जिला जदयू कमिटी में नई जिम्मेदारी मिलने पर नेताओं का सम्मान, पार्टी को मजबूत करने का लिया संकल्प रफीगंज शहर के ब्लॉक रोड स्थित जदयू सह एनडीए कार्यालय में मंगलवार दोपहर जिला जदयू कमिटी में नवमनोनीत पदाधिकारियों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने की। इस दौरान नवमनोनीत पदाधिकारियों को अंगवस्त्र एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई दी। प्रखंड अध्यक्ष मधुकर लाल कुशवाहा ने बताया कि प्रखंड कमिटी में सक्रियता एवं बेहतर कार्य करने वाले 11 कार्यकर्ताओं को जिला कमिटी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इनमें जिला उपाध्यक्ष के पद पर विजय विश्वकर्मा, अर्जुन सिंह एवं संजय अंबेडकर, जिला महासचिव के पद पर भोला चौधरी, उमेश पासवान, विनोद सिंह एवं विकास यादव तथा जिला सचिव के पद पर मंटू शर्मा, भोला शर्मा एवं अनिल मिश्र शामिल हैं। नवमनोनीत पदाधिकारियों ने पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, विधायक प्रमोद कुमार सिंह एवं जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह समेत पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरने का प्रयास करेंगे। पार्टी की नीतियों एवं सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर जदयू को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम पड़रिया निवासी कमलेश शर्मा ने जदयू की सदस्यता ग्रहण की। मौके पर युवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत कुमार उर्फ बिछा, अखिलेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। #JDU #RafIganj #Aurangabad #BiharPolitics #NitishKumar #PramodKumarSingh #JDUकार्यकर्ता #BiharNews #BharatCrimeLiveNews

- Rishu rajpootanaरफीगंज, औरंगाबाद, बिहारइसमें ऐगो दलाल बइठल है2 hrs ago
- बोधगया और शेरघाटी, जिला -गया में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप बोधगया में 21-22सितंबर 2026तथा शेरघाटी में 23-25सितंबर 2026 l1
- जगदेव प्रसाद के ससुराल नीमचक बेलागंज। गया जी आगमन हो रहा सोनम जी का j1
- जूते की माला पहनकर अनोखे तरीके से युवक ने अरवल प्रशासन का जताया विरोध कलेर, अरवल अरवल समाहरणालय परिसर में सोमवार को दोपहर एक युवक अपने गले में जूते की माला पहनकर पहुंच गया, यह देख वहां मौजूद लोग हैरत में पड़ गए। युवक के हाथ में एक बैनर भी था, जिस पर अरवल प्रशासन की कमियों और आम जनता के संघर्ष को दर्शाती कुछ पंक्तियां लिखी थीं। नागरिकों को सरकारी दफ्तरों में क्याें किया जाता है प्रताड़ित?आवेदन पर आवेदन, सुनवाई पर सुनवाई, तारीख पर तारीख, समाधान शून्य क्यों आदि। युवक को इस हालत में देख लोगों के बीच कौतूहल शुरू हो गया। सूचना पर युवक को एमडीएम कार्यालय बुलाया गया, जहां युवक ने बताया कि वह वंशी प्रखंड के खड़ासिन गांव का निवासी है और उसका नाम अनंत शर्मा उर्फ धरती पुत्र है। गांव में उसके मकान के बगल की गली में कुछ लोगों ने सीढ़ी बनाकर रास्ते का अतिक्रमण कर लिया है, जिसके लिए वह वर्ष 2014 से वहां के सीओ-बीडीओ को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की गुहार लगा रहा है, लेकिन लगभग 12 साल बाद भी आम आवाम की समस्या का समाधान नहीं किया गया, जिस कारण वह अनोखे अंदाज में अपने गले में जूते की माला पहनकर विरोध प्रदर्शन करने यहां पहुंचा है। इससे पहले वर्ष 2022 में भी उसने गले में जूते की माला पहनकर इंटरनेट मीडिया पर वीडियो वायरल किया था, जिस पर तत्कालीन डीएम कुमार गौरव ने संज्ञान लेते हुए समस्या समाधान का आश्वासन दिया था, इसके बावजूद गली से अतिक्रमण नहीं हटाया गया। युवक की समस्या सुनने के बाद एडीएम ने भरोसा दिलाया कि पूरे मामले की जांच करा जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी, आश्वासन मिलने के बाद युवक वहां से चला गया।1
- रोहतास: राष्ट्रीय लोक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह ने अवैध बूचड़खानों को लेकर बड़ा बयान दिया है। विधायक ने साफ कहा है कि उनके रहते इलाके में किसी भी हाल में गौ हत्या नहीं होने दी जाएगी। पत्रकारों से बातचीत के दौरान विधायक आलोक कुमार सिंह ने कहा कि इलाके में अवैध रूप से संचालित सभी बूचड़खानों को हर हाल में बंद करना होगा। उन्होंने कहा कि गाय को वे माता मानते हैं और गौ हत्या किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विधायक के मुताबिक, वैध बूचड़खाने के लिए भी बाकायदा कानूनी प्रक्रिया और पशु चिकित्सक की रिपोर्ट जरूरी है, लेकिन कई जगह गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। बिक्रमगंज के बूचड़खाने का मामला विधानसभा में उठाने की बात भी उन्होंने कही। विधायक ने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से भी बातचीत हुई है और मुख्यमंत्री की भी इस मामले में सहमति है।1
