logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजस्थान में RTO अधिकारी पर गंभीर आरोप Bhajan Lal Sharma को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक गंभीर आरोप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक RTO अधिकारी ने कथित रूप से रिश्वत न देने पर एक गरीब चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। हालांकि, इस मामले में अभी तक संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

19 hrs ago
user_Bhoodev Parsad
Bhoodev Parsad
बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

राजस्थान में RTO अधिकारी पर गंभीर आरोप Bhajan Lal Sharma को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक गंभीर आरोप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक RTO अधिकारी ने कथित रूप से रिश्वत न देने पर एक गरीब चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। हालांकि, इस मामले में अभी तक संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • बदायूं। बिसौली नगर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। गश्त के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बड़ा और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगड़ता वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति सद्भाव और सुरक्षा बनी रहे। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली आदि उपस्थित रहे।
    1
    बदायूं। बिसौली नगर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। गश्त के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। 
सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बड़ा और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगड़ता वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति सद्भाव और सुरक्षा बनी रहे। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली आदि उपस्थित रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • बदायूं के उसहैत स्थित श्रीकालसेन बाबा प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में होली पर्व और फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार, 2 मार्च को हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए। दर्जनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया और मंदिर के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। इससे केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही मंदिर परिसर में जाने की अनुमति मिली, जिससे भीड़ प्रबंधन आसान हुआ। इसके अतिरिक्त, मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। होली पर्व के कारण हजारों वाहनों, खासकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही से यातायात का दबाव अधिक था। मंदिर के पुजारी गोविंद राम ने बताया कि भोर होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भक्त बाबा के दरबार में पुष्प, दर्शन, पूजा और विशेष प्रसाद चढ़ा रहे थे। प्रसाद को मंदिर परिसर में बने विशाल हवन कुंड में भी अर्पित किया गया। पुजारी ने श्रद्धालुओं से बारी-बारी से दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने की अपील की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पूर्णिमा दो दिन की है, इसलिए मंगलवार को भी अधिक भीड़ रहने की संभावना है। नगर पंचायत उसहैत में 4 मार्च को तीन स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। ये स्थान श्रीकालसेन बाबा मंदिर परिसर, बिजली घर मैदान और मुख्य साप्ताहिक बाजार मैदान हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार में भी भारी भीड़ देखी गई। लोग खड़पूड़ी, पूजा सामग्री, पापड़, कचरी, गुजिया बनाने के सांचे और अन्य सामग्री खरीदते हुए नजर आए। दुकानदारों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता थी। रंग विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि उनके पास हर तरह के उच्च गुणवत्ता वाले रंग, गुलाल, दर्जनों प्रकार की पिचकारियां, रंग स्प्रे, मुखौटे और स्पेशल रंग सिलेंडर खूब बिक रहे हैं।
