logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की शा. एवं अशासकीय शालाओं में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार शाम 4 बजे तक किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले की 734 शासकीय एवं 571 अशासकीय शालाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में 16,362 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 7,224 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

14 hrs ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
14 hrs ago

सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की शा. एवं अशासकीय शालाओं में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार शाम 4 बजे तक किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले की 734 शासकीय एवं 571 अशासकीय शालाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में 16,362 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 7,224 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन का विशेष अभियान* *शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन का विशेष अभियान* *05 दुकानों की चेकिंग, सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद जब्त कर पंचनामा तैयार; दुकानदारों को दी सख्त हिदायत* युवाओं एवं नाबालिगों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की लत से दूर रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों के अनाधिकृत विक्रय एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना कालापीपल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में 05 दुकानों एवं संबंधित स्थानों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सिगरेट, तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर उन्हें विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं नाबालिगों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का विक्रय न करें। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के निर्धारित क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान संबंधी प्रतिबंधों का पालन करने के निर्देश दिए गए। संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में सहयोग करने एवं नियमानुसार थाने में उपस्थित होने की समझाइश दी गई। नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना कालापीपल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, दुकानदार, समाज एवं प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन को बढ़ावा न दें तथा विशेष रूप से नाबालिगों को इन उत्पादों से दूर रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। थाना कालापीपल पुलिस की अपील “बच्चों को तंबाकू से बचाएँ, युवाओं को नशे से दूर रखें। स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज और नशामुक्त भविष्य—हम सबकी जिम्मेदारी है।”
    1
    शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन का विशेष अभियान*
*शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन का विशेष अभियान*
*05 दुकानों की चेकिंग, सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद जब्त कर पंचनामा तैयार; दुकानदारों को दी सख्त हिदायत*
युवाओं एवं नाबालिगों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की लत से दूर रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों के अनाधिकृत विक्रय एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना कालापीपल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में 05 दुकानों एवं संबंधित स्थानों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सिगरेट, तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर उन्हें विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई।
दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं नाबालिगों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का विक्रय न करें। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के निर्धारित क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान संबंधी प्रतिबंधों का पालन करने के निर्देश दिए गए।
संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में सहयोग करने एवं नियमानुसार थाने में उपस्थित होने की समझाइश दी गई। नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
थाना कालापीपल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, दुकानदार, समाज एवं प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है।
पुलिस ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन को बढ़ावा न दें तथा विशेष रूप से नाबालिगों को इन उत्पादों से दूर रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें।
थाना कालापीपल पुलिस की अपील
“बच्चों को तंबाकू से बचाएँ, युवाओं को नशे से दूर रखें।
स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज और नशामुक्त भविष्य—हम सबकी जिम्मेदारी है।”
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • शाजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन! CEIR से 130 गुम मोबाइल बरामद, ₹20 लाख के फोन लौटाए
