logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे रिपोर्ट- सागर तिवारी ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे ऊंचाहार तहसील के विकासखंड रोहनिया के अंतर्गत हनुमानगंज से गंगश्री को जाने वाली 'गंगश्री रजबहा' (माइनर) इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। बेखौफ खनन माफिया दिन के उजाले में ही सरकारी नहर की पटरियों को खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस अवैध कृत्य से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के सामने जलभराव और फसल बर्बादी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने सुबह ही इस अवैध खनन की सूचना विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को दी थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से अवगत होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आक्रोश: स्थानीय निवासी मलखे, राजेश कुमार, राकेश तिवारी, समशेर पाल, छोटेलाल पाल और ज्ञान सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी संपत्ति को सरेआम लूटा जा रहा है? यदि रजबहा का पानी पटरी कटने से खेतों में घुसा, तो किसानों की मेहनत पल भर में तबाह हो जाएगी। जब इस संबंध में नहर विभाग के जेई से बात की गई, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना के आधार पर जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इन माफियाओं पर नकेल कसता है।

2 hrs ago
user_Harinarayan Tiwari
Harinarayan Tiwari
Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
2 hrs ago

ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे रिपोर्ट- सागर तिवारी ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे ऊंचाहार तहसील के विकासखंड रोहनिया के अंतर्गत हनुमानगंज से गंगश्री को जाने वाली 'गंगश्री रजबहा' (माइनर) इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। बेखौफ खनन माफिया दिन के उजाले में ही सरकारी नहर की पटरियों को खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस अवैध कृत्य से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के सामने जलभराव और फसल बर्बादी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने सुबह ही इस अवैध खनन की सूचना विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को दी थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से अवगत होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आक्रोश: स्थानीय निवासी मलखे, राजेश कुमार, राकेश तिवारी, समशेर पाल, छोटेलाल पाल और ज्ञान सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी संपत्ति को सरेआम लूटा जा रहा है? यदि रजबहा का पानी पटरी कटने से खेतों में घुसा, तो किसानों की मेहनत पल भर में तबाह हो जाएगी। जब इस संबंध में नहर विभाग के जेई से बात की गई, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना के आधार पर जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इन माफियाओं पर नकेल कसता है।

More news from Rae Bareli and nearby areas
  • ऊंचाहार: युवक ने दबंगों पर लगाया जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है। पीड़ित रंजीत कुमार निर्मल, निवासी ग्राम पट्टी रहस कैथवल, ने पुलिस को गुरुवार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:45 बजे की है। रंजीत अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे, तभी गांव का ही एक दबंग व्यक्ति अपने एक अज्ञात साथी के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू कर दी और घर के दरवाजे पर लातें मारीं। जब रंजीत ने विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें खींचकर थप्पड़ मारा, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को ' जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो आरोपी वहां से भाग निकले। पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। रंजीत के अनुसार, पुलिस के आने के बाद भी आरोपी ने फोन पर भद्दी गालियां और धमकियां देना जारी रखा, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। फिलहाल, पीड़ित ने ऊंचाहार थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    ऊंचाहार: युवक ने दबंगों पर लगाया जातिसूचक गालियां देने और मारपीट का आरोप
रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहाँ एक युवक ने गांव के ही दबंगों पर घर में घुसकर मारपीट करने, जान से मारने की धमकी देने और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल कर अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया है।
पीड़ित रंजीत कुमार निर्मल, निवासी ग्राम पट्टी रहस कैथवल, ने पुलिस को गुरुवार को दिए शिकायती पत्र में बताया कि घटना 29 अप्रैल 2026 की शाम करीब 6:45 बजे की है। रंजीत अपने परिवार के साथ घर पर मौजूद थे, तभी गांव का ही एक दबंग व्यक्ति अपने एक अज्ञात साथी के साथ उनके दरवाजे पर पहुंचा। आरोप है कि आरोपी ने बिना किसी उकसावे के गाली-गलौज शुरू कर दी और घर के दरवाजे पर लातें मारीं।
जब रंजीत ने विरोध किया, तो दबंगों ने उन्हें खींचकर थप्पड़ मारा, जिससे उनके कान में गंभीर चोट आई है। पीड़ित का कहना है कि आरोपी ने उन्हें और उनके परिवार को ' जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी दी। शोर सुनकर जब ग्रामीण इकट्ठा हुए, तो आरोपी वहां से भाग निकले।
पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। रंजीत के अनुसार, पुलिस के आने के बाद भी आरोपी ने फोन पर भद्दी गालियां और धमकियां देना जारी रखा, जिसकी ऑडियो रिकॉर्डिंग उनके पास मौजूद है। फिलहाल, पीड़ित ने ऊंचाहार थाने में तहरीर देकर सुरक्षा की गुहार लगाई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। कार्यवाहक कोतवाल संजय शर्मा ने बताया कि मामले में जांच करवाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    34 min ago
  • रायबरेली। सलोन, जगतपुर, डलमऊ और लालगंज क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी का बेटा, किसी का पिता तो कहीं किसी बहन का भाई काल का शिकार बन रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर खामोश नजर आ रहे हैं। हादसों के बाद कुछ दिन तक शोक और चर्चा होती है, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस समस्या को लेकर लोगों की पीड़ा साफ झलक रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द नहीं चेते, तो यह लापरवाही और भी कई घरों को उजाड़ सकती है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर कब इस मौत के तांडव पर रोक लगेगी।
    1
    रायबरेली। सलोन, जगतपुर, डलमऊ और लालगंज क्षेत्र की सड़कों पर ओवरलोड डंपरों की तेज रफ्तार लोगों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। आए दिन हो रहे सड़क हादसों में किसी का बेटा, किसी का पिता तो कहीं किसी बहन का भाई काल का शिकार बन रहा है। इन दर्दनाक घटनाओं से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है, लेकिन हैरानी की बात यह है कि अधिकांश जनप्रतिनिधि इस गंभीर समस्या पर खामोश नजर आ रहे हैं।
हादसों के बाद कुछ दिन तक शोक और चर्चा होती है, फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है। ऐसे में जिला पंचायत सदस्य राकेश सिंह राना लगातार इन घटनाओं के खिलाफ आवाज उठा रहे हैं और प्रशासन से ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं सोशल मीडिया पर भी एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें इस समस्या को लेकर लोगों की पीड़ा साफ झलक रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि अब वक्त राजनीति का नहीं, बल्कि इंसानियत दिखाने का है। यदि प्रशासन और जनप्रतिनिधि जल्द नहीं चेते, तो यह लापरवाही और भी कई घरों को उजाड़ सकती है। जनता अब जवाब चाहती है कि आखिर कब इस मौत के तांडव पर रोक लगेगी।
    user_Deepak Kumar
    Deepak Kumar
    Local News Reporter ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • रिपोर्ट धीरेन्द्र शुक्ला रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब की जमीन पर बन रहे अवैध मकान को गिराने पहुंची नगर पालिका टीम का एक महिला ने जमकर विरोध किया। महिला ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम को दौड़ा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। बताया जा रहा है, कि नगर पालिका को तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। इसी के तहत नगर पालिका की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की। कार्रवाई के दौरान महिला ने नगर पालिका टीम और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और विरोध में उग्र हो गई। और टीम पर कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ी स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह हालात को काबू में किया। नगर पालिका के ईओ के निर्देश पर आखिरकार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है, और प्रशासन आगे की कार्रवाई में लगा है।
    1
    रिपोर्ट धीरेन्द्र शुक्ला
रायबरेली जनपद के मिल एरिया थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर में उस समय हड़कंप मच गया, जब तालाब की जमीन पर बन रहे अवैध मकान को गिराने पहुंची नगर पालिका टीम का एक महिला ने जमकर विरोध किया। महिला ने हाथ में कुल्हाड़ी लेकर टीम को दौड़ा लिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
बताया जा रहा है, कि नगर पालिका को तालाब की जमीन पर अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। इसी के तहत नगर पालिका की टीम और पुलिस मौके पर पहुंची और निर्माणाधीन मकान को गिराने की कार्रवाई शुरू की।
कार्रवाई के दौरान महिला ने नगर पालिका टीम और पुलिसकर्मियों के साथ अभद्रता की और विरोध में उग्र हो गई। और  टीम पर कुल्हाड़ी लेकर टूट पड़ी स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने मोर्चा संभाला और किसी तरह हालात को काबू में किया।
नगर पालिका के ईओ के निर्देश पर आखिरकार अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया गया। फिलहाल मामले को लेकर क्षेत्र में तरह तरह की चर्चा बनी हुई है, और प्रशासन आगे की कार्रवाई में लगा है।
    user_Dhirendra Shukla
    Dhirendra Shukla
    ऊंचाहार, रायबरेली, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • ➡️विकास मौर्य सुसाइड केस में आरोपियों पर FIR ➡️सौरभ मौर्य, राम नरेश मौर्य, विद्या मौर्य पर FIR ➡️दहेज के लिए बहन प्रीति मौर्य को घर से निकाला ➡️प्रीति के भाई विकास को भी अपमानित किया ➡️13 अप्रैल को विकास ने फांसी लगाकर जान दी ➡️छोटे भाई विवेक के गायब होने के बाद केस दर्ज ➡️कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम का मामला.
