logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

भगवानपुर क्षेत्र से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी घर से निकले मुकेश कुमार का कई दिनों से नहीं मिला सुराग, मोबाइल भी बंद; परिजनों ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार हरिद्वार(भगवानपुर)। थाना भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर हंसोवाला से 34 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से निकलने के बाद कई दिनों तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पत्नी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस से लापता व्यक्ति की जल्द तलाश कर उसे सकुशल घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पूजा पत्नी मुकेश कुमार निवासी ग्राम बहबलपुर हंसोवाला ने बताया कि उनके पति मुकेश कुमार (34 वर्ष), पुत्र मांगराम, की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। शिकायत के मुताबिक 1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे मुकेश कुमार घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। पति के वापस नहीं आने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर से उनकी तलाश शुरू की। गांव तथा आसपास के संभावित स्थानों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मुकेश कुमार का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों के अनुसार लापता मुकेश कुमार का रंग सांवला, कद करीब छह फीट है। घर से निकलते समय उन्होंने पैंट और गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। परिजनों ने पुलिस को लापता व्यक्ति का फोटो भी उपलब्ध कराया है, ताकि उनकी पहचान के आधार पर तलाश में मदद मिल सके। पत्नी की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मुकेश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा परिजनों को सूचना दें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सकुशल घर पहुंचाया जा सके।

1 day ago
user_सुमित सैनी पत्रकार
सुमित सैनी पत्रकार
Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
1 day ago
13c35fc6-b3b5-40aa-a614-5abc9abbae11

भगवानपुर क्षेत्र से 34 वर्षीय व्यक्ति लापता, पत्नी ने दर्ज कराई गुमशुदगी घर से निकले मुकेश कुमार का कई दिनों से नहीं मिला सुराग, मोबाइल भी बंद; परिजनों ने पुलिस से सकुशल बरामदगी की लगाई गुहार हरिद्वार(भगवानपुर)। थाना भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम बहबलपुर हंसोवाला से 34 वर्षीय व्यक्ति के लापता होने का मामला सामने आया है। घर से निकलने के बाद कई दिनों तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर पत्नी ने पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर गुमशुदगी दर्ज कराई है। परिजनों ने पुलिस से लापता व्यक्ति की जल्द तलाश कर उसे सकुशल घर पहुंचाने की गुहार लगाई है। पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार पूजा पत्नी मुकेश कुमार निवासी ग्राम बहबलपुर हंसोवाला ने बताया कि उनके पति मुकेश कुमार (34 वर्ष), पुत्र मांगराम, की मानसिक स्थिति पिछले कुछ समय से ठीक नहीं चल रही है। शिकायत के मुताबिक 1 सितंबर 2026 को सुबह करीब 11 बजे मुकेश कुमार घर से निकले थे। इसके बाद वह वापस घर नहीं लौटे। पति के वापस नहीं आने पर परिजनों ने पहले अपने स्तर से उनकी तलाश शुरू की। गांव तथा आसपास के संभावित स्थानों के अलावा रिश्तेदारों और परिचितों से भी संपर्क कर जानकारी जुटाई गई, लेकिन काफी प्रयास के बावजूद मुकेश कुमार का कोई पता नहीं चल सका। बताया गया है कि उनका मोबाइल फोन भी बंद आ रहा है, जिससे परिजनों की चिंता और बढ़ गई है। परिजनों के अनुसार लापता मुकेश कुमार का रंग सांवला, कद करीब छह फीट है। घर से निकलते समय उन्होंने पैंट और गुलाबी रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी। परिजनों ने पुलिस को लापता व्यक्ति का फोटो भी उपलब्ध कराया है, ताकि उनकी पहचान के आधार पर तलाश में मदद मिल सके। पत्नी की शिकायत मिलने के बाद कोतवाली भगवानपुर पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस द्वारा लापता व्यक्ति के संभावित ठिकानों, रिश्तेदारों और परिचितों से जानकारी जुटाई जा रही है। साथ ही आसपास के क्षेत्रों में भी उनकी तलाश के प्रयास किए जा रहे हैं। परिजनों ने आम लोगों से भी अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मुकेश कुमार के संबंध में कोई जानकारी मिलती है या वह कहीं दिखाई देते हैं तो तत्काल नजदीकी पुलिस थाने अथवा परिजनों को सूचना दें, ताकि उन्हें जल्द से जल्द सकुशल घर पहुंचाया जा सके।

More news from Uttarakhand and nearby areas
