logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

रोहतास: सासाराम जिला राष्ट्रीय स्वयं सेवी समिति के महिलाओं ने श्री रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा की तैयारी में जुटी! दूसरी तरफ जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु शहर के तमाम गलियों में चप्पे चप्पे पर जिला प्रशासन की पैनी नजर

11 hrs ago
user_जितेंद्र कुमार तिवारी
जितेंद्र कुमार तिवारी
Voice of people सासाराम, रोहतास, बिहार•
11 hrs ago

रोहतास: सासाराम जिला राष्ट्रीय स्वयं सेवी समिति के महिलाओं ने श्री रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा की तैयारी में जुटी! दूसरी तरफ जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु शहर के तमाम गलियों में चप्पे चप्पे पर जिला प्रशासन की पैनी नजर

More news from बिहार and nearby areas
  • maha parv ki samapan aaj hui
    1
    maha parv ki samapan aaj hui
    user_Dharmendra dubey
    Dharmendra dubey
    Nurse सासाराम, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • एसपी रौशन कुमार ने शनिवार को दोपहर क़रीब एक बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि डिहरी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, डिहरी नगर थाना कांड संख्या 506/25 समेत कुल 10 बाइक चोरी मामलों का सफल उद्भेदन किया गया है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 डिहरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मो. इरशाद राइन उर्फ शेरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो सहयोगियों—रंजीत भुईया और बिट्टू कुमार—के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली। आरोपी दिन में ठेला लगाकर फल बेचते थे और रात में घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों का लॉक तोड़कर चोरी करते थे। बाद में इन्हें सुनसान जगहों पर छिपाकर अपने साथियों के जरिए बेच दिया जाता था। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 8 स्प्लेंडर और 1 टीवीएस बाइक शामिल है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त उपकरण और डुप्लीकेट चाबियां भी जब्त की गई हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।
    1
    एसपी रौशन कुमार ने शनिवार को दोपहर क़रीब एक बजे प्रेस विज्ञप्ति जारी कर के बताया कि डिहरी नगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक बड़े गिरोह का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अनुसार, डिहरी नगर थाना कांड संख्या 506/25 समेत कुल 10 बाइक चोरी मामलों का सफल उद्भेदन किया गया है।
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-01 डिहरी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर मो. इरशाद राइन उर्फ शेरा को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपने दो सहयोगियों—रंजीत भुईया और बिट्टू कुमार—के साथ मिलकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने की बात कबूली।
आरोपी दिन में ठेला लगाकर फल बेचते थे और रात में घरों के बाहर खड़ी मोटरसाइकिलों का लॉक तोड़कर चोरी करते थे। बाद में इन्हें सुनसान जगहों पर छिपाकर अपने साथियों के जरिए बेच दिया जाता था।
पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर कुल 9 मोटरसाइकिलें बरामद की हैं, जिनमें 8 स्प्लेंडर और 1 टीवीएस बाइक शामिल है। साथ ही चोरी में प्रयुक्त उपकरण और डुप्लीकेट चाबियां भी जब्त की गई हैं।
पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है तथा अन्य मामलों में पूछताछ जारी है।
    user_Pushpa kumari
    Pushpa kumari
    Sasaram, Rohtas•
    7 hrs ago
  • रोहतास: सासाराम जिला राष्ट्रीय स्वयं सेवी समिति के महिलाओं ने श्री रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा की तैयारी में जुटी! दूसरी तरफ जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु शहर के तमाम गलियों में चप्पे चप्पे पर जिला प्रशासन की पैनी नजर
    2
    रोहतास:
सासाराम जिला राष्ट्रीय स्वयं सेवी समिति के महिलाओं ने श्री रामनवमी के अवसर पर शोभा यात्रा की तैयारी में जुटी!