    1
    ➡️विकास मौर्य सुसाइड केस में आरोपियों पर FIR
➡️सौरभ मौर्य, राम नरेश मौर्य, विद्या मौर्य पर FIR
➡️दहेज के लिए बहन प्रीति मौर्य को घर से निकाला
➡️प्रीति के भाई विकास को भी अपमानित किया
➡️13 अप्रैल को विकास ने फांसी लगाकर जान दी
➡️छोटे भाई विवेक के गायब होने के बाद केस दर्ज
➡️कड़ा धाम थाना क्षेत्र के शीतला धाम का मामला.
    user_अजय कुमार
    अजय कुमार
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    1
    Post by कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    user_कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    कौशाम्बी एक्सप्रेस न्यूज
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    1
    Post by D.D.NEWS UTTER PRADESH
    user_D.D.NEWS UTTER PRADESH
    D.D.NEWS UTTER PRADESH
    Journalist सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    1
    Post by प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    user_प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    प्रदुम कुमार मीडिया कौशाम्बी
    सिराथू, कौशाम्बी, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
  • ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे ऊंचाहार तहसील के विकासखंड रोहनिया के अंतर्गत हनुमानगंज से गंगश्री को जाने वाली 'गंगश्री रजबहा' (माइनर) इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। बेखौफ खनन माफिया दिन के उजाले में ही सरकारी नहर की पटरियों को खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस अवैध कृत्य से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के सामने जलभराव और फसल बर्बादी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है। हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने सुबह ही इस अवैध खनन की सूचना विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को दी थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से अवगत होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। ग्रामीणों का आक्रोश: स्थानीय निवासी मलखे, राजेश कुमार, राकेश तिवारी, समशेर पाल, छोटेलाल पाल और ज्ञान सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी संपत्ति को सरेआम लूटा जा रहा है? यदि रजबहा का पानी पटरी कटने से खेतों में घुसा, तो किसानों की मेहनत पल भर में तबाह हो जाएगी। जब इस संबंध में नहर विभाग के जेई से बात की गई, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना के आधार पर जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इन माफियाओं पर नकेल कसता है।
    1
    ऊंचाहार के रोहनिया ब्लॉक में गंगश्री रजबहा' नहर पटरी पर अवैध खनन, जलभराव के डर से किसान सहमे
ऊंचाहार तहसील के विकासखंड रोहनिया के अंतर्गत हनुमानगंज से गंगश्री को जाने वाली 'गंगश्री रजबहा' (माइनर) इन दिनों अवैध खनन माफियाओं के निशाने पर है। बेखौफ खनन माफिया दिन के उजाले में ही सरकारी नहर की पटरियों को खोदकर उसे क्षतिग्रस्त कर रहे हैं। इस अवैध कृत्य से न केवल सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुँच रहा है, बल्कि क्षेत्र के किसानों के सामने जलभराव और फसल बर्बादी का गंभीर संकट खड़ा हो गया है।
हैरानी की बात यह है कि ग्रामीणों ने सुबह ही इस अवैध खनन की सूचना विभागीय अधिकारियों और प्रशासन को दी थी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी मौके पर कोई ठोस कार्यवाही नहीं हुई। ग्रामीणों का आरोप है कि नहर विभाग के जिम्मेदार अधिकारी मामले से अवगत होने के बावजूद मौन साधे हुए हैं, जिससे उनकी कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
ग्रामीणों का आक्रोश:
स्थानीय निवासी मलखे, राजेश कुमार, राकेश तिवारी, समशेर पाल, छोटेलाल पाल और ज्ञान सिंह ने कड़ा विरोध जताते हुए पूछा कि आखिर किसके संरक्षण में सरकारी संपत्ति को सरेआम लूटा जा रहा है? यदि रजबहा का पानी पटरी कटने से खेतों में घुसा, तो किसानों की मेहनत पल भर में तबाह हो जाएगी।
जब इस संबंध में नहर विभाग के जेई से बात की गई, तो उन्होंने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि मामले की जानकारी नहीं है। हालांकि, उन्होंने आश्वासन दिया कि सूचना के आधार पर जाँच कर आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। अब देखना यह है कि प्रशासन कब इन माफियाओं पर नकेल कसता है।
    user_Harinarayan Tiwari
    Harinarayan Tiwari
    Court reporter Unchahar, Rae Bareli•
    2 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.