Shuru
Apke Nagar Ki App…
एसडीएम अतिरिक्त ने नामित सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ हमीरपुर। शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला, कृष्णकुमार द्विवेदी, राजेश सहारा, शिवनरायन सोनकर, मीना यादव, अर्जुन सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। ईओ दिनेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन एम.खान ने किया।
संतोष कुमार चक्रवर्ती
एसडीएम अतिरिक्त ने नामित सभासदों को दिलाई पद एवं गोपनीयता की शपथ हमीरपुर। शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला, कृष्णकुमार द्विवेदी, राजेश सहारा, शिवनरायन सोनकर, मीना यादव, अर्जुन सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। ईओ दिनेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन एम.खान ने किया।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- जाम की खबर चलाने पर पत्रकारों पर भड़के यातायात प्रभारी हरवेंद्र यादव, वायरल वीडियो में जनपद के पत्रकारों को गाली देते नजर आए ट्रैफिक इंचार्ज, गालीबाज ट्रैफिक इंचार्ज हरवेंद्र यादव का गाली गलौज का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, हमीरपुर पुलिस की छवि धूमिल करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे ट्रैफिक इंचार्ज, बीते फरवरी माह का है वायरल वीडियो, हमीरपुर मुख्यालय के बेतवा पुल के पास का मामला।1
- हमीरपुर। शासन द्वारा नामित सभासदों को नगर पंचायत सुमेरपुर के टाउन हॉल में अतिरिक्त एसडीएम ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। सोमवार को भाजपा के स्थापना दिवस के अवसर पर शासन द्वारा नामित सभासद आदित्य अवस्थी, सुशील गुप्ता व श्याम धुरिया को अतिरिक्त एसडीएम पैगाम हैदर ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। नगर पंचायत अध्यक्ष धीरेंद्र शिवहरे ने नामित सभासदों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणवीर सिंह लाला, कृष्णकुमार द्विवेदी, राजेश सहारा, शिवनरायन सोनकर, मीना यादव, अर्जुन सिंह, शिवप्रताप सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए। ईओ दिनेश चंद आर्य ने सभी का आभार व्यक्त किया। संचालन एम.खान ने किया।1
- घाटमपुर कस्बे के जैतीपुर रोड पर हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को कब्जे में लिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, जैतीपुर गांव के निवासी अरुण (18) पुत्र रामदास और रेवना गांव के अंकित (18) पुत्र धर्मेंद्र (जो अरुण के मामा का लड़का है) बाइक से अपने गांव की ओर जा रहे थे। जैतीपुर रोड के पास उनकी बाइक की लकड़ी से लदी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टक्कर हो गई।1
- घाटमपुर तहसील अंतर्गत ग्राम कोरिया में सोमवार को 12:30 बजे दोपहर को 11000 बोल्टेज की बिजली के तारों से निकली चिंगारी से 70 बीघा फसल जल कर राख हो गई। लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।1
- स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड, घंटों की मशक्कत के बाद पाया काबू रिपोर्टर – शुभम साहू, घाटमपुर घाटमपुर तहसील क्षेत्र के कोरिया ग्राम पंचायत में उस समय हड़कंप मच गया जब संदिग्ध परिस्थितियों में गेहूं की खड़ी फसल में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और करीब 70 बीघा फसल को अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार कोरिया ग्राम पंचायत क्षेत्र के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई। प्रारंभिक तौर पर आग लगने के कारण स्पष्ट नहीं हो सके हैं, लेकिन ग्रामीणों के अनुसार आग तेजी से फैलती चली गई और देखते ही देखते कई किसानों की मेहनत जलकर राख हो गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि आसपास के खेत भी इसकी चपेट में आ गए। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाया। घटना में लगभग 70 बीघा गेहूं की फसल जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। पीड़ित किसानों ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। वहीं प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन शुरू कर दिया है और जल्द ही उचित सहायता दिलाने का आश्वासन दिया है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है, लेकिन इस घटना ने एक बार फिर किसानों की सुरक्षा और फसल संरक्षण के मुद्दे को सामने ला दिया है।3
- अरतरा खेल मैदान में टूटे पड़े खेल समान अलग अलग जगह में पड़े2
- मौदहा हमीरपुर। बीते नौ दिन पहले कुत्ते के दौडाने से हुई बाईक सवार किशोर की मौत के सदमे से लोग अभी उबरे नहीं थे कि, बीती रात एक नेत्रहीन युवक को कुत्तों ने खदेड लिया जिससे वह गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया जिसके गंभीर चोंटें आईं हैं। नगर के मोहल्ला पूर्वी तरौस निवासी नेत्रहीन युवक पिंटू ने बताया कि बीती देरशाम वह मोहल्ले की दूकान पर सामान लेने गया था तभी कुत्तों ने उसे खदेड लिया नेत्रहीन होने के कारण वह भाग नहीं सका और दीवार में भिड गया जिससे उसके सर में गंभीर चोँटैं आईं हैं और पांच टांके लगे हैं। पीडित ने बताया कि उसने नगरपालिका अध्यक्ष, नगरपालिका और सरकार द्वारा जारी हेल्पलाइन नम्बरों पर फोन कर शिकायत की जिसपर नगरपालिका के कर्मचारियों ने कुछ कुत्तों को इधर उधर कर दिया और उससे ओटीपी मांग रहे थे लेकिन कुत्ते फिर से वापस आ गए और स्कूल टाईम पर बच्चों को खदेडते हैं जिससे कभी बडा हादसा हो सकता है। बताते चलें कि बीते सप्ताह भी कुत्तों के खदेडने से बाइक सवार किशोर की गिरकर मौत हो गई थी लेकिन नगरपालिका ने कोई कार्यवाही नहीं की।1
- PWD विभाग के कर्मचारी व ठेकेदार की बड़ी लापरवाही आई सामने, विभागीय कर्मचारी और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क निर्माण के बहाने सरकारी धन का हो रहा बंदरबांट, भौंरा - सिकहुला लिंक मार्ग पर मानक के विपरीत किया जा रहा कार्य, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाए मानक के विपरीत कार्य करने और घटिया निर्माण कराने का आरोप, ग्रामीणों के द्वारा शिकायत करने के बावजूद ठेकेदार कर रहे मनमानी, कार्य पूर्ण होने से पहले ही तीन दिन बीत जाने के बाद सड़क में होने लगे गड्ढे, ग्रामीणों ने कैमरे के सामने हाथों से सड़क को उखाड़ते हुए लापरवाह PWD विभाग व ठेकेदार की खोली पोल, सुमेरपुर थाना क्षेत्र के भौंरा डांडा का मामला।4