दूसरी तरफ जिला प्रशासन का व्यवस्थाओं को सुदृढ़ रखने हेतु शहर के तमाम गलियों में चप्पे चप्पे पर जिला प्रशासन की पैनी नजर
    user_जितेंद्र कुमार तिवारी
    जितेंद्र कुमार तिवारी
    Voice of people सासाराम, रोहतास, बिहार•
    11 hrs ago
  • देश में रसोई गैस (LPG) की कथित कमी को लेकर राजनीतिक बहुत तेज हो गई है आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद Sanjay Singh ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जब देश में आम लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार में खड़े होने के लिए मजबूर है #Geetkar_Vikash_Bihari
    1
    देश में रसोई गैस (LPG) की कथित कमी को लेकर राजनीतिक बहुत तेज हो गई है आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद 
Sanjay Singh ने सरकार से सवाल करते हुए कहा कि जब देश में आम लोग गैस सिलेंडर के लिए लंबी कतार में खड़े होने के लिए मजबूर है 
#Geetkar_Vikash_Bihari
    user_Geetkar Vikash Bihari
    Geetkar Vikash Bihari
    Artist डेहरी, रोहतास, बिहार•
    7 hrs ago
  • रामनवमी को लेकर बिक्रमगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का भरोसा बिक्रमगंज (रोहतास) राम नवमी पर्व के मद्देनजर बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में भव्य पुलिस फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च प्रभात कुमार (एसडीएम) और सिंधु शेखर सिंह (एसडीपीओ) के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जहां लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया। प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह को सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों में विश्वास पैदा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। पुलिस और प्रशासन के इस संयुक्त प्रयास से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती नजर आ रही है, जिससे लोगों में भरोसा और उत्साह दोनों बना हुआ है।
    1
    रामनवमी को लेकर बिक्रमगंज में पुलिस का फ्लैग मार्च, प्रशासन ने दिया सुरक्षा का भरोसा
बिक्रमगंज (रोहतास)
राम नवमी पर्व के मद्देनजर बिक्रमगंज नगर परिषद क्षेत्र में शुक्रवार को पुलिस और प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शांति और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शहर में भव्य पुलिस फ्लैग मार्च निकाला गया।
यह फ्लैग मार्च प्रभात कुमार (एसडीएम) और सिंधु शेखर सिंह (एसडीपीओ) के नेतृत्व में निकाला गया, जिसमें बड़ी संख्या में पुलिस बल शामिल रहा। मार्च शहर के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील इलाकों से होकर गुजरा, जहां लोगों को सुरक्षा का संदेश दिया गया।
प्रशासनिक अधिकारियों ने बताया कि रामनवमी के दौरान किसी भी तरह की अव्यवस्था या अफवाह को सख्ती से निपटा जाएगा। साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जा रही है। फ्लैग मार्च के जरिए आम लोगों में विश्वास पैदा करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया।
इस दौरान अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि वे पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में मनाएं तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें।
पुलिस और प्रशासन के इस संयुक्त प्रयास से शहर में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होती नजर आ रही है, जिससे लोगों में भरोसा और उत्साह दोनों बना हुआ है।
    user_राष्ट्र नमन प्रेस
    राष्ट्र नमन प्रेस
    Local Politician चेनारी, रोहतास, बिहार•
    17 hrs ago
  • रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां जय श्रीराम के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के शिवघाट के समीप से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु झंडा-पताका लिए शामिल हुए। ढोल-नगाड़ों और आकर्षक करतबों के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से पूरे शहर को गुंजायमान नजर आ आया। निर्धारित जुलूस मार्ग से गुजरती इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए जुलूस की निगरानी की जा रही है, जबकि नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जुलूस मार्ग पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और वाहन जांच अभियान के जरिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    4
    रोहतास जिले के सासाराम में शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां जय श्रीराम के जयकारों के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शहर के शिवघाट के समीप से शुरू हुई इस शोभायात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु झंडा-पताका लिए शामिल हुए।
