भिंड/दबोह के पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव, छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया आयोजन भिंड/दबोह। पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह (विद्यालय कोड 23030510432) में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं चंदन-वंदन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष को नमन किया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश शाक्य ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कुशल रणनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वतंत्रता के बाद देश की 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। सरदार पटेल का जीवन हम सभी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और एकता का संदेश देता है। उन्होंने छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह कौरव (आचार्य जी) ने किया, जबकि अंत में शिक्षक राममोहन हिननारिया ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका मीनू सिरोठिया, प्रह्लाद कुशवाह, नवीन पाल, मिथलेश कुशवाह, अंजली कौरव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

- राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *सरदार पटेल द्वारा देश की एकता के लिए रखी गई नींव ही है आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार - सांसद श्रीमती राय* *सांसद श्रीमती राय और कलेक्टर भिण्ड ने हरी झंडी दिखाकर एकता दौड़ का किया शुभारंभ* *राष्ट्रीय एकता दिवस की शपथ दिलाई* *सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिन पर "रन फॉर यूनिटी" (एकता दौड़) संपन्न* *भिण्ड 31 अक्टूबर 2026/* सरदार वल्लभ भाई पटेल का जन्मदिन शनिवार को ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर "रन फॉर यूनिटी" का आयोजन किया गया। "रन फॉर यूनिटी" को इंदिरा गांधी चौराहा से सांसद श्रीमती संध्या राय एवं कलेक्टर श्री पवन जैन ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ इंदिरा गांधी चौराहा से प्रारम्भ होकर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड परिसर में सम्पन्न हुई। "रन फॉर यूनिटी" दौड़ में महाविद्यालयीन छात्र-छात्रा, एनसीसी, एनएसएस के विद्यार्थीगण, खिलाड़ी , स्कूली छात्र-छात्रा, शासकीय कार्यालयों के अधिकारी कर्मचारी, सामाजिक संगठन एवं आम नागरिक शामिल हुए। सांसद श्रीमती संध्या राय ने कार्यक्रम के दौरान सरदार वल्लभ भाई पटेल के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलन कर नमन किया। इस अवसर पर सांसद श्रीमती राय ने उपस्थित नागरिकों को राष्ट्रीय एकता और अखंडता संबंधी शपथ दिलाई। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में सांसद श्रीमती संध्या राय ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता के लिए जो नींव रखी, वही आज प्रशासन और लोकतंत्र की मजबूती का आधार है। उन्होंने कहा कि रियासतों को भारत संघ में जोड़ने और देश के पहले गृह मंत्री के रूप में प्रशासनिक ढांचे को सुदृढ़ करने में उनका योगदान अमिट है। सरदार पटेल की जयंती प्रतिवर्ष 31 अक्टूबर को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई जाती है। सांसद राय ने कहा कि आज आईएएस और आईपीएस समेत पूरी प्रशासनिक व्यवस्था सरदार पटेल द्वारा रखी गई नींव पर काम कर रही है। उन्होंने सभी से अपील की कि सरदार साहब को आदर्श मानकर उनके जीवन और सिद्धांतों को अपनाया जाए। उन्होंने भिण्ड जिले के लिए भी एकता और विकास का संकल्प लेने की बात कही। सांसद ने कहा कि जिले के लोग मिलकर स्वच्छता अभियान में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 2047 तक विकसित भारत के संकल्प को साकार करने में योगदान दें। उन्होंने कहा कि जब देश विकसित भारत की ओर बढ़ेगा, तब भिंड भी विकास की अग्रणी पंक्ति में खड़ा होगा। कार्यक्रम में जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, डीएफओ भिण्ड श्री वी.आर. सिरसाम, सीईओ जिला पंचायत भिण्ड श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप पटेल, एसडीएम भिण्ड श्री महेन्द्र सौजन्या सहित अन्य अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। *बटालियन परिसर में पौधारोपण* सांसद श्रीमती संध्या राय, जनपद पंचायत भिण्ड अध्यक्ष श्रीमती सरोज बघेल, कलेक्टर श्री पवन जैन, सीईओ जिला पंचायत श्री वीरसिंह चौहान, अपर कलेक्टर श्री राजन बी नाडिया सहित अन्य अधिकारियों ने 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण किया। *वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य शिविर* सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती ‘‘राष्ट्रीय एकता दिवस‘‘ के अवसर पर 17वीं वाहिनी एसएएफ बटालियन भिण्ड में वृहद स्वैच्छिक रक्तदान और स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर में कलेक्टर श्री पवन जैन सहित अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों तथा एसएएफ बटालियन के जवानों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया।1
