उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पलटकर खंती में गिर गई। हादसे में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी गांव निवासी बाइक चालक मारूफ की मौके पर ही मौत हो गई। मारूफ अपनी पत्नी जरीना और 6 साल की बेटी ज़िक्रा के साथ अपने साले के घर जैदीपुर गांव जा रहा था। जरीना और ज़िक्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान, दूसरी बाइक पर सवार बांगरमऊ कस्बा के स्टेशन रोड निवासी 59 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र जीतबहादुर की भी हादसे में मौत हो गई। उनके साथी उमेश भी स्कॉर्पियो की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी मोइन खा और सलीम के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी। उसने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। स्कॉर्पियो में सवार चार लोग भी घायल हुए थे, जिन्हें मौके से लखनऊ ले जाया गया।
उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र में लखनऊ मार्ग पर सुरसेनी गांव के पास एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो और बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक मासूम बच्ची सहित सात लोग घायल हो गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो पलटकर खंती में गिर गई। हादसे में सफीपुर कोतवाली क्षेत्र के पीखी
गांव निवासी बाइक चालक मारूफ की मौके पर ही मौत हो गई। मारूफ अपनी पत्नी जरीना और 6 साल की बेटी ज़िक्रा के साथ अपने साले के घर जैदीपुर गांव जा रहा था। जरीना और ज़िक्रा गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसी दौरान, दूसरी बाइक पर सवार बांगरमऊ कस्बा के स्टेशन रोड निवासी 59 वर्षीय वीरेंद्र पुत्र जीतबहादुर की
भी हादसे में मौत हो गई। उनके साथी उमेश भी स्कॉर्पियो की चपेट में आकर घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल सीएचसी बांगरमऊ ले जाया गया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। हादसे के बाद स्कॉर्पियो में सवार लोग मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और
शवों को कब्जे में लेकर आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। स्थानीय निवासी मोइन खा और सलीम के अनुसार, स्कॉर्पियो काफी तेज रफ्तार में थी। उसने एक के बाद एक दो बाइकों को टक्कर मारी और अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई। स्कॉर्पियो में सवार चार लोग भी घायल हुए थे, जिन्हें मौके से लखनऊ ले जाया गया।
- ।।योगी बनाम अखिलेश कन्नौज की तिर्वा विधानसभा की जनता किसके साथ 2027 में कौन बनाएगा सरकार।। 159 बिलग्राम मल्लावां विधानसभा की जनता 2027 में किसके साथ हे सुनिए कन्नौज के तिरवा कुल्ली की जनता की आवाज1
- युवक के डूबने की सूचना पर पहुंची 112 पुलिस के पीआरबी 5164 में तैनात सिपाही नीरज कुमार ने मानवता की मिसाल पेश करते हुए सिपाही ने वर्दी उतार कर गहरे पानी में लगा दी जिसकी क्षेत्र में जमके हो रही प्रशंसा। कन्नौज कोतवाली के शहर का बताया जा रहा मामला1
- Post by Ramadhar Kumar1
- #हरदोई/ संडीला : तहसील क्षेत्र के ग्राम रामपुर आसू में भीषण आग लगने से किसानों की साल भर की मेहनत पल भर में खाक हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, बिजली के शॉर्ट सर्किट से निकली चिंगारी ने देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया, जिसकी चपेट में आने से 12 किसानों की तैयार फसल पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगते ही गांव में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन लपटें इतनी तेज थीं कि उन पर काबू पाना मुश्किल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल विभाग द्वारा आग पर काबू पाए जाने तक 12 किसानों की फसल पूरी तरह जल चुकी थी। इस घटना से प्रभावित किसानों के सामने अब जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। प्रशासन द्वारा नुकसान के आकलन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।1