    1
    शाजापुर पुलिस का बड़ा एक्शन! CEIR से 130 गुम मोबाइल बरामद, ₹20 लाख के फोन लौटाए
    user_सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    सत्य एक्सप्रेस न्यूज
    पत्रकार Shujalpur, Shajapur•
    19 hrs ago
  • रिछड़ी में गूंज रहा भगवान देवनारायण भक्ति का दिव्य स्वर, आस्था के रंग में रंगा समूचा ग्राम कालापीपल। क्षेत्र के ग्राम रिछड़ी में 15 सितंबर से 21 सितंबर तक भगवान देवनारायण की कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है। ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति, भाव और मधुर संगीत का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन कथावाचक हितेश गुर्जर जी द्वारा किया जा रहा है, जिनकी ओजपूर्ण वाणी से श्रद्धालु आध्यात्मिक भाव से जुड़ रहे हैं। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान देवनारायण की कथा का श्रवण कर रहे हैं। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिल रही है। 📍 स्थान: ग्राम रिछड़ी, कालापीपल क्षेत्र 📅 आयोजन: 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 🎙️ कथावाचक: हितेश गुर्जर जी 📞 संपर्क सूत्र: 7415299267 सचिन शर्मा की रिपोर्ट | रिटर्न रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छुपा है, वही दिखेगा।
    1
    रिछड़ी में गूंज रहा भगवान देवनारायण भक्ति का दिव्य स्वर, आस्था के रंग में रंगा समूचा ग्राम
कालापीपल। क्षेत्र के ग्राम रिछड़ी में 15 सितंबर से 21 सितंबर तक भगवान देवनारायण की कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है।
ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति, भाव और मधुर संगीत का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन कथावाचक हितेश गुर्जर जी द्वारा किया जा रहा है, जिनकी ओजपूर्ण वाणी से श्रद्धालु आध्यात्मिक भाव से जुड़ रहे हैं।
कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान देवनारायण की कथा का श्रवण कर रहे हैं। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिल रही है।
📍 स्थान: ग्राम रिछड़ी, कालापीपल क्षेत्र
📅 आयोजन: 15 सितंबर से 21 सितंबर तक
🎙️ कथावाचक: हितेश गुर्जर जी
📞 संपर्क सूत्र: 7415299267
सचिन शर्मा की रिपोर्ट | रिटर्न रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क
जो छुपा है, वही दिखेगा।
    user_Sachin Sharma
    Sachin Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • छात्रों की गूंज को सीएम मोहन यादव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया झूठ की गूंज तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव* *छात्रों की गूंज को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया 'झूठ की गूंज,* -- भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह 'झूठ की गूंज है।' यदि बच्चों, युवाओं और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जा रहा है, तो तथ्यों और आंकड़ों को सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने का प्रयास दिखाई दिया। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य हुआ है। सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं और पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज यह बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है। *निरंतर कार्य कर रही सरकार* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश, आवागमन के लिए साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं मिलती थीं? आज मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा, सुविधाओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अटल जी की सरकार के समय प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। मेडिकल कॉलेजों में लगभग 680 सीटों से बढ़कर आज 7 हजार से अधिक सीटें हो गई हैं। *प्रति-व्यक्ति आय में हुई वृद्धि* मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो आज बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में लगभग 5 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, जो आज लगभग 32 हजार मेगावाट हो गई है।उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस विभाग में लगभग 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें करीब 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है। *सरकार लगातार कर रही भर्ती* स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं तथा 7 हजार प्राध्यापकों की भर्ती की गई है। सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं और हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यदि मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करनी चाहिए। मध्यप्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम के बजाय विकास और उपलब्धियों पर तथ्यपरक संवाद होना चाहिए।
    1
    छात्रों की गूंज को  सीएम मोहन यादव कैलाश विजयवर्गीय ने बताया झूठ की गूंज 
तथ्यों के साथ संवाद करें राहुल गांधी, मध्यप्रदेश के विकास की वास्तविक तस्वीर देखें : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव*
