बागपत में किसान मजदूर संगठन की पंचायतः 5 घंटे चला धरना, समाधान का मिला आश्वासन, बोले- नही मानी बात तो फिर होगा आंदोलन बागपत तहसील में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में तहसील परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें 46 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि वे समय-समय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर आम लोगों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। हालांकि, उनका आरोप है कि अधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे लोगों को परेशानी होती है। अनु मलिक ने बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, तहसील से जुड़े भूमि विवाद और खराब सड़कों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि पंचायत का मकसद मौके पर ही आम लोगों की समस्याओ का समाधान कराना था। अधिकारियों ने बरती लापरवाही इसके बाद बागपत एसडीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचायत मे मौजूद पदाधिकारियो से बात की और 46 में से सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने अधिकारियों को 46 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समय पर समाधान नही हुआ और अधिकारियों ने लापरवाही बरती, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद पंचायत समाप्त हो गई। इस पंचायत मे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

- दोघट में बेटा लापता, मा ने दो पर लगाया आरोप: नाई की दुकान से सामान लेने गया था, परिजनो ने अनहोनी की आशंका जताई बागपत के दोघट थाना क्षेत्र के झुंडपुर गांव की रहने वाली इमराना ने अपने 15 साल के बेटे सुहैल के लापता होने की शिकायत पुलिस से की है। इमराना ने अधिकारियों को दी शिकायत में बेटे के साथ किसी अनहोनी की आशंका जताई है। शिकायत के मुताबिक, सुहैल की जन्मतिथि 25 फरवरी 2011 है। इमराना ने बताया कि करीब तीन महीने पहले उन्होंने अपने बेटे को गौरीपुर निवासी चांद के पास काम सीखने के लिए छोड़ा था। चांद की सरूरपुर कलां में एचपी गैस एजेंसी के पास नाई की दुकान है। इमराना का आरोप है कि 26 अगस्त 2026 को दो लोगों ने सुहैल को बाजार सामान लेने भेजा था। इसके बाद से सुहैल का कोई पता नही चला। इमराना ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उन्होंने साहिद से फोन पर अपने बेटे के बारे मे पूछा, तो उन्हें धमकी दी गई। महिला को आशंका है कि उनके बेटे को कुछ लोगों ने कहीं छिपाकर रखा है और उसके साथ कुछ गलत हो सकता है। इमराना ने शिकायत मे यह भी कहा है कि उनके बेटे के संबंध में एक शख्स द्वारा लगाए जा रहे दूसरे आरोप बेबुनियाद हैं। यह पुलिस को गुमराह करने की साजिश है। दोघट थाना प्रभारी केवल सिंह ने बताया कि गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच की जा रही है। महिला ने पुलिस से बेटे की तलाश करने, निष्पक्ष जांच करने और परिवार को न्याय दिलाने की मांग की है। इस मामले मे पुलिस जांच के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी।1
- Sonipat News: Bigg Boss 20 के पहले ही दिन घर में जमकर ड्रामा देखने को मिला। Bigg Boss 20 के पहले ही दिन घर में जमकर ड्रामा देखने को मिला। टीवी एक्ट्रेस माही विज ने अपने बेबाक अंदाज से घरवालों को चौंका दिया। ईशा रिखी और मैरी कॉम की पर्सनल लाइफ पर सवाल उठाने को लेकर घर में बहस छिड़ गई।1
