Shuru
Apke Nagar Ki App…
आज होगा होलिका पूजन और दहन, चार मार्च को खेली जायेगी रंग-गुलाल और फूलों की होली उझानी / होलिका पूजन एवं दहन को लेकर लगातार संसय बना हुआ है कि होली का पूजन कब करें और दहन 02 मार्च को होगा अथवा 03मार्च की रात्रि में या 04 मार्च को भोर की बेला में होगा इस संबंध में गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि 02 मार्च 2026-शाम-06 बजे से मौहल्ले की होलिका पूजन एवं गृह होलिका पूजन होगा और इसी दिन 02 मार्च 2026 को रात्रि 08:30 बजे होलिका दहन तत्पश्चात गृह होलिका दहन किया जायेगा श्री शर्मा ने बताया कि03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण सूतक का प्रभाव रहेगा अत:शुभ कार्य निषेध मना जाता हैं अत: 04 मार्च 2026 रंग भरी होली मनाई जायेगी
राजेश कुमार वर्मा
आज होगा होलिका पूजन और दहन, चार मार्च को खेली जायेगी रंग-गुलाल और फूलों की होली उझानी / होलिका पूजन एवं दहन को लेकर लगातार संसय बना हुआ है कि होली का पूजन कब करें और दहन 02 मार्च को होगा अथवा 03मार्च की रात्रि में या 04 मार्च को भोर की बेला में होगा इस संबंध में गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि 02 मार्च 2026-शाम-06 बजे से मौहल्ले की होलिका पूजन एवं गृह होलिका पूजन होगा और इसी दिन 02 मार्च 2026 को रात्रि 08:30 बजे होलिका दहन तत्पश्चात गृह होलिका दहन किया जायेगा श्री शर्मा ने बताया कि03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण सूतक का प्रभाव रहेगा अत:शुभ कार्य निषेध मना जाता हैं अत: 04 मार्च 2026 रंग भरी होली मनाई जायेगी
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- उझानी / नगर में प्रत्येक बर्ष पारंपरिक तरीके से जलने वाली होली बीती रात हर्षोल्लास से जला कर लोगों ने होली की अग्नि की परिक्रमा कर उसमें नई फसल गेंहू, जौ की बालियों को अग्निदेव और यज्ञ भगवान को समर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की हालांकि चंद्र ग्रहण के चलते कुछ स्थानों एवं देहात क्षेत्रों में आज 3/4की रात में होली जलाने की सूचना मिल रही हैं। होली पर रंगों की बौछार 4 मार्च को ही होगी। चंद्र ग्रहण और भद्रा नक्षत्र को लेकर होली पर संसय बना हुआ था। इसी संसय के चलते विद्वान लोग दो भागों में बंट गयेकुछ विद्वानों का कहना था कि होलिका दहन 3/4 की रात्रि में होना शुभ है तो कुछ विद्वानों का मत 2 मार्च को होली दहन करने का रहा लिहाजा हुआ भी यही कुछ स्थानों पर बीती रात होलिका दहन हो गया। कुछ स्थानों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज रात होलिका दहन होगा कल हर्षोल्लास से होली का रंग खेला जायेगा1
- बदायूं। बिसौली के डी पॉल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। स्कूल के प्रबंधक डा. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम, एकता और खुशियों का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से गुलाल से होली खेलने का आग्रह किया। रंगोत्सव में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खांन, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।1
- राजस्थान में RTO अधिकारी पर गंभीर आरोप Bhajan Lal Sharma को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक गंभीर आरोप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक RTO अधिकारी ने कथित रूप से रिश्वत न देने पर एक गरीब चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। हालांकि, इस मामले में अभी तक संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।1
- 2027 में बनने का रही समाजवादी पार्टी की सरकार -डॉ. जीराज यादव। Exclusive Interview ... डॉ. जीराज यादव पूर्व विधायक प्रत्याशी 126 आंवला विधान सभा। डॉ. यादव ने सभी क्षेत्रवासियों को दी रंगों के त्यौहार होली की शुभकामनाएं। डॉ. जीराज यादव की अपील... नशे में वाहन न चलाएं, होली गुलाल से ही खेलें केमिकल वाले रंगों से रहे दूर।1