  • संगठन द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कड़ा आक्रोश जताया राष्ट्रपति के नाम सोपे ज्ञापन संगठन द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कड़ा आक्रोश जताया राष्ट्रपति के नाम सोपे ज्ञापन
    1
    संगठन द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कड़ा आक्रोश जताया राष्ट्रपति के नाम सोपे ज्ञापन
संगठन द्वारा सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर हुए हमले के विरोध में कड़ा आक्रोश जताया राष्ट्रपति के नाम सोपे ज्ञापन
    user_Salman ali Patarkar Jila prabh
    Salman ali Patarkar Jila prabh
    Local News Reporter Haridwar, Uttarakhand•
    2 hrs ago
  • हरिद्वार पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी 400 ग्राम अवैध चरस के साथ टाटवाला श्यामपुर निवासी राकेश को किया गिरफ्तार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा दिनांक 15.09.2026 को पुलिस बल के संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान गैण्डीखाता बाजार से टाटवाला जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर रवासन नदी पुल पार करने के बाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी, टाटवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी,पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जल्दबाजी में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया गया। पुलिस टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर मोटरसाइकिल सवार ने अपनी पहचान राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, बताया,चरस परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए, जिन्हें नियमानुसार कब्जे में लिया गया है। पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने चरस को गांव से थोड़ा-थोड़ा करके एकत्र किया था और इसे गैण्डीखाता मार्केट में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। *नाम पता आरोपित* राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला, थाना श्यामपुर , जनपद हरिद्वार। *पुलिस टीम* उ0नि0 गगन मैठाणी, चौकी प्रभारी लालढांग हे0का0 शेर सिंह का0 गजेन्द्र प्रसाद का0 मनमोहन सैनी हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
    1
    हरिद्वार पुलिस की नशे के खिलाफ बड़ी कामयाबी 400 ग्राम अवैध चरस के साथ टाटवाला श्यामपुर निवासी राकेश को किया गिरफ्तार। 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशों के क्रम में जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशे के कारोबार के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्यामपुर पुलिस द्वारा
दिनांक 15.09.2026 को पुलिस बल के संदिग्ध व्यक्ति/वाहन चेकिंग एवं अपराध की रोकथाम हेतु क्षेत्र में भ्रमणशील थे। 
इसी दौरान गैण्डीखाता बाजार से टाटवाला जाने वाले नहर पटरी मार्ग पर रवासन नदी पुल पार करने के बाद पुलिस टीम द्वारा चैकिंग की जा रही थी, टाटवाला की ओर से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी,पुलिस टीम को देखकर मोटरसाइकिल सवार अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन जल्दबाजी में मोटरसाइकिल अनियंत्रित हो गई। संदेह होने पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर मोटरसाइकिल सवार को पकड़ लिया गया।
पुलिस टीम द्वारा पूछताछ किए जाने पर मोटरसाइकिल सवार ने अपनी पहचान राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला, थाना श्यामपुर, जनपद हरिद्वार, बताया,चरस परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल व ओप्पो कंपनी का मोबाइल फोन एवं अन्य दस्तावेज भी बरामद हुए, जिन्हें नियमानुसार कब्जे में लिया गया है।
पूछताछ में आरोपित ने बताया कि उसने चरस को गांव से थोड़ा-थोड़ा करके एकत्र किया था और इसे गैण्डीखाता मार्केट में बेचने के उद्देश्य से ले जा रहा था। आरोपित के विरुद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। 
*नाम पता आरोपित*
राकेश पुत्र कालू सिंह, निवासी दूधियावाला/टाटवाला, थाना श्यामपुर
, जनपद हरिद्वार। 
*पुलिस टीम*
उ0नि0 गगन मैठाणी, चौकी प्रभारी लालढांग 
हे0का0 शेर सिंह
का0 गजेन्द्र प्रसाद
का0 मनमोहन सैनी
हरिद्वार पुलिस द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध अभियान लगातार जारी है।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    5 hrs ago
