logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुरानी रंजिश के चलते मारपीट के बाद प्रौढ़ की मौत, पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में लिया बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट के बाद 58 वर्षीय प्रौढ़ की मौत होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना ग्राम जोगा टोला की है। जहां बुधवार की रात्रि 9 बजे आमने-सामने किन्तु अलग-अलग गांव में रहने वाले पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज हुई और मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष में जमकर मारपीट कर दी जिससे दूसरे पक्ष में घायल प्रौढ़ की रात्रि करीब 3 बजे के बाद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जोगा टोला निवासी रामकिशन पिता जीवनलाल ठाकरे उम्र 58 वर्ष की मारपीट के बाद मौत हुई है। मृतक के पुत्र हर्षद ठाकरे उम्र 22 वर्ष में बताया कि बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे घर के सामने के पड़ोस में रहने वाले ग्राम चीचलडोह (रैयत) तहसील कुरई निवासी धनेश उईके उम्र 56 वर्ष और गणेश उईके उम्र 38 वर्ष ने दोनों पिता पुत्र के साथ मारपीट की। हर्षद बताते हैं कि वर्ष 2019 में उनकी मां का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। जिसका उपचार परिवार के द्वारा करवाया जा रहा था वहीं कुछ लोग इसे बाहरी यानी जादू टोना किए जाने की बात भी कह रहे थे इसी बात को लेकर उनके पिता अक्सर गाली गलौज करते थे। अगर पिता घर पर भी गाली देते तो सामने पड़ोस में रहने वाले धनेश उईके विवाद करना शुरू कर देते। बुधवार की रात भी ऐसा ही हुआ पिता घर पर गाली गलौज कर रहे थे जिसे सुनकर सामने रहने वाला धनेश उईके अपने बेटे गणेश के साथ आया और पिता से मारपीट करने लगा। जिसका उन्होंने बीच बचाव किया हर्षद ने यह भी बताया कि इस पूरी घटना के बाद उन्होंने अपने पिता को घर ला लिया और रात्रि में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद सुबह 6:00 बजे डायल 112 को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है फॉरेंसिक टीम आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। सुबह 10 बजे तक टीम घटना स्तर पर नहीं पहुंची थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में धनेश और उनके पुत्र गणेश को हिरासत में ले लिया है।

9 hrs ago
user_Dev Anand
Dev Anand
कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•

More news from Balaghat and nearby areas
  • वारासिवनी । बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस थाने के पास स्थित जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल से टकरा गया। जिससे बाऊंड्रीवाल व वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी अनुसार टवेरा वाहन चालक कटंगी मार्ग से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जब वह जय स्तम्भ के समीप पहुॅचा, तभी अचानक उसका स्टेयरिंग पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे जय स्तम्भ के चारों तरफ बनी हुई बाऊंड्रीवाल को तोड़ते हुए जय स्तम्भ से जा टकराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने से तत्काल पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुॅच गए। वहीं नगरपालिका सीएमओ सूर्यप्रकाश उके को इस घटना की खबर मिलने पर उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा और टवेरा वाहन को पुलिस के हवाले करवाया। बताया जाता है कि टवेरा वाहन चालक ने क्षतिग्रस्त हुई जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल को बनवा कर देने का आश्वासन नगरपालिका कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने वाहन को पुलिस थाने में खड़ा करवा लिया है। उल्लेखनीय है कि जय स्तम्भ चौक के आसपास चाय-पान की दुकानों के साथ ही कई छोटे मोटे व्यापारी दुकान लगाकर अपना व्यापार करते है। जहॉ पर हमेशा नागरिकों व उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। यदि टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर आसपास की दुकानों में घुस जाता, तो बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
    1
