गाजे बाजे व हाथी घोड़े के साथ निकाली गई शिव शक्ति महायज्ञ की शोभायात्रा विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र केप्रखंड मुख्यालय राजपुर के दयालगंज स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ की शोभायात्रा गाजे बाजे व हाथी घोड़े के साथ निकाली गई।.महामण्डलेश्वर जूना आखाडा के तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ की शोभायात्रा यात्रा बुधवार को मण्डप की परिक्रमा करयज्ञ स्थल से निकली जो सबेया,अमाडी, तुरकौलिया, मौना धूस होते हुए नासरीगंज स्थित सोन नदी के तट पहुंचा जहा आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरुण पूजन कर कलश में जल भरवाया गया। पुनः शोभा यात्रा यज्ञ स्थल पहुच श्रद्धालु जन अपनी अपनी कलश मण्डप के पास रख अपने अपने घर गको रवाना हुए।यज्ञ कमिटी के संयोजक महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ सुनिता कुमारी ने बताया कि ब्रह्मलीन अंननत श्री विभूषित स्वामी सोमनाथ गिरी जी महाराज उर्फ महायोगी पायलट बाबा पीठाधीश्वर श्री पंचदशनाम जूना आखाडा के तत्वावधान में वर्तमान पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री जूना आखाडा योग माता केको आईकावा उर्फ कैला देवी के नेतृत्व में आयोजित श्री शिव शक्ति 17 कुंडीय महायज्ञ के लिए मण्डप निर्माण .लंगर प्रसाद वाले तथा.भावगत कथा के लिए मंच का भव्य निर्माण हो चुका है।.महायज्ञ देखने कथा सुनने व सत्संग के लिये आने वाले श्रद्धालु भक्त एवं संतो के ठहराव के उतम प्रबंधन किया गया है। महायज्ञ के लिए कलश में जंल संचय उपरांत द्वितीया मण्डप प्रवेश 19 फरवरी को होगा।एकादशी तिथि 27 फरवरी को महायज्ञ पूर्णहुती के साथ भण्डारा का लंगर होगा.इस दौरान 1008 महामण्डलेश्वर जूना अखाडा की योग चेतना माता एवं योग श्रद्धा माता द्वारा भक्तों के बीच प्रति दिन प्रवचन की जाएगी।
गाजे बाजे व हाथी घोड़े के साथ निकाली गई शिव शक्ति महायज्ञ की शोभायात्रा विक्रमगंज अनुमंडल क्षेत्र केप्रखंड मुख्यालय राजपुर के दयालगंज स्थित चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय प्रांगण में आयोजित श्री शिव शक्ति महायज्ञ की शोभायात्रा गाजे बाजे व हाथी घोड़े के साथ निकाली गई।.महामण्डलेश्वर जूना आखाडा के तत्वावधान में आयोजित महायज्ञ की शोभायात्रा यात्रा बुधवार को मण्डप की परिक्रमा करयज्ञ स्थल से निकली जो सबेया,अमाडी, तुरकौलिया, मौना धूस होते हुए नासरीगंज स्थित सोन नदी के तट पहुंचा जहा आचार्य द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ वरुण पूजन कर कलश में जल भरवाया गया। पुनः शोभा यात्रा यज्ञ स्थल पहुच श्रद्धालु जन अपनी अपनी कलश मण्डप के पास रख अपने अपने घर गको रवाना हुए।यज्ञ कमिटी के संयोजक महाविद्यालय प्राचार्य डाॅ सुनिता कुमारी ने बताया कि ब्रह्मलीन अंननत श्री विभूषित स्वामी
सोमनाथ गिरी जी महाराज उर्फ महायोगी पायलट बाबा पीठाधीश्वर श्री पंचदशनाम जूना आखाडा के तत्वावधान में वर्तमान पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर श्री जूना आखाडा योग माता केको आईकावा उर्फ कैला देवी के नेतृत्व में आयोजित श्री शिव शक्ति 17 कुंडीय महायज्ञ के लिए मण्डप निर्माण .लंगर प्रसाद वाले तथा.भावगत कथा के लिए मंच का भव्य निर्माण हो चुका है।.महायज्ञ देखने कथा सुनने व सत्संग के लिये आने वाले श्रद्धालु भक्त एवं संतो के ठहराव के उतम प्रबंधन किया गया है। महायज्ञ के लिए कलश में जंल संचय उपरांत द्वितीया मण्डप प्रवेश 19 फरवरी को होगा।एकादशी तिथि 27 फरवरी को महायज्ञ पूर्णहुती के साथ भण्डारा का लंगर होगा.इस दौरान 1008 महामण्डलेश्वर जूना अखाडा की योग चेतना माता एवं योग श्रद्धा माता द्वारा भक्तों के बीच प्रति दिन प्रवचन की जाएगी।