    1
    बदायूं के उसहैत स्थित श्रीकालसेन बाबा प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में होली पर्व और फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार, 2 मार्च को हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे।
सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए। दर्जनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया और मंदिर के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। इससे केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही मंदिर परिसर में जाने की अनुमति मिली, जिससे भीड़ प्रबंधन आसान हुआ।
इसके अतिरिक्त, मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। होली पर्व के कारण हजारों वाहनों, खासकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही से यातायात का दबाव अधिक था।
मंदिर के पुजारी गोविंद राम ने बताया कि भोर होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भक्त बाबा के दरबार में पुष्प, दर्शन, पूजा और विशेष प्रसाद चढ़ा रहे थे। प्रसाद को मंदिर परिसर में बने विशाल हवन कुंड में भी अर्पित किया गया।
पुजारी ने श्रद्धालुओं से बारी-बारी से दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने की अपील की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पूर्णिमा दो दिन की है, इसलिए मंगलवार को भी अधिक भीड़ रहने की संभावना है।
नगर पंचायत उसहैत में 4 मार्च को तीन स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। ये स्थान श्रीकालसेन बाबा मंदिर परिसर, बिजली घर मैदान और मुख्य साप्ताहिक बाजार मैदान हैं।
इसके अतिरिक्त, बाजार में भी भारी भीड़ देखी गई। लोग खड़पूड़ी, पूजा सामग्री, पापड़, कचरी, गुजिया बनाने के सांचे और अन्य सामग्री खरीदते हुए नजर आए। दुकानदारों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता थी।
रंग विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि उनके पास हर तरह के उच्च गुणवत्ता वाले रंग, गुलाल, दर्जनों प्रकार की पिचकारियां, रंग स्प्रे, मुखौटे और स्पेशल रंग सिलेंडर खूब बिक रहे हैं।
    user_Makhdoom Khan
    Makhdoom Khan
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" आंवला। होली एवं रमजान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भमोरा थाना परिसर में रविवार को डीजे एवं लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सनी चौधरी ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नोटिस भी जारी किए गए। थाना प्रभारी सनी चौधरी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीजे पर ऐसे किसी भी गीत का प्रसारण नहीं किया जाएगा जिससे किसी जाति, धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों। सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए तथा ऐसे स्थानों पर डीजे न लगाए जाएं जहां यातायात अवरुद्ध होने या जाम की स्थिति बनने की आशंका हो। उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजाया जाएगा। सभी संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। उल्लंघन की स्थिति में डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिरोही, महिला कांस्टेबल कुसुम आदि उपस्थित रहे। बैठक में भमोरा, देवचरा, बल्लिया, चकरपुर, सेंधा, कुड्डा, नौसारा, नथा गोटिया आदि क्षेत्रों से डीके स्टार, गफ्फार डीजे, सैनी डीजे, महाकाल डीजे, गुड्डू डीजे, प्रेमी डीजे, सुखलाल डीजे, आराधना डीजे, कृष्णा डीजे सहित अन्य संचालक मौजूद रहे।
    3
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
