Shuru
Apke Nagar Ki App…
gaddiya sahapur hai meri tuj pe aap ki tishart sachi and
Reviram Reviram k s p
gaddiya sahapur hai meri tuj pe aap ki tishart sachi and
More news from Budaun and nearby areas
- होली को देखते हुए आज म्याऊं की बाजार में कुछ ज्यादा ही संख्या में लोग बाजार करने को आए और हर दुकान पर भीड़ अलग दिखाई ऐसी कोई सी दुकान नहीं थी जिस पर भीड़ नहीं थी मगर यह कहना है कि थोड़ी सी महंगाई के बारे में मुझे कुछ सूचना मिली और थोड़ी सी महंगाई की दर चढ़ी हुई दिखी1
- बदायूं जनपद के उसहैत थाना क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक चचेरा भाई अपनी 13 वर्षीय नाबालिग बहन को घर से बहला-फुसलाकर भगा ले गया। पीड़ित पिता की शिकायत पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ग्राम खेड़ाजलालपुर पुख्ता निवासी पीड़ित पिता राजवीर ने पुलिस को बताया कि 24 फरवरी 2026 को वह अपने खेत में गेहूं की फसल में पानी लगाने गए थे और उनकी पत्नी मवेशियों के लिए भूसा लेने गई थी। इसी दौरान गांव का ही पंकज (25), जो उनका चचेरा भाई है, उनकी बेटी ज्योति (13) को घर के पिछले दरवाजे से अपने साथ ले गया। जब ज्योति ने विरोध किया तो पंकज ने उसे थप्पड़ भी मारे। इस पूरी घटना को उनके छोटे बेटे मासूम ने देखा और बताया। राजवीर के अनुसार, उनकी बेटी को घर से भगाने में गांव के महेश पुत्र नत्थू, मोनू और सोनू पुत्र महेश ने भी पूरा सहयोग किया। ज्योति अपने साथ एक छोटा मोबाइल फोन भी ले गई है। काफी खोजबीन के बाद भी जब बेटी नहीं मिली तो उन्होंने उसहैत थाने में शिकायत दर्ज कराई। उपनिरीक्षक (SI) संजय गौड़ ने बताया कि पीड़ित पिता द्वारा प्राप्त शिकायती पत्र और आवश्यक जांच-पड़ताल के बाद भारतीय न्याय संहिता (BNS) 2023 की धारा 137(2) और 61(2) के तहत चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश जारी है। थानाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने जानकारी दी कि जांच-पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि सभी चारों आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर उचित कानूनी कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने यह भी कहा कि कानून व्यवस्था खराब करने, माहौल बिगाड़ने या हुड़दंग करने वालों को सुरक्षा के मद्देनजर बख्शा नहीं जाएगा।1
- Post by PBT BHARAT NEWS 71
- उझानी / नगर में प्रत्येक बर्ष पारंपरिक तरीके से जलने वाली होली बीती रात हर्षोल्लास से जला कर लोगों ने होली की अग्नि की परिक्रमा कर उसमें नई फसल गेंहू, जौ की बालियों को अग्निदेव और यज्ञ भगवान को समर्पित कर देश की खुशहाली की प्रार्थना की हालांकि चंद्र ग्रहण के चलते कुछ स्थानों एवं देहात क्षेत्रों में आज 3/4की रात में होली जलाने की सूचना मिल रही हैं। होली पर रंगों की बौछार 4 मार्च को ही होगी। चंद्र ग्रहण और भद्रा नक्षत्र को लेकर होली पर संसय बना हुआ था। इसी संसय के चलते विद्वान लोग दो भागों में बंट गयेकुछ विद्वानों का कहना था कि होलिका दहन 3/4 की रात्रि में होना शुभ है तो कुछ विद्वानों का मत 2 मार्च को होली दहन करने का रहा लिहाजा हुआ भी यही कुछ स्थानों पर बीती रात होलिका दहन हो गया। कुछ स्थानों पर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आज रात होलिका दहन होगा कल हर्षोल्लास से होली का रंग खेला जायेगा1