- वाणावर पहाड़ में राज्य सरकार द्वारा खोले गए नर्सरी में किफायती कीमत पर मिलते है पौधा1
- न्यू एरिया का खुला गहरा नाला बना जानलेवा, हादसे के साये में बच्चे और राहगीर; लोगों में आक्रोश मदनपुर प्रखंड मुख्यालय के न्यू एरिया में बिना ढक्कन का गहरा नाला इन दिनों लोगों के लिए परेशानी के साथ-साथ जान का खतरा बन गया है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि करीब 12 फीट गहरे और 10 फीट चौड़े नाले पर ढक्कन नहीं लगाए जाने से आए दिन पशुओं और राहगीरों के गिरने की घटनाएं सामने आती रहती हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, जल निकासी की समस्या दूर करने के लिए इस्लामपुर गांव से मदनपुर मुख्य तालाब के चहका तक लघु सिंचाई विभाग द्वारा नाला बनाया गया है। इसका निर्माण पुष्पांजलि कंस्ट्रक्शन के माध्यम से कराया गया है। नाला बनने के समय ही ग्रामीणों ने ढक्कन लगाने की मांग की थी, क्योंकि इसी रास्ते से स्कूली बच्चों, राहगीरों और साप्ताहिक बाजार जाने वाले लोगों की आवाजाही होती है। नजदीक सूर्य मंदिर होने के कारण श्रद्धालुओं का भी आना-जाना रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि नाले में अभी भी पानी भरा रहता है और कई लोग गिरकर घायल हो चुके हैं। खेलते बच्चों और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों पर सबसे बड़ा खतरा मंडरा रहा है। वहीं, दोनों किनारों पर मिट्टी की भराई नहीं होने से सड़क की मिट्टी भी कटकर बह रही है, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त होने का खतरा बढ़ गया है। अवधेश यादव, इंद्रदेव यादव, गोलू कुमार सोनी, रविन्द्र शर्मा, असलम शाह, उपेंद्र कुमार, जीतेन्द्र यादव, धर्मेंद्र शर्मा और सिंधु कुमार पासवान समेत ग्रामीणों ने जिलाधिकारी औरंगाबाद से स्थल निरीक्षण कर जल्द नाले पर ढक्कन लगवाने की मांग की है। लोगों ने चेताया कि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। #MadanpurNews #NewArea #OpenDrain #DangerousDrain #AurangabadBihar #BiharNews #GroundReport #Madanpur #DrainProblem #PublicProblem #LocalNews #RoadSafety #SchoolChildren #VillagersDemand #DistrictAdministration #BreakingNews #HuchTag #ViralNews #LatestNews1
- बोधगया और शेरघाटी, जिला -गया में पासपोर्ट सेवा मोबाइल वैन कैंप बोधगया में 21-22सितंबर 2026तथा शेरघाटी में 23-25सितंबर 2026 l1
- गया-रजौली SH-70 पर सड़क हादसा, पूर्व प्रमुख के पति डॉ. धीरेंद्र पासवान की मौत गया-रजौली SH-70 पर सड़क हादसा, पूर्व प्रमुख के पति डॉ. धीरेंद्र पासवान की मौत गया: गया-रजौली मुख्य मार्ग SH-70 पर द्वारिका गांव के समीप शनिवार तड़के हुए सड़क हादसे में डॉ. धीरेंद्र पासवान की मौत हो गई। मृतक फतेहपुर प्रखंड के पूर्व प्रमुख के पति थे और ग्रामीण चिकित्सक के रूप में कार्यरत थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह डॉ. धीरेंद्र पासवान अपनी पत्नी को चिकित्सक से दिखाने के लिए टेंपो से गया जा रहे थे। इसी दौरान द्वारिका गांव के पास सड़क पर पीपल के पेड़ की एक बड़ी टहनी गिरी हुई थी। गिरी हुई टहनी से बचने के प्रयास में डॉ. धीरेंद्र पासवान ने जैसे ही टेंपो से अपना सिर बाहर निकाला, उसी दौरान सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन, कथित तौर पर ट्रक, ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, गया भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिवार में शोक की लहर है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की पहचान का प्रयास किया जा रहा है। रिपोर्ट: गयाजी / आशुतोष1
- रोहतास के नटवार से बड़ी खबर है... नहर के चाट में मिला अज्ञात महिला का शव। पीपरी पुल के पास साथ लाइन नहर के किनारे चाट में शव मिलने से मचा हड़कंप। मौके पर पहुंची नटवार पुलिस, जांच शुरू। महिला की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष बताई जा रही है। डीएसपी और एफएसएल टीम ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो सकी है, पुलिस पहचान में जुटी है।1