Shuru
Apke Nagar Ki App…
#लोनवाले से #खौफ #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share
Seth Ji 5G
#लोनवाले से #खौफ #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- #लोनवाले से #खौफ #comedy #funny #trending #viral #action #funnyreel #memes #fun #entertainment #followme #sethji5g #like #share1
- *सादर अवगत कराना है कि दिनांक 09.09.2026 को थाना चितबड़ागांव पर सूचना प्राप्त हुई कि 01 महिला उम्र करीब 40 वर्ष निवासी कारो थाना चितबड़ागांव जिला बलिया जो कस्बा चितबड़ागांव से ई-रिक्शा में बैठ कर अपने गाँव जा रही थी कि कुछ मोटर साइकिल पर सवार अज्ञात बदमाशों द्वारा पीछे से आकर महिला के गले से लॉकेट को झपटा मार कर छीन कर भाग गये। इस सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करते हुए तत्काल टीम का गठन कर घटना के अनावरण का सार्थक प्रयास किया जा रहा है, अन्य की जा रही कार्यवाही के सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदरअक्षय कुमार की वीडियो बाइट ।👇1
- इस बार देखना ना भूले क्योंकि मामला रोजगार से संबंधित है.....1
- बाढ़ पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे सपा नेता राजिक रिजवी, तहसीलदार, नायब तहसीलदार व राजस्व टीम के साथ बहदुरा में बांटी राहत सामग्री सिकंदरपुर (बलिया)। बाढ़ की विभीषिका से जूझ रहे परिवारों की मदद के लिए शुक्रवार को सपा नेता राजिक रिजवी ग्राम बहदुरा पहुंचे। उन्होंने तहसीलदार सिकंदरपुर श्री अमित सिंह, नायब तहसीलदार मनियर श्री रोशन सिंह तथा राजस्व टीम के साथ बाढ़ प्रभावित परिवारों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। राहत सामग्री मिलने पर प्रभावित परिवारों के चेहरों पर कुछ राहत दिखाई दी।ग्राम बहदुरा में बाढ़ के कारण जनजीवन बुरी तरह प्रभावित है। कई परिवारों के सामने भोजन, दैनिक उपयोग की वस्तुओं और सुरक्षित जीवन-यापन की चुनौती बनी हुई है। ऐसे कठिन समय में सपा नेता राजिक रिजवी ने प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं और परेशानियों को करीब से जाना। उन्होंने पीड़ित परिवारों से बातचीत कर उनकी स्थिति की जानकारी ली तथा भरोसा दिलाया कि संकट की इस घड़ी में उन्हें अकेला नहीं छोड़ा जाएगा।राहत सामग्री वितरण के दौरान राजस्व टीम ने भी बाढ़ प्रभावित क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने प्रभावित लोगों से उनकी समस्याओं की जानकारी ली और आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने के संबंध में जानकारी जुटाई।सपा नेता राजिक रिजवी ने कहा कि बाढ़ ने प्रभावित परिवारों से बहुत कुछ छीन लिया है। कई लोगों के सामने रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने का संकट खड़ा हो गया है। ऐसे समय में समाज के सक्षम लोगों और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे पीड़ितों के साथ खड़े हों। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद परिवारों तक हरसंभव मदद पहुंचाने का प्रयास जारी रहेगा।उन्होंने कहा कि राहत केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं रहनी चाहिए, बल्कि बाढ़ प्रभावित लोगों की वास्तविक समस्याओं का समाधान भी प्राथमिकता के आधार पर होना चाहिए। प्रभावित परिवारों को भोजन, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छ पेयजल और अन्य जरूरी सहायता समय से उपलब्ध कराना बेहद आवश्यक है। राहत वितरण के दौरान ग्रामीणों ने भी अपनी समस्याएं अधिकारियों और सपा नेता के सामने रखीं। अधिकारियों ने समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिया।1
