एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई पहुंचीं लालपुरा, ओमान में ड्रोन हमले में रायपुर उपखंड के युवक पप्पू सिंह की मौत रायपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम लालपुरा निवासी पप्पू सिंह पुत्र देवी सिंह की ओमान में हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने के बाद रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई लालपुरा गांव पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से मस्कट स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित कंपनी से संपर्क कर शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पप्पू सिंह पिछले कई वर्षों से ओमान में मजदूरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से लालपुरा गांव सहित पूरे रायपुर उपखंड क्षेत्र में शोक का माहौल है।
एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई पहुंचीं लालपुरा, ओमान में ड्रोन हमले में रायपुर उपखंड के युवक पप्पू सिंह की मौत रायपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम लालपुरा निवासी पप्पू सिंह पुत्र देवी सिंह की ओमान में हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने के बाद रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई लालपुरा गांव पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से मस्कट स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित कंपनी से संपर्क कर शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पप्पू सिंह पिछले कई वर्षों से ओमान में मजदूरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से लालपुरा गांव सहित पूरे रायपुर उपखंड क्षेत्र में शोक का माहौल है।
- रायपुर (ब्यावर) राजस्थान दिवस पर “विकसित रन” का आयोजन, 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग ब्यावर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे मिशन ग्राउंड से “विकसित रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए ब्यावर को स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विकसित रन मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांग गेट, राजकीय महाविद्यालय, अंबेडकर भवन, आशापुरा माता मंदिर, श्याम मंदिर मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट होते हुए पुनः मिशन ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र, एसीईओ गोपाल लाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च तक राज्य सहित जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में विकसित रन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों ने रन में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के कर्मचारी एवं विद्यार्थी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी/एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सकीय स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें महावीर इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सीए एसोसिएशन, हार्टफुलनेस, लक्ष्य एकेडमी तथा मेवाड़ फोर्स एकेडमी के सदस्य शामिल रहे। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं। उन्होंने विकसित रन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।1
- निरीक्षण किया – ब्यावर के उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने ब्यावर गैस सर्विस और गोयल गैस सर्विस के कार्यालय व गोदाम का निरीक्षण किया। ग्राहकों की समस्याएं सुनी – निरीक्षण के दौरान एजेंसी पर आए उपभोक्ताओं की विभिन्न समस्याओं को सुना। समाधान के निर्देश – समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों व एजेंसी संचालकों को आवश्यक निर्देश दिए। व्यवस्थाओं का अवलोकन – गोदाम और कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया। समय पर सिलेंडर वितरण – एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए। शिकायत निस्तारण – उपभोक्ताओं की शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण करने के निर्देश। रिकॉर्ड की जांच – गैस वितरण से जुड़े रिकॉर्ड और दस्तावेजों की भी समीक्षा की गई। सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा – गोदाम में मौजूद सुरक्षा प्रबंधों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए। बेहतर सेवा पर जोर – उपभोक्ताओं को बेहतर और सुचारू गैस सेवा उपलब्ध कराने के लिए एजेंसियों को व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश।1
- एसडीएम सुमित्रा बिश्नोई पहुंचीं लालपुरा, ओमान में ड्रोन हमले में रायपुर उपखंड के युवक पप्पू सिंह की मौत रायपुर उपखंड क्षेत्र के ग्राम लालपुरा निवासी पप्पू सिंह पुत्र देवी सिंह की ओमान में हुए ड्रोन हमले में मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई। सूचना मिलने के बाद रायपुर उपखंड अधिकारी सुमित्रा बिश्नोई लालपुरा गांव पहुंचीं और परिजनों से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने परिवार को ढांढस बंधाया और प्रशासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। प्रशासन की ओर से मस्कट स्थित भारतीय दूतावास और संबंधित कंपनी से संपर्क कर शव को भारत लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पप्पू सिंह पिछले कई वर्षों से ओमान में मजदूरी कर रहे थे। उनकी अचानक मौत की खबर से लालपुरा गांव सहित पूरे रायपुर उपखंड क्षेत्र में शोक का माहौल है।1
- गिरी का मेला 19 मार्च को1