ढोल-नगाड़ों और आकर्षक करतबों के साथ आगे बढ़ते श्रद्धालु जय श्रीराम के जयकारों से पूरे शहर को गुंजायमान नजर आ आया। निर्धारित जुलूस मार्ग से गुजरती इस शोभायात्रा का विभिन्न स्थानों पर स्वागत किया गया। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए जलपान की भी व्यवस्था की गई, जिससे माहौल और भी भक्तिमय हो गया। 
शांति और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। पुलिस अधीक्षक रौशन कुमार खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाले हुए हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए जुलूस की निगरानी की जा रही है, जबकि नियंत्रण कक्ष से हर गतिविधि पर नजर रखी जा रही है।
जुलूस मार्ग पर मजिस्ट्रेट, पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही बैरिकेडिंग, ड्रॉप गेट और वाहन जांच अभियान के जरिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
    user_पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    पी.के.मिश्रा( पत्रकार)
    बिक्रमगंज, रोहतास, बिहार•
    6 hrs ago
  • सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय के बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण से रामनवमी के अवसर पर न्यू बाल मंडली के द्वारा भव्य झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई . झांकी में सीता,राम , लक्ष्मण,हनुमान जी के साथ साथ बांदरी सेना के रथ पर सवार एवं अन्य देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही .शोभा यात्रा में शामिल सभी युवा भक्त एवं नन्हे नन्हे बालक अपने-अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे .वही शोभायात्रा के दौरान बंगला चौक, बारुन, सूर्यपुरा गढ़ पर मुखिया प्रमोद कुमार के साथ ही अन्य चौराहे पर लोगों के द्वारा शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी तथा फल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी .शोभा यात्रा बाबा बंगाल नाथ मंदिर से चलकर बांग्ला चौक, बारुन गांव, प्रखंड कार्यालय, सूर्यपुरा गढ़ , ठाकुर बाड़ी मंदिर ,बड़ा तालाब होते हुए सायर स्थान मुख्य बाजार के बाद वापस बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा.शोभायात्रा में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, भी शामिल थे.वही सभी श्रद्धालु शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. जिससे समूचे गांव का माहौल भक्तिमय बना रहा. जुलूस में स्थानीय पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहे .मौके पर न्यू बाल मंडली के रिशु, कीषु, अमन के साथ ही समाजसेवी पिंटू कुमार, मनोज वर्मा, सुरेश वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शौंडिक, रंजन सिंह यादव, संतोष सिंह, कीशु, अभय सिंह, धनेश्वर प्रसाद, अभय, राजन, राजेश, विक्की, मुन्ना साह, हरेंद्र सेठ, एवं इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा, एएसआई दीप प्रकाश पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय ग्राम के सैकड़ो लोग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही सैकड़ों लोग शामिल थे.
    2
    सूर्यपुरा प्रखंड मुख्यालय के बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण से रामनवमी के अवसर पर न्यू बाल मंडली के द्वारा भव्य  झांकी के साथ शोभा यात्रा निकाली गई . झांकी में सीता,राम , लक्ष्मण,हनुमान जी के साथ साथ बांदरी सेना के  रथ पर सवार एवं अन्य देवताओं की मनमोहक झांकियां आकर्षण का केंद्र बनी रही .शोभा यात्रा में शामिल सभी युवा भक्त एवं नन्हे नन्हे बालक अपने-अपने हाथों में भगवा ध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते चल रहे थे .वही शोभायात्रा के दौरान बंगला चौक, बारुन, सूर्यपुरा गढ़ पर मुखिया प्रमोद कुमार के साथ ही अन्य चौराहे पर लोगों के द्वारा शरबत एवं कोल्ड ड्रिंक, नींबू पानी तथा फल एवं जूस की व्यवस्था की गई थी .शोभा यात्रा बाबा बंगाल नाथ मंदिर से चलकर बांग्ला चौक, बारुन गांव, प्रखंड कार्यालय, सूर्यपुरा गढ़ , ठाकुर बाड़ी मंदिर ,बड़ा तालाब होते हुए सायर स्थान मुख्य बाजार के बाद वापस बाबा बंगाल नाथ मंदिर प्रांगण में पहुंचा.शोभायात्रा में दिनारा विधायक आलोक कुमार सिंह, भाजपा नेता अखिलेश सिंह, भी शामिल थे.वही सभी श्रद्धालु शोभा यात्रा में जय श्री राम के नारे लगाते हुए चल रहे थे. जिससे समूचे गांव का  माहौल भक्तिमय बना रहा. जुलूस में स्थानीय पुलिस प्रशासन भी काफी मुस्तैद रहे .मौके पर न्यू बाल मंडली के रिशु, कीषु, अमन के साथ ही समाजसेवी पिंटू कुमार, मनोज वर्मा, सुरेश वर्मा, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय शौंडिक, रंजन सिंह यादव, संतोष सिंह, कीशु, अभय सिंह, धनेश्वर प्रसाद, अभय, राजन, राजेश, विक्की, मुन्ना साह, हरेंद्र सेठ, एवं इंस्पेक्टर शेर सिंह यादव, प्रभारी थानाध्यक्ष अनामिका सुधा, एएसआई दीप प्रकाश पुलिस प्रशासन के साथ ही स्थानीय ग्राम के सैकड़ो लोग एवं जनप्रतिनिधियों के साथ ही सैकड़ों लोग शामिल थे.
