बदायूं जिले के उसावां ब्लॉक के खेड़ाजलालपुर पुख्ता गांव में विधायक निधि से बन रहे एक बारातघर का लिंटर गिर गया। यह घटना लिंटर डालने के 24 घंटे के भीतर हुई। गनीमत रही कि निर्माण कार्य में लगे राजगीर और श्रमिक बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, बारातघर का लिंटर एक दिन पहले ही डाला गया था। अगले दिन जब निर्माण कार्य जारी था, लिंटर अचानक ढह गया। इस घटना के समय मौके पर मौजूद राजगीर और कई श्रमिक सुरक्षित रहे। लिंटर गिरने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण लिंटर ढह गया। 24 घंटे के भीतर लिंटर का गिरना निर्माण की गुणवत्ता और ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले में ग्राम प्रधान ध्यानपाल ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और यह कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बारातघर कहां बन रहा था और लिंटर कैसे गिरा।
बदायूं जिले के उसावां ब्लॉक के खेड़ाजलालपुर पुख्ता गांव में विधायक निधि से बन रहे एक बारातघर का लिंटर गिर गया। यह घटना लिंटर डालने के 24 घंटे के भीतर हुई। गनीमत रही कि निर्माण कार्य में लगे राजगीर और श्रमिक बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक, बारातघर का लिंटर एक दिन पहले ही डाला गया था। अगले दिन जब निर्माण कार्य जारी था, लिंटर अचानक ढह गया। इस घटना के समय मौके पर मौजूद राजगीर और कई श्रमिक सुरक्षित रहे। लिंटर गिरने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। ग्रामीणों में चर्चा है कि निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया था, जिसके कारण लिंटर ढह गया। 24 घंटे के भीतर लिंटर का गिरना निर्माण की गुणवत्ता और ठेकेदार की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रहा है। इस मामले में ग्राम प्रधान ध्यानपाल ने बताया कि उनका स्वास्थ्य ठीक नहीं है और यह कार्य ग्राम पंचायत के माध्यम से नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा कि उन्हें इस बात की जानकारी नहीं है कि बारातघर कहां बन रहा था और लिंटर कैसे गिरा।
- चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे। अलमारी का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात और नकदी चुरा ली। चोरी में लगभग 700 ग्राम चांदी के जेवर, 1 ग्राम सोने के आभूषण, और करीब 2000 रुपये नकद शामिल बताए जा रहे हैं (कुछ रिपोर्टों में लाखों का अनुमान, लेकिन विस्तृत मूल्यांकन अभी बाकी)। चोरों ने सबूत मिटाने के लिए सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया और डीवीआर (डिजिटल वीडियो रिकॉर्डर) भी अपने साथ ले गए। यदि तिजोरी पूरी तरह टूट जाती, तो नुकसान कई लाखों में हो सकता था, लेकिन तिजोरी का हैंडल टूटने के बावजूद वह नहीं खुली। दुकान मालिक वीरेंद्र कुमार सेठ (बहलोलपुर निवासी) को सुबह सूचना मिली, जब एक परिचित ने टूटा शटर देखा। पुलिस (चोलापुर थाना, थानाध्यक्ष दीपक कुमार) मामले की जांच में जुटी है। अभी तक चोर फरार हैं और कोई गिरफ्तारी नहीं हुई। यह घटना चंदापुर चौकी अंतर्गत हुई।1
- Post by Reviram Reviram k s p1
- ग्राम खटेली में दौड़ प्रतियोगिताः सर्दवीर और गोलू ठाकुर ने जीता दिल फरीदपुर तहसील क्षेत्र के ग्राम खटेली में आज युवाओं की प्रतिभा निखारने हेतु भव्य दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। समाजसेवी बृजेश सिंह चौहान (फौजी), जितेंद्र सिंह चौहान, पंकज जी, विकास सिंह, दीपक सिंह और सचिन सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस स्पर्धा में ग्रामीण युवाओं ने अपनी रफ्तार का दमखम दिखाया। प्रमुख परिणामः 1600 मीटर: सर्दवीर गुर्जर (प्रथम), युवराज (द्वितीय), सुमित (तृतीय)। 800 मीटर: रणजीत प्रजापति (प्रथम), लकी (द्वितीय)। 400 मीटर: गोलू ठाकुर (प्रथम), प्रभाकर (द्वितीय), विकास (तृतीय)। 100 मीटर: गोलू ठाकुर (प्रथम) ने बाजी मारी। विजेता खिलाड़ियों को समाजसेवियों द्वारा मेडल, प्रशस्ति पत्र और गुप्त धनराशि देकर सम्मानित किया गया। आयोजक विकास और दीपक सिंह ने बताया कि ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच देने के लिए यह आयोजन किया गया।3