*छात्रों की गूंज को सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया 'झूठ की गूंज,*
--
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि यह 'झूठ की गूंज है।' यदि बच्चों, युवाओं और शिक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर संवाद किया जा रहा है, तो तथ्यों और आंकड़ों को सामने रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज के कार्यक्रम में तथ्यों के बजाय भ्रम फैलाने का प्रयास दिखाई दिया।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि मध्यप्रदेश में स्कूल शिक्षा के क्षेत्र में लगातार व्यापक कार्य हुआ है। सांदीपनि विद्यालयों सहित विभिन्न योजनाओं और पहलों के परिणामस्वरूप ड्रॉपआउट दर को शून्य तक लाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में ड्रॉपआउट दर लगभग 16 प्रतिशत थी। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में अधिकांश समय कांग्रेस की सरकार रही। उस समय स्कूल शिक्षा का बजट लगभग 2 हजार करोड़ रुपये था, जबकि आज यह बढ़कर 38,658 करोड़ रुपये हो गया है।
*निरंतर कार्य कर रही सरकार*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में क्या बच्चों को गणवेश, आवागमन के लिए साइकिल, मेधावी विद्यार्थियों को लैपटॉप और स्कूटी जैसी सुविधाएं मिलती थीं? आज मध्यप्रदेश सरकार विद्यार्थियों की शिक्षा, सुविधाओं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य शिक्षा के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रदेश में केवल 5 मेडिकल कॉलेज थे। अटल जी की सरकार के समय प्रदेश को एक और मेडिकल कॉलेज मिला। आज प्रदेश में 33 मेडिकल कॉलेज संचालित हैं। मेडिकल कॉलेजों में लगभग 680 सीटों से बढ़कर आज 7 हजार से अधिक सीटें हो गई हैं।
*प्रति-व्यक्ति आय में हुई वृद्धि*
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय में भी उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। वर्ष 1956 से 2002-03 तक प्रति व्यक्ति आय लगभग 11 हजार रुपये थी, जो आज बढ़कर 1.59 लाख रुपये हो गई है। इसी प्रकार वर्ष 2002-03 तक प्रदेश में लगभग 5 हजार मेगावाट बिजली उत्पादन की क्षमता थी, जो आज लगभग 32 हजार मेगावाट हो गई है।उन्होंने कहा कि रोजगार के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश निरंतर आगे बढ़ रहा है। पुलिस विभाग में लगभग 18 हजार पदों पर भर्ती की जा रही है, जिनमें करीब 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण देकर पुलिस सेवा से जोड़ा जा चुका है।
*सरकार लगातार कर रही भर्ती*
स्कूल शिक्षा विभाग में 10 हजार भर्तियां की जा रही हैं तथा 7 हजार प्राध्यापकों की भर्ती की गई है। सरकार ने एक लाख से अधिक पदों पर प्रमोशन किए हैं और हर वर्ष एक लाख पदों के सृजन की दिशा में आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष यदि मध्यप्रदेश की जनता से संवाद करना चाहते हैं, तो उन्हें प्रदेश के विकास से जुड़े विषयों पर तथ्यों और आंकड़ों के साथ बात करनी चाहिए। मध्यप्रदेश ने शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, आय और रोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भ्रम के बजाय विकास और उपलब्धियों पर तथ्यपरक संवाद होना चाहिए।
    user_Jagdish nagar
    Jagdish nagar
    पत्रकारिता,सोशल मीडिया पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    11 hrs ago
  • भव्य कलश यात्रा के साथ डोडी में शुरू हुआ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ। प्रथम दिवस राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता डॉ. जगदीश शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत के महत्व और शुद्ध आचरण का संदेश दिया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे कथा पंडाल भी छोटा पड़ गया। 🙏🚩 #डोडी #भागवत_कथा #श्रीमद्भागवत #जगदीश_शास्त्री #भागवत_कथा_ज्ञान_यज्ञ #कलश_यात्रा #सनातन_धर्म #धार्मिक_आयोजन #कालापीपल #श्रद्धालु #भक्ति #कृष्ण_भक्ति #भागवत_कथा_2026 #धर्म #सनातन 🚩🙏
    1
    भव्य कलश यात्रा के साथ डोडी में शुरू हुआ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ।
प्रथम दिवस राष्ट्रीय भागवत प्रवक्ता डॉ. जगदीश शास्त्री जी ने श्रीमद्भागवत के महत्व और शुद्ध आचरण का संदेश दिया। कथा सुनने के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे, जिससे कथा पंडाल भी छोटा पड़ गया। 🙏🚩
#डोडी #भागवत_कथा #श्रीमद्भागवत #जगदीश_शास्त्री #भागवत_कथा_ज्ञान_यज्ञ #कलश_यात्रा #सनातन_धर्म #धार्मिक_आयोजन #कालापीपल #श्रद्धालु #भक्ति #कृष्ण_भक्ति #भागवत_कथा_2026 #धर्म #सनातन 🚩🙏
    user_Anil Sharma
