दिनदहाड़े अपहरण की कोशिश नाकाम पटेल कॉलोनी स्थित होंडा एजेंसी से दो युवतियों का अपहरण, डगरई टोल पर साहस दिखाकर बचीं — पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा, एक फरार दतिया में दतिया। शहर के पटेल कॉलोनी इलाके में स्थित होंडा एजेंसी से दो युवतियों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान डगरई टोल प्लाजा पर पहुंचते ही दोनों युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन के कांच पीटना शुरू कर दिया और जोर-जोर से शोर मचाया। युवतियों की आवाज सुनकर टोल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में साहस और सतर्कता से बड़ा कोई हथियार नहीं होता।

- भांडेर नगर के जनपद पंचायत कार्यालय के सभागार में शासन की महत्वाकांक्षी योजना जनसुनवाई कलेक्टर के आदेश पर मंगलवार की सुबह 11 बजे से दोपहर 01 आयोजित हुई। जनसुनवाई में भांडेर एसडीएम सोनाली राजपूत ने आवेदकों की समस्याओं व शिकायतों को सुना और उनका निराकरण किया। कुछ प्रकरणों में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही एवं शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। एसडीएम ने बताया कि जनसुनवाई में बिजली के बिल की समस्या, सड़क की समस्या, जलभराव की समस्या के आवेदन पत्र सबसे ज्यादा आये है जिनको उचित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को प्रेषित किए गए हैं। जल्दी ही उन सभी आवेदनों का निराकरण किया जाएगा।1
- दतिया जिले में जनगणना-2026 के कार्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शासकीय कन्या हाई स्कूल होलीपुरा के शिक्षक श्री अश्विनी कुमार पांडे को कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखेड़े द्वारा सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके द्वारा समय-सीमा से पूर्व सौंपे गए दायित्वों को निष्ठा, मेहनत और कर्तव्यपरायणता के साथ पूर्ण करने पर प्रदान किया गया। श्री पांडे ने जनगणना जैसे महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य को न केवल सफलतापूर्वक संपन्न किया, बल्कि निर्धारित समय से पहले पूरा कर एक मिसाल पेश की। उनके अद्वितीय समर्पण, अनुशासन और कार्यकुशलता ने प्रशासन को प्रभावित किया और इस उपलब्धि के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। जिला प्रशासन ने उनके योगदान की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया और उम्मीद जताई कि वे भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट कार्य करते रहेंगे। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार और कर्मचारियों ने खुशी व्यक्त करते हुए श्री अश्विनी कुमार पांडे को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।1
- Post by अभिषेक शर्मा1
- *बंगाल असम एवं पांडुचेरी मैं जीत पर भाजपा कार्यकर्ताओं नें आतिशबाजी कर मिष्ठान वितरण किया* प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत पर पीतांबरा राजगढ़ चौराहा पर आतिशबाजी एवं मिष्ठान के साथ झालमुरी वितरण कर जीत की खुशियां मनाई और नगर वासियों को मिष्ठान और झालमुरी वितरण की और बीजेपी जिंदाबाद के नारे लगाकर खुशियां मनाई इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह कुशवाहा भाजपा जिला मुख्यमंत्री अतुल भूरे चौधरी विपिन गोस्वामी प्रशात ढेगुला संघमित्रा अहिरवार प्रवीण पाठक पुनीत टिलवानी डॉ राजू त्यागी राजू निचरेले भानु ठाकुर जीतू कमरिया रमाकांत मिश्रा अनिल भारती परशुराम अहिरवार श्रीमती कुमकुम रावत अक्कू दुबे विजय झंडा गुरु अमित महाजन ब्रजेश यादव मानसिंह कुशवाहा गीता लुकमान रविंद्र वाल्मीकि नरोत्तम योगी धर्मेंद्र गुर्जर राहुल गुर्जर नेहा रजक चांदनी पटवा नरेंद्र साहू राहुल साहू वीरन पाल रोहित दुबे अमित सेन सानू मिश्रा केशव शर्मा सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- Post by BOLTA MP1
- Post by AD SINGH DHAKAD1
- दतिया में दतिया। शहर के पटेल कॉलोनी इलाके में स्थित होंडा एजेंसी से दो युवतियों के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है कि आरोपी युवतियों को जबरन वाहन में बैठाकर ले जा रहे थे। इसी दौरान डगरई टोल प्लाजा पर पहुंचते ही दोनों युवतियों ने हिम्मत दिखाते हुए वाहन के कांच पीटना शुरू कर दिया और जोर-जोर से शोर मचाया। युवतियों की आवाज सुनकर टोल कर्मचारियों और आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों युवतियों को सुरक्षित छुड़ा लिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी मौके से फरार हो गया। फरार आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों से पूछताछ जारी है। इस घटना ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि संकट की घड़ी में साहस और सतर्कता से बड़ा कोई हथियार नहीं होता।1
- *🔸मरीजो को लेजाती 11 पहिए की एयर एम्बुलेंस* अशोकनगर में 15 साल की आदिवासी किशोरी की मौत के बाद शव ले जाने को न एम्बुलेंस मिली न स्ट्रेचर शव चादर में रख कर निकले परिजन.. *स्वास्थ्य विभाग के सिस्टम की लाचारी की तस्वीर*1
- दतिया। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली के निर्देशानुसार 9 मई 2026 को पूरे भारत में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसी के सफल प्रचार-प्रसार के लिए आज 4 मई 2026 को दतिया में माननीय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री विजय चंद्र द्वारा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर उन्होंने बताया कि इस वाहन के माध्यम से आमजन को राष्ट्रीय लोक अदालत के बारे में जानकारी दी जाएगी। साथ ही विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दी जाने वाली विभिन्न कानूनी सेवाओं, मुफ्त कानूनी सहायता और समाधान प्रक्रिया की जानकारी भी लोगों तक पहुंचाई जाएगी। सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण दतिया, निधि पिंटो ने बताया कि यह प्रचार वाहन गांव-गांव और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर लोगों को जागरूक करेगा, ताकि अधिक से अधिक लोग राष्ट्रीय लोक अदालत का लाभ उठा सकें। उन्होंने कहा कि यह पहल जरूरतमंद और पात्र व्यक्तियों तक कानूनी सहायता पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इस अवसर पर जिला न्यायिक स्थापना दतिया के सभी न्यायाधीशगण उपस्थित रहे।1