- हरदोई। जनपद में अपराध की रोकथाम तथा चोरी व धोखाधड़ी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना पाली पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नकदी और एटीएम कार्ड बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देशन में सक्रिय थाना पाली पुलिस ने दिनांक 06 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर कार्रवाई करते हुए मोहल्ला सैफ सराय निवासी इन्द्रपाल पुत्र रामचंद्र एवं राजीव पुत्र जोरावर को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान अभियुक्तों के पास से 17,700 रुपये की नकदी तथा एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। गिरफ्तारी के बाद पुलिस द्वारा की गई सख्त पूछताछ में दोनों अभियुक्तों ने क्षेत्र में अंजाम दी गई कई चोरी व धोखाधड़ी की वारदातों को स्वीकार किया। उन्होंने बताया कि 20 अप्रैल 2025 को पिंटू होटल के पास एक व्यक्ति को झांसा देकर उसका एटीएम बदलकर खाते से धनराशि निकाल ली थी। इस संबंध में थाना पाली पर मु०अ०सं० 174/25 पहले से दर्ज है। इसके अतिरिक्त अभियुक्तों ने अगस्त 2025 में ग्राम महामदापुर में एक घर से नकदी व बर्तन चोरी करना, सितंबर 2025 में ग्राम हजारी मडैया में एक दुकान का ताला तोड़ना तथा नवंबर 2025 में एक व्यक्ति की जेब से नकदी पार करने जैसी घटनाओं को भी अंजाम देना स्वीकार किया है। पुलिस ने बरामदगी एवं स्वीकारोक्ति के आधार पर संबंधित मुकदमों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की सुसंगत धाराओं में वृद्धि करते हुए विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पकड़े गए अभियुक्तों में से राजीव का आपराधिक इतिहास भी रहा है, जिस पर वर्ष 2008 से एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट एवं चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी के गिरोह पर लगाम लगी है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की इस सफलता पर संतोष व्यक्त करते हुए कार्रवाई की सराहना की है। फिलहाल पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया है।1
- कानपुर बच्ची की हैंडराइटिंग से डीएम हुए प्रभावित ऑफिस बुलाकर बच्ची को किया सम्मानित। जमीन विवाद को लेकर डीएम कार्यालय में दी थी एप्लीकेशन। एप्लीकेशन की राइटिंग देख डीएम हुए प्रभावित। डीएम ऑफिस में बच्ची को सम्मानित कर किया उत्सवर्धन। डीएम के द्वारा सम्मानित होने पर बच्ची हुई उत्साहित1
- माधोगंज ब्लॉक के मटियामऊ में स्तिथ R,A, Indend गैस एजेंसी पर सिलेंडर लेने के लिए लग रही भारी भरकम भीड़।।1
- आसमान से बरसी आफत, ज़मीन पर महंगाई की लूट... तिल-तिल कर मरता आम आदमी। खेतों में गिरी पड़ी गेहूं और सरसों की फसल सिर्फ अनाज नहीं है; यह उस किसान की बेटी की शादी का खर्च था, उसके सिर पर लदे कर्ज की किस्त थी। बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि ने चंद मिनटों में किसान को सड़क पर ला दिया है। लेकिन किसान सिर्फ कुदरत से नहीं हारा है। जब वह अपना खेत जोतने गया था, तो 90-95 रुपये लीटर का डीजल खरीद कर लाया था। महंगी खाद, महंगा बीज और ऊपर से महंगा पानी। सरकार कृषि विकास का ढिंढोरा पीटती है, लेकिन सच यह है कि इस महंगे सिस्टम ने किसान को फसल कटने से पहले ही कर्जदार बना दिया था। अब जो कुदरत ने बर्बाद किया, उसका मुआवजा फाइलों में कब तक अटकेगा, कोई नहीं जानता। #KannaujNews #BreakingNews #UPNews #Saurikh #HindiNews #CrimeNews #DomesticIssue #FamilyDispute #TragicNews #LocalNews #UPPolice #NewsUpdate #ViralNews #SadNews #GroundReport #Dharamendra #Justice #Investigation #NewsAlert #IndiaNews1
- Post by Ramadhar Kumar1