Shuru
Apke Nagar Ki App…
Looking to Buy Brand : Pickup Bolero City / Locality : Kusmara, Mainpuri, Uttar Pradesh Vehicle Type : Car Vehicle Condition : Like new Fuel Type : CNG kusmara Mainpuri
Shishupal Singh
Looking to Buy Brand : Pickup Bolero City / Locality : Kusmara, Mainpuri, Uttar Pradesh Vehicle Type : Car Vehicle Condition : Like new Fuel Type : CNG kusmara Mainpuri
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- मैनपुरी ब्यूरो रिपोर्ट मैनपुरी स्थित समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय में मासिक कार्यकारिणी बैठक आयोजित की गई।1
- मौलाना जर्जिस ने दिया विवादित बयान, शिव भक्तों में भारी रोष। इटावा: -मौलाना जरजिस का एक और वीडियो वायरल, मौलाना ने भगवान शंकर को लेकर दिया विवादित बयान, मौलाना ने कहा खतना तो शंकर जी का सबसे पहले हुआ था, ब्रह्मा जी ने भगवान शंकर का खतना किया था, मौलाना के विवादित बयान की वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल, सावन के महीने में भगवान शंकर के खिलाफ विवादित बयान की वीडियो देखकर शिव भक्तों में आक्रोश।1
- मैनपुरी से बड़ी खबर सामने आ रही है ससुरालीजनों में विवाहिता को दहेज की खातिर निकला घर से बाहर,, दहेज की मांग पूरी न होने पर विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, एसपी से लगाई न्याय की गुहार पत्रकार मोहित गुप्ता संपादक जनपद मैनपुरी मैनपुरी। से एक बड़ी खबर सामने आ रही है आपको बताते चले जनपद के थाना किशनी क्षेत्र के ग्राम कटरा परसट रठेह की रहने वाली एक विवाहिता ने अपने पति व ससुराल पक्ष पर दहेज की अतिरिक्त मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है। प्रार्थना पत्र के अनुसार उपासना की शादी 28 मई 2025 को इटावा निवासी दिनेश पुत्र नरेश के साथ हिंदू रीति-रिवाज से हुई थी। विवाहिता का आरोप है कि शादी में पर्याप्त दान-दहेज दिए जाने के बावजूद ससुराल पक्ष अतिरिक्त दो लाख रुपये की मांग करने लगा। मांग पूरी न होने पर उसके साथ मारपीट की गई, जान से मारने की धमकी दी गई और घर से निकाल दिया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया है कि पति ने दूसरी शादी कर ली है। पीड़िता का कहना है कि उसने कई बार थाना किशनी में शिकायत की, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई। इसके बाद उसने पुलिस अधीक्षक मैनपुरी को प्रार्थना पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की मांग की है।3
- तहसील दिवस पर भरथना तहसील में मौजूद रहे डीएम और एसएसपी इटावा: तहसील दिवस पर जिलाधिकारी शुभ्रांत शुक्ला और एसएसपी बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने भरथना तहसील में मौजूद रहकर फरियादियो की समस्याओं को सुनकर उनका निस्तारण किया।1
- राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके राज्यसभा में मनोज झा का संजय सिंह पर तंज, सदन में गूंजे ठहाके1
- कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज, पुलिस ने अग्रिम कार्रवाई की शुरू कछपुरा में अवैध मिट्टी खनन पर छापा, जेसीबी सीज जसवंतनगर। बलरई थाना क्षेत्र के गांव कछपुरा में टीले से अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर जिला खनन अधिकारी ब्रिज बिहारी लाल ने शुक्रवार देर शाम छापेमारी कर बड़ी कार्रवाई की। मौके पर जेसीबी मशीन से अवैध खनन होता मिला, जिसे तत्काल बंद कराते हुए मशीन को सीज कर दिया गया। कार्रवाई से अवैध खनन करने वालों में हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार जिला खनन अधिकारी को सूचना मिली थी कि कछपुरा गांव के टीले से अंधेरे का फायदा उठाकर जेसीबी मशीन से अवैध रूप से मिट्टी का खनन किया जा रहा है। सूचना मिलते ही वह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और खनन कार्य तत्काल रुकवा दिया। बताया गया कि कार्रवाई के दौरान कुछ लोगों ने विरोध करते हुए खनन अधिकारी पर दबाव बनाने का प्रयास किया। स्थिति तनावपूर्ण होती देख उन्होंने तत्काल बलरई थाना पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष आलोक कुमार, उपनिरीक्षक शेर सिंह, उपनिरीक्षक जसवंत सिंह तथा पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। पुलिस ने जेसीबी मशीन को कब्जे में लेकर थाने पहुंचाया, जहां आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत न किए जाने पर जिला खनन अधिकारी ने मशीन को सीज कर दिया। कार्रवाई के दौरान जिला खनन अधिकारी के मोबाइल पर कुछ जनप्रतिनिधियों एवं प्रभावशाली लोगों के फोन आने की चर्चा भी रही। हालांकि किसी जनप्रतिनिधि का आधिकारिक पक्ष सामने नहीं आया है और प्रशासन ने भी किसी नाम की पुष्टि नहीं की है। गौरतलब है कि जनपद में अवैध मिट्टी खनन की शिकायतें लगातार सामने आती रही हैं। जिलाधिकारी द्वारा पूर्व में ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए जा चुके हैं। प्रशासन का कहना है कि अवैध खनन किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी। थानाध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया कि सीज की गई जेसीबी मशीन की रिपोर्ट अग्रिम कार्रवाई के लिए आरटीओ एवं वाणिज्य कर (सेलटैक्स) विभाग को भी भेज दी गई है। फोटो कैप्शन: कछपुरा गांव में अवैध मिट्टी खनन की सूचना पर सीज की गई जेसीबी मशीन।1
- संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा! संसद में सनातन के कथित अपमान पर संत समाज का फूटा गुस्सा!1
- उत्तर प्रदेश पुलिस बहुत अच्छी है लेकिन कोई कोई पुलिस वाला भाई होता है जो थोड़ा रास्ते से भटक जाते हैं 👉 खैर कोई बात नहीं 😍 यह भाई भी अच्छे हैं पर देश के हर नागरिक को अपना कानूनी अधिकार पता होना चाहिए! जय हिंद जय श्री राम1