    वारासिवनी । बुधवार की दोपहर लगभग 2 बजे एक टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर पुलिस थाने के पास स्थित जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल से टकरा गया। जिससे बाऊंड्रीवाल व वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में वाहन चालक सुरक्षित बच गया। जानकारी अनुसार टवेरा वाहन चालक कटंगी मार्ग से बस स्टैंड की ओर जा रहा था। जब वह जय स्तम्भ के समीप पहुॅचा, तभी अचानक उसका स्टेयरिंग पर से नियंत्रण हट गया और वाहन सीधे जय स्तम्भ के चारों तरफ बनी हुई बाऊंड्रीवाल को तोड़ते हुए जय स्तम्भ से जा टकराई। इस घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस थाने से तत्काल पुलिसकर्मी घटना स्थल पर पहुॅच गए। वहीं नगरपालिका सीएमओ सूर्यप्रकाश उके को इस घटना की खबर मिलने पर उन्होंने तत्काल कर्मचारियों को घटना स्थल पर भेजा और टवेरा वाहन को पुलिस के हवाले करवाया। बताया जाता है कि टवेरा वाहन चालक ने क्षतिग्रस्त हुई जय स्तम्भ की बाऊंड्रीवाल को बनवा कर देने का आश्वासन नगरपालिका कर्मचारियों व पुलिसकर्मियों को दिया है। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस ने वाहन को पुलिस थाने में खड़ा करवा लिया है। उल्लेखनीय है कि जय स्तम्भ चौक के आसपास चाय-पान की दुकानों के साथ ही कई छोटे मोटे व्यापारी दुकान लगाकर अपना व्यापार करते है। जहॉ पर हमेशा नागरिकों व उपभोक्ताओं की भीड़ लगी रहती है। यदि टवेरा वाहन अनियंत्रित होकर आसपास की दुकानों में घुस जाता, तो बड़ी घटना घटने से इंकार नहीं किया जा सकता था।
    user_Aanand Verma
    Aanand Verma
    Waraseoni, Balaghat•
    21 hrs ago
  • NH-44 पर भीषण हादसा | मड़ई घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मड़ाई घाटी के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।
    1
    NH-44 पर भीषण हादसा | मड़ई घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मड़ाई घाटी के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • लांजी बीएमओ को अविलंब प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एसडीएम ने जारी किया रिमाईंडर नोटिस लांजी। तहसील मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम कारंजा के शासकीय अस्पताल में ड्यूटी के मामले में की गई एक शिकायत पर लांजी एसडीएम कमलचंद सिंहसार द्वारा बीएमओ अक्षय उपराड़े और संबंधित एएनएम नर्मदा ठाकरे के नाम नोटिस जारी किया गया था, वहीं अब इस मामले में बीएमओ के नाम रिमाईंडर नोटिस जारी किया गया है, मामला विगत 3 वर्ष से कारंजा अस्पताल में पदस्थ एएनएम नर्मदा ठाकरे के द्वारा कराये गये प्रसव की संख्या निरंक होने का है, शिकायतकर्ता आशीष भंडारकर के द्वारा उक्ताशय की शिकायत एसडीएम लांजी को की गई थी, इस मामले में एएनएम नर्मदा ठाकरे द्वारा अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया गया था तो वहीं बीएमओ के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद एसडीएम द्वारा 10 फरवरी 2026 को रिमाईंडर नोटिस जारी किया गया है। जानकारी के अनुसार बीएमओ को जारी रिमाईंडर नोटिस में कहा गया है कि उपरोक्त मामले में प्रतिवेदन चाहा गया है किंतु आज दिनांक तक प्रतिवेदन अप्राप्त है, तत्संबंध में शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों का तथ्यात्मक रूप से विस्तृत जांच कर वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन अविलंब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
    1
    लांजी बीएमओ को अविलंब प्रतिवेदन प्रस्तुत करने एसडीएम ने जारी किया रिमाईंडर नोटिस
लांजी। तहसील मुख्यालय अंतर्गत आने वाले ग्राम कारंजा के शासकीय अस्पताल में ड्यूटी के मामले में की गई एक शिकायत पर लांजी एसडीएम कमलचंद सिंहसार द्वारा बीएमओ अक्षय उपराड़े और संबंधित एएनएम नर्मदा ठाकरे के नाम नोटिस जारी किया गया था, वहीं अब इस मामले में बीएमओ के नाम रिमाईंडर नोटिस जारी किया गया है, मामला विगत 3 वर्ष से कारंजा अस्पताल में पदस्थ एएनएम नर्मदा ठाकरे के द्वारा कराये गये प्रसव की संख्या निरंक होने का है, शिकायतकर्ता आशीष भंडारकर के द्वारा उक्ताशय की शिकायत एसडीएम लांजी को की गई थी, इस मामले में एएनएम नर्मदा ठाकरे द्वारा अपना जवाब प्रस्तुत कर दिया गया था तो वहीं बीएमओ के द्वारा प्रतिवेदन प्रस्तुत नहीं किया गया, जिसके बाद एसडीएम द्वारा 10 फरवरी 2026 को रिमाईंडर नोटिस जारी किया गया है।
जानकारी के अनुसार बीएमओ को जारी रिमाईंडर नोटिस में कहा गया है कि उपरोक्त मामले में प्रतिवेदन चाहा गया है किंतु आज दिनांक तक प्रतिवेदन अप्राप्त है, तत्संबंध में शिकायत पत्र में उल्लेखित तथ्यों का तथ्यात्मक रूप से विस्तृत जांच कर वस्तुस्थिति का प्रतिवेदन अविलंब प्रस्तुत करना सुनिश्चित करें।
    user_Ramanuj Tidke
    Ramanuj Tidke
    Local News Reporter लांजी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • प्रोग्राम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है
    1
    प्रोग्राम की तैयारी पूर्ण कर ली गई है
