बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आज 21 जुलाई, 2026 को सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान समय में अधिकांश वित्तीय लेन-देन डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए थोड़ी सी भी असावधानी बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। इस अवसर पर साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न ठगी पद्धतियों जैसे फर्जी कॉल, फर्जी संदेश, क्यूआर कोड, संदिग्ध एपीके फाइल, सोशल मीडिया, फर्जी निवेश योजनाएं, केवाईसी/ओटीपी फ्रॉड, जॉब स्कैम और तथाकथित डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें। इसके अतिरिक्त, साइबर ठगी का शिकार होने पर पहले एक घंटे (गोल्डन आवर) के महत्व को रेखांकित करते हुए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ सके। अंत में सभी को "सतर्क रहें, सुरक्षित रहें" का संदेश दिया गया।

- सीतामढ़ी में भगवान जगन्नाथ जी की रथ यात्रा निकाली गई जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया सीतामढ़ी के श्री लक्ष्मी हाई स्कूल से निकले भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा जो जानकी मंदिर तक गई श्री जगन्नाथ जी की रथ यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया और भक्ति में झूमते हैं रथ यात्रा को पूर्ण किया1
- बिहार पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर आज 21 जुलाई, 2026 को सीतामढ़ी के पुलिस अधीक्षक श्री अमित रंजन के निर्देशन में जिले के सभी थाना क्षेत्रों के विद्यालयों और महाविद्यालयों में व्यापक स्तर पर साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बढ़ते साइबर अपराधों के प्रति विद्यार्थियों और शिक्षकों को जागरूक करना तथा उन्हें सुरक्षित डिजिटल व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में बताया गया कि वर्तमान समय में अधिकांश वित्तीय लेन-देन डिजिटल माध्यम से हो रहे हैं, इसलिए थोड़ी सी भी असावधानी बड़े आर्थिक नुकसान का कारण बन सकती है। इस अवसर पर साइबर अपराधियों द्वारा अपनाई जाने वाली विभिन्न ठगी पद्धतियों जैसे फर्जी कॉल, फर्जी संदेश, क्यूआर कोड, संदिग्ध एपीके फाइल, सोशल मीडिया, फर्जी निवेश योजनाएं, केवाईसी/ओटीपी फ्रॉड, जॉब स्कैम और तथाकथित डिजिटल अरेस्ट के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रतिभागियों से अपील की गई कि वे किसी भी परिस्थिति में अपना ओटीपी, पिन, सीवीवी, पासवर्ड या बैंक खाते की गोपनीय जानकारी साझा न करें। इसके अतिरिक्त, साइबर ठगी का शिकार होने पर पहले एक घंटे (गोल्डन आवर) के महत्व को रेखांकित करते हुए तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930, राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल या निकटतम थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई, ताकि ठगी गई राशि वापस मिलने की संभावना बढ़ सके। अंत में सभी को "सतर्क रहें, सुरक्षित रहें" का संदेश दिया गया।1
- बिहार के मिथिला विश्वविद्यालय में राजभवन द्वारा जारी PAT-2024 के स्थगन आदेश के विरोध में एकदिवसीय महाधरना आयोजित किया गया। राजभवन के इस फैसले का विरोध करने के लिए इस महाधरने में सैकड़ों अभ्यर्थी शामिल हुए।1
- बिहार के शिवहर में बाढ़ और सिंचाई की समस्याओं के स्थाई समाधान के लिए एक लिंक चैनल का शुभारंभ किया गया है। यह लिंक चैनल क्षेत्र में बाढ़ नियंत्रण और सिंचाई व्यवस्था दोनों ही मोर्चों पर एक बड़ा समाधान साबित होगा।1
- बिहार के सीतामढ़ी स्थित नगर थाने की हाजत से चेन स्नेचिंग के आरोप में गिरफ्तार एक महिला फरार हो गई है। इस घटना के बाद पीड़ित महिला ने नगर थाने की पुलिस पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं और वह पुलिस के खिलाफ कड़े सवाल उठा रही है।1
- मुजफ्फरपुर के कटरा में 11 हजार वोल्ट विद्युत लाइन की चपेट में आने से यजुआर पश्चिमी निवासी विद्युत लाइनमैन प्रकाश सहनी की दर्दनाक मौत हो गई। इस हादसे से आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने औराई–कटरा मुख्य मार्ग को पूरी तरह जाम कर दिया है। ग्रामीणों और परिजनों का आरोप है कि यह हादसा बसघट्टा फीडर, कटरा विद्युत विभाग की घोर लापरवाही के कारण हुआ है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने बसघट्टा फीडर के पास ही औराई–कटरा मुख्य मार्ग पर चक्काजाम कर दिया, जिससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और सामान्य आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोग इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने तथा मृतक के पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा और सरकारी सहायता देने की मांग कर रहे हैं। फिलहाल मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंचकर लोगों को समझाने-बुझाने का प्रयास कर रहे हैं, वहीं प्रशासन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।1