आंवला। होली एवं रमजान के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से भमोरा थाना परिसर में रविवार को डीजे एवं लाउडस्पीकर संचालकों की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी सनी चौधरी ने की। इस दौरान क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आए डीजे संचालकों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए नोटिस भी जारी किए गए।
थाना प्रभारी सनी चौधरी ने स्पष्ट किया कि त्योहारों के दौरान डीजे की ऊंचाई 12 फीट से अधिक नहीं होनी चाहिए। डीजे पर ऐसे किसी भी गीत का प्रसारण नहीं किया जाएगा जिससे किसी जाति, धर्म या समुदाय की भावनाएं आहत हों। सार्वजनिक स्थानों पर ध्वनि की तीव्रता निर्धारित मानकों के अनुरूप ही रखी जाए तथा ऐसे स्थानों पर डीजे न लगाए जाएं जहां यातायात अवरुद्ध होने या जाम की स्थिति बनने की आशंका हो।
उन्होंने कहा कि रात्रि 10 बजे से प्रातः 6 बजे तक किसी भी स्थिति में डीजे नहीं बजाया जाएगा। सभी संचालकों को सर्वोच्च न्यायालय के दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की चेतावनी दी गई। उल्लंघन की स्थिति में डीजे जब्त कर संबंधित संचालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक में वरिष्ठ उपनिरीक्षक धर्मेंद्र पंवार, उपनिरीक्षक अनोज कुमार सिरोही, महिला कांस्टेबल कुसुम आदि उपस्थित रहे।
बैठक में भमोरा, देवचरा, बल्लिया, चकरपुर, सेंधा, कुड्डा, नौसारा, नथा गोटिया आदि क्षेत्रों से डीके स्टार, गफ्फार डीजे, सैनी डीजे, महाकाल डीजे, गुड्डू डीजे, प्रेमी डीजे, सुखलाल डीजे, आराधना डीजे, कृष्णा डीजे सहित अन्य संचालक मौजूद रहे।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • बदायूं बिल्सी : 🚜 रंगों की उमंग के बीच दमदार लॉन्च: होली उत्सव और New Holland 3032 की भव्य प्रस्तुति ग्राम्य जीवन की सादगी, किसानों की मेहनत और उत्सवों की आत्मीयता जब एक साथ मिलती है, तो वह दृश्य केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक यादगार इतिहास बन जाता है। ऐसा ही अद्भुत और उल्लासपूर्ण दृश्य देखने को मिला जब होली के पावन अवसर पर एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट परिसर में रंगों की छटा बिखरी और उसी शुभ घड़ी में New Holland कंपनी के बहुप्रतीक्षित New Holland 3032 ट्रैक्टर का भव्य लॉन्च किया गया। कार्यक्रम में लगभग 50 सम्मानित ग्राहक, क्षेत्र के किसान भाई तथा प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वातावरण में गुलाल की खुशबू, ढोलक की थाप और उत्साह से भरी मुस्कानें यह बता रही थीं कि यह दिन केवल व्यापारिक उपलब्धि का नहीं, बल्कि सामूहिक हर्ष और विश्वास का प्रतीक है। 🌸 होली का आध्यात्मिक महत्व: रंगों में छिपा जीवन का दर्शन होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, यह अहंकार पर विनम्रता की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और मन की अशुद्धियों को जलाकर नए आरंभ का संदेश देती है। होलिका दहन हमें यह प्रेरणा देता है कि हमारे भीतर जो भी नकारात्मकता, ईर्ष्या या द्वेष है, उसे अग्नि में समर्पित कर दें। अगले दिन रंगों से खेलना इस बात का प्रतीक है कि अब जीवन को प्रेम, समानता और भाईचारे के रंगों से भरना है। एसडीआर मोटर्स परिसर में भी यही भाव स्पष्ट दिखाई दिया— ग्राहक, कर्मचारी और प्रबंधन सभी एक-दूसरे के गले मिले, अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयों के साथ ठंडाई का आनंद लिया। इस आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच नए ट्रैक्टर का लॉन्च होना इस बात का संकेत था कि यह केवल मशीन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि का नया अध्याय है। 🚜 New Holland 3032: शक्ति, भरोसा और आधुनिक तकनीक का संगम लॉन्च समारोह में एसडीआर के चेयरमैन श्री शिव शर्मा जी ने उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा: “हमारा उद्देश्य केवल ट्रैक्टर बेचना नहीं, बल्कि किसान भाइयों को ऐसी तकनीक देना है जिससे उनकी आय बढ़े, मेहनत घटे और उत्पादन बेहतर हो।” एरिया हेड श्री दिनेश गंगवार जी ने भी विस्तार से ट्रैक्टर की खूबियों पर प्रकाश डाला और बताया कि यह मॉडल विशेष रूप से भारतीय खेतों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। 