    Anil Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • श्रीकालेश्वराय नम श्री गणेशाय नम श्री हनुमतेय नमः श्री ताकाजी महाराज नम श्री तेजा दशमी महोत्सव पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में शिव नगर कंडाल नदी के किनारे पर स्थित श्रीकालेश्वर महराज जी तेजाजी महाराज के मंदिर में महा आरती के साथ महा नगर भोज के कार्ड वितरण किये गए जानकारी के अनुसार सहर्ष निवेदन है कि प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी श्री तेजा दशमी महोत्सव एवं श्री कालेश्वर महाराज का झण्डा उद्यापन का आयोजन रखा गया है जिसमे आपकी गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इस अवसर पर सभी नगर वासी भगत लोगों से अनुरोध है कि सभी निरन्तर जिर्णोद्धार कार्य में तन-मन-धन-यथा शक्ति सहयोग कर धर्म लाभ लेंवें। आवो हम सब एक साथ प्रेम पूर्वक प्रसादी ग्रहण करें। मिति भादवा सुदी 10 दिनांक-21/09/2026 सोमवार हवन शान्ति :- प्रातः 10 बजे महाप्रसादी :- सायं 5 बजे से आपके आगमन तक स्थान-श्री कालेश्वर मन्दिर मैला ग्राउंड सुसनेर निवेदक श्री कालेश्वर झण्डा मण्डल समिति एवं समस्त भक्तगण सुसनेर
    1
    श्रीकालेश्वराय नम  श्री गणेशाय नम श्री हनुमतेय नमः 
श्री ताकाजी महाराज नम  श्री तेजा दशमी महोत्सव 

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 

सुसनेर नगर में शिव नगर कंडाल नदी के किनारे पर स्थित श्रीकालेश्वर महराज जी तेजाजी महाराज के मंदिर में महा आरती के साथ महा नगर भोज के कार्ड वितरण किये गए जानकारी के अनुसार 
सहर्ष निवेदन है कि प्रतिवर्षाअनुसार इस वर्ष भी श्री तेजा दशमी महोत्सव एवं श्री कालेश्वर महाराज का झण्डा उद्यापन का आयोजन रखा गया है जिसमे आपकी गरिमामय उपस्थिति सादर प्रार्थनीय है। इस अवसर पर सभी नगर वासी भगत लोगों से अनुरोध है कि सभी निरन्तर जिर्णोद्धार कार्य में तन-मन-धन-यथा शक्ति सहयोग कर धर्म लाभ लेंवें।

आवो हम सब एक साथ प्रेम पूर्वक प्रसादी ग्रहण करें।

मिति भादवा सुदी 10 दिनांक-21/09/2026 सोमवार
हवन शान्ति :- प्रातः 10 बजे
महाप्रसादी :- सायं 5 बजे से आपके आगमन तक
स्थान-श्री कालेश्वर मन्दिर मैला ग्राउंड सुसनेर
निवेदक श्री कालेश्वर झण्डा मण्डल समिति एवं समस्त भक्तगण सुसनेर
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता* CEIR पोर्टल के माध्यम से 130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता* CEIR पोर्टल के माध्यम से 130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद* *साइबर टीम एवं पुलिस थानों के संयुक्त प्रयास से करीब ₹20 लाख मूल्य के मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए* पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर पुलिस की साइबर टीम एवं जिले के विभिन्न पुलिस थानों के संयुक्त प्रयास से CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 130 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब ₹20 लाख है। पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोनों की लगातार निगरानी की गई। तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए। बरामद किए गए मोबाइल फोन आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने शाजापुर पुलिस की इस कार्रवाई के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का आभार माना। CEIR पोर्टल बना गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी में प्रभावी माध्यम मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना बेहद महत्वपूर्ण है। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की पहचान एवं तकनीकी निगरानी में सहायता मिलती है, जिससे पुलिस द्वारा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सकती है। पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने कहा कि शाजापुर पुलिस आमजन की सहायता एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में बिना विलंब CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके। शाजापुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने मोबाइल फोन एवं उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाना एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दर्ज कराएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान कॉल/मैसेज का जवाब देने एवं ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।
    3
    शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता*
CEIR पोर्टल के माध्यम से 130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद
शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता*
CEIR पोर्टल के माध्यम से 130 गुमशुदा मोबाइल फोन बरामद*
*साइबर टीम एवं पुलिस थानों के संयुक्त प्रयास से करीब ₹20 लाख मूल्य के मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को लौटाए गए*
पुलिस अधीक्षक शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में जिले में गुमशुदा मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी के लिए लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शाजापुर पुलिस की साइबर टीम एवं जिले के विभिन्न पुलिस थानों के संयुक्त प्रयास से CEIR पोर्टल के माध्यम से कुल 130 गुमशुदा मोबाइल फोन सफलतापूर्वक ट्रेस कर बरामद किए गए। बरामद मोबाइल फोनों की अनुमानित कुल कीमत करीब ₹20 लाख है।
पुलिस टीम द्वारा CEIR पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों एवं तकनीकी जानकारी का विश्लेषण करते हुए गुमशुदा मोबाइल फोनों की लगातार निगरानी की गई। तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की लोकेशन एवं उपयोग संबंधी जानकारी प्राप्त कर आवश्यक कार्रवाई करते हुए विभिन्न स्थानों से मोबाइल फोन बरामद किए गए।