  • प्राइवेट कंपनियों में मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठा, ललित कुमार ने उठाई आवाज हरिद्वार। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों के साथ कथित शोषण और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर ललित कुमार ने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक लंबे समय तक काम करने के बावजूद वेतन, काम के घंटे, छुट्टी और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं। ललित कुमार ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को नियमानुसार वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और अन्य वैधानिक सुविधाएं मिलना जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों से ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की। उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी मेहनत से उद्योगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समस्या होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
    1
    प्राइवेट कंपनियों में मजदूरों के शोषण का मुद्दा उठा, ललित कुमार ने उठाई आवाज
हरिद्वार। प्राइवेट कंपनियों में काम करने वाले मजदूरों के साथ कथित शोषण और उनके अधिकारों से जुड़े मुद्दों को लेकर ललित कुमार ने आवाज उठाई है। उन्होंने कहा कि कई श्रमिक लंबे समय तक काम करने के बावजूद वेतन, काम के घंटे, छुट्टी और अन्य सुविधाओं को लेकर परेशानियों का सामना कर रहे हैं।
ललित कुमार ने कहा कि मजदूरों के अधिकारों की अनदेखी नहीं होनी चाहिए। कंपनियों में काम करने वाले श्रमिकों को नियमानुसार वेतन, सुरक्षित कार्य वातावरण और अन्य वैधानिक सुविधाएं मिलना जरूरी है। उन्होंने संबंधित विभागों से ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।
उन्होंने कहा कि मजदूर अपनी मेहनत से उद्योगों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके साथ किसी भी प्रकार का अन्याय नहीं होना चाहिए। साथ ही उन्होंने श्रमिकों से भी अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और समस्या होने पर संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराने की अपील की।
    user_सुमित सैनी पत्रकार
    सुमित सैनी पत्रकार
    Newspaper publisher हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
  • राजकीय शिशु सदन में बच्चों संग मंत्री रेखा आर्या ने मनाया सीएम धामी का जन्मदिन बच्चों ने ‘मामा’ धामी के दीर्घायु जीवन की कामना की, खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के लिए ‘मामा’ और वह स्वयं ‘बुआ’ के रूप में सदैव उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राजकीय शिशु सदन में रह रहे प्रत्येक बच्चे को बेहतर अवसर, सुरक्षित वातावरण और अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे। बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का किया उल्लेख मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से कोविड-19 महामारी या अन्य बीमारियों के कारण माता-पिता अथवा संरक्षक को खोने वाले बच्चों की देखभाल, पुनर्वास और आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पात्र बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 3,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि खेलों में भविष्य बनाने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत 1,500 रुपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वहीं, नंदा गौरा योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है। मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। कार्यक्रम के दौरान राजकीय शिशु सदन के बच्चों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। इस अवसर पर सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता, डीपीओ मीना बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और राजकीय शिशु सदन के बच्चे उपस्थित रहे।
    4
    राजकीय शिशु सदन में बच्चों संग मंत्री रेखा आर्या ने मनाया सीएम धामी का जन्मदिन
बच्चों ने ‘मामा’ धामी के दीर्घायु जीवन की कामना की, खेल प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा
देहरादून:- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन के अवसर पर केदारपुरम स्थित राजकीय शिशु सदन में बच्चों के साथ जन्मदिन समारोह आयोजित किया गया। महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों के साथ केक काटकर मुख्यमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं। इस दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपनी प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया।
मंत्री रेखा आर्या ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी बच्चों के लिए ‘मामा’ और वह स्वयं ‘बुआ’ के रूप में सदैव उनके साथ खड़ी हैं। उन्होंने कहा कि सरकार बच्चों के बेहतर भविष्य, सर्वांगीण विकास और उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास कर रही है।
