Shuru
Apke Nagar Ki App…
Aaj Revadi ke Gaon Siha mein manae Mahashivratri dhumdham se Shiv bhakton ne Rath kavad Bharat ka vad h dhumdham se chadhai
Rajbala
Aaj Revadi ke Gaon Siha mein manae Mahashivratri dhumdham se Shiv bhakton ne Rath kavad Bharat ka vad h dhumdham se chadhai
More news from हरियाणा and nearby areas
- Aaj Revadi ke Gaon Siha mein manae Mahashivratri dhumdham se Shiv bhakton ne Rath kavad Bharat ka vad h dhumdham se chadhai1
- नूंह शहर में जलभराव पर कांग्रेस का हमला, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शाहिदा खान और हिदायत खान ने प्रशासन को घेरा नूंह जिला कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी शाहिदा खान और समाजसेवी कमांडो हिदायत खान ने साथियों के साथ शहर के विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर जलभराव और बदहाल व्यवस्थाओं पर चिंता जताई। उन्होंने महिला थाना, इंडिया पोस्ट ऑफिस, रेड क्रॉस कार्यालय, जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी कार्यालय तथा कम्युनिटी सेंटर के आसपास जलभराव और खराब रास्तों का मुद्दा उठाया। उनका आरोप है कि कई सरकारी कार्यालयों तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया है और रिहायशी इलाकों में लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।1
- विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा विराट नगर में 51 दिवसीय राष्ट्रीय सनातन चेतना अभियान का शुभारंभ स्वामी राजेंद्र दास जी देवाचार्य महाराज द्वारा किया जाएगा1
- सिलारपुर-नाघोड़ी सड़क का अधूरा निर्माण जल्द पूरा कराने की मांग, गंदे पानी की समस्या को लेकर भी सौंपा ज्ञापन सिलारपुर-नाघोड़ी सड़क मार्ग के अधूरे निर्माण को शीघ्र पूरा कराने तथा शुभ ग्रह हाउसिंग सोसायटी से निकलने वाले गंदे पानी को किसानों के खेतों की ओर छोड़े जाने की समस्या के समाधान की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सोमवार को नीमराना उपखंड अधिकारी कुलदीप सिंह शेखावत को ज्ञापन सौंपा। नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी के नेतृत्व में सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया कि सिलारपुर से नाघोड़ी होते हुए घीलोठ जाने वाली सड़क का निर्माण कार्य काफी समय से अधूरा पड़ा है। सड़क पर जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं, जिनमें बारिश का कीचड़युक्त पानी भरने से राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़क निर्माण अधूरा होने के कारण ग्रामीणों, व्यापारियों और क्षेत्र के अन्य लोगों को प्रतिदिन आवागमन में दिक्कतें झेलनी पड़ रही हैं। जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव कर्मपाल सिंह चौहान एवं नगर कांग्रेस अध्यक्ष एडवोकेट वेद प्रकाश सैनी ने एसडीएम से संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश जारी कर सड़क निर्माण कार्य को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरा होने से क्षेत्र के ग्रामीणों और व्यापारियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा लोगों को राहत मिलेगी। वहीं, दूसरे ज्ञापन में शुभ ग्रह हाउसिंग सोसायटी से निकलने वाले शौचालय के गंदे पानी को पाइप के माध्यम से किसानों के खेतों की ओर छोड़े जाने की समस्या को उठाया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बताया कि गंदा पानी खेतों की तरफ छोड़े जाने से वातावरण प्रदूषित होने के साथ किसानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने प्रशासन से मामले का संज्ञान लेकर संबंधित पक्ष के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करते हुए समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव एडवोकेट धर्मवीर रेवाड़िया, एडवोकेट अशोक पनवाल, संजय सैनी, एडवोकेट जितेंद्र सामरिया, रविंद्र सामरिया, नगर कांग्रेस उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद चर्खिया, संजय यादव सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।3
- गाडिया लुहार परिवारों को मिला स्थायी आशियाने का हक, 46 परिवारों को वितरित किए पट्टे किशनगढ़बास। राजस्थान सरकार की घुमंतु एवं अर्धघुमंतु समुदाय योजनांतर्गत किशनगढ़बास नगरपालिका की ओर से दयालपुर स्थित महाराणा प्रताप नगर में गाडिया लुहार परिवारों को स्थायी रूप से बसाने की पहल की गई। कार्यक्रम के दौरान 46 परिवारों को आवासीय भूखंडों के पट्टे वितरित किए गए। इसके साथ ही पात्र परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान निर्माण के लिए 2.50 लाख रुपये का अनुदान भी दिया जाएगा। अधिकारियों के अनुसार पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये इसी माह लाभार्थियों के खातों में भेजे जाएंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा राष्ट्रीय परिषद सदस्य एवं किशनगढ़बास के पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे, जबकि