Shuru
Apke Nagar Ki App…
दरभंगा के मनीगांछी मे रौशनी फाउंडेशन के अथक प्रयास से लगा स्वच्छ जल प्रोजेक्ट अब आम लोगो कों भी स्वच्छ जल का लाभ ग्रामीणों मे खुशी सुनिए...
PTB gramin
दरभंगा के मनीगांछी मे रौशनी फाउंडेशन के अथक प्रयास से लगा स्वच्छ जल प्रोजेक्ट अब आम लोगो कों भी स्वच्छ जल का लाभ ग्रामीणों मे खुशी सुनिए...
More news from Bihar and nearby areas
- दरभंगा के मनीगांछी मे रौशनी फाउंडेशन के अथक प्रयास से लगा स्वच्छ जल प्रोजेक्ट अब आम लोगो कों भी स्वच्छ जल का लाभ ग्रामीणों मे खुशी सुनिए...1
- ग्रामीण इलाकों में तेज रफ्तार की चालक ट्रैक्टर से हो गई छात्रा की मौत बिहार के दरभंगा जिला के आपको बताते चले जिस तरह से गांव में बिना लाइसेंस बिना परमिशन के इतनी रफ्तार में ट्रैक्टर चलाते हैं जिससे कई घटना हो चुकी है और होने की संभावना भी है जैसा कि परिजन ने बताया की हर ट्रैक्टर ड्राइवर नशे की हालत में है और घटना का संकेत मिल रहा है यह मैं नहीं मृतक के पिता का बयान है1
- दरभंगा में सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर लोग पूछने लगे कब सम्राट चौधरी जी दे रहे इस्तीफा? Darpan24 News दरभंगा में सम्राट चौधरी का पुतला दहन कर लोग पूछने लगे कब सम्राट चौधरी जी दे रहे इस्तीफा? Darpan24 News1
- धोखा इस कलयुग का 'प्रसाद' है… 😏 लाइन में लगे रहो, सबको मिलेगा! 😂💔 #कलयुग #धोखा #सच्चाई #जिंदगी #Shayari1
- दरभंगा में सरेराह गुंडागर्दी: परीक्षा देने जा रही स्कूली छात्रा के अपहरण की कोशिश, 5 घंटे के भीतर दोनों आरोपी गिरफ्तार। आज की सबसे बड़ी और सनसनीखेज खबर बिहार के दरभंगा से है। क्या आप कल्पना कर सकते हैं कि दिन के उजाले में, सरेराह एक स्कूली छात्रा को अगवा करने की कोशिश की जाए? दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र में कुछ ऐसा ही खौफनाक नज़ारा देखने को मिला, जिसने इलाके में दहशत फैला दी है। पूरी घटना किरतपुर की है। सोमवार की सुबह करीब न बजे एक नाबालिग छात्रा अपनी अर्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए सहर जा रही थी। तभी बाइक सवार दो बेखौफ मनचलों ने कोसी बांध के पास उसका पीछा किया। हद तो तब हो गई जब बदमाशों ने सरेआम लड़की का दुपट्टा खींचकर उसे जबरन अपनी बाइक पर बैठाने की कोशिश की। छात्रा ने बहादुरी दिखाते हुए विरोध किया और अपनी जान बचाने के लिए पास की एक पान की दुकान में जा छुपी। लेकिन बदमाशों के हौसले इतने बुलंद थे कि वे वहां भी घुस गए। जब स्थानीय दुकानदारों और लोगों ने बच्ची को बचाने की कोशिश की, तो इन गुंडों ने उनके साथ भी मारपीट की। लेकिन इस घटना में सबसे राहत की बात रही स्थानीय लोगों की जागरूकता और दरभंगा पुलिस का त्वरित एक्शन। डायल एक सो बारह पर सूचना मिलते ही पुलिस महज़ पांच से साथ मिनट के भीतर मौके पर पहुँच गई। एसडीपीओ बिरौल, प्रभाकर तिवारी और जमालपुर थानाध्यक्ष मुकेश कुमार के नेतृत्व में तुरंत एक विशेष टीम का गठन किया गया। पुलिस ने शानदार कार्रवाई करते हुए मात्र पांच घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों में एक बालिग है, जिसकी पहचान राजू सादा के रूप में हुई है, जबकि दूसरा आरोपी नाबालिग है। फिलहाल पीड़ित छात्रा सुरक्षित है। पुलिस ने उसकी उचित काउंसलिंग करवाई है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। यह घटना जहां एक तरफ मनचलों के बेखौफ होने का सबूत है, वहीं पुलिस की मुस्तैदी और समाज की एकजुटता ने एक बड़ी अनहोनी को टाल दिया।1
