logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दानु विगहा ने विसुनपुर को 10 रन से किया पराजित सागरपुर खेल मैदान पर सुपर स्टार क्लब कमालपुर द्वारा क्रिकेट का फाइनल मैच का हुआ आयोजन सागरपुर खेल मैदान में रविवार के दिन सुपर स्टार क्रिकेट क्लब कमांलपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया । फाइनल मुकाबला दानु विगहा एवं विसुनपुर के बीच खेला गया। मैच में दानू बीघा के टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का लक्ष्य दिया था। वही बिशनपुर की टीम 19.3ओवर में 210 बनाकर पूरा टीम आउट हो गया। और मैच 10 रनों से हार गया ।मैच में मैन ऑफ द मैच चंदन कुमार, मैन ऑफ़ द सीरीज बेली कुमार को दिया गया। बेस्ट फील्डर का अवार्ड छोटू कुमार को दिया गया। विजेता टीम दानू बीघा को विजेता कप के साथ नगद राशि देकर सम्मानित किया गया । मौके पर मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ,सांसद प्रतिनिधि मुन्ना यादव , मंझोस पंचायत के मुखिया राम निवास शर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता जितन कुमार यादव ,रेखा देवी, पूर्व मुखिया अजय सिंह यादव ,और कमालपुर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार, पंकज कुमार, मुकेश कुमार ,बिट्टू कुमार, मुणिलाल कुमार ,पवन यादव, रामेश्वर यादव ,तपेश्वर यादव ,राजीव कुमार समेत समस्त ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर विधायक ने कहा ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है ।बस इन्हें एक मौका मिलना चाहिए ।विधायक ने टूर्नामेंट आयोजन करने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। वही मैच देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के भीड़ लगी रही।

20 hrs ago
user_Ramesh Kumar
Ramesh Kumar
Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
20 hrs ago

दानु विगहा ने विसुनपुर को 10 रन से किया पराजित सागरपुर खेल मैदान पर सुपर स्टार क्लब कमालपुर द्वारा क्रिकेट का फाइनल मैच का हुआ आयोजन सागरपुर खेल मैदान में रविवार के दिन सुपर स्टार क्रिकेट क्लब कमांलपुर द्वारा क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच का आयोजन किया गया । फाइनल मुकाबला दानु विगहा एवं विसुनपुर के बीच खेला गया। मैच में दानू बीघा के टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए 220 रन का लक्ष्य दिया था। वही बिशनपुर की टीम 19.3ओवर में 210 बनाकर पूरा टीम आउट हो गया। और मैच 10 रनों से हार गया ।मैच में मैन ऑफ द मैच चंदन कुमार, मैन ऑफ़ द सीरीज बेली कुमार को दिया गया। बेस्ट फील्डर का अवार्ड छोटू कुमार को दिया गया। विजेता टीम दानू बीघा को विजेता कप के साथ नगद राशि देकर सम्मानित किया गया । मौके पर मखदुमपुर विधायक सूबेदार दास ,सांसद प्रतिनिधि मुन्ना यादव , मंझोस पंचायत के मुखिया राम निवास शर्मा ,सामाजिक कार्यकर्ता जितन कुमार यादव ,रेखा देवी, पूर्व मुखिया अजय सिंह यादव ,और कमालपुर क्रिकेट क्लब के अध्यक्ष राहुल कुमार, पंकज कुमार, मुकेश कुमार ,बिट्टू कुमार, मुणिलाल कुमार ,पवन यादव, रामेश्वर यादव ,तपेश्वर यादव ,राजीव कुमार समेत समस्त ग्रामीण मौजूद थे। मौके पर विधायक ने कहा ग्रामीण स्तर पर प्रतिभाओं की कमी नहीं है ।बस इन्हें एक मौका मिलना चाहिए ।विधायक ने टूर्नामेंट आयोजन करने के लिए ग्रामीणों को धन्यवाद दिया। वही मैच देखने के लिए सैकड़ो की संख्या में क्रिकेट प्रेमियों के भीड़ लगी रही।

More news from बिहार and nearby areas
  • Post by Ramesh Kumar
    1
    Post by Ramesh Kumar
    user_Ramesh Kumar
    Ramesh Kumar
    Local News Reporter मखदूमपुर, जहानाबाद, बिहार•
    20 hrs ago
  • जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा” को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस बल की तैनाती चप्पे-चप्पे पर की गई है, वहीं संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए हैं। शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर पैनी निगाह बनी हुई है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ से बचें। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।
    1
