चरथावल में नज़ीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ, सांसद इमरान मसूद और विधायक पंकज मलिक ने किया उद्घाटन मुज़फ्फरनगर | चरथावल में नज़ीर इंटरनेशनल पब्लिक स्कूल का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसका उद्घाटन सहारनपुर के सांसद Imran Masood और चरथावल विधायक Pankaj Malik ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में क्षेत्र के बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय लोग मौजूद रहे। इस दौरान सांसद इमरान मसूद और विधायक पंकज मलिक ने ग्रामीण क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि ऐसे संस्थान बच्चों के भविष्य को नई दिशा देंगे। विद्यालय प्रबंधन के इकराम त्यागी और रय्यान त्यागी ने बताया कि स्कूल में आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्य, संस्कार और उर्दू, अरबी एवं संस्कृत जैसी भाषाओं की शिक्षा पर भी विशेष ध्यान दिया जाएगा, जिससे विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास हो सके।

- Post by Ankit rana2
- छपार थाना क्षेत्र में बड़ा सड़क हादसा सामने आया है। पानीपत-खटीमा हाईवे पर फ्लाईओवर के पास तेज रफ्तार क्रेटा कार अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ते हुए नीचे गिर गई। हादसे में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान सागर, हिमांशु और यश (निवासी गुरुग्राम, हरियाणा) की मौत हो गई। वहीं वरुण और सुशांत को गंभीर हालत में मेरठ हायर सेंटर रेफर किया गया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- बाबा विश्वनाथ की नगरी देवभूमि उत्तराखंड ग्राम चीणा खोली जनपद उत्तरकाशी में इष्टदेव भगवान 🚩 श्री सेम नागराजा का अद्भुत चमत्कार! 🚩 यह घटना साक्षात चमत्कार से कम नहीं है, जिसे साझा करना बहुत जरूरी है। कल हमारे सेम नागराजा को जौनपुर (मराड़)से आए एक विशेष निमंत्रण पर वहां ले जाया गया था। जब नागराजा की डोली वहां पहुँची, तो देखा कि वहां भगवती माँ की डोली बहुत नाराज थी और अपने स्थान से हिल तक नहीं रही थी। तभी हमारे सेम नागराजा ने अपनी दिव्य शक्ति से एक गहरा रहस्य खोला। उन्होंने संकेत दिया कि माँ के मंदिर के पास 5 फीट जमीन के नीचे एक प्राचीन मूर्ति दबी हुई है, जिसके कारण माँ रुष्ट हैं। जब ग्रामीणों ने उस स्थान पर खुदाई की, तो सबकी आँखें फटी की फटी रह गईं! ठीक 5 फीट नीचे से वही दिव्य मूर्ति प्रकट हुई। इसके बाद: :मूर्ति को वहां की स्थानीय पवित्र जलधारा से स्नान कराया गया। :पूरे विधि-विधान के साथ मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा की गई। जैसे ही मूर्ति स्थापित हुई, भगवती माँ की डोली खुशी से झूम उठी! यह दृश्य देख हर कोई भावुक हो गया। विज्ञान के पास शायद इसका जवाब न हो, पर यह साक्षात चमत्कार से कम नहीं था। आज नागराजा की डोली सानंद वापस आ गई है। धन्य हैं हमारे सेम नागराजा और धन्य है हमारी देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा 💐💐💐💐🙏🙏🙏जय जय सेम नागराजा धर्म आस्था की बाबा विश्वनाथ की नगरी उत्तरकाशी2
- Post by Praveen Kumar1
- हथियार साफ करते समय चली गोली बैंक कर्मचारियों की गई जान1
- Post by Aviraj Rathi1
- Post by Ankit rana1
- मंसूरपुर के ग्राम पुरा और वलीदपुर के श्री परमधाम में आयोजित विशाल जनसभाओं को संबोधित करते हुए श्री चंद्रमोहन जी ने कहा कि फसल बर्बाद होने पर दोबारा पैदा की जा सकती है1
- मेरठ के सरधना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील और चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दहेज हत्या के आरोपों ने पूरे इलाके को हिला कर रख दिया। एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद उसे चुपचाप दफना देने का आरोप लगने पर प्रशासन हरकत में आया और डीएम के आदेश पर शव को कब्र से बाहर निकलवाया गया। मायके पक्ष का आरोप है कि विवाह के बाद से ही उनकी बेटी को दहेज के लिए लगातार मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों का कहना है कि उन्हें न तो बेटी की हालत के बारे में सही जानकारी दी गई और न ही उसकी मौत की सूचना समय पर दी गई। सबसे गंभीर आरोप यह है कि बिना किसी कानूनी प्रक्रिया और सूचना के, ससुराल पक्ष ने जल्दबाजी में शव को दफना दिया, जिससे मामले पर और भी संदेह गहरा गया। जैसे ही यह मामला प्रशासन के संज्ञान में आया, जिला अधिकारी ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। नायब तहसीलदार, पुलिस और फोरेंसिक टीम की मौजूदगी में कब्र से शव को बाहर निकाला गया। पूरे घटनाक्रम के दौरान मौके पर भारी भीड़ जमा रही और माहौल काफी तनावपूर्ण बना रहा। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, ताकि मौत के असली कारणों का खुलासा हो सके। प्रशासन का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और यदि दहेज हत्या की पुष्टि होती है तो दोषियों के खिलाफ सख्त से सख्त कदम उठाए जाएंगे। यह मामला एक बार फिर समाज में दहेज प्रथा जैसी कुप्रथा की भयावह सच्चाई को उजागर करता है, जहां लालच के कारण एक महिला की जिंदगी खत्म हो जाती है। फिलहाल पूरे क्षेत्र की नजरें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्यमयी मौत से पर्दा उठाने में अहम भूमिका निभाएगी।1