- बहादुरपुर में बड़ा हादसा टला: जर्जर तारों ने खोली विकास के दावों की पोल, जलकर राख हुआ टेम्पू। दरभंगा (बहादुरपुर): वार्ड संख्या 5 में बिजली विभाग की घोर लापरवाही और घटिया निर्माण कार्य की पोल उस वक्त खुल गई, जब जर्जर पोल से अचानक 11 हजार वोल्ट का चालू तार टूटकर नीचे गिर गया। तार गिरते ही नीचे खड़े एक टेम्पू में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धूं-धूं कर जलकर राख हो गया। राहत की बात यह रही कि हादसे के समय टेम्पू में कोई मौजूद नहीं था, जिससे एक बड़ा जानी नुकसान टल गया। स्थानीय लोगों में इस घटना को लेकर भारी आक्रोश है। उनका कहना है कि विकास के नाम पर करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं, लेकिन धरातल पर सिर्फ 'ऊपरी चमक-दमक' दिखाकर लूट मची है। ठोस काम करने के बजाय घटिया क्वालिटी के तारों और पोलों के सहारे लोगों की जान जोखिम में डाली जा रही है।1
- बिहार में बेटियों की सुरक्षा को लेकर जनसुराज पार्टी का विरोध प्रदर्शन सम्राट चौधरी का फूका पुतला। जनसुराज पार्टी प्रखंड टीम, हायाघाट की ओर से हायाघाट मुख्य बाजार में सरकार के खिलाफ पुतला दहन एवं विरोध प्रदर्शन आयोजित किया गया। इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य बिहार में नाबालिग बच्चियों एवं महिलाओं के साथ हो रहे यौन शोषण और गंभीर अपराधों के मामलों में त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की मांग करना था। प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से जमुई में नाबालिग बच्ची के साथ हुई कथित घटना के मामले में सभी आरोपियों की निष्पक्ष जांच कर गिरफ्तारी तथा दोष सिद्ध होने पर कानून के अनुसार कठोरतम सजा की मांग की। जनसुराज पार्टी के नेताओं ने कहा कि बिहार की बेटियों की सुरक्षा किसी भी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में होनी चाहिए। ऐसे मामलों में कार्रवाई में अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए और अपराधियों के खिलाफ कानून के दायरे में सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए, ताकि समाज में कानून का भय और बेटियों में सुरक्षा का विश्वास कायम हो। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद जावेद आलम, प्रखंड युवा अध्यक्ष भगवान बाबू झा, युवा जिला उपाध्यक्ष मिनहाज आलम एवं प्रखंड प्रवक्ता मनीष सिंह सहित पार्टी के कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे। जनसुराज नेताओं ने सरकार से मांग की कि बिहार में बच्चियों एवं महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रभावी कदम उठाए जाएं, लंबित मामलों में त्वरित कार्रवाई हो तथा दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों को कानून के अनुसार कठोर सजा दिलाई जाए। “बिहार की बेटियों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं — अपराधियों पर त्वरित और निष्पक्ष कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित हो।”1
- दरभंगा में एक दिन में दो रोड एक्सीडेंट तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने एक छात्र को रौंदा वही दूसरा एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात पिकअप ने पीछे से ठोका , दोनों की मृत्यु Darpan24 News दरभंगा में एक दिन में दो रोड एक्सीडेंट तेज़ रफ्तार ट्रैक्टर ने एक छात्र को रौंदा वही दूसरा एक वृद्ध व्यक्ति को अज्ञात पिकअप ने पीछे से ठोका , दोनों की मृत्यु Darpan24 News1