- भिंड/दबोह के पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल में धूमधाम से मनाया गया सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव, छात्राओं ने राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में किया आयोजन भिंड/दबोह। पीएम श्री शासकीय कन्या हाई स्कूल दबोह (विद्यालय कोड 23030510432) में भारत के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री, लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का जन्मोत्सव राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में हर्षोल्लास एवं श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सरदार पटेल के व्यक्तित्व, कृतित्व और राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम का शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष शिक्षक अजय कुमार द्वारा सरदार वल्लभभाई पटेल के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं चंदन-वंदन कर किया गया। इसके पश्चात विद्यालय परिवार के शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं ने भी पुष्प अर्पित कर लौह पुरुष को नमन किया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं की छात्रा पिंकी सिंह ने अपने विचार व्यक्त करते हुए सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन परिचय, संघर्ष और देश के प्रति उनके समर्पण पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरदार पटेल ने अपने दृढ़ निश्चय और नेतृत्व क्षमता से देश को एकता के सूत्र में पिरोने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता शिक्षक दिनेश शाक्य ने सरदार पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने अपनी कुशल रणनीति, दूरदर्शिता और दृढ़ संकल्प के बल पर स्वतंत्रता के बाद देश की 500 से अधिक रियासतों का भारतीय संघ में विलय कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके अथक प्रयासों से भारत की एकता और अखंडता को मजबूती मिली। सरदार पटेल का जीवन हम सभी को राष्ट्रप्रेम, अनुशासन, साहस और एकता का संदेश देता है। उन्होंने छात्राओं को सरदार पटेल के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे को बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षक अरविन्द सिंह कौरव (आचार्य जी) ने किया, जबकि अंत में शिक्षक राममोहन हिननारिया ने सभी अतिथियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर छात्रावास अधीक्षिका मीनू सिरोठिया, प्रह्लाद कुशवाह, नवीन पाल, मिथलेश कुशवाह, अंजली कौरव सहित विद्यालय के अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं समस्त छात्राएं उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के माध्यम से छात्राओं को राष्ट्रीय एकता, अखंडता और देशभक्ति का संदेश दिया गया। विद्यालय परिवार ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।1
- भिंड: मौत बनकर घर में दहक रहा था गैस सिलेंडर, आरक्षक शिवम तोमर ने जान पर खेलकर टाला बड़ा हादसा भिंड के उमरी थाना क्षेत्र के ग्राम किशन की गढ़िया कनावर में एक घर में गैस सिलेंडर में अचानक लगी आग से बड़ा हादसा टल गया। गनीमत यह रही कि मौके पर पहुंची डायल-112 पुलिस टीम ने अदम्य साहस का परिचय दिया और आरक्षक ने अपनी जान जोखिम में डालकर धधकते हुए सिलेंडर की आग पर काबू पा लिया। इस बहादुरी के बाद से पूरे इलाके में आरक्षक की सराहना हो रही है। मची अफरा-तफरी, घरवाले हुए बेहाल.... जानकारी के अनुसार, ग्राम किशन की गढ़िया कनावर निवासी विकास शर्मा के घर अचानक रसोई में रखे एलपीजी गैस सिलेंडर से गैस लीक होने के कारण भीषण आग भड़क उठी। आग की लपटें देख घर और आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घबराए परिजनों को कुछ समझ नहीं आया और वे अपनी जान बचाने के लिए घर से बाहर भागे। स्थिति को भांपते हुए तुरंत डायल-112 पर पुलिस को सूचना दी गई। फरिश्ता बनकर पहुंची डायल-112 की टीम...... सूचना मिलते ही उमरी थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112 वाहन मौके पर जा पहुंचा। वाहन में मौजूद आरक्षक शिवम तोमर और पायलट कल्लू बघेल ने पलक झपकते ही मोर्चा संभाल लिया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए आरक्षक शिवम तोमर ने बिना एक पल गंवाए और अपनी जान की परवाह किए बिना सीधे सुलगते हुए सिलेंडर की तरफ कदम बढ़ाए। बड़ा जनहानि का संकट टला.... आरक्षक शिवम तोमर की सूझबूझ, साहस और त्वरित कार्रवाई के चलते कुछ ही पलों में आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। यदि समय रहते पुलिस टीम ने यह कदम न उठाया होता, तो सिलेंडर फटने से आसपास के मकानों को भी भारी नुकसान पहुंच सकता था और बड़ी जनहानि हो सकती थी। घटना के बाद ग्रामीणों ने आरक्षक शिवम तोमर और पायलट कल्लू बघेल की इस जांबाजी की जमकर सराहना की है।2
- मेहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई चौधरी मोहल्ला से की सेंट्रो कार 7 पेटी दारू सहित की जप्त मेहगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई लाखों का मसरूका किया जप्त मुखबर की सूचना मिलने पर मेहगांव थाना प्रभारी रबिन्द्र शर्मा व सबस्पेक्टर विबेक शर्मा मय दल बल के साथ चौधरी मोहल्ला में एक सेंट्रो कार लावारिस खड़ी है जिसमें मुखबिर के बताए अनुसार देखा तो एक कार खड़ी दिखी उसमे बाहर से देखा तो 7 पेटी देशी व अंग्रेजी दोनों शराब की पेटी रखी हुई थी पुलिस ने बड़ी मसक्कत से कार का दरवाजा खोला देखा कि आबेद शराब की पेटी रखी मिली चौधरी मोहल्ला में इधर उधर पूछताछ में लगी पूस को हभी नही लगा सुराग देखे थाना प्रभारी के मुह से कई कहा3
- रातों रात जोत दिया आलू का खेत 5 लाख रुपए नुक्सान का आरोप1
- *मेजर जनरल गौरव गौतम ने एनसीसी कैडेट्स को दिए सफलता के मूलमंत्र*1
- किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी निवासी जगमोहन बघेल को मिला प्रथम पुरस्कार भिंड में किसान कल्याण स्वाभिमान प्रतियोगिता का रविवार को लगभग 3 बजे आयोजन किया गया।इस प्रतियोगिता में मौ तहसील के छैंकुरी गांव निवासी जगमोहन बघेल को प्रथम पुरस्कार के रूप में ट्रैक्टर प्राप्त हुआ है। प्रथम पुरस्कार विजेता जगमोहन बघेल की माताजी द्वारा पुरुस्कार लेकर मुख्यमंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया1
- ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पूर्व अध्यक्ष के निर्देशन में गोहद के निजी संस्थान में मनाया मध्य प्रदेश स्थापना दिवस मध्य प्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर युवा कांग्रेस नेता ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आशीष गुर्जर के निर्देशन में गोहद के निजी संस्थान में रविवार को लगभग 2 बजे कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान लगभग एक दर्जन से अधिक लोग मौजूद रहे1