पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से पेट्रोल पंप पर संभावित बड़ा हादसा टला टेंपो में लगी भीषण आग को पुलिस ने साहस दिखाते हुए पेट्रोल पंप से दूर किया, पुलिसकर्मी का हाथ झुलसा लालसोट। पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से लालसोट स्थित एक पेट्रोल पंप पर संभावित बड़ा हादसा टल गया। टेंपो में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साहस और समझदारी का परिचय दिया। पुलिस ने आग से धधक रहे टेंपो को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे पहुंचाया तथा सीएनजी सिलेंडरों से भरे पास खड़े वाहन को भी सुरक्षित दूरी पर करवाया। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी हरलाल मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्रवाई की। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे अभय कमांड 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लालसोट स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर एक टेंपो में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार (नंबर 108), चालक रणवीर सिंह तथा कांस्टेबल सांवरराम और लहरीलाल तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दल को भी सूचना दी। मौके पर टेंपो संख्या RJ29GB3737 की केबिन में भीषण आग लगी हुई थी। वहीं पास में सीएनजी सिलेंडरों से भरा एक अन्य वाहन खड़ा होने के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों एवं आमजन की मदद से आग से धधक रहे टेंपो को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे पहुंचाया। साथ ही मौके पर एकत्रित भीड़ को हटाकर रास्ता खाली करवाया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी नहीं हो। आग बुझाने के प्रयास के दौरान हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार का दाहिना हाथ झुलस गया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस के साथ स्थिति को संभालते हुए संभावित बड़े हादसे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई से पेट्रोल पंप और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली। पुलिस टीम के साहसिक कार्य की सराहना की जा रही है तथा टीम को पुरस्कृत किए जाने की बात कही गई है।आग पर पूरी तरह पाया काबू, बड़ा हादसा टला अग्निशमन दल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस टीम में शामिल जवान * श्री हरलाल मीना, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। * श्री शैलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 108, पुलिस थाना लालसोट। * श्री लहरीलाल, कांस्टेबल नंबर 958, पुलिस थाना लालसोट। * श्री सांवरमल, कांस्टेबल नंबर 1181, पुलिस थाना लालसोट। * श्री रणवीर सिंह, चालक कांस्टेबल नंबर 423, पुलिस थाना लालसोट। नोट: प्रकरण का अनुसंधान श्री भरतलाल मीना, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा, जिला दौसा को सौंपा गया है। उनके द्वारा प्रकरण में विधि अनुसार अनुसंधान जारी है। मीडिया प्रकोष्ठ जिला दौसा

- पुलिस की तत्परता और सूझबूझ से पेट्रोल पंप पर संभावित बड़ा हादसा टला टेंपो में लगी भीषण आग को पुलिस ने साहस दिखाते हुए पेट्रोल पंप से दूर किया, पुलिसकर्मी का हाथ झुलसा लालसोट। पुलिस की तत्परता एवं सूझबूझ से लालसोट स्थित एक पेट्रोल पंप पर संभावित बड़ा हादसा टल गया। टेंपो में आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर साहस और समझदारी का परिचय दिया। पुलिस ने आग से धधक रहे टेंपो को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे पहुंचाया तथा सीएनजी सिलेंडरों से भरे पास खड़े वाहन को भी सुरक्षित दूरी पर करवाया। जिला पुलिस अधीक्षक दौसा कुंदन कंवरिया आईपीएस के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लालसोट विनोद कुमार सीपा आरपीएस एवं वृत्ताधिकारी लालसोट सत्यनारायण यादव आरपीएस के निकटतम सुपरविजन में तथा थाना प्रभारी हरलाल मीना के नेतृत्व