- बदायूं। बिसौली के डी पॉल स्कूल में छुट्टी होते ही छात्र-छात्राएं होली की मस्ती में डूब गए। उन्होंने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। शिक्षकों ने भी बच्चों के साथ मिलकर होली का जश्न मनाया। स्कूल के प्रबंधक डा. फादर मार्टिन वीसी ने कहा कि यह त्यौहार प्रेम, एकता और खुशियों का प्रतीक है, जिसे आपसी सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। उन्होंने बच्चों से रासायनिक रंगों से दूर रहने और सुरक्षित व पर्यावरण अनुकूल तरीके से गुलाल से होली खेलने का आग्रह किया। रंगोत्सव में प्रधानाचार्या सिस्टर जोशीता, अंश वार्ष्णेय, मो. मुजफ्फर खांन, प्रिंस वार्ष्णेय, प्रतीक कुमार झा, ईशान गुप्ता, तनिष्क वार्ष्णेय, शौर्य वार्ष्णेय, दर्शिका गुप्ता, अनन्या मिश्रा, माही गोयल, वैष्णव वार्ष्णेय आदि मौजूद रहे।1
- राजस्थान में RTO अधिकारी पर गंभीर आरोप Bhajan Lal Sharma को टैग करते हुए सोशल मीडिया पर एक गंभीर आरोप सामने आया है। दावा किया जा रहा है कि राजस्थान में एक RTO अधिकारी ने कथित रूप से रिश्वत न देने पर एक गरीब चालक को टक्कर मार दी, जिससे उसकी आंख में गंभीर चोट आई। हालांकि, इस मामले में अभी तक संबंधित प्रशासन या पुलिस की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटना की सत्यता और परिस्थितियों की जांच के बाद ही स्पष्ट जानकारी सामने आ सकेगी।1
- इजराइल में फंसे यूपी के 6 हजार से अधिक श्रमिक, सभी पूरी तरह सुरक्षित1
- बदायूं के उसहैत स्थित श्रीकालसेन बाबा प्राचीन प्रसिद्ध मंदिर में होली पर्व और फाल्गुन पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सोमवार, 2 मार्च को हजारों की संख्या में भक्त बाबा के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह ने मंदिर परिसर में पुख्ता इंतजाम किए। दर्जनों पुलिसकर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया और मंदिर के रास्ते पर बैरिकेडिंग की गई। इससे केवल पैदल श्रद्धालुओं को ही मंदिर परिसर में जाने की अनुमति मिली, जिससे भीड़ प्रबंधन आसान हुआ। इसके अतिरिक्त, मुख्य मार्ग और चौक-चौराहों पर भी पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया। होली पर्व के कारण हजारों वाहनों, खासकर दोपहिया वाहनों की आवाजाही से यातायात का दबाव अधिक था। मंदिर के पुजारी गोविंद राम ने बताया कि भोर होने के साथ ही श्रद्धालुओं का आगमन शुरू हो गया था। भक्त बाबा के दरबार में पुष्प, दर्शन, पूजा और विशेष प्रसाद चढ़ा रहे थे। प्रसाद को मंदिर परिसर में बने विशाल हवन कुंड में भी अर्पित किया गया। पुजारी ने श्रद्धालुओं से बारी-बारी से दर्शन, पूजा-अर्चना और प्रसाद चढ़ाने की अपील की, साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने का आग्रह किया। उन्होंने यह भी बताया कि इस बार पूर्णिमा दो दिन की है, इसलिए मंगलवार को भी अधिक भीड़ रहने की संभावना है। नगर पंचायत उसहैत में 4 मार्च को तीन स्थानों पर होलिका दहन किया जाएगा। ये स्थान श्रीकालसेन बाबा मंदिर परिसर, बिजली घर मैदान और मुख्य साप्ताहिक बाजार मैदान हैं। इसके अतिरिक्त, बाजार में भी भारी भीड़ देखी गई। लोग खड़पूड़ी, पूजा सामग्री, पापड़, कचरी, गुजिया बनाने के सांचे और अन्य सामग्री खरीदते हुए नजर आए। दुकानदारों में विशेष उत्साह और प्रसन्नता थी। रंग विक्रेता शिवम पटवा ने बताया कि उनके पास हर तरह के उच्च गुणवत्ता वाले रंग, गुलाल, दर्जनों प्रकार की पिचकारियां, रंग स्प्रे, मुखौटे और स्पेशल रंग सिलेंडर खूब बिक रहे हैं।1