- एसपी ओमवीर सिंह ने खुद जवानों संग लगाई दौड़, परेड ग्राउंड में दिखा जोश और अनुशासन! 📍 बलिया | 11 सितंबर 2026 बलिया पुलिस लाइन में शुक्रवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन हुआ। पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने परेड की सलामी लेने के साथ टोलीवार ड्रिल का निरीक्षण किया और जवानों को अनुशासन व एकरूपता बनाए रखने के निर्देश दिए। 💪 जवानों को शारीरिक और मानसिक रूप से फिट रखने के लिए एसपी ने अधिकारी-कर्मचारियों के साथ स्वयं दौड़ लगाई। इसके बाद थानों और डायल-112 वाहनों में मौजूद दंगा नियंत्रण उपकरण, फर्स्ट एड किट समेत अन्य जरूरी संसाधनों का निरीक्षण किया गया। 🚨 एसपी ने उपकरणों की नियमित साफ-सफाई, उचित रखरखाव और आपात स्थिति में उनके कुशल संचालन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस दौरान क्षेत्राधिकारी लाइन मंजीरी राव, क्षेत्राधिकारी नगर सतीश शर्मा, प्रतिसार निरीक्षक रामबेलास सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे। 👉 बलिया की हर बड़ी खबर के लिए क्यूरियोसिटी न्यूज़ 24 को Follow करें। ❤️ Like करें | 🔄 Share करें | 💬 Comment में अपनी राय बताएं। #BalliaNews #बलिया_न्यूज #BalliaPolice #बलिया_पुलिस #SPBallia #OmveerSingh #PoliceNews #CuriosityNews241
- उभांव में खूनी वारदात! चाकूबाजी में एक भाई की मौत, दूसरा गंभीर हालत में BHU रेफर 📍 उभांव | 10 सितंबर 2026 बलिया के उभांव थाना क्षेत्र के सोनाडीह (दोथ) गांव में गुरुवार रात करीब 10 बजे विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना से सनसनी फैल गई। पुलिस के अनुसार, पाटीदारों के बीच हो रही गाली-गलौज को रोकने पहुंचे अमरेश बहादुर सिंह और उनके भाई मंजेश सिंह पर रामकरण सिंह व परिवार के अन्य सदस्यों ने कथित रूप से चाकू से हमला कर दिया। घायल दोनों भाइयों को सीएचसी सीयर ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए मऊ रेफर किया गया। इलाज के दौरान अमरेश बहादुर सिंह की मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल मंजेश सिंह को बेहतर उपचार के लिए बीएचयू वाराणसी भेजा गया है। 🚔 पुलिस ने मृतक की पुत्री की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है। नामजद 5 आरोपियों में से 3 को पुलिस हिरासत में लिया गया है, जबकि 2 अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की 3 टीमें लगाई गई हैं। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। 🎥 इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक (उत्तरी) दिनेश कुमार शुक्ला ने घटना की जानकारी दी। 👉 पूरी खबर के लिए क्यूरियोसिटी न्यूज़ 24 को Follow करें। ❤️ खबर पसंद आए तो Like करें, 🔄 Share करें और 💬 Comment में अपनी राय बताएं। #उभांव #बलिया #चाकूबाजी #बलिया_न्यूज #क्राइम_न्यूज #UPPolice #BreakingNews #CuriosityNews241
- बलिया: पट्टीदारी विवाद ने लिया खूनी मोड़, चाकूबाजी में एक की मौत उभाव थाना क्षेत्र के सोनाडीह गांव में आपसी पारिवारिक विवाद के दौरान मारपीट और चाकूबाजी की घटना सामने आई। बताया गया है कि गांव के ही पट्टीदार रामकरण और उसके परिवार के लोगों ने अमरेश तथा उसके भाई मंजेश पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान अमरेश की मौत हो गई। वहीं, उसके भाई मंजेश का उपचार जारी है।1
- बिहार बाढ़ से कराह रहा है। नेता प्रतिपक्ष आवाम के बीच हैं। बिहार बाढ़ से कराह रहा है। नेता प्रतिपक्ष आवाम के बीच हैं। सम्राट जी में इतनी हिम्मत नहीं कि वो प्रधानमंत्री जी से बिहार के लिए फण्ड मांगे? कैसे कठपुतली CM हैं? हम बिहार के लिए थे , हैं और रहेंगे। सम्राट जी गुजरातियों के हाँ में हाँ मिलाते रहें!1