Shuru
Apke Nagar Ki App…
Hiring Job Title : कॉलिंग एवं डिजिटल स्किल डेवलपमेंट Company / Shop : लीड गुरु डिजिटल मार्केटिंग जयपुर राजस्थान Job Field : घर बैठे ही आप काम कर सकते हैं। Locality : राजस्थान Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher आपको कॉलिंग का काम दिया जाएगा और साथ में स्किल भी सिखाई जाएगी जब तक स्किल सिखाते हो तब तक कॉलिंग करके आप से अच्छी खासी इनकम कर सकती है
Dr.Sharwan
Hiring Job Title : कॉलिंग एवं डिजिटल स्किल डेवलपमेंट Company / Shop : लीड गुरु डिजिटल मार्केटिंग जयपुर राजस्थान Job Field : घर बैठे ही आप काम कर सकते हैं। Locality : राजस्थान Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher आपको कॉलिंग का काम दिया जाएगा और साथ में स्किल भी सिखाई जाएगी जब तक स्किल सिखाते हो तब तक कॉलिंग करके आप से अच्छी खासी इनकम कर सकती है
More news from राजस्थान and nearby areas
- Hiring Job Title : कॉलिंग एवं डिजिटल स्किल डेवलपमेंट Company / Shop : लीड गुरु डिजिटल मार्केटिंग जयपुर राजस्थान Job Field : घर बैठे ही आप काम कर सकते हैं। Locality : राजस्थान Job Type : Part Time Required Work Experience : Fresher आपको कॉलिंग का काम दिया जाएगा और साथ में स्किल भी सिखाई जाएगी जब तक स्किल सिखाते हो तब तक कॉलिंग करके आप से अच्छी खासी इनकम कर सकती है2
- हनुमानगढ़ के लाल चौक पर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI) और स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI) द्वारा जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और शिक्षा विरोधी नीतियों के खिलाफ कड़ा विरोध दर्ज कराते हुए प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूँका। प्रदर्शन के उपरांत जिला कलेक्टर के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। ज्ञापन में मांग की गई कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को तत्काल पद से हटाया जाए और शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले दोषी अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाए। इस मौके पर वेद मक्कासर, देवीलाल धोलीपाल, मोहित इंसा, आनंद राम, विनोद कुमार वर्मा, सहदेव गोस्वामी, सुनील कुमार, सुशील, सुरेंद्र दहीया, राहुल, विकास, मनोज, संदीप, चंद्रभान, बिट्टू सहित भारी संख्या में नौजवान और छात्र उपस्थित रहे।1
- श्री गंगानगर जिले के रायसिंहनगर में बस स्टैंड से बस के चलने के समय को लेकर रोडवेज बस परिचालक और लोक परिवहन के चालक-परिचालक के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हांडा चौक पर दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस घटना में रोडवेज बस का परिचालक और लोक परिवहन बस का चालक चोटिल होकर घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मारपीट की घटना से आक्रोशित रोडवेज चालकों और परिचालकों ने करीब एक घंटे तक रोडवेज बसों का चक्का जाम कर दिया, जिसके कारण बसों में सफर कर रहे यात्रियों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर समझाइश की और चक्का जाम को हटवाया। दरअसल, रोडवेज और प्राइवेट बस कर्मियों के बीच बस की टाइमिंग को लेकर आए दिन विवाद होता रहता है, क्योंकि रोडवेज के ड्राइवर और कंडक्टर हर प्राइवेट गाड़ी के आगे जानबूझकर बस लेट करते हैं।2
- राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत नोहर स्थित राजकीय उप जिला चिकित्सालय में उच्च जोखिम गर्भावस्था (HRP) की समय पर पहचान, सतत निगरानी और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करने के लिए “प्रसूता हेल्प डेस्क” की स्थापना की गई है। यह हेल्प डेस्क गर्भवती महिलाओं, प्रसूताओं और नवजात शिशुओं को 24×7 सहायता प्रदान करेगी। इसके तहत पंजीकरण, आवश्यक जाँच, भर्ती, सरकारी योजनाओं की जानकारी, प्रसव संबंधी मार्गदर्शन और रेफरल सहायता जैसी सुविधाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएँगी। विशेष रूप से उच्च जोखिम वाली गर्भवती महिलाओं की शीघ्र पहचान कर उन्हें समय पर विशेषज्ञ उपचार और सुरक्षित संस्थागत प्रसव से जोड़ने का काम इस हेल्प डेस्क के ज़रिये किया जाएगा। इसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक गर्भवती महिला को समय पर उचित चिकित्सा, सही परामर्श और सम्मानजनक सेवाएँ देकर “सुरक्षित माँ – स्वस्थ शिशु” के लक्ष्य को साकार करना है।1
- राजस्थान के श्रीगंगानगर स्थित रायसिंहनगर क्षेत्र के गांवों में बाबा रामदेव पैदल यात्री हेतु सेवा समिति ने दस्तक दे दी है। पैदल यात्रा करने वाले श्रद्धालुओं की सहायता और सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए समिति ने ग्रामीण इलाकों में अपनी सेवा गतिविधियाँ शुरू की हैं।1
- कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में झंडू कुमार ने पुरुषों की हेवीवेट पैरा पावरलिफ्टिंग स्पर्धा में 190 किलोग्राम भार उठाकर कांस्य पदक अपने नाम किया है। इस शानदार प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने इस प्रतियोगिता में भारत के लिए पहला पदक हासिल कर इतिहास रच दिया है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर राजस्थान के मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा जी ने झंडू कुमार जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यह सफलता देश के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी है और यह साबित करती है कि निरंतर अभ्यास, अनुशासन तथा मेहनत के माध्यम से खेलों में उत्कृष्टता के नए आयाम स्थापित किए जा सकते हैं। मुख्यमंत्री ने झंडू कुमार के उज्ज्वल भविष्य एवं निरंतर सफलता की भी कामना की है।1
- LeadGuru द्वारा मोबाइल और कॉलिंग के माध्यम से घर बैठे काम करके अपनी रेगुलर इनकम के साथ एक्स्ट्रा इनकम कमाने का अवसर दिया जा रहा है। इसके तहत लोग अपनी मेहनत के अनुसार कमाई कर सकते हैं। इस काम के लिए घर से ही पार्ट-टाइम या फुल-टाइम काम करने का विकल्प मौजूद है और जुड़ने वालों को पूरी ट्रेनिंग व सपोर्ट देने की बात कही गई है। इस अवसर से 18 वर्ष से अधिक आयु का कोई भी व्यक्ति जुड़ सकता है, जिसमें स्टूडेंट, हाउसवाइफ, जॉब करने वाले और बिजनेसमैन सभी शामिल हैं। काम की शुरुआत करने और अधिक जानकारी हासिल करने के लिए व्हाट्सएप नंबर 7568628143 पर संपर्क करने के लिए कहा गया है।1
- श्रीगंगानगर में बस स्टैंड पर मारपीट की घटना के बाद जमकर हंगामा और हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। मारपीट के इस घटनाक्रम के तुरंत बाद रोडवेज का चक्का जाम कर दिया गया, जिससे बसों का परिचालन पूरी तरह से ठप हो गया है।1