कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा लाटपुर भरवारी और कोखराज थाना रोड के पास स्थित एक डेयरी से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इस दूषित पानी के कारण गांव में बीमारियां फैल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक अंजान बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डेयरी से निकलने वाला केमिकल और गंदगी युक्त पानी सीधे गांव की नालियों और रास्तों में बहाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल गई है। इस पानी के संपर्क में आने से बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब हो रही है और गांव में त्वचा रोग, पेट दर्द और अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभागों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। न तो डेयरी संचालक पर कोई कार्रवाई की गई और न ही दूषित पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि डेयरी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराकर गांव को इस बीमारी के खतरे से बचाया जाए।

- कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र की ग्राम सभा लाटपुर भरवारी और कोखराज थाना रोड के पास स्थित एक डेयरी से निकलने वाला केमिकल युक्त गंदा पानी ग्रामीणों के लिए बड़ी मुसीबत बन गया है। इस दूषित पानी के कारण गांव में बीमारियां फैल रही हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अब तक अंजान बने हुए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि डेयरी से निकलने वाला केमिकल और गंदगी युक्त पानी सीधे गांव की नालियों और रास्तों में बहाया जा रहा है, जिससे पूरे क्षेत्र में बदबू और गंदगी फैल गई है। इस पानी के संपर्क में आने से बच्चों और बुजुर्गों की तबीयत खराब हो रही है और गांव में त्वचा रोग, पेट दर्द और अन्य बीमारियां तेजी से बढ़ रही हैं। ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या की शिकायत कई बार जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित विभागों से की जा चुकी है, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हुई। न तो डेयरी संचालक पर कोई कार्रवाई की गई और न ही दूषित पानी की निकासी का कोई उचित प्रबंध किया गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही इस गंभीर समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो स्थिति और भी भयावह हो जाएगी। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से मांग की है कि डेयरी के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाए और पानी की निकासी की उचित व्यवस्था कराकर गांव को इस बीमारी के खतरे से बचाया जाए।1
- कौशाम्बी के मोहिउद्दीनपुर गौस स्थित आईटीआई कॉलेज में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।1
- कौशाम्बी के पिपरी थाना पुलिस ने तिल्हापुर मोड़ स्थित एक इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई वायर चोरी की घटना का खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रामविलाश को मधुवन कॉलोनी के पास से दबोचा। गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से चोरी की एक पुरानी बिजली की मोटर, सात लोहे के पाइप और 3,600 रुपये नकद बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय भेज दिया है।1
- लखनऊ में आयोजित विश्व युवा कौशल दिवस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था और रोजगार के हालातों पर अपनी बात रखी। उन्होंने पिछली स्थितियों पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले राज्य में बिना पैसे दिए कोई काम नहीं होता था और न ही बेटियां व व्यापारी सुरक्षित थे। लेकिन आज परिदृश्य पूरी तरह बदल चुका है और युवाओं को प्रदेश में ही रोजगार के अवसर मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश की युवा फोर्स को राज्य की असली ताकत बताया है। उन्होंने कहा कि अब यहाँ सरकारी नौकरियों के लिए किसी सिफारिश की आवश्यकता नहीं पड़ती है। इसी का परिणाम है कि आज युवाओं को रोजगार के लिए पलायन करने को मजबूर नहीं होना पड़ रहा है।1
- कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के बिसारा गांव में सुबह खेतों की तरफ गए 75 वर्षीय किसान लल्लू यादव की करंट लगने से मौत हो गई। दरअसल, गांव के ही सिद्ध नाथ पांडेय के निजी नलकूप में बारिश की वजह से सीलन आ गई थी, जिससे वहां हाई टेंशन करंट उतर आया था। इस बात से अनजान लल्लू यादव जैसे ही नलकूप की तरफ गए, वह करंट की चपेट में आ गए। उन्हें करंट से झुलसता देख स्थानीय लोगों ने तुरंत विद्युत उपकेंद्र फोन कर बिजली कटवाई। इसके बाद उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मच गया है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।1