उन्होंने कहा कि सरकार का उद्देश्य राजकीय शिशु सदन में रह रहे प्रत्येक बच्चे को बेहतर अवसर, सुरक्षित वातावरण और अपने सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराना है। सरकार यह सुनिश्चित करने का प्रयास कर रही है कि कोई भी बच्चा संसाधनों के अभाव में अपने सपनों से वंचित न रहे।
बच्चों के लिए संचालित योजनाओं का किया उल्लेख
मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के माध्यम से कोविड-19 महामारी या अन्य बीमारियों के कारण माता-पिता अथवा संरक्षक को खोने वाले बच्चों की देखभाल, पुनर्वास और आर्थिक सहायता का प्रावधान किया गया है। इसके तहत पात्र बच्चों को 21 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह 3,000 रुपये की सहायता दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि खेलों में भविष्य बनाने वाले बच्चों के लिए मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना संचालित की जा रही है, जिसके तहत 1,500 रुपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति प्रदान की जाती है। वहीं, नंदा गौरा योजना के माध्यम से बेटियों के जन्म से लेकर उनकी शिक्षा तक आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। योजना के तहत बेटी के जन्म पर 11 हजार रुपये और 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने पर 51 हजार रुपये की सहायता का प्रावधान है।
मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि बच्चों को बेहतर शिक्षा, पोषण, सुरक्षा और अपनी प्रतिभा को आगे बढ़ाने के अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर भविष्य की ओर ले जाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान राजकीय शिशु सदन के बच्चों की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। बच्चों ने मुख्यमंत्री के स्वस्थ, सफल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
इस अवसर पर सचिव चंद्रेश यादव, निदेशक बंशीलाल राणा, सीपीओ अंजना गुप्ता, डीपीओ मीना बिष्ट सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी और राजकीय शिशु सदन के बच्चे उपस्थित रहे।
    user_Arunabh Raturi
    Arunabh Raturi
    ऋषिकेश, देहरादून, उत्तराखंड•
    1 hr ago
  • NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां, मकसद विधानसभा में कांग्रेस छात्र संगठन को मजबूत करना। The Aman Times | डोईवाला NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां डोईवाला। NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। सतनाम सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष और गगन सैनी को महासचिव नियुक्त किया गया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सतनाम सिंह और गगन सैनी ने संगठन व छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
    1
    NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां, मकसद विधानसभा में कांग्रेस छात्र संगठन को मजबूत करना।
The Aman Times | डोईवाला
NSUI डोईवाला में नई नियुक्तियां
डोईवाला।
NSUI विधानसभा अध्यक्ष राहुल आर्य ने संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से नई नियुक्तियां की हैं। 
सतनाम सिंह को विधानसभा उपाध्यक्ष और गगन सैनी को महासचिव नियुक्त किया गया।
पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष स्वतंत्र बिष्ट ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं। सतनाम सिंह और गगन सैनी ने संगठन व छात्र हितों के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने की बात कही।
    user_राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    राजकुमार अग्रवाल डोईवाला/देहरा
    Lawyer डोईवाला, देहरादून, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एसडीएम को सौप 12 सूत्रीय ज्ञापन मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एसडीएम को सौप 12 सूत्रीय ज्ञापन मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    1
    भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एसडीएम को सौप 12 सूत्रीय ज्ञापन मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
भारतीय किसान यूनियन तोमर ने एसडीएम को सौप 12 सूत्रीय ज्ञापन मांगे पूरी नहीं होने पर आंदोलन की दी चेतावनी
    user_DIGITALभारत
    DIGITALभारत
    Photographer लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    2 hrs ago