में पुलिस टीम ने यह सराहनीय कार्रवाई की। घटना का विवरण जानकारी के अनुसार, दिनांक 04 नवंबर 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे अभय कमांड 112 के माध्यम से सूचना मिली कि लालसोट स्थित शर्मा पेट्रोल पंप पर एक टेंपो में आग लग गई है। सूचना मिलते ही हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार (नंबर 108), चालक रणवीर सिंह तथा कांस्टेबल सांवरराम और लहरीलाल तत्काल मौके पर पहुंचे और अग्निशमन दल को भी सूचना दी। मौके पर टेंपो संख्या RJ29GB3737 की केबिन में भीषण आग लगी हुई थी। वहीं पास में सीएनजी सिलेंडरों से भरा एक अन्य वाहन खड़ा होने के कारण बड़े हादसे की आशंका बनी हुई थी। पुलिस टीम ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों एवं आमजन की मदद से आग से धधक रहे टेंपो को धक्का देकर पेट्रोल पंप से दूर सड़क किनारे पहुंचाया। साथ ही मौके पर एकत्रित भीड़ को हटाकर रास्ता खाली करवाया, ताकि राहत एवं बचाव कार्य में परेशानी नहीं हो। आग बुझाने के प्रयास के दौरान हेड कांस्टेबल शैलेंद्र कुमार का दाहिना हाथ झुलस गया। इसके बावजूद पुलिसकर्मियों ने सूझबूझ और साहस के साथ स्थिति को संभालते हुए संभावित बड़े हादसे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। पुलिस की इस त्वरित एवं सराहनीय कार्रवाई से पेट्रोल पंप और आसपास मौजूद लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में मदद मिली। पुलिस टीम के साहसिक कार्य की सराहना की जा रही है तथा टीम को पुरस्कृत किए जाने की बात कही गई है।आग पर पूरी तरह पाया काबू, बड़ा हादसा टला अग्निशमन दल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर संयुक्त प्रयासों से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पाया, जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। पुलिस टीम में शामिल जवान * श्री हरलाल मीना, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना लालसोट, जिला दौसा। * श्री शैलेंद्र कुमार, हेड कांस्टेबल नंबर 108, पुलिस थाना लालसोट। * श्री लहरीलाल, कांस्टेबल नंबर 958, पुलिस थाना लालसोट। * श्री सांवरमल, कांस्टेबल नंबर 1181, पुलिस थाना लालसोट। * श्री रणवीर सिंह, चालक कांस्टेबल नंबर 423, पुलिस थाना लालसोट। नोट: प्रकरण का अनुसंधान श्री भरतलाल मीना, पुलिस निरीक्षक एवं थानाधिकारी, पुलिस थाना रामगढ़ पचवारा, जिला दौसा को सौंपा गया है। उनके द्वारा प्रकरण में विधि अनुसार अनुसंधान जारी है। मीडिया प्रकोष्ठ जिला दौसा1
- कमला मीना सरपंच पद प्रत्याशी ग्राम पंचायत मान्नोज पंस टोडाभीम जिला करौली कमला मीना सरपंच पद प्रत्याशी ग्राम पंचायत मान्नोज पंस टोडाभीम जिला करौली। सरपंच की दांवेदार से खास मुलाकात। पंचायतीराज चुनाव 20261
- सिंघान-बझेड़ा में चुनावी रंजिश: सरपंच प्रत्याशी लक्ष्मीबाई मीणा के पति की गाड़ी में तोड़फोड़, हमले में घायल.... हिंडौन सिटी। क्षेत्र की बझेड़ा ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंगलवार रात्रि को चुनाव प्रचार के दौरान माहौल अचानक गरमा गया। अज्ञात बदमाशों ने चुनावी रंजिश के चलते सरपंच प्रत्याशी लक्ष्मीबाई मीणा के पति एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता खेमसिंह मीणा के काफिले पर जानलेवा हमला कर दिया।प्रत्यक्षदर्शियों एवं परिजनों के अनुसार, बदमाशों ने खेम सिंह मीणा की गाड़ी पर ताबड़तोड़ पथराव कर दिया, जिससे वाहन के शीशे टूट गए और गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस अचानक हुए पथराव और हमले में प्रत्याशी के पति खेमसिंह मीणा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की खबर क्षेत्र में आग की तरह फैलते ही बझेड़ा पंचायत क्षेत्र के ग्रामीणों और समर्थकों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया। हमले के तुरंत बाद परिजन और समर्थक घायल खेमसिंह मीणा को हिंडौन के राजकीय जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन में हड़कंप मच गया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल कुमार और नई मंडी थाना प्रभारी नरेश पोसवाल भारी पुलिस जाब्ते के साथ तत्काल जिला अस्पताल पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने अस्पताल पहुंचकर सरपंच प्रत्याशी के घायल पति और परिजनों से पूरी घटना की विस्तृत जानकारी ली। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र में तनाव को देखते हुए शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा बढ़ा दी है।2
