logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच ने तोड़ा घर, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच ने तोड़ा घर, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार ​रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी ससुराल के लोग उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल रहे हैं। ​ऊंचाहार के मनीरामपुर निवासी कल्लू यादव पुत्र जागेश्वर यादव ने बताया कि उसका विवाह जोशी कुमारी के साथ हुआ था, जिनसे उनका एक बेटा भी है। कल्लू का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर करीब 7-8 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी। अब उसकी पत्नी के मायके वाले, जिनमें ससुर सोहनलाल, सास जयराली और साला पारस लाल शामिल हैं, उस जमीन पर बुरी नजर गड़ाए हुए हैं। ​आरोप है कि ससुराल वालों के उकसावे में आकर पत्नी ने उससे दूरी बना ली है और घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। मानसिक रूप से परेशान पीड़ित ने बताया कि वह इस कलह से तंग आ चुका है और कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

2 days ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
2 days ago

पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच ने तोड़ा घर, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार पारिवारिक विवाद और संपत्ति के लालच ने तोड़ा घर, पीड़ित ने एसपी से लगाई न्याय की गुहार ​रायबरेली। जनपद के ऊंचाहार थाना क्षेत्र के एक ग्रामीण ने अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष के खिलाफ पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की मांग की है। पीड़ित का आरोप है कि उसकी ससुराल के लोग उसकी संपत्ति हड़पने के लिए उसके वैवाहिक जीवन में जहर घोल रहे हैं। ​ऊंचाहार के मनीरामपुर निवासी कल्लू यादव पुत्र जागेश्वर यादव ने बताया कि उसका विवाह जोशी कुमारी के साथ हुआ था, जिनसे उनका एक बेटा भी है। कल्लू का आरोप है कि उसने अपनी पत्नी के नाम पर करीब 7-8 लाख रुपये की जमीन खरीदी थी। अब उसकी पत्नी के मायके वाले, जिनमें ससुर सोहनलाल, सास जयराली और साला पारस लाल शामिल हैं, उस जमीन पर बुरी नजर गड़ाए हुए हैं। ​आरोप है कि ससुराल वालों के उकसावे में आकर पत्नी ने उससे दूरी बना ली है और घर में लगातार विवाद की स्थिति बनी रहती है। मानसिक रूप से परेशान पीड़ित ने बताया कि वह इस कलह से तंग आ चुका है और कोई भी आत्मघाती कदम उठा सकता है। पीड़ित ने पुलिस प्रशासन से मामले की जांच कर तत्काल कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे ऊंचाहार तहसील के विकासखंड रोहनिया के अंतर्गत हनुमानगंज से गंगश्री को जाने वाली 'गंगश्री रजबहा' (माइनर) इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। बेखौफ खनन माफिया दिन के उजाले में ही सरकारी नहर की पटरियों को खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस अवैध कृत्य से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के सामने जलभराव और फसल बर्बादी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने सुबह ही इस अवैध खनन की सूचना विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को दी थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से अवगत होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आक्रोश: स्थानीय निवासी मलखे, राजेश कुमार, राकेश तिवारी, समशेर पाल, छोटेलाल पाल और ज्ञान सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी संपत्ति को सरेआम लूटा जा रहा है? यदि रजबहा का पानी पटरी कटने से खेतों में घुसा, तो किसानों की मेहनत पल भर में तबाह हो जाएगी। जब इस संबंध में नहर विभाग के जेई से बात की गई, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना के आधार पर जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इन माफियाओं पर नकेल कसता है।
    1
    ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे
ऊंचाहार तहसील के विकासखंड रोहनिया के अंतर्गत हनुमानगंज से गंगश्री को जाने वाली 'गंगश्री रजबहा' (माइनर) इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। बेखौफ खनन माफिया दिन के उजाले में ही सरकारी नहर की पटरियों को खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस अवैध कृत्य से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के सामने जलभराव और फसल बर्बादी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने सुबह ही इस अवैध खनन की सूचना विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को दी थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से अवगत होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आक्रोश:
स्थानीय निवासी मलखे, राजेश कुमार, राकेश तिवारी, समशेर पाल, छोटेलाल पाल और ज्ञान सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी संपत्ति को सरेआम लूटा जा रहा है? यदि रजबहा का पानी पटरी कटने से खेतों में घुसा, तो किसानों की मेहनत पल भर में तबाह हो जाएगी।
जब इस संबंध में नहर विभाग के जेई से बात की गई, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना के आधार पर जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इन माफियाओं पर नकेल कसता है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    1 hr ago
  • रायबरेली। सलोन, जगतपुर, डलमऊ और लालगंज क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी का बेटा, किसी का पिता तो कहीं किसी बहन का भाई काल का शिकार बन रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर खामोश नजर आ रहे हैं। हादसों के बाद कुछ दिन तक शोक और चर्चा होती है, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस समस्या को लेकर लोगों की पीड़ा साफ झलक रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द नहीं चेते, तो यह लापरवाही और भी कई घरों को उजाड़ सकती है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर कब इस मौत के तांडव पर रोक लगेगी।
