Shuru
Apke Nagar Ki App…
भांडेर नगर में मंगलवार शाम करीब 04 वजे से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ करीब 20 मिनिट तक बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश से वातावरण सुहावना हो गया। वहीं किसानों ने इस बारिश को गर्मी की फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम का मौसम ठंडा और खुशगवार बना रहा।
Shahid Qureshi
भांडेर नगर में मंगलवार शाम करीब 04 वजे से मौसम ने अचानक करवट ली और तेज हवा के साथ करीब 20 मिनिट तक बारिश हुई। अचानक बदले मौसम से लोगों को भीषण गर्मी से काफी राहत मिली। सुबह से ही तेज धूप और उमस से लोग परेशान थे, लेकिन दोपहर होते ही आसमान में बादल छा गए और तेज हवाएं चलने लगीं। इसके बाद शुरू हुई बारिश से वातावरण सुहावना हो गया। वहीं किसानों ने इस बारिश को गर्मी की फसलों के लिए लाभदायक बताया। मौसम बदलने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली। शाम का मौसम ठंडा और खुशगवार बना रहा।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- दतिया। दतिया-भांडेर रोड बाईपास पुल के पास मंगलवार को एक तेज रफ्तार सड़क हादसा हो गया, जिसमें दो बाइकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में कुल तीन लोग घायल हुए हैं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जबकि एक घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर जारी है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कुछ देर के लिए सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार और लापरवाही इस हादसे का मुख्य कारण मानी जा रही है। पुलिस द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है।1
- दतिया। मध्य प्रदेश के दतिया में आज राजनीतिक हलचल देखने को मिली, जब नरोत्तम मिश्रा के प्रवास के दौरान 25 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। आज सोमवार 11 बजे भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की सदस्यता दिलाई। इस अवसर पर डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने नवप्रवेशी कार्यकर्ताओं का भाजपा का पटका पहनाकर स्वागत किया और उन्हें पार्टी की विचारधारा से जुड़कर कार्य करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में जिला एवं अन्य पदाधिकारी भी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।1
- Post by BOLTA MP1
- Post by अभिषेक शर्मा1
- *बंगाल असम एवं पांडुचेरी मैं जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं नें आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीतांबरा राजगढ़ चौराहा पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान के साथ झालमुरी वितरण कर जीत की खुशियां मनाई और नगर वासियों को मिष्ठान और झालमुरी वितरण की और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशियां मनाई इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा भाजपा जिला मुख्यमंत्री अतुल भूरे चौधरी विपिन गोस्वामी प्रशात ढेगुला संघमित्रा अहिरवार प्रवीण पाठक पुनीत टिलवानी डॉ राजू त्यागी राजू निचरेले भानु ठाकुर जीतू कमरिया रमाकांत मिश्रा अनिल भारती परशुराम अहिरवार श्रीमती कुमकुम रावत अक्कू दुबे विजय झंडा गुरु अमित महाजन ब्रजेश यादव मानसिंह कुशवाहा गीता लुकमान रविंद्र वाल्मीकि नरोत्तम योगी धर्मेंद्र गुर्जर राहुल गुर्जर नेहा रजक चांदनी पटवा नरेंद्र साहू राहुल साहू वीरन पाल रोहित दुबे अमित सेन सानू मिश्रा केशव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- दो दारोगा, दो सिपाही और मुकदमा वादी समेत 5 पुलिसकर्मियों की मौत, हरियाणा के नूह में सड़क हादसे में गई जालौन के पुलिसकर्मियों की जान, अपहरण के केस में दबिश के लिए गई थी पुलिस टीम, सड़क हादसे में दारोगा मोहित यादव, दरोगा सत्यभान और सर्विलांस के 2 सिपाहियों अशोक व प्रदीप की मौके पर दर्दनाक मौत, जालौन की उरई कोतवाली क्षेत्र में तैनात थे सभी पुलिसकर्मी।1
- भाण्डेर थाना क्षेत्र के ग्राम माधौपुरा में एक विवाहिता की जलकर मौत के मामले में पुलिस जांच के बाद नया मोड़ सामने आया है। मायके पक्ष के आरोपों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने मंगलवार को पति के खिलाफ प्रताड़ना का मामला दर्ज कर लिया है। जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल की सुबह करीब 10 बजे गणेश शंकर यादव को उसके बहनोई आशीष यादव का फोन आया, जिसमें बताया गया कि उसकी बहन रेखा यादव ने आग लगा ली है। सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे, जहां आंगन में रेखा का जला हुआ शव मिला। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भाण्डेर लाया गया। जांच में मायके पक्ष ने आरोप लगाया कि पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट करता था और मानसिक रूप से प्रताड़ित करता था। वहीं ससुराल पक्ष ने इसे आत्महत्या बताया। पुलिस जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर पति की प्रताड़ना से परेशान होकर आत्महत्या की बात सामने आई है। आरोपी पति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच जारी है।1
- दतिया में दतिया। शहर के पटेल कॉलोनी इलाके में स्थित होंडा एजेंसी से दो युवतियों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान डगरई टोल प्लाजा पर पहुंचते ही दोनों युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन के कांच पीटना शुरू कर दिया और जोर-जोर से शोर मचाया। युवतियों की आवाज सुनकर टोल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में साहस और सतर्कता से बड़ा कोई हथियार नहीं होता।1
- दतिया जिले में जनगणना-2026 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा के शिक्षक श्री अश्विनी कुमार पांडे को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समय-सीमा से पूर्व सौंपे गए दायित्वों को निष्ठा, मेहनत और कर्तव्यपरायणता के साथ पूर्ण करने पर प्रदान किया गया। श्री पांडे ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को न केवल सफलतापूर्वक संपन्न किया, बल्कि निर्धारित समय से पहले पूरा कर एक मिसाल पेश की। उनके अद्वितीय समर्पण, अनुशासन और कार्यकुशलता ने प्रशासन को प्रभावित किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री अश्विनी कुमार पांडे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1