🔹 प्रमुख विशेषताएँ (New Holland 3032) 35 HP का दमदार और ईंधन किफायती इंजन लगभग 2000 RPM पर संतुलित प्रदर्शन 8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर Constant Mesh गियरबॉक्स 33–34 HP PTO पावर 1100 से 1500 किलोग्राम तक लिफ्टिंग क्षमता Lift-O-Matic सिस्टम ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक 42 लीटर फ्यूल टैंक यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर और ढुलाई जैसे सभी कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त है। 🚜 3230 ट्रैक्टर की विशेषताएँ भी चर्चा में कार्यक्रम के दौरान 3032 के साथ-साथ New Holland 3230 मॉडल की विशेषताओं का भी उल्लेख किया गया, जो पहले से किसानों के बीच लोकप्रिय है। 🔹 New Holland 3230 की खासियतें: लगभग 42 HP का शक्तिशाली इंजन मजबूत और टिकाऊ चेसिस उच्च टॉर्क क्षमता बेहतर हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता (लगभग 1500 किलोग्राम) लंबी अवधि तक निरंतर कार्य करने की क्षमता कम मेंटेनेंस लागत श्री दिनेश गंगवार जी ने बताया कि 3230 उन किसानों के लिए आदर्श है जो मध्यम से बड़े खेतों में निरंतर और भारी कार्य करते हैं। 🎉 कार्यक्रम का उत्साह और सहभागिता करीब 50 ग्राहक पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने ट्रैक्टर का निरीक्षण किया, टेस्ट ड्राइव ली और अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं। समस्त स्टाफ ने मेहमानों के स्वागत, जलपान और व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया। ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया। कई किसानों ने मौके पर ही बुकिंग में रुचि दिखाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि 3032 मॉडल क्षेत्र में नई ऊर्जा लेकर आया है। 🌾 किसान और तकनीक का संगम आज का किसान केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं है। वह आधुनिक तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढ़ाना चाहता है। New Holland 3032 और 3230 जैसे मॉडल इस परिवर्तन के प्रतीक हैं। ये ट्रैक्टर केवल शक्ति नहीं देते, बल्कि भरोसा, टिकाऊपन और बेहतर आर्थिक परिणाम भी प्रदान करते हैं। 🌈 होली और समृद्धि का संदेश जिस प्रकार होली के रंग जीवन में विविधता लाते हैं, उसी प्रकार आधुनिक कृषि उपकरण किसान के जीवन में नई संभावनाएँ लाते हैं। होली हमें सिखाती है— मिलकर आगे बढ़ना विश्वास बनाए रखना और हर चुनौती को अवसर में बदलना एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट ने इस आयोजन के माध्यम से यही संदेश दिया कि वह केवल एक डीलरशिप नहीं, बल्कि किसानों का विश्वसनीय साथी है। 🔚 निष्कर्ष रंगों की मस्ती, आध्यात्मिक ऊर्जा, किसानों की भागीदारी और तकनीक की प्रस्तुति—इन सबने मिलकर इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया। होली के पावन अवसर पर New Holland 3032 का लॉन्च केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि की दिशा में एक सार्थक प्रयास था। श्री शिव शर्मा जी और श्री दिनेश गंगवार जी के नेतृत्व में यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि जब उद्देश्य सेवा का हो, तो सफलता स्वयं रंगों की तरह जीवन में घुल जाती है। यह दिन केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि विश्वास, उत्साह और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बन गया। 🌾🚜🌸
    3
    बदायूं बिल्सी :   🚜 रंगों की उमंग के बीच दमदार लॉन्च: होली उत्सव और New Holland 3032 की भव्य प्रस्तुति
ग्राम्य जीवन की सादगी, किसानों की मेहनत और उत्सवों की आत्मीयता जब एक साथ मिलती है, तो वह दृश्य केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक यादगार इतिहास बन जाता है। ऐसा ही अद्भुत और उल्लासपूर्ण दृश्य देखने को मिला जब होली के पावन अवसर पर एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट परिसर में रंगों की छटा बिखरी और उसी शुभ घड़ी में New Holland कंपनी के बहुप्रतीक्षित New Holland 3032 ट्रैक्टर का भव्य लॉन्च किया गया।