- बदायूं बिल्सी : रंगों की उमंग के बीच दमदार लॉन्च: होली उत्सव और New Holland 3032 की भव्य प्रस्तुति ग्राम्य जीवन की सादगी, किसानों की मेहनत और उत्सवों की आत्मीयता जब एक साथ मिलती है, तो वह दृश्य केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक यादगार इतिहास बन जाता है। ऐसा ही अद्भुत और उल्लासपूर्ण दृश्य देखने को मिला जब होली के पावन अवसर पर एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट परिसर में रंगों की छटा बिखरी और उसी शुभ घड़ी में New Holland कंपनी के बहुप्रतीक्षित New Holland 3032 ट्रैक्टर का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 सम्मानित ग्राहक, क्षेत्र के किसान भाई तथा प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वातावरण में गुलाल की खुशबू, ढोलक की थाप और उत्साह से भरी मुस्कानें यह बता रही थीं कि यह दिन केवल व्यापारिक उपलब्धि का नहीं, बल्कि सामूहिक हर्ष और विश्वास का प्रतीक है। 🌸 होली का आध्यात्मिक महत्व: रंगों में छिपा जीवन का दर्शन होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, यह अहंकार पर विनम्रता की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और मन की अशुद्धियों को जलाकर नए आरंभ का संदेश देती है। होलिका दहन हमें यह प्रेरणा देता है कि हमारे भीतर जो भी नकारात्मकता, ईर्ष्या या द्वेष है, उसे अग्नि में समर्पित कर दें। अगले दिन रंगों से खेलना इस बात का प्रतीक है कि अब जीवन को प्रेम, समानता और भाईचारे के रंगों से भरना है। एसडीआर मोटर्स परिसर में भी यही भाव स्पष्ट दिखाई दिया— ग्राहक, कर्मचारी और प्रबंधन सभी एक-दूसरे के गले मिले, अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयों के साथ ठंडाई का आनंद लिया। इस आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच नए ट्रैक्टर का लॉन्च होना इस बात का संकेत था कि यह केवल मशीन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि का नया अध्याय है। 🚜 New Holland 3032: शक्ति, भरोसा और आधुनिक तकनीक का संगम लॉन्च समारोह में एसडीआर के चेयरमैन श्री शिव शर्मा जी ने उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा: “हमारा उद्देश्य केवल ट्रैक्टर बेचना नहीं, बल्कि किसान भाइयों को ऐसी तकनीक देना है जिससे उनकी आय बढ़े, मेहनत घटे और उत्पादन बेहतर हो।” एरिया हेड श्री दिनेश गंगवार जी ने भी विस्तार से ट्रैक्टर की खूबियों पर प्रकाश डाला और बताया कि यह मॉडल विशेष रूप से भारतीय खेतों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 🔹 प्रमुख विशेषताएँ (New Holland 3032) 35 HP का दमदार और ईंधन किफायती इंजन लगभग 2000 RPM पर संतुलित प्रदर्शन 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर Constant Mesh गियरबॉक्स 33–34 HP PTO पावर 1100 से 1500 किलोग्राम तक लिफ्टिंग क्षमता Lift-O-Matic सिस्टम ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक 42 लीटर फ्यूल टैंक यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर और ढुलाई जैसे सभी कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त है। 🚜 3230 ट्रैक्टर की विशेषताएँ भी चर्चा में कार्यक्रम के दौरान 3032 के साथ-साथ New Holland 3230 मॉडल की विशेषताओं का भी उल्लेख किया गया, जो पहले से किसानों के बीच लोकप्रिय है। 🔹 New Holland 3230 की खासियतें: लगभग 42 HP का शक्तिशाली इंजन मजबूत और टिकाऊ चेसिस उच्च टॉर्क क्षमता बेहतर हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता (लगभग 1500 किलोग्राम) लंबी अवधि तक निरंतर कार्य करने की क्षमता कम मेंटेनेंस लागत श्री दिनेश गंगवार जी ने बताया कि 3230 उन किसानों के लिए आदर्श है जो मध्यम से बड़े खेतों में निरंतर और भारी कार्य करते हैं। 