Shuru
Apke Nagar Ki App…
फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या, एक माह पूर्व अतिक्रमण में हटाई गई दुकान को लेकर परेशान था युवक। नगर के वार्ड नंबर 24 स्थित पावर हाउस गली झुग्गी झोपड़ी क्षेत्र में बुधवार शाम एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 29 वर्षीय तौसीफ अली पिता मंसूर अली के रूप में हुई है। बताया गया कि शाम करीब 7 बजे परिजन जब उसे खाना खाने बुलाने पहुंचे, तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला।
Samarpit sahu

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट के बाद 58 वर्षीय प्रौढ़ की मौत होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना ग्राम जोगा टोला की है। जहां बुधवार की रात्रि 9 बजे आमने-सामने किन्तु अलग-अलग गांव में रहने वाले पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज हुई और मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष में जमकर मारपीट कर दी जिससे दूसरे पक्ष में घायल प्रौढ़ की रात्रि करीब 3 बजे के बाद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जोगा टोला निवासी रामकिशन पिता जीवनलाल ठाकरे उम्र 58 वर्ष की मारपीट के बाद मौत हुई है। मृतक के पुत्र हर्षद ठाकरे उम्र 22 वर्ष में बताया कि बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे घर के सामने के पड़ोस में रहने वाले ग्राम चीचलडोह (रैयत) तहसील कुरई निवासी धनेश उईके उम्र 56 वर्ष और गणेश उईके उम्र 38 वर्ष ने दोनों पिता पुत्र के साथ मारपीट की। हर्षद बताते हैं कि वर्ष 2019 में उनकी मां का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। जिसका उपचार परिवार के द्वारा करवाया जा रहा था वहीं कुछ लोग इसे बाहरी यानी जादू टोना किए जाने की बात भी कह रहे थे इसी बात को लेकर उनके पिता अक्सर गाली गलौज करते थे। अगर पिता घर पर भी गाली देते तो सामने पड़ोस में रहने वाले धनेश उईके विवाद करना शुरू कर देते। बुधवार की रात भी ऐसा ही हुआ पिता घर पर गाली गलौज कर रहे थे जिसे सुनकर सामने रहने वाला धनेश उईके अपने बेटे गणेश के साथ आया और पिता से मारपीट करने लगा। जिसका उन्होंने बीच बचाव किया हर्षद ने यह भी बताया कि इस पूरी घटना के बाद उन्होंने अपने पिता को घर ला लिया और रात्रि में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद सुबह 6:00 बजे डायल 112 को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है फॉरेंसिक टीम आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। सुबह 10 बजे तक टीम घटना स्तर पर नहीं पहुंची थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में धनेश और उनके पुत्र गणेश को हिरासत में ले लिया है।1
- NH-44 पर भीषण हादसा | मड़ई घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मड़ाई घाटी के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।1
- Post by Niranjan Kunjam1
- मंडला जिले के बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत कन्हारीकला के पोषक ग्राम चौकी टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत से प्लास्टर झड़ रहा है, दीवारों में दरारें हैं और कक्षाओं में बच्चों को बैठाना खतरे से खाली नहीं है। हादसे के डर से शिक्षिका बच्चों को पास के रंगमंच पर बैठाकर पढ़ा रही हैं, लेकिन बारिश में वह भी टपकने लगता है। शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं है, जिससे बच्चों, खासकर बच्चियों को परेशानी हो रही है। जब इस मामले में डीपीसी कुलदीप कटल से सवाल करने की कोशिश की गई तो वे कैमरे से बचते नजर आए। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और नौनिहालों को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?1
- मंडला - जनपद बीजादांडी अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर में मुस्लिम कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा... मुस्लिम समाज एवं ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई1
- शहरों की चमक-धमक में बेहतर शिक्षा का सपना लेकर आने वाले कई छात्र-छात्राएं आज नशे और गलत संगत की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीण इलाकों से अपने बच्चों को पढ़ाने के लिए माता-पिता कड़ी मेहनत करते हैं, लेकिन शहर पहुंचते ही होस्टल और अकेले कमरों में रहने वाले बच्चे नशे की लत में फंसते नजर आ रहे हैं। यह तस्वीरें एक गंभीर सामाजिक चेतावनी हैं, जो बताती हैं कि शिक्षा के साथ-साथ बच्चों की निगरानी और पारिवारिक जुड़ाव कितना जरूरी है। #1
- नगर परिषद कटंगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 11 फरवरी बुधवार की शाम 05 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 पाथरवाड़ा रोड में संचालित संत जयरामदास राइस मिल उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से पत्र मिलने के बाद नगर परिषद ने उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, स्थानीय रहवासियों के द्वारा लगातार बोर्ड में और सीएम हेल्पलाइन में प्लांट से प्रदूषण फैलने की शिकायत की जा रही थी। इन शिकायतों के बाद बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया था। बीते दिनों भी बोर्ड के अधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और वार्डवासियों की शिकायत को सही पाया था। बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क और वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 के अंतर्गत राइस मिल बंद करने के निर्देश जारी किये। उष्णा प्लांट संचालक को पूर्ण व्यवस्था करने के बाद ही संचालन करने कहा गया है वहीं कोताही बरतने पर ऊष्णा प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।1
- NH-44 पर भीषण हादसा | मड़ई घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मड़ाई घाटी के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।1
- प्रदेश की लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री श्रीमती संपतिया उईके ने 'मिलेट रोड शो' को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।1