर हेल्प डेक्स, थाना सदर बाजार शाहजहाँपुर 3. क0आ0 अशोक, साइबर हेल्प डेक्स, थाना मदनापुर शाहजहाँपुर 4. क0आ0 रिकूं, साइबर हेल्प डेक्स, थाना पुवायां शाहजहाँपुर 5. क0आ0 आरिफ, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कलान शाहजहाँपुर 6. का0 रवि, साइबर हेल्प डेक्स, थाना कोतवाली शाहजहाँपुर 7. क0आ0 रोहित, साइबर हेल्प डेक्स, थाना रामचन्द्र मिशन शाहजहाँपुर 8. म0का0 नीलम, साइबर हेल्प डेक्स, थाना बण्डा शाहजहाँपुर 9. क0आ0 रंजीत, साइबर हेल्प डेक्स, थाना जलालाबाद शाहजहाँपुर 10. का0 अजय राघव, साइबर हेल्प डेक्स, थाना सेहरामऊ दक्षिणी शाहजहाँपुर 11. व जनपद के अन्य थानों के कम्प्यूटर ऑपरेटर/कर्मचारी शाहजहाँपुर *शाहजहाँपुर पुलिस आमजन से विशेष अपील करती है कि गुम अथवा चोरी हुए मोबाइल फोन की सूचना तत्काल CEIR पोर्टल पर दर्ज कर मोबाइल को ब्लॉक कराएँ, जिससे न केवल मोबाइल के दुरुपयोग पर प्रभावी रोक लगे बल्कि तकनीकी सर्विलांस के माध्यम से उसकी शीघ्र एवं सुरक्षित बरामदगी संभव हो सके।9
- शाहजहांपुर से ददरौल विधायक अरविंद सिंह ने दी जनपदवासियों को होली की हार्दिक शुभकामनाएं1
- रिपोर्टर:- अमित दीक्षित जिला ब्यूरो चीफ पीलीभीत। जनपद के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के किशनपुर गांव में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब जमीन के मामूली विवाद ने खूनी संघर्ष का रूप ले लिया। यहां चचेरे भाइयों ने घर में घुसकर एक युवक की धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दी। इस हमले में मृतक को बचाने आए पत्नी और बच्चों समेत परिवार के 5 अन्य लोग भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। वारदात का विवरण जानकारी के मुताबिक, किशनपुर गांव में चचेरे भाइयों के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर रंजिश चल रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ा कि आरोपियों ने पीड़ित के घर पर धावा बोल दिया। पहले जमकर मारपीट की गई और फिर धारदार हथियारों से प्रहार कर युवक को मौत के घाट उतार दिया गया। बीच- बचाव करने आए परिजनों को भी हमलावरों ने नहीं बख्शा। पुलिस की कार्रवाई घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक (SP) भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस तैनात कर दी गई है। हिरासत: पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पूछताछ: पकड़े गए लोगों से दियोरिया कोतवाली में सघन पूछताछ जारी है। घायल: सभी घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। "जमीन विवाद के चलते यह दुखद घटना हुई है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मुख्य आरोपियों की धरपकड़ के लिए टीमें लगा दी गई हैं, जल्द ही सभी सलाखों के पीछे होंगे।" — पुलिस प्रशासन1
- Post by Dharma Veer1
- Post by MAHARAJ SINGH1
- आगामी लाट साहब जुलूस रिहर्सल* *जनपद- शाहजहाँपुर* *दिनांक- 01.03.2026* *“आगामी ‘बड़े व छोटे लाट साहब’ जुलूस को सकुशल संपन्न कराने हेतु जिलाधिकारी महोदय, शाहजहाँपुर व पुलिस अधीक्षक महोदय, शाहजहाँपुर द्वारा व्यापक रिहर्सल कर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया।“* आज दिनांक 01.03.2026 को श्रीमान जिलाधिकारी महोदय, जनपर शाहजहाँपुर एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जनपद शाहजहाँपुर द्वारा आगामी परंपरागत ‘बड़े लाट साहब’ एवं ‘छोटे लाट साहब’ जुलूस के सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित आयोजन के दृष्टिगत व्यापक स्तर पर रिहर्सल एवं स्थलीय निरीक्षण किया गया। रिहर्सल कार्यक्रम में नगर आयुक्त महोदय, सिटी मजिस्ट्रेट महोदय, एडीएम(ई) महोदय, एडीएम(एफआर) महोदय, अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) महोदया, अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) महोदय तथा क्षेत्राधिकारी नगर सहित अन्य संबंधित प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा जुलूस के निर्धारित मार्ग का भ्रमण कर समस्त सुरक्षा एवं व्यवस्थात्मक बिंदुओं का गहन परीक्षण किया गया । रिहर्सल के दौरान जुलूस मार्ग पर स्थापित बैरिकेडिंग, डाइवर्जन प्वाइंट, पार्किंग स्थल, कंट्रोल रूम, पुलिस सहायता केंद्र, एम्बुलेंस प्वाइंट, अग्निशमन वाहन की तैनाती, प्रकाश एवं विद्युत व्यवस्था आदि का निरीक्षण किया गया । यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु प्रस्तावित रूट डायवर्जन योजना की समीक्षा की गई । श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा रिहर्सल में लगाए गए पुलिस बल एवं अन्य विभागों के अधिकारी/कर्मचारीगण की ड्यूटी का स्थलीय सत्यापन किया गया । प्रत्येक ड्यूटी प्वाइंट पर तैनात कार्मिकों से संवाद कर उनकी जिम्मेदारियों की जानकारी ली गई तथा उन्हें भीड़ प्रबंधन, अफवाह नियंत्रण, आपात स्थिति से निपटने, महिला सुरक्षा एवं संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरतने के संबंध में विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए । अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया कि जुलूस के दौरान कानून-व्यवस्था की स्थिति पूर्णतः नियंत्रित एवं संतुलित रहे । सोशल मीडिया पर भ्रामक अथवा अफवाहजनक पोस्टों की निगरानी रखी जाए तथा किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि पर तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । ड्रोन कैमरा/सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से भी जुलूस मार्ग की निगरानी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। स्वच्छता एवं पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ रखने, विद्युत विभाग को निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य विभाग को पर्याप्त एम्बुलेंस एवं मेडिकल टीम उपलब्ध रखने हेतु निर्देशित किया गया । अग्निशमन विभाग को संवेदनशील स्थलों पर त्वरित प्रतिक्रिया हेतु सतर्क रहने को कहा गया। अंत में श्रीमान जिलाधिकारी महोदय एवं श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा स्पष्ट निर्देशित किया गया कि सभी अधिकारी/कर्मचारी आपसी समन्वय, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ अपनी-अपनी ड्यूटी का निर्वहन करें, जिससे जनपद में परंपरागत ‘लाट साहब’ जुलूस शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हो सके । *जनपद प्रशासन एवं पुलिस विभाग आगामी आयोजन के दृष्टिगत पूर्णतः मुस्तैद एवं प्रतिबद्ध है। आमजन से अपील की जाती है कि प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करते हुए शांति एवं सौहार्द बनाए रखें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें ।*4
- शाहजहांपुर। जनपद में गुटखा व पान मसाला की खुलेआम कालाबाजारी चल रही है। निर्धारित मूल्य से कहीं अधिक दाम वसूलकर उपभोक्ताओं की जेब पर सीधा डाका डाला जा रहा है। हालात यह हैं कि कमला पसंद के जिस पैकेट पर 154 रुपये मूल्य अंकित है, वही डिस्ट्रीब्यूटर 230 रुपये में थमा रहे हैं। वहीं पांच रुपये वाली पुड़िया 7 रुपये में बेची जा रही है, जबकि उस पर 4 रुपये एमआरपी दर्ज है। सूत्रों के मुताबिक किशोर पान मसाला के डिस्ट्रीब्यूटर भी जमकर मनमानी कर रहे हैं। बहादुरगंज, केरूगंज, लाल इमली चौराहा, दलेलगंज और पक्का पुल जैसे इलाकों में ओवररेट बिक्री धड़ल्ले से जारी है, लेकिन प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कार्रवाई नजर नहीं आई। बताया जा रहा है कि भारत सरकार के 2026 के बजट में पान मसाला पर 40 प्रतिशत टैक्स बढ़ाया गया है, जो मार्च से लागू होगा। इसके बावजूद व्यापारियों ने पहले से माल का स्टॉक खड़ा कर लिया और टैक्स लागू होने से पहले ही कीमतें बढ़ाकर कालाबाजारी शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं दिखाई, तो ओवररेट वसूली का यह खेल और बढ़ेगा। सवाल यह है कि खुलेआम हो रही कालाबाजारी पर जिम्मेदार अधिकारी कब कार्रवाई करेंगे।1
- दिनदहाड़े चाकू से जानलेवा हमला करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद शाहजहाँपुर। थाना सदर बाजार पुलिस ने चाकू से जानलेवा हमला करने वाले अभियुक्त को घटना में प्रयुक्त चाकू सहित गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार, अपर पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी नगर के पर्यवेक्षण में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, वादी श्याम बाबू पुत्र राम भरोसे निवासी मोहल्ला लोधीपुर थाना रोजा ने थाना सदर बाजार में प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था कि अभियुक्त द्वारा उनके भाई मनोज प्रजापति के साथ गाली-गलौज कर जान से मारने की नीयत से चाकू से हमला किया गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी गई। इस संबंध में थाना सदर बाजार में मु0अ0सं0 85/26 धारा 352/351(3)/109 बीएनएस के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विवेचना के दौरान प्रारंभिक नामजद अभियुक्त की संलिप्तता झूठी पाई गई, जबकि नईम पुत्र बन्ने उर्फ यामीन निवासी मोहल्ला बीबीजई थाना सदर बाजार का नाम प्रकाश में आया। पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर दिनांक 01 मार्च 2026 को मोहल्ला ईदगाह के पीछे तालाब के पास दबिश देकर अभियुक्त नईम (उम्र करीब 32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से घटना में प्रयुक्त एक नाजायज चाकू बरामद हुआ। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 4/25 आर्म्स एक्ट की वृद्धि की गई। पुलिस ने अभियुक्त को संबंधित धाराओं से अवगत कराते हुए समय 13:30 बजे हिरासत में लिया और आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए न्यायालय के समक्ष पेश किया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुशील कुमार, कांस्टेबल अंकित चौहान एवं कांस्टेबल संजय पोसवाल शामिल रहे। थाना सदर बाजार पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में अपराधियों में हड़कंप व्याप्त है।1