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • छिंदवाड़ा छिंदवाड़ा तहसील कार्यालय में पानी का हो रहा है दुरुपयोग पानी की टंकी भरने के पश्चात भी नहीं किया जा रहा मोटर बंद प्रतिदिन इसी प्रकार होती है पानी की बर्बादी । स्थानीय समाज सेवक ने स्थानीय प्रशासन को कही इस और ध्यान देने की बात ।
    1
    छिंदवाड़ा
छिंदवाड़ा तहसील कार्यालय में पानी का हो रहा है दुरुपयोग पानी की टंकी भरने के पश्चात भी नहीं किया जा रहा मोटर बंद प्रतिदिन इसी प्रकार होती है पानी की बर्बादी ।  स्थानीय समाज सेवक ने  स्थानीय प्रशासन को कही इस और ध्यान देने की बात ।
    user_यश भारत
    यश भारत
    Local News Reporter Chhindwara, Madhya Pradesh•
    6 hrs ago
  • तहसीलदार ने एक किसान को उसकी जमीन जबरन उप सरपंच को सौंपने का आदेश दिया यह घटना हे ग्राम बुधेरा तह. घंसौर जिला सिवनी उस में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मुद्दा उठाया है
    1
    तहसीलदार ने एक किसान को उसकी जमीन जबरन उप सरपंच को सौंपने का आदेश दिया यह घटना हे ग्राम बुधेरा तह. घंसौर जिला सिवनी उस में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने मुद्दा उठाया है
    user_सेवा जोहार
    सेवा जोहार
    Voice of people लखनादौन, सिवनी, मध्य प्रदेश•
    10 hrs ago
  • नगर परिषद कटंगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 11 फरवरी बुधवार की शाम 05 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 पाथरवाड़ा रोड में संचालित संत जयरामदास राइस मिल उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से पत्र मिलने के बाद नगर परिषद ने उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, स्थानीय रहवासियों के द्वारा लगातार बोर्ड में और सीएम हेल्पलाइन में प्लांट से प्रदूषण फैलने की शिकायत की जा रही थी। इन शिकायतों के बाद बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया था। बीते दिनों भी बोर्ड के अधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और वार्डवासियों की शिकायत को सही पाया था। बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क और वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 के अंतर्गत राइस मिल बंद करने के निर्देश जारी किये। उष्णा प्लांट संचालक को पूर्ण व्यवस्था करने के बाद ही संचालन करने कहा गया है वहीं कोताही बरतने पर ऊष्णा प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।
    1
    नगर परिषद कटंगी मुख्य नगर पालिका अधिकारी राधेश्याम चौधरी ने 11 फरवरी बुधवार की शाम 05 बजे नगर के वार्ड क्रमांक 3 पाथरवाड़ा रोड में संचालित संत जयरामदास राइस मिल उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड क्षेत्रीय कार्यालय जबलपुर से पत्र मिलने के बाद नगर परिषद ने उष्णा प्लांट के संचालक को नोटिस जारी किया है। दरअसल, स्थानीय रहवासियों के द्वारा लगातार बोर्ड में और सीएम हेल्पलाइन में प्लांट से प्रदूषण फैलने की शिकायत की जा रही थी। इन शिकायतों के बाद बोर्ड के अधिकारियों के द्वारा लगातार निरीक्षण किया गया था। बीते दिनों भी बोर्ड के अधिकारी ने प्लांट का निरीक्षण किया था और वार्डवासियों की शिकायत को सही पाया था। बोर्ड ने जल (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1974 की धारा 33 क और वायु (प्रदूषण निवारण तथा नियंत्रण) अधिनियम 1981 की धारा 31 के अंतर्गत राइस मिल बंद करने के निर्देश जारी किये। उष्णा प्लांट संचालक को पूर्ण व्यवस्था करने के बाद ही संचालन करने कहा गया है वहीं कोताही बरतने पर ऊष्णा प्लांट को बंद करने का नोटिस जारी किया गया है।
    user_Dev Anand
    Dev Anand
    कटंगी, बालाघाट, मध्य प्रदेश•
    23 hrs ago
  • NH-44 पर भीषण हादसा | मड़ई घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मड़ाई घाटी के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।
    1
    NH-44 पर भीषण हादसा | मड़ई घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत
सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मड़ाई घाटी के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया।
सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।
हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।
    user_BS News Network
    BS News Network
    Local News Reporter Seoni, Madhya Pradesh•
    8 hrs ago
  • Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    1
    Post by मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    user_मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    मानव अधिकार मिशन मीडिया सेक्रे
    छिंदवाड़ा नगर, छिंदवाड़ा, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.