  • लक्सर विधानसभा चुनाव को लेकर ब्रह्मपाल सिंह सैनी की दावेदारी! BJP से मांगा टिकट | Laksar News लक्सर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। लक्सर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है। सैनी ने कहा कि वह लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और जनसंघ के दौर से पार्टी के साथ रहे हैं। उन्होंने लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी टिकट की मांग करने और चुनाव की तैयारी करने की बात कही। प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग और क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया। देखिए पूरी खबर Shraddha TV Network पर। Founder & Editor: Sachin Kumar #LaksarNews #UttarakhandNews #BJP #Laksar #ShraddhaTVNetwork
    1
    लक्सर विधानसभा चुनाव को लेकर ब्रह्मपाल सिंह सैनी की दावेदारी! BJP से मांगा टिकट | Laksar News
लक्सर विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज होती दिखाई दे रही हैं। लक्सर में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान रिटायर्ड जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने भारतीय जनता पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ने की इच्छा जताई है।
सैनी ने कहा कि वह लंबे समय से बीजेपी से जुड़े हुए हैं और जनसंघ के दौर से पार्टी के साथ रहे हैं। उन्होंने लक्सर विधानसभा सीट से बीजेपी टिकट की मांग करने और चुनाव की तैयारी करने की बात कही।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने शिक्षा व्यवस्था, बहादरपुर रेलवे क्रॉसिंग और क्षेत्र की अन्य स्थानीय समस्याओं को भी प्रमुखता से उठाया।
देखिए पूरी खबर Shraddha TV Network पर।
Founder & Editor: Sachin Kumar
#LaksarNews #UttarakhandNews #BJP #Laksar #ShraddhaTVNetwork
    user_SHRADDHA TV NETWORK
    SHRADDHA TV NETWORK
    Local News Reporter लक्सर, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    3 hrs ago
  • बतौर एसपी देहात 22 माह के लम्बे सफल कार्यकाल के बाद देहरादून के लिए विदा हुए शेखर चंद सुयाल। बीते रोज उत्तराखंड शासन द्वारा जारी किए गए स्थानान्तरण/ तैनाती आदेश के तहत नवंबर 2024 से जनपद हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे श्री शेखर चंद सुयाल को जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर की भूमिका दी गई है। उक्त आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व श्री शेखऱ चंद सुयाल को आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में यादगार विदाई दी गई। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 22 माह के इस लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई। सुक्ष्म जलपान के पश्चात ऑफिसर्स द्वारा श्री सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। श्री सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया। इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।
    1
    बतौर एसपी देहात 22 माह के लम्बे सफल कार्यकाल के बाद देहरादून के लिए विदा हुए शेखर चंद सुयाल। 
बीते रोज उत्तराखंड शासन द्वारा जारी किए गए स्थानान्तरण/ तैनाती आदेश के तहत नवंबर 2024 से जनपद हरिद्वार में एसपी देहात की जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे श्री शेखर चंद सुयाल को जनपद देहरादून के अपर पुलिस अधिक्षक नगर की भूमिका दी गई है।
उक्त आदेश के क्रम में जनपद हरिद्वार से प्रस्थान से पूर्व श्री शेखऱ चंद सुयाल को आज पुलिस कार्यालय स्थित मीटिंग हॉल में आयोजित कार्यक्रम में यादगार विदाई दी गई। इस दौरान एसपी क्राइम/ट्रैफिक निशा यादव सहित अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा करीब 22 माह के इस लंबे कार्यकाल में उनके द्वारा अपराध नियंत्रण/ अनावरण, शांति/ सुरक्षा व्यवस्था, सफल कांवड़ यात्रा सहित विभिन्न उपलब्धियों को याद करते हुए कुशल वक्ता के तौर पर मंच संचालन की उनकी विशेषज्ञता और मृदु भाषा प्रयोग की विशेष रुप से प्रशंसा की गई।
सुक्ष्म जलपान के पश्चात ऑफिसर्स द्वारा श्री सुयाल को फूल माला पहनाकर व स्मृति चिन्ह भेंट कर कर नयी जिम्मेदारी निभाने के लिए विदा करते हुए भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी तथा आगामी वर्षों में पुनः साथ मिलकर काम करने की इच्छा जताई। श्री सुयाल द्वारा भी इस कार्यकाल के दौरान सहयोग के लिए सभी सीनियर और जुनियर ऑफिसर्स का आभार व्यक्त किया।
इस दौरान सीओ सदर सुरेन्द्र प्रसाद बलूनी, सीओ ज्वालापुर संजय चौहान, सीओ सिटी शीशुपाल नेगी, सीओ यातायात विपेन्द्र सिंह, प्रतिसार निरीक्षक प्रवीण आलोक सहित अन्य पुलिस ऑफिसर्स मौजूद रहे।
    user_Dpk Chauhan
    Dpk Chauhan
    Farmer हरिद्वार, हरिद्वार, उत्तराखंड•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.