अध्यक्षता नगरपालिका चेयरमैन तारामणी सिंघल ने की। विशिष्ट अतिथियों में एसडीएम सत्यवीर सिंह, सैनिक लीग अध्यक्ष शेरसिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज मित्तल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पदाधिकारी मौजूद रहे। पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि गाडिया लुहार परिवार महाराणा प्रताप के वंशज हैं और उनके जीवन को व्यवस्थित करने की जिम्मेदारी समाज की है। उन्होंने कहा कि आधुनिक दौर में पारंपरिक रोजगार कम होने के कारण इन परिवारों के सामने कई परेशानियां खड़ी हुई हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 में बस स्टैंड पर रह रहे गाडिया लुहार परिवारों को हटाने की बात सामने आई थी, लेकिन बातचीत के जरिए उन्हें दयालपुर में महाराणा प्रताप नगर बसाने का निर्णय लिया गया। रामहेत सिंह यादव ने कहा कि जिन परिवारों को अभी पट्टे नहीं मिल पाए हैं, उन्हें भी आगे पट्टे दिए जाएंगे। साथ ही प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत मकान बनाने के लिए 2.50 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। नगरपालिका चेयरमैन तारामणी सिंघल ने कहा कि उनकी मंशा थी कि सभी पात्र परिवारों को उनके आवासीय भूखंडों के पट्टे मिलें और आज यह जिम्मेदारी पूरी हुई है। कार्यक्रम के दौरान सैनिक विश्राम गृह की चारदीवारी निर्माण एवं इंटरलॉकिंग टाइल्स कार्य का लोकार्पण भी किया गया। मंच संचालन जगदीश यादव ने किया। कार्यक्रम में सैनिक लीग के सदस्य, गाडिया लुहार परिवार, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।1
- बेनामी आश्रम में हुआ सहस्त्रधारा जलाभिषेक, RSS ने किया गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन गांधीनगर / मुंडावर। गांधीनगर स्थित बेनामी आश्रम में भक्ति और सांस्कृतिक चेतना का एक विशेष आयोजन संपन्न हुआ। आश्रम परिसर में जहाँ एक ओर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का सहस्त्रधारा जलाभिषेक कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और शांति की प्रार्थना की, वहीं दूसरी ओर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की ओर से गुरु पूजन कार्यक्रम का श्रद्धापूर्वक आयोजन किया गया। भक्तिमय माहौल और गुरु परंपरा का नमन कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ भगवान भोलेनाथ के जलधारा स्नान (सहस्त्रधारा जलाभिषेक) से हुआ। इस दौरान पूरा आश्रम परिसर हर-हर महादेव और धार्मिक जयकारों से गुंजायमान रहा। इसके पश्चात आयोजित संघ के गुरु पूजन उत्सव में स्वयंसेवकों और श्रद्धालुओं ने परम पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानकर नमन किया तथा राष्ट्र सेवा, सामाजिक समरसता और सनातन संस्कृति के संरक्षण का संकल्प दोहराया। कार्यक्रम में संतदास महाराज का सानिध्य एवं आशीर्वाद सभी श्रद्धालुओं को प्राप्त हुआ। श्रद्धालुओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति इस धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन में स्थानीय नागरिकों और संघ के स्वयंसेवकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस अवसर पर मुख्य रूप से:संतदास महाराज,करण,कृष्णा,अशोक,हेमंत,दीपक,गोपी,राम,साहिल सहित अनेक ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में आरती कर सभी उपस्थितजनों को प्रसाद वितरित किया गया।1
- सावन की ये डाक कांवड़ यात्रा केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि अनुशासन सावन की ये डाक कांवड़ यात्रा केवल भक्ति का मार्ग नहीं, बल्कि अनुशासन और टीम वर्क की एक ऐसी मिसाल है जो बड़े-बड़े मैनेजमेंट स्कूलों को भी फेल कर दे! 🚩 बिना किसी फोन, बिना किसी प्लानिंग के... सिर्फ इशारों और अटूट भरोसे पर ये कारवां अपनी मंजिल की ओर बढ़ता है। रफ्तार, मेहनत और महादेव के प्रति असीम आस्था का अद्भुत संगम। 🙏 #KGBDigitalMedia #DakKanwarYatra #HarHarMahadev #KanwarYatra2026 #ShivBhakti #FaithAndUnity #Haryana #Inspiration #TeamWork1
- कोटला झील को लेकर ग्रामीणों की अपील, "बारिश के समय ही आएं, महिलाओं की निजता का रखें सम्मान" नूंह जिले के गांव कोटला के ग्रामीणों ने कोटला झील पर आने वाले लोगों से विशेष अपील की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब बारिश होती है, तभी झील में पानी भरता है और लोग यहां घूमने व नहाने के लिए आते हैं। लेकिन बारिश न होने पर गांव की महिलाएं यहां कपड़े धोने का काम करती हैं, क्योंकि गांव का पानी खारा होने के कारण कपड़े धोने में परेशानी होती है। ग्रामीणों का आरोप है कि कुछ लोग महिलाओं की वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं, जिससे उनकी निजता प्रभावित होती है और उन्हें असहज स्थिति का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने लोगों से महिलाओं की गोपनीयता का सम्मान करने और बिना अनुमति वीडियो या फोटो न बनाने की अपील की है।1