- आस्था और श्रद्धा के केंद्र सूर्यपूरा बड़ा तालाब के समीप स्थित बहुरहवा शिव मंदिर से मंगलवार की देर रात अज्ञात चोरों ने भगवान शिव के वाहन नंदी (बैल) की प्रतिमा चोरी कर ली। बुधवार सुबह जब श्रद्धालु प्रतिदिन की तरह पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे तो नंदी प्रतिमा को अपने स्थान से गायब देखकर स्तब्ध रह गए। मंदिर परिसर में कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों के अनुसार यह मंदिर दो शताब्दियों से क्षेत्र की धार्मिक आस्था का प्रमुख केंद्र रहा है। नंदी की प्रतिमा मंदिर की परंपरा और विश्वास का अभिन्न हिस्सा मानी जाती थी। प्रतिमा चोरी की खबर फैलते ही ग्रामीण मंदिर परिसर में जुट गए। लोगों ने इसे धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली घटना बताया और प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग की। बुधवार को 05 बजे छठ पूजा समिति के अध्यक्ष विजय सिंह का कहना है कि ऐतिहासिक और प्राचीन मंदिरों की सुरक्षा के लिए व्यवस्था की जानी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।1
- Post by Suraj kumar1
- बिहार राज्य के राजस्व कर्मचारी पुनः बैठे धारणा पर आरा, भोजपुर1
- Bihar ke sabhi karmchari punh utre 17 sutri mango ko lekar dharne par1
- चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह का असामयिक निधन, क्षेत्र में शोक की लहर, डेहरी अस्पताल में पहुंचे मंत्री रोहतास जिले के तिलौथू प्रखंड अंतर्गत चंदनपुरा पंचायत के बीडीसी धर्मेन्द्र सिंह के असामयिक निधन से पूरे क्षेत्र में गहरा शोक व्याप्त है। बुधवार की शाम करीब 5 बजे उनके निधन की खबर मिलते ही पंचायत प्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। धर्मेन्द्र सिंह अपने मिलनसार स्वभाव, सरल व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने पंचायत के विकास कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाई थी और आम लोगों के बीच उनकी अच्छी पकड़ थी। बताया जा रहा है कि वे बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश के स्वागत के लिए नासरीगंज गए हुए थे। मंत्री के स्वागत के बाद वे अपने दोस्तों के साथ वाहन से लौट रहे थे। नासरीगंज से करीब एक किलोमीटर आगे बढ़ने पर अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। दोस्तों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें डेहरी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार उनकी मृत्यु हार्ट अटैक से होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि वे शुगर की बीमारी से भी पीड़ित थे और काफी दिनों से दवा चल रही थी। घटना की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घर पर रो-रोकर परिजनों का बुरा हाल है। वहीं शाम करीब 7 बजे पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश भी डेहरी अस्पताल पहुंचे और परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। धर्मेन्द्र सिंह के निधन को स्थानीय राजनीति और सामाजिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति माना जा रहा है।1
- हसपुरा, औरंगाबाद, शंकरपुर गांव के 22 वर्षीय युवक की मौत ट्रक के चपेट में आने से हो गई1
- पुलिस विभाग को गाली-गलौज करते हुए लड़का का दुख बोल रहा है।1
- सूर्यपुरा प्रखंड क्षेत्र के नारायणपुर और नटवार तेनुअज मध्य विद्यालयों में बुधवार को 04 बजे तक'मिशन शोषणमुक्त बचपन' अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। बिभर्ते एनजीओ और जेयू अग्री साइंसेस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान के पांचवें व छठे चरण में लगभग 1500 बच्चों को सुरक्षा संबंधी प्रशिक्षण दिया गया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को बाल लैंगिक अपराध संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो एक्ट) और 'अच्छा स्पर्श-बुरा स्पर्श' के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। टीम के सदस्यों ने बच्चों को उनके अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया। संस्था के अध्यक्ष मोहन सिंह, दिवाकर जी, पवन सिंह और अमन शर्मा सहित टीम के सदस्यों ने इस सत्र में बच्चों का मार्गदर्शन किया। जागरूकता फैलाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया गया। वही कार्यक्रम के अंत में अभी छात्राओं के बीच कॉपी किताब का वितरण किया गया।1