शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन का विशेष अभियान* *शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों की बिक्री पर पुलिस-प्रशासन का विशेष अभियान* *05 दुकानों की चेकिंग, सिगरेट एवं तंबाकू उत्पाद जब्त कर पंचनामा तैयार; दुकानदारों को दी सख्त हिदायत* युवाओं एवं नाबालिगों को तंबाकू एवं नशीले पदार्थों की लत से दूर रखने तथा शैक्षणिक संस्थानों के आसपास तंबाकू उत्पादों के अनाधिकृत विक्रय एवं उपयोग पर प्रभावी नियंत्रण के उद्देश्य से श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय जिला शाजापुर श्रीमती प्रियंका शुक्ला के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री घनश्याम मालवीय एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) शुजालपुर श्री निमेष देशमुख के मार्गदर्शन में थाना कालापीपल पुलिस एवं प्रशासन द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान थाना क्षेत्र में 05 दुकानों एवं संबंधित स्थानों की चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान सिगरेट, तंबाकू एवं अन्य तंबाकू उत्पाद पाए जाने पर उन्हें विधिवत जब्त कर पंचनामा तैयार किया गया तथा संबंधित दुकानदारों को नियमों का पालन करने की सख्त हिदायत दी गई। दुकानदारों को स्पष्ट रूप से समझाइश दी गई कि 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों एवं नाबालिगों को किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पाद का विक्रय न करें। साथ ही शैक्षणिक संस्थानों के निर्धारित क्षेत्र में तंबाकू उत्पादों की बिक्री नहीं करने तथा सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान संबंधी प्रतिबंधों का पालन करने के निर्देश दिए गए। संबंधित व्यक्तियों को आवश्यक वैधानिक कार्रवाई में सहयोग करने एवं नियमानुसार थाने में उपस्थित होने की समझाइश दी गई। नियमों के उल्लंघन पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। थाना कालापीपल पुलिस द्वारा स्पष्ट किया गया कि बच्चों एवं युवाओं को तंबाकू की लत से बचाना केवल पुलिस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि परिवार, दुकानदार, समाज एवं प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने सभी दुकानदारों एवं नागरिकों से अपील की है कि तंबाकू उत्पादों की बिक्री एवं सेवन को बढ़ावा न दें तथा विशेष रूप से नाबालिगों को इन उत्पादों से दूर रखने में पुलिस एवं प्रशासन का सहयोग करें। थाना कालापीपल पुलिस की अपील “बच्चों को तंबाकू से बचाएँ, युवाओं को नशे से दूर रखें। स्वस्थ युवा, स्वस्थ समाज और नशामुक्त भविष्य—हम सबकी जिम्मेदारी है।”

- मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर हुआ रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित *मोहन बड़ोदिया सीएचसी पर हुआ रक्तदान शिविर आयोजित, 33 यूनिट रक्त हुआ एकत्रित* 📡 *_साधना प्लस न्यूज_* *गोविंद कुम्भकार की रिपोर्ट* 📱 *9584097180* 📡📡 *साधना प्लस नेशनल न्यूज चैनल* _टाटा प्ले के चैनल नंबर 1138_ और _जियो टीवी_ सहित विभिन्न केबल टीवी पर उपलब्ध है ।1
- शाजापुर हादसा: NH-52 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत, 2 घायल शाजापुर शाजापुर हादसा: NH-52 पर दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत, 1 की मौत, 2 घायल शाजापुर नेशनल हाईवे 52 पर नैनावद के समीप दो ट्रकों के बीच आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। यह हादसा शाजापुर जिला मुख्यालय से करीब 10 किलोमीटर दूर शनिवार दोपहर को हुआ। इस दर्दनाक हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद एक ट्रक का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची टीम और स्थानीय लोगों ने लगभग एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला। 1033 टोल प्लाजा एंबुलेंस की मदद से चालक को तुरंत शाजापुर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान कानपुर निवासी बृजभान यादव के रूप में हुई है। बृजभान ट्रक लेकर कानपुर से नासिक की ओर जा रहे थे, तभी नैनावद के पास यह हादसा हो गया। वहीं दुर्घटना में घायल हुए दो अन्य युवकों को 108 एंबुलेंस की सहायता से तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने मृतक बृजभान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों ने एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत जांच कर रही है। बाइक - प्रत्येकदर्शी बाइट - डॉ दीपक पाटीदार4