- शामली। शामली में ट्रैक्टरों की बैटरी चोरी का खुलासा, दो शातिर चोर गिरफ्तार। गढ़ीपुख्ता पुलिस ने कार्रवाई कर चोरी की 2 बैटरियां और वारदात में इस्तेमाल बाइक बरामद की। शामली जनपद में ट्रैक्टरों से बैटरी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गढ़ीपुख्ता पुलिस ने गिरफ्तार कर चोरी की घटना का खुलासा किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई दो बैटरियां और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। जानकारी के अनुसार ग्राम बुण्टा से हथछोया जाने वाली सड़क पर स्थित एक कोल्हू पर खड़े ट्रैक्टरों से अज्ञात चोरों ने बैटरियां चोरी कर ली थीं। मामले में पीड़ित मूसा पुत्र इमामुद्दीन निवासी ग्राम बुण्टा की तहरीर पर थाना गढ़ीपुख्ता में मुकदमा दर्ज किया गया था। चोरी की घटना के शीघ्र खुलासे के लिए पुलिस अधीक्षक शामली के निर्देश पर गढ़ीपुख्ता पुलिस संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पुलिस ने अली पुत्र कासिम और अनस पुत्र जाहिद, निवासी मोहल्ला खेल, कस्बा व थाना कांधला को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से चोरी की दो बैटरियां और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गढ़ीपुख्ता में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मामले में आगे की जांच में जुटी है।1
- दूल्हे की वेशभूषा में विदेशी पिस्टल से फायरिंग करते दिखे दूल्हे के खिलाफ खुर्जा में मुकदमा दर्ज आरोपित फरार पुलिस ने जांच शुरू की 2022 का बताया जा रहा है वीडियो, फायरिंग में दिख रहा हथियार भारत में है प्रतिबंध1
- परिणाम कार्य करने की क्षमता पर सामने आते है डंबल इंजन सरकार की हर लक्ष्य को सफल बनाने का प्रयास जब सरकार और समाज दोनों की दिशा एक हो, दोनों का संकल्प एक हो और दोनों लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सामूहिक प्रयास करते हैं, तो परिणाम अवश्य आते हैं...1
- वडोदरा, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है #WATCH | वडोदरा, गुजरात: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "झूठ की गूंज से भरमाने वाले हर चौराहे पर मिल जाएंगे लेकिन भारत का नौजवान सच की हुंकार से चलता है। सच की हुंकार के साथ चलता है। सच की हुंकार के लिए चलता है। हमारे युवा साथी ये देख रहे हैं कि आज देश में सोलर हो, विंड हो, हाइड्रो हो, न्यूक्लियर हो, सारे सेक्टर पर सरकार कितना फोकस से काम कर रही है..."1
- बलजीत नगर 20 नंबर रोड: जन समस्याओं को लेकर सांकेतिक धरना पटेल नगर विधानसभा सीवर, पानी और टूटी सड़कों को लेकर फूटा जनता का गुस्सा1
- बागपत में किसान मजदूर संगठन की पंचायतः 5 घंटे चला धरना, समाधान का मिला आश्वासन, बोले- नही मानी बात तो फिर होगा आंदोलन बागपत तहसील में किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में तहसील परिसर पहुंचकर धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान एक पंचायत का आयोजन किया गया, जिसमें 46 सूत्रीय मांगों को लेकर विरोध जताया गया। संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अन्नू मलिक ने कहा कि वे समय-समय पर कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों के साथ मिलकर आम लोगों की समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाते हैं। हालांकि, उनका आरोप है कि अधिकारी इन समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते, जिससे लोगों को परेशानी होती है। अनु मलिक ने बकाया गन्ना भुगतान, आवारा पशुओं की समस्या, बिजली कटौती, स्मार्ट मीटर, तहसील से जुड़े भूमि विवाद और खराब सड़कों के लिए अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने बताया कि पंचायत का मकसद मौके पर ही आम लोगों की समस्याओ का समाधान कराना था। अधिकारियों ने बरती लापरवाही इसके बाद बागपत एसडीएम समेत कई अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंचायत मे मौजूद पदाधिकारियो से बात की और 46 में से सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया। किसान मजदूर संगठन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियो ने अधिकारियों को 46 सूत्रीय मांगो का ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर समस्याओं का समय पर समाधान नही हुआ और अधिकारियों ने लापरवाही बरती, तो एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन सौंपने के बाद पंचायत समाप्त हो गई। इस पंचायत मे बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।1