🎉 कार्यक्रम का उत्साह और सहभागिता करीब 50 ग्राहक पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने ट्रैक्टर का निरीक्षण किया, टेस्ट ड्राइव ली और अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। समस्त स्टाफ ने मेहमानों के स्वागत, जलपान और व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया। कई किसानों ने मौके पर ही बुकिंग में रुचि दिखाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि 3032 मॉडल क्षेत्र में नई ऊर्जा लेकर आया है। 🌾 किसान और तकनीक का संगम आज का किसान केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं है। वह आधुनिक तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढ़ाना चाहता है। New Holland 3032 और 3230 जैसे मॉडल इस परिवर्तन के प्रतीक हैं। ये ट्रैक्टर केवल शक्ति नहीं देते, बल्कि भरोसा, टिकाऊपन और बेहतर आर्थिक परिणाम भी प्रदान करते हैं। 🌈 होली और समृद्धि का संदेश जिस प्रकार होली के रंग जीवन में विविधता लाते हैं, उसी प्रकार आधुनिक कृषि उपकरण किसान के जीवन में नई संभावनाएँ लाते हैं। होली हमें सिखाती है— मिलकर आगे बढ़ना विश्वास बनाए रखना और हर चुनौती को अवसर में बदलना एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट ने इस आयोजन के माध्यम से यही संदेश दिया कि वह केवल एक डीलरशिप नहीं, बल्कि किसानों का विश्वसनीय साथी है। 🔚 निष्कर्ष रंगों की मस्ती, आध्यात्मिक ऊर्जा, किसानों की भागीदारी और तकनीक की प्रस्तुति—इन सबने मिलकर इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। होली के पावन अवसर पर New Holland 3032 का लॉन्च केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि की दिशा में एक सार्थक प्रयास था। श्री शिव शर्मा जी और श्री दिनेश गंगवार जी के नेतृत्व में यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि जब उद्देश्य सेवा का हो, तो सफलता स्वयं रंगों की तरह जीवन में घुल जाती है। यह दिन केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि विश्वास, उत्साह और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बन गया। 🌾🚜🌸1
- होली को देखते हुए आज म्याऊं की बाजार में कुछ ज्यादा ही संख्या में लोग बाजार करने को आए और हर दुकान पर भीड़ अलग दिखाई ऐसी कोई सी दुकान नहीं थी जिस पर भीड़ नहीं थी मगर यह कहना है कि थोड़ी सी महंगाई के बारे में मुझे कुछ सूचना मिली और थोड़ी सी महंगाई की दर चढ़ी हुई दिखी1
- बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चचेरा भाई अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बहन को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ग्राम खेड़ाजलालपुर पुख्ता निवासी पीड़ित पिता राजवीर ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे और उनकी पत्नी मवेशियों के लिए भूसा लेने गई थी। इसी दौरान गांव का ही पंकज (25), जो उनका चचेरा भाई है, उनकी बेटी ज्योति (13) को घर के पिछले दरवाजे से अपने साथ ले गया। जब ज्योति ने विरोध किया तो पंकज ने उसे थप्पड़ भी मारे। इस पूरी घटना को उनके छोटे बेटे मासूम ने देखा और बताया। राजवीर के अनुसार, उनकी बेटी को घर से भगाने में गांव के महेश पुत्र नत्थू, मोनू और सोनू पुत्र महेश ने भी पूरा सहयोग किया। ज्योति अपने साथ एक छोटा मोबाइल फोन भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसहैत थाने में शिकायत दर्ज कराई। उपनिरीक्षक (SI) संजय गौड़ ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2) और 61(2) के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने, माहौल बिगाड़ने या हुड़दंग करने वालों को सुरक्षा के मद्देनजर बख्शा नहीं जाएगा।1
- उझानी। नगर के मौहल्ला भर्राटोला में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे का बोतल मार कर सिर फोड़ दिया वही पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुत्रवधू ने तहरीर में अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने पुलिस से ससुर के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है।1