- बडोनी:ग्राम पंचायत जिगना में आत्याधिक पानी के कारण सी सी सड़क हुई क्षतिग्रत आवागवन बंद जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है ध्यान। बडोनी:ग्राम पंचायत जिगना में आत्याधिक पानी के कारण सी सी सड़क हुई क्षतिग्रत आवागवन बंद जिम्मेदार अधिकारियों का नहीं है ध्यान। जिगना/दतिया। ग्राम पंचायत जिगना में सीसी सड़कों की हालत इन दिनों बदहाल नजर आ रही है। कई जगह सड़कें क्षतिग्रस्त हैं, तो कहीं सड़क पर गड्ढे और टूट-फूट लोगों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है चौबे के बोर से काली माता का मंदिर की और आने वाली मुख्य मार्ग क्षतिग्रस्त ग्रामीणों का कहना है कि सड़कें खराब होने के कारण आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश के दौरान समस्या और बढ़ जाती है, जिससे राहगीरों और दोपहिया वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क की खराब स्थिति की ओर जिम्मेदार अधिकारियों और पंचायत प्रतिनिधियों का पर्याप्त ध्यान नहीं है। लोगों ने मांग की है कि मौके का निरीक्षण कर क्षतिग्रस्त सीसी सड़कों की मरम्मत जल्द कराई जाए। अब देखना होगा कि ग्रामीणों की समस्या पर जिम्मेदार अधिकारी कब तक संज्ञान लेते हैं और जिगना की बदहाल सड़कों की स्थिति कब सुधरती है।1
- गणेश विसर्जन पर शुजालपुर प्रशासन अलर्ट! नेवज नदी पर क्रेन, मोटरबोट और तैराक दल तैनात1
- BOI बैंक के सामने सांडों के लड़ाई से इको वाहन क्षतिग्रस्त, चुनाव में बन रहा मुद्दा नगरीय क्षेत्र में सांडों का आतंक बना हुआ है। बीती देर रात डाक बंगला रोड पर बैंक ऑफ इंडिया के सामने 2 सांडों की लड़ाई हो गई। देखते ही देखते दोनो सड़क किनारे खड़ी एक इको वाहन में जा घुसे। जिससे वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद लोगो की मौके पर ही भीड़ जमा हो गईं। नगरवासियों ने कहा कि पहले इस समस्या से निजात मिलेगी तब ही इस उपचुनाव में वोट देंगे नही तो बहिष्कार करेंगे।1
- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित पत्रकार मनोज कुमार माली जिला आगर मालवा से सुसनेर नगर के समीप ग्राम पंचायत लोलकी माननीय प्रधानमंत्री के 76वें जन्मदिवस के अवसर पर 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक मनाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत एकीकृत शासकीय माध्यमिक विद्यालय लोलकी में शाला स्तरीय चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने विकसित भारत सेवा ही संकल्प हमारा स्वच्छता अभियान सहित विभिन्न विषयों पर अपनी रचनात्मकता एवं विचारों को चित्रों और भाषण के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह एवं उमंग के साथ प्रतियोगिता में सहभागिता की। इस अवसर पर जनप्रतिनिधिगण ओंकारलाल कालूराम सेन सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी प्रतिभा की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का चयन आगामी संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। चयनित विद्यार्थियों को अतिथियों एवं विद्यालय परिवार द्वारा शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। विद्यालय प्रभारी श्री अजय जैन ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों में रचनात्मकता, अभिव्यक्ति कौशल, सामाजिक जागरूकता एवं राष्ट्र के प्रति जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करती हैं। विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता के साथ कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।1
- रिछड़ी में गूंज रहा भगवान देवनारायण भक्ति का दिव्य स्वर, आस्था के रंग में रंगा समूचा ग्राम कालापीपल। क्षेत्र के ग्राम रिछड़ी में 15 सितंबर से 21 सितंबर तक भगवान देवनारायण की कथा का भव्य आयोजन किया जा रहा है। कथा के दौरान पूरा ग्राम भक्तिमय वातावरण में सराबोर नजर आ रहा है। ग्रामवासियों के सामूहिक सहयोग से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति, भाव और मधुर संगीत का सुंदर संगम देखने को मिल रहा है। कथा का वाचन कथावाचक हितेश गुर्जर जी द्वारा किया जा रहा है, जिनकी ओजपूर्ण वाणी से श्रद्धालु आध्यात्मिक भाव से जुड़ रहे हैं। कथा आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर भगवान देवनारायण की कथा का श्रवण कर रहे हैं। पूरे आयोजन में ग्रामीणों का उत्साह और सहभागिता विशेष रूप से देखने को मिल रही है। 📍 स्थान: ग्राम रिछड़ी, कालापीपल क्षेत्र 📅 आयोजन: 15 सितंबर से 21 सितंबर तक 🎙️ कथावाचक: हितेश गुर्जर जी 📞 संपर्क सूत्र: 7415299267 सचिन शर्मा की रिपोर्ट | रिटर्न रिपोर्ट न्यूज़ नेटवर्क जो छुपा है, वही दिखेगा।1
- सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की शा. एवं अशासकीय शालाओं में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आज जिले की शासकीय एवं अशासकीय शालाओं में विद्यार्थियों के लिए चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन शनिवार शाम 4 बजे तक किया गया। प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर अपनी रचनात्मकता एवं प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जिले की 734 शासकीय एवं 571 अशासकीय शालाओं में आयोजित प्रतियोगिताओं में बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में 16,362 विद्यार्थियों तथा भाषण प्रतियोगिता में 7,224 विद्यार्थियों ने सहभागिता की।1