- उझानी। नगर के मौहल्ला भर्राटोला में आज सुबह एक व्यक्ति ने अपने बेटे का बोतल मार कर सिर फोड़ दिया वही पुत्रवधू के साथ भी मारपीट की। पीड़ित ने थाने पहुंच कर पुलिस को तहरीर दी। पुत्रवधू ने तहरीर में अपने ससुर पर आरोप लगाया है कि वह आए दिन उसके साथ मारपीट करता रहता है। उसने पुलिस से ससुर के उत्पीड़न से बचाने की गुहार लगाई है।1
- बदायूं। बिसौली नगर में पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर के नेतृत्व में पुलिस बल ने फ्लैग मार्च किया। गश्त के दौरान कोतवाल ने नागरिकों, युवाओं और व्यापारियों से संवाद कर त्यौहार को प्रेम और भाईचारे के साथ मनाने की अपील की। सोमवार को पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने होली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया। पुलिस की मौजूदगी से लोगों में भरोसा बड़ा और शांति एवं सौहार्द बनाए रखने का आश्वासन दिया। उन्होंने चेतावनी दी कि जबरन रंग डालने, हुड़दंग करने या माहौल बिगड़ता वालों पर सख्त कानूनी कार्रवाई होगी। श्री सिंह ने लोगों से अफवाह पर ध्यान न देने की अपील करते हुए कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस इंस्पेक्टर राजेंद्र सिंह पुंडीर ने भरोसा दिलाया कि होली के दिन पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा। हर संवेदनशील स्थान पर विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि क्षेत्र में शांति सद्भाव और सुरक्षा बनी रहे। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर सहसंर वीर सिंह, एसएसआई शिवेंद्र सिंह भदौरिया, चौकी इंचार्ज सुभाष सिंह, एसआई जब्बार अली आदि उपस्थित रहे।1
- अखिलेश यादव ने केंद्र सरकार से मांगा स्पष्ट रुख, ईरान युद्ध में इंसानियत की हानि पर जताया अफसोस1
- Post by Makhdoom Khan1
- एडीसीपी क्राइम आदित्य सिंह ने बताया कि साइबर अपराधी लोगों को ठगने के लिए फर्जी दस्तावेज़ से लिए गए सिम और खातों का प्रयोग करते हैं। जिस स्थान का सिम होता है, उस स्थान पर व्हाट्सएप अकाउंट नहीं होता है। भारत से बाहर भी व्हाट्सएप संचालित हो रहा होता है। वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क का भी प्रयोग किया जाता है। ऐसे में अपराधी को पकड़ना आसान नहीं होता है। नई व्यवस्था से अपराधियों को पकड़ने में आसानी होगी।1
- बदायूं। बिसौली में ईरान के शिया धर्मगुरु सैय्यद अयातुल्लाह अली खामेनेई व उनके परिवार के सदस्यों की शहादत पर शिया समुदाय की महिलाओं युवाओं और बच्चों ने इमामबाड़े में एकत्रित होकर मजलिस की और मातमपुर्सी की। इस दौरान लोगों ने शांतिपूर्वक मार्च निकालकर अमेरिका इजरायल विरोधी नारे लगाए। सोमवार को अंजुमन फ़रोगे अजा की जानिब से शिया समाज के लोगों ने हाथों में काले झंडे और अयातुल्लाह अली खामेनेई की तस्वीरें लेकर जुलूस निकाला। जिसमें हुसैन जिंदाबाद और खामेनेई जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे। अंजुमन फ़रोगे अजा के मुताबल्ली अब्बास रजा ने अमेरिका और इजरायल के कायरतापूर्ण कृत्य की कड़ी निंदा की। अंत में इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी ने ईरान और उसके नागरिकों के लिए खुदा की हिफाजत के लिए दुआ की। इस दौरान अंजुमन फ़रोगे अज़ा के इमाम ए जुमा मशरकैन रिज़वी, सदर मो. रज़ा, मुतावल्ली अब्बास रज़ा, अता हुसैन, साजिद अब्बास, मशहूद खां हमदम, इज्ज़त अली, क़मर अब्बास, ताहा अली, इरफान अली, तस्वीर इक़बाल, मोहम्मद जकी, अली जाफर रिज़वी, अब्बास जिया, अफ़रोज़ अब्बास, तंजीम हैदर, फरजाना बेगम, मुन्नी बेगम, शानू अब्बास, मलिका इक़बाल, खुशी रिज़वी, फिज़ा अली, नाहिद ज़ोहरा, सायमा रिज़वी, बेबी, कनीज़ जहरा, जुगनी ज़ेहरा आदि मौजूद रहे।1