    जहानाबाद में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की “समृद्धि यात्रा” को लेकर शहर में सुरक्षा के व्यापक और कड़े इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम के मद्देनज़र प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है और शहर के प्रमुख मार्गों पर नाकेबंदी कर दी गई है। पुलिस बल की तैनाती चप्पे-चप्पे पर की गई है, वहीं संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बल लगाए गए हैं। शहर में प्रवेश करने वाले सभी रास्तों पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि को समय रहते रोका जा सके। कार्यक्रम स्थल के आसपास बैरिकेडिंग की गई है और आम लोगों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है। प्रशासनिक अधिकारियों के साथ-साथ वरीय पुलिस पदाधिकारी भी लगातार सुरक्षा व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। ड्रोन और सीसीटीवी कैमरों के जरिए पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है, जिससे हर गतिविधि पर पैनी निगाह बनी हुई है। अधिकारियों ने आम लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षा व्यवस्था में सहयोग करें और अनावश्यक रूप से भीड़-भाड़ से बचें। प्रशासन का कहना है कि कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराना उनकी प्राथमिकता है।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    1 hr ago
  • वाहन जांच के दौरान घोषी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 11किलो गांजा बरामद तस्कर गिरफतार
    1
    वाहन जांच के दौरान घोषी पुलिस को मिली बड़ी सफलता 11किलो गांजा बरामद तस्कर गिरफतार
    user_मनोज कुमार
    मनोज कुमार
    पत्रकार हुलासगंज, जहानाबाद, बिहार•
    19 hrs ago
  • गोलू सोनी मंच पर चढ़ते हीं बबाल मचा दिया #viral #trending #reels #facebookreels #instagramreels #video
    1
    गोलू सोनी मंच पर चढ़ते हीं बबाल मचा दिया #viral #trending #reels #facebookreels #instagramreels #video
    user_Golu Kumar Soni
    Golu Kumar Soni
    करपी, अरवल, बिहार•
    19 hrs ago
  • कोंच गया आगामी चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोंच थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले किसी भी जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी पूजा समितियों और जुलूस के आयोजकों से अपील की कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बैठक में उपस्थित मुखिया दिलीप कुमार, उमेश सिंह और सरपंच राजू सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जाएगा। वक्ताओं ने जुलूस के रूट और सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से एएसआई शोहराब अली, सरोज कुमार, शैलेश कुमार सिंह, शिवकुमार चौहान, दिलीप कुमार, संजय कुमार, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार, अजय कुमार, रंजन कुमार सहित क्षेत्र के कई अन्य सक्रिय सदस्य और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
    1
    कोंच गया आगामी चैती छठ और रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से कोंच थाना परिसर में रविवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने की, जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधियों और गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया।बैठक को संबोधित करते हुए थानाध्यक्ष सुदेह कुमार ने स्पष्ट किया कि रामनवमी के अवसर पर निकलने वाले किसी भी जुलूस में डीजे बजाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। उन्होंने सभी पूजा समितियों और जुलूस के आयोजकों से अपील की कि वे सरकारी निर्देशों का पालन करें और शांति व्यवस्था बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग करें। उन्होंने कहा कि त्योहार के दौरान हुड़दंग करने वालों और सोशल मीडिया पर भ्रामक खबरें फैलाने वालों पर पुलिस की पैनी नजर रहेगी।बैठक में उपस्थित मुखिया दिलीप कुमार, उमेश सिंह और सरपंच राजू सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखे और प्रशासन को भरोसा दिलाया कि क्षेत्र में आपसी भाईचारे के साथ त्योहार मनाया जाएगा। वक्ताओं ने जुलूस के रूट और सुरक्षा मानकों पर भी चर्चा की।इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से एएसआई शोहराब अली, सरोज कुमार, शैलेश कुमार सिंह, शिवकुमार चौहान, दिलीप कुमार, संजय कुमार, अविनाश कुमार, मुन्ना कुमार, अजय कुमार, रंजन कुमार सहित क्षेत्र के कई अन्य सक्रिय सदस्य और पुलिस बल के जवान मौजूद रहे।
    user_नौलेश कुमार
    नौलेश कुमार
    कोंच, गया, बिहार•
    20 hrs ago
  • Post by Garibnath Sahani
    1
    Post by Garibnath Sahani
    user_Garibnath Sahani
    Garibnath Sahani
    Singer Bihar•
    19 min ago
  • रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कैथी लंगर केके में किया गया भव्य चैता का आयोजन आयोजन करता ग्रामीण जनता मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार ग्राम पंचायत डेहरिया के पंचायत समिति प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा ग्राम पंचायत डेहरिया के सरपंच ललन राम के साथ-साथ कई गद्य मां व्यक्ति समाजसेवी मौजूद रहे वही चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा सरपंच ललन राम के द्वारा चैता प्रोग्राम के उद्घाटन कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया
    1
    रोहतास जिला के चेनारी प्रखंड अंतर्गत ग्राम कैथी लंगर केके में किया गया भव्य चैता का आयोजन आयोजन करता ग्रामीण जनता मुख्य अतिथि के रूप में चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार ग्राम पंचायत डेहरिया के पंचायत समिति प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा  ग्राम पंचायत डेहरिया के सरपंच ललन राम के साथ-साथ कई गद्य मां व्यक्ति समाजसेवी मौजूद रहे वही चेनारी प्रखंड के उप प्रमुख विकास कुमार पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि गुड्डू शर्मा सरपंच ललन राम के द्वारा चैता प्रोग्राम के उद्घाटन कर कार्यक्रम को आरंभ किया गया
    user_Dhiranjan Sharma
    Dhiranjan Sharma
    Tour Guide बेन, नालंदा, बिहार•
    4 hrs ago
  • आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में डीडीसी डॉ. प्रीति और एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारियों ने शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित दरधा-यमुने संगम छठ घाट का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घाट की सीढ़ियों, पहुंच पथ और पूरे परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सफाई और रंग-रोगन के कार्य निर्धारित समय के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि ठाकुरबाड़ी स्थित संगम घाट शहर के प्रमुख घाटों में शामिल है, जहां छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। महिला व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम और सुगम आवागमन के लिए रास्तों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है।अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी चिन्हित छठ घाटों पर साफ-सफाई और आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, बेहतर रोशनी और साफ-सुथरे रास्तों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
    1
    आस्था के महापर्व चैती छठ पूजा को लेकर जहानाबाद जिला प्रशासन पूरी तरह एक्शन मोड में है। जिला पदाधिकारी अलंकृता पाण्डेय के नेतृत्व में डीडीसी डॉ. प्रीति और एसडीओ राजीव कुमार सिन्हा समेत कई अधिकारियों ने शहर के ठाकुरबाड़ी स्थित दरधा-यमुने संगम छठ घाट का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने छठ व्रतियों की सुविधा और सुरक्षा को लेकर जमीनी हकीकत का जायजा लिया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने घाट की सीढ़ियों, पहुंच पथ और पूरे परिसर की साफ-सफाई का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी सफाई और रंग-रोगन के कार्य निर्धारित समय के भीतर हर हाल में पूरे किए जाएं। साथ ही चेतावनी दी कि कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने कहा कि ठाकुरबाड़ी स्थित संगम घाट शहर के प्रमुख घाटों में शामिल है, जहां छठ पर्व के दौरान बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है। इसे देखते हुए घाट पर बैरिकेडिंग और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
महिला व्रतियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए चेंजिंग रूम और सुगम आवागमन के लिए रास्तों का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करने को कहा गया है।अधिकारियों को युद्ध स्तर पर कार्य करते हुए समय से पूर्व सभी तैयारियां पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र के सभी चिन्हित छठ घाटों पर साफ-सफाई और आवश्यक तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। साथ ही महिला श्रद्धालुओं के लिए चेंजिंग रूम, बेहतर रोशनी और साफ-सुथरे रास्तों की व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी भी श्रद्धालु को कोई असुविधा न हो।
    user_Pawan Kumar
    Pawan Kumar
    पत्रकार जहानाबाद, जहानाबाद, बिहार•
    8 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.