जूते की माला पहनकर अनोखे तरीके से युवक ने अरवल प्रशासन का जताया विरोध कलेर, अरवल अरवल समाहरणालय परिसर में सोमवार को दोपहर एक युवक अपने गले में जूते की माला पहनकर पहुंच गया, यह देख वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। युवक के हाथ में एक बैनर भी था, जिस पर अरवल प्रशासन की कमियों और आम जनता के संघर्ष को दर्शाती कुछ पंक्तियां लिखी थीं। नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में क्याें किया जाता है प्रताड़ित?आवेदन पर आवेदन, सुनवाई पर सुनवाई, तारीख पर तारीख, समाधान शून्य क्यों आदि। युवक को इस हालत में देख लोगों के बीच कौतूहल शुरू हो गया। सूचना पर युवक को एमडीएम कार्यालय बुलाया गया, जहां युवक ने बताया कि वह वंशी प्रखंड के खड़ासिन गांव का निवासी है और उसका नाम अनंत शर्मा उर्फ धरती पुत्र है। गांव में उसके मकान के बगल की गली में कुछ लोगों ने सीढ़ी बनाकर रास्ते का अतिक्रमण कर लिया है, जिसके लिए वह वर्ष 2014 से वहां के सीओ-बीडीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन लगभग 12 साल बाद भी आम आवाम की समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिस कारण वह अनोखे अंदाज में अपने गले में जूते की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन करने यहां पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2022 में भी उसने गले में जूते की माला पहनकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल किया था, जिस पर तत्कालीन डीएम कुमार गौरव ने संज्ञान लेते हुए समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद गली से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। युवक की समस्या सुनने के बाद एडीएम ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच करा जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी, आश्वासन मिलने के बाद युवक वहां से चला गया।

- गरखा.प्रखंड.पंचायत.कोठिया1
- जाति में जनता उलझी है, नेता नहीं। अपनी जाती का भी भला किये होते तो 50℅ सुखी हो गया होता?? जाति में जनता उलझी है, नेता नहीं। अपनी जाती का भी भला किये होते तो 50℅ सुखी हो गया होता??1
- रोहतास: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने अवैध बूचड़खानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि उनके रहते इलाके में किसी भी हाल में गौ हत्या नहीं होने दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि इलाके में अवैध रूप से संचालित सभी बूचड़खानों को हर हाल में बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि गाय को वे माता मानते हैं और गौ हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक के मुताबिक, वैध बूचड़खाने के लिए भी बाकायदा कानूनी प्रक्रिया और पशु चिकित्सक की रिपोर्ट जरूरी है, लेकिन कई जगह गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। बिक्रमगंज के बूचड़खाने का मामला विधानसभा में उठाने की बात भी उन्होंने कही। विधायक ने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बातचीत हुई है और मुख्यमंत्री की भी इस मामले में सहमति है।1
- वाणावर पहाड़ में राज्य सरकार द्वारा खोले गए नर्सरी में किफायती कीमत पर मिलते है पौधा1
- राहुल गांधी जी ने mpscमे,अपना समर्थन दिया छात्रों को आज न्याय की गुंज उठा है।1
- जिला जदयू कमिटी में नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं का सम्मान, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में मंगलवार दोपहर जिला जदयू कमिटी में नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड कमिटी में सक्रियता एवं बेहतर कार्य करने वाले 11 कार्यकर्ताओं को जिला कमिटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह एवं संजय अंबेडकर, जिला महासचिव के पद पर भोला चौधरी, उमेश पासवान, विनोद सिंह एवं विकास यादव तथा जिला सचिव के पद पर मंटू शर्मा, भोला शर्मा एवं अनिल मिश्र शामिल हैं। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जदयू को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम पड़रिया निवासी कमलेश शर्मा ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ बिछा, अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #JDU #RafIganj #Aurangabad #BiharPolitics #NitishKumar #PramodKumarSingh #JDUकार्यकर्ता #BiharNews #BharatCrimeLiveNews1
- बैंक ऑफ़ इंडिया के 121 वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया गया देखें व सुनें -1
- 🚨 आरा में बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुंचे पूर्व विधायक डॉ. नवाज आलम, बोले—सिर्फ खानापूर्ति नहीं, पीड़ितों को मिले पूरा हक! 📍 आरा। संगठन की मजबूती और माननीय नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी एवं लालू प्रसाद यादव जी के पैगाम को लेकर तीन दिवसीय दौरे पर भभुआ और रोहतास पहुंचे पूर्व विधायक सह प्रदेश अध्यक्ष, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ बिहार डॉ. नवाज आलम को बक्सर पहुंचने पर सूचना मिली कि आरा विधानसभा क्षेत्र की जनता बाढ़ की गंभीर समस्या से परेशान है। जनता की परेशानी की सूचना मिलते ही उन्होंने अपना कार्यक्रम स्थगित किया और 07 सितंबर 2026 को आरा विधानसभा क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित पंचायतों का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की। डॉ. नवाज आलम ने भकुरा, दौलतपुर, डुमरा, सनदिया एवं पिरौटा पंचायत सहित कई बाढ़ प्रभावित इलाकों में पहुंचकर लोगों का दुख-दर्द साझा किया। इस दौरान उन्होंने सामुदायिक रसोई, नए शौचालय निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और बाढ़ पीड़ित परिवारों से राहत सामग्री को लेकर जानकारी ली। उन्होंने लोगों से पूछा कि क्या चिमकी, तिरपाल, सूखा राशन एवं अन्य जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं? पीड़ित परिवारों ने बताया कि उन्हें सुविधाएं न के बराबर मिली हैं और कई जगहों पर सिर्फ खानापूर्ति की जा रही है। डॉ. नवाज आलम ने इस मामले को लेकर जिलाधिकारी, अंचलाधिकारी एवं प्रखंड विकास पदाधिकारी से बात कर जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि यदि बाढ़ पीड़ितों को समुचित राहत नहीं मिली तो वे धरना-प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। 📢 प्रमुख मांगें 🔹 आरा प्रखंड की सभी पंचायतों को बाढ़ प्रभावित घोषित किया जाए। 🔹 बाढ़ से प्रभावित किसानों को फसल एवं अन्य क्षति का उचित मुआवजा दिया जाए। 🔹 बाढ़ में ढह चुके मकानों के लिए पीड़ित परिवारों को मुआवजा दिया जाए। 🔹 बाढ़ पीड़ितों को तिरपाल, सूखा राशन एवं अन्य आवश्यक राहत सामग्री उपलब्ध कराई जाए। 🔹 राहत एवं बचाव कार्य में हो रही कथित खानापूर्ति पर तत्काल रोक लगाई जाए। डॉ. नवाज आलम ने कहा कि बाढ़ की इस मुश्किल घड़ी में जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और पीड़ित परिवारों की आवाज मजबूती से उठाई जाएगी। 📸 रिपोर्टर — पंकज सिंह 📰 जनता की आवाज आरा न्यूज़ #आरा #भोजपुर #बिहार #बाढ़ #बाढ़पीड़ित #आरा_विधानसभा #नवाजआलम #तेजस्वीयादव #लालूप्रसादयादव #भकुरा #दौलतपुर #डुमरा #सनदिया #पिरौटा #राहत_बचाव #किसान #मुआवजा #जनताकीआवाजआरा_न्यूज़1
- रोहतास के नटवार से बड़ी खबर है... नहर के चाट में मिला अज्ञात महिला का शव। पीपरी पुल के पास साथ लाइन नहर के किनारे चाट में शव मिलने से मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची नटवार पुलिस, जांच शुरू। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। डीएसपी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस पहचान में जुटी है।1