- निकाह, तलाक और जायदाद अदालतों में बर्बाद होती नस्लें 12 मिनट की यह जानकारी हर घर पहुंचना ज़रूरी है1
- कांचरौली 26 सरपंच उम्मीदवारो में से एक का नाम हुआ खारिज2
- सैंथल उपखंड क्षेत्र में हुए जिला परिषद व पंचायत राज के चुनावों में मतदाताओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा इस दौरान पोलिंग बूथों पर मोबाइल पर प्रतिबंध रहा आज सैंथल उपखंड क्षेत्र के अंतर्गत मतदाताओं ने काफी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और मतदाताओं में काफी जबरदस्त उत्साह देखा गया इस दौरान लोकतंत्र के पावन पर्व पर भी नव मतदाताओं ने भी बढ़-चढ़कर अपनी बारी का इंतजार करते हुए मतदान किया तथा मतदाताओं ने सेल्फी पॉइंट पर भी जबरदस्त रुचि दिखाई और अपना मतदान करके सेल भी पॉइंट पर फोटो सेल्फी ली इस दौरान उपखंड क्षेत्र के सभी पोलिंग बूथ पर भारी सुरक्षा के लिए पुलिस जाता तैनात रहा इस दौरान लोकतंत्र के महापर्व में सभी राजकीय कर्मचारियों ने भी बढ़-चढ़कर मतदाताओं का सहयोग किया इस चुनावों को लेकर सुबह से ही मतदान चालू होते ही मतदाताओं का मतदान करने के लिए सिलसिला चालू हो गया जो शाम मतदान समाप्त होने तक चला इस लोकतंत्र के महापर्व में बड़े बुजुर्गों ने भी बढ़-चढ़कर इस लोकतंत्र के पावन पर्व में सहयोग कर भागीदारी निभाई इस दौरान 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला सहित 83 वर्षीय तथा बड़े बुजुर्ग महिला पुरुषों ने भी मतदान किया इस दौरान रिटेनिंग अधिकारी आर के मौर्य ने बताया कि सैथल कस्बे में आज कुल 60.02% प्रतिशत ,,काबलेशवर में 59.36%,, रामपुरा उर्फ महाराजपुरा 63.85% , खुरीकला में 70,05% तथा जसोता में 61.05%, बापी में 69.43,,बोरोदा में 57.06,मतदान हुआ इस दौरान तहसीलदार विजय जैन ने सभी पोलिंग बूथों का निरीक्षण किया इस दौरान तहसीलदार विजय जैन ने बताया कि पूरे उपखंड क्षेत्र में शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुए हैं4
- गंगापुर सिटी में गौ सम्मान आव्हान अभियान के पोस्टर का गौ सेवक गोविंद नारायण शर्मा एवं गौ सेवकों के द्वारा श्री बालाजी दरबार बिनोरी धाम में किया विमोचन1
- बालघाट पंसस के लिए अब तक 221 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, आज अंतिम दिन बालघाट पंसस के लिए अब तक 221 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए, आज अंतिम दिन बालाघाट करौली। 14 नवंबर को होने वाले पंचायत समिति सदस्य चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया शनिवार से शुरू हो गई है। बालाघाट पंचायत समिति के 19 वाडों में सदस्य पद के लिए नामांकन के तीसरे दिन भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय सहित 162 उम्मीदवारों ने रिटर्निंग अधिकारी श्रीराम मीणा के समक्ष नामांकन पत्र जमा किए। प्रशासन के अनुसार अब तक कुल 221 उम्मीदवार पर्चा दाखिल कर चुके हैं। नामांकन का अंतिम दिन 4 नवंबर तय है। नामांकन दोपहर 3 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। मंगलवार को नामांकन फार्म खरीदने और पर्चा दाखिल करने के लिए बड़ी संख्या में उम्मीदवार और उनके समर्थक तहसील कार्यालय पहुंचे। इससे तहसील परिसर के बाहर भीड़ जमा हो गई। स्थिति को देखते हुए रिटर्निंग अधिकारी ने पुलिस बल बुलाया। थाना अधिकारी मंजू फौजदार ने तहसील परिसर में भीड़ को नियंत्रित किया और समर्थकों को बाहर कराया। चुनावी नामांकन प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी है।1