कार्यक्रम में लगभग 50 सम्मानित ग्राहक, क्षेत्र के किसान भाई तथा प्रतिष्ठान के समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे। वातावरण में गुलाल की खुशबू, ढोलक की थाप और उत्साह से भरी मुस्कानें यह बता रही थीं कि यह दिन केवल व्यापारिक उपलब्धि का नहीं, बल्कि सामूहिक हर्ष और विश्वास का प्रतीक है।
🌸 होली का आध्यात्मिक महत्व: रंगों में छिपा जीवन का दर्शन
होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, यह अहंकार पर विनम्रता की विजय, बुराई पर अच्छाई की जीत और मन की अशुद्धियों को जलाकर नए आरंभ का संदेश देती है।
होलिका दहन हमें यह प्रेरणा देता है कि हमारे भीतर जो भी नकारात्मकता, ईर्ष्या या द्वेष है, उसे अग्नि में समर्पित कर दें। अगले दिन रंगों से खेलना इस बात का प्रतीक है कि अब जीवन को प्रेम, समानता और भाईचारे के रंगों से भरना है।
एसडीआर मोटर्स परिसर में भी यही भाव स्पष्ट दिखाई दिया—
ग्राहक, कर्मचारी और प्रबंधन सभी एक-दूसरे के गले मिले, अबीर-गुलाल लगाया और मिठाइयों के साथ ठंडाई का आनंद लिया।
इस आध्यात्मिक ऊर्जा के बीच नए ट्रैक्टर का लॉन्च होना इस बात का संकेत था कि यह केवल मशीन नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि का नया अध्याय है।
🚜 New Holland 3032: शक्ति, भरोसा और आधुनिक तकनीक का संगम
लॉन्च समारोह में एसडीआर के चेयरमैन श्री शिव शर्मा जी ने उपस्थित ग्राहकों को संबोधित करते हुए कहा:
“हमारा उद्देश्य केवल ट्रैक्टर बेचना नहीं, बल्कि किसान भाइयों को ऐसी तकनीक देना है जिससे उनकी आय बढ़े, मेहनत घटे और उत्पादन बेहतर हो।”
एरिया हेड श्री दिनेश गंगवार जी ने भी विस्तार से ट्रैक्टर की खूबियों पर प्रकाश डाला और बताया कि यह मॉडल विशेष रूप से भारतीय खेतों की परिस्थितियों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
🔹 प्रमुख विशेषताएँ (New Holland 3032)
35 HP का दमदार और ईंधन किफायती इंजन
लगभग 2000 RPM पर संतुलित प्रदर्शन
8 फॉरवर्ड + 2 रिवर्स गियर
Constant Mesh गियरबॉक्स
33–34 HP PTO पावर
1100 से 1500 किलोग्राम तक लिफ्टिंग क्षमता
Lift-O-Matic सिस्टम
ऑयल इमर्स्ड मल्टी-डिस्क ब्रेक
42 लीटर फ्यूल टैंक
यह ट्रैक्टर जुताई, बुवाई, रोटावेटर, थ्रेशर और ढुलाई जैसे सभी कार्यों के लिए अत्यंत उपयुक्त है।
🚜 3230 ट्रैक्टर की विशेषताएँ भी चर्चा में
कार्यक्रम के दौरान 3032 के साथ-साथ New Holland 3230 मॉडल की विशेषताओं का भी उल्लेख किया गया, जो पहले से किसानों के बीच लोकप्रिय है।
🔹 New Holland 3230 की खासियतें:
लगभग 42 HP का शक्तिशाली इंजन
मजबूत और टिकाऊ चेसिस
उच्च टॉर्क क्षमता
बेहतर हाइड्रोलिक लिफ्टिंग क्षमता (लगभग 1500 किलोग्राम)
लंबी अवधि तक निरंतर कार्य करने की क्षमता
कम मेंटेनेंस लागत
श्री दिनेश गंगवार जी ने बताया कि 3230 उन किसानों के लिए आदर्श है जो मध्यम से बड़े खेतों में निरंतर और भारी कार्य करते हैं।
🎉 कार्यक्रम का उत्साह और सहभागिता
करीब 50 ग्राहक पूरे कार्यक्रम में सक्रिय रूप से शामिल रहे। उन्होंने ट्रैक्टर का निरीक्षण किया, टेस्ट ड्राइव ली और अपनी जिज्ञासाएँ साझा कीं।
समस्त स्टाफ ने मेहमानों के स्वागत, जलपान और व्यवस्था में पूर्ण सहयोग दिया।
ढोल-नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने रंगारंग प्रस्तुति दी, जिससे वातावरण और भी उल्लासपूर्ण हो गया।
कई किसानों ने मौके पर ही बुकिंग में रुचि दिखाई, जिससे यह स्पष्ट हुआ कि 3032 मॉडल क्षेत्र में नई ऊर्जा लेकर आया है।
🌾 किसान और तकनीक का संगम
आज का किसान केवल परंपरागत खेती तक सीमित नहीं है। वह आधुनिक तकनीक को अपनाकर उत्पादन बढ़ाना चाहता है।
New Holland 3032 और 3230 जैसे मॉडल इस परिवर्तन के प्रतीक हैं।
ये ट्रैक्टर केवल शक्ति नहीं देते, बल्कि भरोसा, टिकाऊपन और बेहतर आर्थिक परिणाम भी प्रदान करते हैं।