बरामद किए गए मोबाइल फोन आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया पूर्ण करने के उपरांत उनके वास्तविक स्वामियों को वापस सौंपे गए। मोबाइल फोन वापस मिलने पर मोबाइल धारकों ने शाजापुर पुलिस की इस कार्रवाई के प्रति प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस टीम का आभार माना।
CEIR पोर्टल बना गुमशुदा मोबाइल की बरामदगी में प्रभावी माध्यम
मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराना बेहद महत्वपूर्ण है। CEIR पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन की पहचान एवं तकनीकी निगरानी में सहायता मिलती है, जिससे पुलिस द्वारा मोबाइल फोन को ट्रेस कर बरामद करने की कार्रवाई प्रभावी ढंग से की जा सकती है।
पुलिस अधीक्षक श्रीमती प्रियंका शुक्ला ने कहा कि शाजापुर पुलिस आमजन की सहायता एवं सुरक्षा के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल फोन गुम होने की स्थिति में बिना विलंब CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं, ताकि पुलिस द्वारा तकनीकी माध्यम से मोबाइल फोन की तलाश एवं बरामदगी के लिए आवश्यक कार्रवाई की जा सके।
शाजापुर पुलिस द्वारा आमजन से अपील की गई है कि अपने मोबाइल फोन एवं उसमें मौजूद महत्वपूर्ण डिजिटल जानकारी की सुरक्षा के प्रति सजग रहें तथा मोबाइल फोन गुम होने पर तत्काल संबंधित पुलिस थाना एवं CEIR पोर्टल के माध्यम से सूचना दर्ज कराएं। साथ ही, किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें तथा किसी अनजान व्यक्ति के साथ OTP, PIN, पासवर्ड, बैंक खाते या अन्य गोपनीय जानकारी साझा न करें। संदिग्ध लिंक पर क्लिक करने, अनजान कॉल/मैसेज का जवाब देने एवं ऑनलाइन लेन-देन करते समय विशेष सावधानी बरतें।
    user_Amjad Khan
    Amjad Khan
    शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका रखा गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए। इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी आकांक्षा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता बैरागी द्वितीय स्थान नाजिश तथा तृतीय स्थान हीना खान ने प्राप्त किया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।
    1
    महाविद्यालय में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से 


सुसनेर नगर में स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय, सुसनेर में प्राचार्य डॉ. जी. सी. गुप्ता के निर्देशन में भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ के तत्वावधान में हिंदी पखवाड़ा के अंतर्गत निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
प्रतियोगिता का विषय भारतीय ज्ञान परंपरा में हिंदी भाषा एवं साहित्य की भूमिका रखा गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भारतीय ज्ञान परंपरा, हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व तथा भारतीय संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन में हिंदी की भूमिका पर अपने विचार निबंध के माध्यम से प्रस्तुत किए।
इस अवसर पर भारतीय ज्ञान परंपरा प्रकोष्ठ प्रभारी आकांक्षा श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा एवं साहित्य के महत्व से अवगत कराया तथा उन्हें भारतीय ज्ञान परंपरा से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निकिता बैरागी द्वितीय स्थान नाजिश तथा तृतीय स्थान हीना खान ने प्राप्त किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रुचि, रचनात्मक अभिव्यक्ति तथा भारतीय ज्ञान परंपरा के प्रति जागरूकता विकसित करने का प्रयास किया गया।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Court reporter सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    12 hrs ago
  • शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता देखिए सचिन शर्मा की यह खास रिपोर्ट एसपी प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में साइबर टीम और पुलिस की कार्रवाई में 130 गुम मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है। पुलिस ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। 📍 शाजापुर जिले की प्रमुख खबर सचिन शर्मा की रिपोर्ट हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क “जो छिपा है, वही दिखेगा।” 📞 संपर्क सूत्र: 7415299267 👉 ऐसी ही प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहें।
    1
    शाजापुर पुलिस की बड़ी सफलता देखिए सचिन शर्मा की यह खास रिपोर्ट 
एसपी प्रियंका शुक्ला के नेतृत्व में साइबर टीम और पुलिस की कार्रवाई में 130 गुम मोबाइल बरामद किए गए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब ₹20 लाख बताई गई है। पुलिस ने मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए।
📍 शाजापुर जिले की प्रमुख खबर
सचिन शर्मा की रिपोर्ट
हिडन रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क
“जो छिपा है, वही दिखेगा।”
📞 संपर्क सूत्र: 7415299267
👉 ऐसी ही प्रमुख खबरों के लिए जुड़े रहें।
    user_Sachin Sharma
    Sachin Sharma
    Local News Reporter कालापीपल, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.