    user_Anjali Kumari
    Anjali Kumari
    रिपोर्टर सूर्यपुरा, रोहतास, बिहार•
    8 hrs ago
  • शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार भगवा छटा और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा बिक्रमगंज,रामनवमी और हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा बिक्रमगंज : शुक्रवार को रामनवमी और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर ने उत्सव का अनुपम संगम देखा । पूरे शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार किया । अनुमंडल मुख्यालय और सभी प्रखंडों में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ । नगर के श्री दुर्गा पूजा समिति सासाराम रोड बिक्रमगंज से वैदिक परंपरा के अनुसार ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भगवा परिधान में सजे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष और भजन-कीर्तन के साथ नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए नगर को भक्तिमय माहौल से भर दिया । शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों ने नगरवासियों का ध्यान खींचा और हर उम्र के लोगों में उत्साह और आनंद का संचार किया । शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई थी । उसी कड़ी में अवध मेडिकेयर सासाराम रोड के निदेशक नेत्र सर्जन डॉ. रवि रंजन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमारी रूपम ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को मौसम के अनुसार ठंडा शरबत और जलपान उपलब्ध कराया । भक्तों ने इस सेवा को अत्यंत सराहा और इसे आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान माना । इस भव्य पर्व में प्रशासन की सतर्कता भी साफ देखी गई । बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, बीडीओ सुनील कुमार गौतम, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित कई अधिकारी तेंदुनी चौक और अन्य मुख्य मार्गो पर मुस्तैदी से तैनात रहे । उनके प्रयासों से शोभायात्रा पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई,जिससे नगरवासियों ने सुरक्षा और व्यवस्था दोनों का अनुभव किया । नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को भक्ति,उत्साह और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया । भगवा परिधान में सजे श्रद्धालु,समाजसेवक और प्रशासन का समन्वय इस भव्य शोभायात्रा को बिक्रमगंज के लिए अविस्मरणीय पर्व बना गया ।
    4
    शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार
भगवा छटा और जय श्रीराम के उद्घोष से गूंजा बिक्रमगंज,रामनवमी और हिंदू नववर्ष पर निकली भव्य शोभायात्रा
बिक्रमगंज : शुक्रवार को रामनवमी और हिंदू नववर्ष के पावन अवसर पर नगर ने उत्सव का अनुपम संगम देखा । पूरे शहर में श्रद्धालुओं और समाजसेवकों की भागीदारी से भव्य शोभायात्राओं ने नगरवासियों के हृदयों में भक्ति और उल्लास का संचार किया । अनुमंडल मुख्यालय और सभी प्रखंडों में पुलिस प्रशासन की कड़ी निगरानी के बीच यह आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से संपन्न हुआ । नगर के श्री दुर्गा पूजा समिति सासाराम रोड बिक्रमगंज से वैदिक परंपरा के अनुसार ध्वज पूजन के साथ शुरू हुई शोभायात्रा में भगवा परिधान में सजे श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष और भजन-कीर्तन के साथ नगर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए नगर को भक्तिमय माहौल से भर दिया । शोभायात्रा में धार्मिक झांकियों ने नगरवासियों का ध्यान खींचा और हर उम्र के लोगों में उत्साह और आनंद का संचार किया । शोभायात्रा के दौरान विभिन्न संगठनों द्वारा जलपान और शरबत की विशेष व्यवस्था की गई थी । उसी कड़ी में अवध मेडिकेयर सासाराम रोड के निदेशक नेत्र सर्जन डॉ. रवि रंजन और स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. कुमारी रूपम ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर श्रद्धालुओं को मौसम के अनुसार ठंडा शरबत और जलपान उपलब्ध कराया । भक्तों ने इस सेवा को अत्यंत सराहा और इसे आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण योगदान माना । इस भव्य पर्व में प्रशासन की सतर्कता भी साफ देखी गई । बिक्रमगंज डीएसपी सिंधु शेखर सिंह, बीडीओ सुनील कुमार गौतम, थानाध्यक्ष ललन कुमार सहित कई अधिकारी तेंदुनी चौक और अन्य मुख्य मार्गो पर मुस्तैदी से तैनात रहे । उनके प्रयासों से शोभायात्रा पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई,जिससे नगरवासियों ने सुरक्षा और व्यवस्था दोनों का अनुभव किया । नगरवासियों और श्रद्धालुओं ने इस आयोजन को भक्ति,उत्साह और सामाजिक सौहार्द का प्रतीक बताया । भगवा परिधान में सजे श्रद्धालु,समाजसेवक और प्रशासन का समन्वय इस भव्य शोभायात्रा को बिक्रमगंज के लिए अविस्मरणीय पर्व बना गया ।
    user_Rajnikant Pandey riport
    Rajnikant Pandey riport
    काराकाट, रोहतास, बिहार•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.