🌈 होली और समृद्धि का संदेश
जिस प्रकार होली के रंग जीवन में विविधता लाते हैं, उसी प्रकार आधुनिक कृषि उपकरण किसान के जीवन में नई संभावनाएँ लाते हैं।
होली हमें सिखाती है—
मिलकर आगे बढ़ना
विश्वास बनाए रखना
और हर चुनौती को अवसर में बदलना
एसडीआर मोटर्स एंड एग्रो मार्ट ने इस आयोजन के माध्यम से यही संदेश दिया कि वह केवल एक डीलरशिप नहीं, बल्कि किसानों का विश्वसनीय साथी है।
🔚 निष्कर्ष
रंगों की मस्ती, आध्यात्मिक ऊर्जा, किसानों की भागीदारी और तकनीक की प्रस्तुति—इन सबने मिलकर इस कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
होली के पावन अवसर पर New Holland 3032 का लॉन्च केवल एक व्यावसायिक कदम नहीं, बल्कि किसानों की समृद्धि की दिशा में एक सार्थक प्रयास था।
श्री शिव शर्मा जी और श्री दिनेश गंगवार जी के नेतृत्व में यह आयोजन यह सिद्ध करता है कि जब उद्देश्य सेवा का हो, तो सफलता स्वयं रंगों की तरह जीवन में घुल जाती है।
यह दिन केवल एक लॉन्च नहीं, बल्कि विश्वास, उत्साह और उज्ज्वल भविष्य का प्रतीक बन गया। 🌾🚜🌸
    user_Vivek Chauhan reporters
    Vivek Chauhan reporters
    Actor बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by विजय चैतन्य
    1
    Post by विजय चैतन्य
    user_विजय चैतन्य
    विजय चैतन्य
    बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। चोरी में लगभग 700 ग्राम चांदी के जेवर, 1 ग्राम सोने के आभूषण, और करीब 2000 रुपये नकद शामिल बताए जा रहे हैं (कुछ रिपोर्टों में लाखों का अनुमान, लेकिन विस्तृत मूल्यांकन अभी बाकी)। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए। यदि तिजोरी पूरी तरह टूट जाती, तो नुकसान कई लाखों में हो सकता था, लेकिन तिजोरी का हैंडल टूटने के बावजूद वह नहीं खुली। दुकान मालिक वीरेंद्र कुमार सेठ (बहलोलपुर निवासी) को सुबह सूचना मिली, जब एक परिचित ने टूटा शटर देखा। पुलिस (चोलापुर थाना, थानाध्यक्ष दीपक कुमार) मामले की जांच में जुटी है। अभी तक चोर फरार हैं और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। यह घटना चंदापुर चौकी अंतर्गत हुई।
    1
    चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे।
अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली।
चोरी में लगभग 700 ग्राम चांदी के जेवर, 1 ग्राम सोने के आभूषण, और करीब 2000 रुपये नकद शामिल बताए जा रहे हैं (कुछ रिपोर्टों में लाखों का अनुमान, लेकिन विस्तृत मूल्यांकन अभी बाकी)।
चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए।
यदि तिजोरी पूरी तरह टूट जाती, तो नुकसान कई लाखों में हो सकता था, लेकिन तिजोरी का हैंडल टूटने के बावजूद वह नहीं खुली।
दुकान मालिक वीरेंद्र कुमार सेठ (बहलोलपुर निवासी) को सुबह सूचना मिली, जब एक परिचित ने टूटा शटर देखा।
पुलिस (चोलापुर थाना, थानाध्यक्ष दीपक कुमार) मामले की जांच में जुटी है। अभी तक चोर फरार हैं और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। यह घटना चंदापुर चौकी अंतर्गत हुई।
    user_DIYORARA BUDAUN 24
    DIYORARA BUDAUN 24
    Voice of people Dataganj, Budaun•
    23 hrs ago
  • बदायूं। बिसौली में ईरान के शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई व उनके परिवार के सदस्यों की शहादत पर शिया समुदाय की महिलाओं युवाओं और बच्चों ने इमामबाड़े में एकत्रित होकर मजलिस की और मातमपुर्सी की। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक मार्च निकालकर अमेरिका इजरायल विरोधी नारे लगाए। सोमवार को अंजुमन फ़रोगे अजा की जानिब से शिया समाज के लोगों ने हाथों में काले झंडे और अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर जुलूस निकाला। जिसमें हुसैन जिंदाबाद और खामेनेई जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अंजुमन फ़रोगे अजा के मुताबल्ली अब्बास रजा ने अमेरिका और इजरायल के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की। अंत में इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी ने ईरान और उसके नागरिकों के लिए खुदा की हिफाजत के लिए दुआ की। इस दौरान अंजुमन फ़रोगे अज़ा के इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी, सदर मो. रज़ा, मुतावल्ली अब्बास रज़ा, अता हुसैन, साजिद अब्बास, मशहूद खां हमदम, इज्ज़त अली, क़मर अब्बास, ताहा अली, इरफान अली, तस्वीर इक़बाल, मोहम्मद जकी, अली जाफर रिज़वी, अब्बास जिया, अफ़रोज़ अब्बास, तंजीम हैदर, फरजाना बेगम, मुन्नी बेगम, शानू अब्बास, मलिका इक़बाल, खुशी रिज़वी, फिज़ा अली, नाहिद ज़ोहरा, सायमा रिज़वी, बेबी, कनीज़ जहरा, जुगनी ज़ेहरा आदि मौजूद रहे।
    1
    बदायूं। बिसौली में ईरान के शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई व उनके परिवार के सदस्यों की शहादत पर शिया समुदाय की महिलाओं युवाओं और बच्चों ने इमामबाड़े में एकत्रित होकर मजलिस की और मातमपुर्सी की। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक मार्च निकालकर अमेरिका इजरायल विरोधी नारे लगाए। 
सोमवार को अंजुमन फ़रोगे अजा की जानिब से शिया समाज के लोगों ने हाथों में काले झंडे और अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर जुलूस निकाला। जिसमें हुसैन जिंदाबाद और खामेनेई जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अंजुमन फ़रोगे अजा के मुताबल्ली अब्बास रजा ने अमेरिका और इजरायल के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की। अंत में इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी ने ईरान और उसके नागरिकों के लिए खुदा की हिफाजत के लिए दुआ की। इस दौरान अंजुमन फ़रोगे अज़ा के इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी, सदर मो. रज़ा, मुतावल्ली अब्बास रज़ा, अता हुसैन, साजिद अब्बास, मशहूद खां हमदम, इज्ज़त अली, क़मर अब्बास, ताहा अली, इरफान अली, तस्वीर इक़बाल, मोहम्मद जकी, अली जाफर रिज़वी, अब्बास जिया, अफ़रोज़ अब्बास, तंजीम हैदर, फरजाना बेगम, मुन्नी बेगम, शानू अब्बास, मलिका इक़बाल, खुशी रिज़वी, फिज़ा अली, नाहिद ज़ोहरा, सायमा रिज़वी, बेबी, कनीज़ जहरा, जुगनी ज़ेहरा आदि मौजूद रहे।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • उझानी / होलिका पूजन एवं दहन को लेकर लगातार संसय बना हुआ है कि होली का पूजन कब करें और दहन 02 मार्च को होगा अथवा 03मार्च की रात्रि में या 04 मार्च को भोर की बेला में होगा इस संबंध में गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि 02 मार्च 2026-शाम-06 बजे से मौहल्ले की होलिका पूजन एवं गृह होलिका पूजन होगा और इसी दिन 02 मार्च 2026 को रात्रि 08:30 बजे होलिका दहन तत्पश्चात गृह होलिका दहन किया जायेगा श्री शर्मा ने बताया कि03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण सूतक का प्रभाव रहेगा अत:शुभ कार्य निषेध मना जाता हैं अत: 04 मार्च 2026 रंग भरी होली मनाई जायेगी
    1
    उझानी / होलिका पूजन एवं दहन को लेकर लगातार संसय बना हुआ है कि होली का पूजन कब करें और दहन 02 मार्च को होगा अथवा 03मार्च की रात्रि में या 04 मार्च को भोर की बेला में होगा इस संबंध में गायत्री परिवार के संजीव कुमार शर्मा से हुई बातचीत में उन्होंने कहा कि 02 मार्च 2026-शाम-06 बजे से मौहल्ले की होलिका पूजन एवं गृह होलिका पूजन होगा और इसी दिन 02 मार्च 2026 को रात्रि 08:30 बजे होलिका दहन तत्पश्चात गृह होलिका दहन किया जायेगा 
श्री शर्मा  ने बताया कि03 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण सूतक का प्रभाव रहेगा अत:शुभ कार्य निषेध मना जाता हैं अत:
04 मार्च 2026 रंग भरी होली मनाई जायेगी
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • Post by Makhdoom Khan
    1
    Post by Makhdoom Khan
    user_Makhdoom Khan
    Makhdoom Khan
    Local News Reporter दातागंज, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.