- जैतारण कि पावन धरा पर महर्षि गोतम आश्रम में दिव्य भव्य आयोजन शिव पार्वती पुत्र श्री गजानंद पघारो कि वंदना के साथ भजन गायक संजय पंचारिया ने गाना, गाना शुरू किया तो भगतो को इतना आनंद आया कि भगतों को नाचने पर मजबुर होना पड़ा ।भजन गायक संजय पंचारिया ने ऐसे भजन गाये कि सबको हर एक भजन में शक्ति थी कि सबको अपनी गायकी कि मघुर आवाज से सबका मन मोह लिया। इस मोके गुर्जर गोड़ समाज के अध्यक्ष मोतीलाल उपाध्याय एवं राजेश शर्मा, भंवरलाल सरकार, घेवर चन्द, सुखदेव तिवारी ठाकरवास, कैलाशगील डिगरना, नेहरू लाल पंचारिया, मुकेश शर्मा सेवरिया, रतनलाल शर्मा भुमबलिया, भंवरलाल पंचारिया, सहित गुर्जर गोड़ समाज के गणमान्य नागरिक वरिष्ठजन युवा शक्ति माताओं-बहनों सहित गुर्जर गोड़ समाज के प्रवासी गणमान्य व्यक्ति, वरिष्ठजन, माताओं-बहनों, सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। ,2
- सेंदड़ा (ब्यावर) पत्रकार शीतल कुमारी प्रजापत राजस्थान दिवस पर “विकसित रन” का आयोजन, 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने लिया भाग ब्यावर में राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में जिला प्रशासन द्वारा रविवार को प्रातः 7 बजे मिशन ग्राउंड से “विकसित रन” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में 2600 से अधिक प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, जागरूक और विकसित समाज का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने उपस्थित प्रतिभागियों को स्वच्छता की शपथ दिलाई तथा स्वच्छता का संदेश देते हुए ब्यावर को स्वच्छ जिला बनाने के लिए सभी से सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। विकसित रन मिशन ग्राउंड से प्रारंभ होकर चांग गेट, राजकीय महाविद्यालय, अंबेडकर भवन, आशापुरा माता मंदिर, श्याम मंदिर मेवाड़ी गेट और अजमेरी गेट होते हुए पुनः मिशन ग्राउंड पर समाप्त हुई। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक रतन सिंह, अतिरिक्त जिला कलेक्टर ब्रह्मलाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र शर्मा, एसीईओ गोपाल लाल, नगर परिषद आयुक्त श्रवण राम, जिला शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार शर्मा, जिला खेल अधिकारी दिनेश चौधरी सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। जिला खेल अधिकारी ने बताया कि राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में राज्य सरकार के निर्देशानुसार 15 मार्च से 19 मार्च तक राज्य सहित जिला स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी क्रम में विकसित रन का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न विभागों एवं संस्थाओं की सक्रिय भागीदारी रही। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लाइन के जवानों ने रन में भाग लिया। राजकीय महाविद्यालय ब्यावर के कर्मचारी एवं विद्यार्थी, जिला शिक्षा अधिकारी (माध्यमिक) कार्यालय के कर्मचारी, विद्यार्थी, एनसीसी/एनएसएस के कैडेट तथा विभिन्न खेल अकादमियों के प्रतिभागियों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इसके अतिरिक्त मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देशन में चिकित्सकीय स्टाफ तथा नर्सिंग विद्यार्थियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं की भी उल्लेखनीय भागीदारी रही, जिनमें महावीर इंटरनेशनल, भारत विकास परिषद, सीए एसोसिएशन, हार्टफुलनेस, लक्ष्य एकेडमी तथा मेवाड़ फोर्स एकेडमी के सदस्य शामिल रहे। जिला कलेक्टर कमल राम मीना ने जिले के नागरिकों, युवाओं एवं विद्यार्थियों से अपील की कि वे राजस्थान दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर इन आयोजनों को सफल बनाएं। उन्होंने विकसित रन में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों एवं संस्थाओं का आभार भी व्यक्त किया।3
- हेडलाइन रायपुर : शीतला माता मेले के आखिरी दिन उमड़ी भारी भीड़ सब हेडलाइन आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु और ग्रामवासी मेले में पहुंचे। विवरण मेले में खिलौनों, खाने-पीने की दुकानों और झूलों पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने चकरी और अन्य झूलों में झूलकर मेले का भरपूर आनंद लिया। AVA/RJ/BAR/260221/01 राजू — आपकी आवाज लोकल न्यूज़ #रायपुर #शीतला_माता_मेला #ब्यावर #राजस्थान_समाचार #ग्रामीण_मेला #लोकल_न्यूज़ #आपकी_आवाज_लोकल_न्यूज़ #मेले_की_रौनक #राजस्थान_अपडेट #ग्राउंड_रिपोर्ट1
- रायपुर (ब्यावर) ब्यावर में उपखंड अधिकारी का गैस एजेंसियों पर निरीक्षण, व्यवस्थाएं सुधारने के दिए निर्देश उपखंड अधिकारी ने गैस एजेंसियों का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं को सुधारने के दिए निर्देश ब्यावर में उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह ने आज ब्यावर गैस सर्विस एवं गोयल गैस सर्विस के कार्यालय और गोदाम का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने गैस एजेंसियों पर आने वाले ग्राहकों की विभिन्न समस्याओं को सुना तथा उनके समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उपखंड अधिकारी ने गोदाम एवं कार्यालय की व्यवस्थाओं का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने एजेंसी संचालकों को निर्देशित किया कि उपभोक्ताओं को समय पर गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया जाए तथा शिकायतों का त्वरित और पारदर्शी तरीके से निस्तारण किया जाए। निरीक्षण के दौरान रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की गई और आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए । ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध हो सकें।1