    1
    रायबरेली। सलोन, जगतपुर, डलमऊ और लालगंज क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी का बेटा, किसी का पिता तो कहीं किसी बहन का भाई काल का शिकार बन रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर खामोश नजर आ रहे हैं।
हादसों के बाद कुछ दिन तक शोक और चर्चा होती है, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस समस्या को लेकर लोगों की पीड़ा साफ झलक रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द नहीं चेते, तो यह लापरवाही और भी कई घरों को उजाड़ सकती है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर कब इस मौत के तांडव पर रोक लगेगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • रिपोर्ट धीरेन्द्र शुक्ला रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब की जमीन पर बन रहे अवैध मकान को गिराने पहुंची नगर पालिका टीम का एक महिला ने जमकर विरोध किया। महिला ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम को दौड़ा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है, कि नगर पालिका को तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। इसी के तहत नगर पालिका की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान महिला ने नगर पालिका टीम और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और विरोध में उग्र हो गई। और टीम पर कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ी स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह हालात को काबू में किया। नगर पालिका के ईओ के निर्देश पर आखिरकार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है, और प्रशासन आगे की कार्रवाई में लगा है।
    1
    रिपोर्ट धीरेन्द्र शुक्ला
रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब की जमीन पर बन रहे अवैध मकान को गिराने पहुंची नगर पालिका टीम का एक महिला ने जमकर विरोध किया। महिला ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम को दौड़ा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है, कि नगर पालिका को तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। इसी के तहत नगर पालिका की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान महिला ने नगर पालिका टीम और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और विरोध में उग्र हो गई। और  टीम पर कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ी स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह हालात को काबू में किया।
नगर पालिका के ईओ के निर्देश पर आखिरकार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है, और प्रशासन आगे की कार्रवाई में लगा है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Kaushambi tengai gauw purwa ki rasta hai hamare gram pradaan ka vikas hai Kai bar DM office application de chuke hain koi sunvaee Kaushambi sansad block Pramukh adrishy hai agar meri baat pahunch rahi ho to apna Vada pura Karene ka kast kare
    1
    Kaushambi tengai gauw purwa ki rasta hai hamare gram pradaan ka vikas hai Kai bar DM office application de chuke hain koi sunvaee Kaushambi sansad block Pramukh adrishy hai agar meri baat pahunch rahi ho to apna Vada pura Karene  ka kast kare
    user_Anish Kumar
    Anish Kumar
    Farmer सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर ऊँचाहार क्षेत्र में भी इसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला। जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान, ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। उपस्थित जनसमूह में एक्सप्रेसवे को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी। बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली जनपद में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। इसके चालू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।इस मौके पर जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल, एलसी कनौजिया (पार्टी संरक्षक), जिला सहकारिता मंच के रामकिशन चौधरी, जिला सचिव इन्द्रेश पटेल, मंच जिला अध्यक्ष उपाध्याय यथार्थ, विधानसभा ऊँचाहार मीडिया सचिव सत्येंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
    1
    रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा गंगा एक्सप्रेसवे का लोकार्पण किए जाने के अवसर पर ऊँचाहार क्षेत्र में भी इसका लाइव प्रसारण किया गया। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखने को मिला।
जगतपुर एग्जिट के पास आयोजित कार्यक्रम में प्रभारी मंत्री राकेश सचान, ऊँचाहार विधायक मनोज कुमार पांडेय तथा प्रदेश सरकार के मंत्री दिनेश प्रताप सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने भी भागीदारी निभाई।
कार्यक्रम स्थल पर बड़ी स्क्रीन लगाकर प्रधानमंत्री के संबोधन का सीधा प्रसारण किया गया, जिसे लोगों ने ध्यानपूर्वक सुना और सराहा। उपस्थित जनसमूह में एक्सप्रेसवे को लेकर उत्सुकता और खुशी साफ दिखाई दी।
बताया गया कि गंगा एक्सप्रेसवे रायबरेली जनपद में लगभग 78 किलोमीटर क्षेत्र को कवर करेगा। इसके चालू होने से जिले सहित आसपास के क्षेत्रों में आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने इसे विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया और कहा कि इससे क्षेत्र की तस्वीर बदलने में मदद मिलेगी।इस मौके पर 
जिला अध्यक्ष कुंवर सत्येंद्र पटेल, एलसी कनौजिया (पार्टी संरक्षक), जिला सहकारिता मंच के रामकिशन चौधरी, जिला सचिव इन्द्रेश पटेल, मंच जिला अध्यक्ष उपाध्याय यथार्थ, विधानसभा ऊँचाहार मीडिया सचिव सत्येंद्र कुमार पटेल आदि मौजूद रहे।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.