logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत 5 मई से ओजीटी (ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग) प्रशिक्षण चल रहा है, जो आगामी 30 मई तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण एक्सीलेंस कंप्यूटर सेंटर मोहन बड़ोदिया में आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 1 बजे शिक्षक राधेश्याम लववंशी ने बताया कि शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय मोहन बड़ोदिया के आईटी के छात्र-छात्राएं इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं और कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान सेंटर के डायरेक्टर सचिन पटेल, आइटी प्रशिक्षक अभिषेक राठौर और राधेश्याम लववंशी सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

1 hr ago
user_Govind kumbhkar
Govind kumbhkar
पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
1 hr ago

शाजापुर जिले के मोहन बड़ोदिया में व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत 5 मई से ओजीटी (ऑन-द-जॉब ट्रेनिंग) प्रशिक्षण चल रहा है, जो आगामी 30 मई तक जारी रहेगा। यह प्रशिक्षण एक्सीलेंस कंप्यूटर सेंटर मोहन बड़ोदिया में आयोजित किया जा रहा है। मंगलवार दोपहर 1 बजे शिक्षक राधेश्याम लववंशी ने बताया कि शासकीय सांदीपनी उत्कृष्ट विद्यालय मोहन बड़ोदिया के आईटी के छात्र-छात्राएं इस प्रशिक्षण में भाग ले रहे हैं और कंप्यूटर का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। इस दौरान सेंटर के डायरेक्टर सचिन पटेल, आइटी प्रशिक्षक अभिषेक राठौर और राधेश्याम लववंशी सहित अन्य छात्र-छात्राएं भी उपस्थित रहे।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • शाजापुर में ढाई साल की एक बच्ची के गले में फंसा पाँच रुपये का सिक्का दूरबीन ऑपरेशन के माध्यम से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है। यह घटना शाजापुर के ज्योति नगर निवासी आईजा अंसारी नामक ढाई साल की बच्ची के साथ हुई। परिजनों ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह परिवार के सदस्य छत पर थे, जबकि बच्ची नीचे खेल रही थी। खेलते समय ही उसने गलती से पाँच रुपये का सिक्का मुँह में डाल लिया, जिससे वह उसके गले में अटक गया। सिक्का गले में फँसने के बाद बच्ची को साँस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में की गई एक्स-रे जाँच में बच्ची के गले में सिक्का फँसा हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दिया। अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह जादौन ने बताया कि चूँकि बच्ची ने सुबह खाना खाया था, इसलिए तत्काल बेहोश कर ऑपरेशन करना संभव नहीं था। शाम करीब 6 बजे दूरबीन विधि का उपयोग कर सफल ऑपरेशन किया गया और सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर है और उसे आगे के उपचार के लिए अस्पताल में रखा गया है। डॉ. जादौन ने अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे छोटे बच्चों को सिक्के या अन्य कोई भी छोटी वस्तुएँ खेलने के लिए न दें, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    1
    शाजापुर में ढाई साल की एक बच्ची के गले में फंसा पाँच रुपये का सिक्का दूरबीन ऑपरेशन के माध्यम से सफलतापूर्वक निकाल लिया गया है। बच्ची की हालत अब स्थिर बताई जा रही है और उसे अस्पताल में भर्ती कर उपचार किया जा रहा है।

यह घटना शाजापुर के ज्योति नगर निवासी आईजा अंसारी नामक ढाई साल की बच्ची के साथ हुई। परिजनों ने जानकारी दी कि सोमवार सुबह परिवार के सदस्य छत पर थे, जबकि बच्ची नीचे खेल रही थी। खेलते समय ही उसने गलती से पाँच रुपये का सिक्का मुँह में डाल लिया, जिससे वह उसके गले में अटक गया। सिक्का गले में फँसने के बाद बच्ची को साँस लेने में गंभीर परेशानी होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल ले गए। अस्पताल में की गई एक्स-रे जाँच में बच्ची के गले में सिक्का फँसा हुआ स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

अस्पताल में तैनात ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. तेजपाल सिंह जादौन ने बताया कि चूँकि बच्ची ने सुबह खाना खाया था, इसलिए तत्काल बेहोश कर ऑपरेशन करना संभव नहीं था। शाम करीब 6 बजे दूरबीन विधि का उपयोग कर सफल ऑपरेशन किया गया और सिक्का सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। ऑपरेशन के बाद बच्ची की हालत स्थिर है और उसे आगे के उपचार के लिए अस्पताल में रखा गया है। डॉ. जादौन ने अभिभावकों से विशेष अपील की है कि वे छोटे बच्चों को सिक्के या अन्य कोई भी छोटी वस्तुएँ खेलने के लिए न दें, ताकि भविष्य में ऐसी किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।
    user_Govind kumbhkar
    Govind kumbhkar
    पत्रकार शाजापुर, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    17 hrs ago
  • दतिया में आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार, 26.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे ने की, जहाँ उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना। इस महत्वपूर्ण आयोजन में एस.डी.ओ.पी. बड़ौनी विनायक शुक्ला, एस.डी.ओ.पी. दतिया आकांक्षा जैन और एस.डी.ओ.पी. भांडेर पूनम चंद्र यादव के साथ-साथ थाना कोतवाली, सिविल लाइन, गोराघाट, इंदरगढ़, बड़ौनी, भाण्डेर, उनाव, दुरसडा एवं जिगना के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों द्वारा कुल 75 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इन शिकायतों में मुख्य रूप से जमीनी विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद और साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी से संबंधित मामले शामिल थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रत्येक प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए।
    1
    दतिया में आमजन की शिकायतों के त्वरित निराकरण हेतु मंगलवार, 26.05.2026 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस जनसुनवाई की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सुनील कुमार शिवहरे ने की, जहाँ उन्होंने आवेदकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस महत्वपूर्ण आयोजन में एस.डी.ओ.पी. बड़ौनी विनायक शुक्ला, एस.डी.ओ.पी. दतिया आकांक्षा जैन और एस.डी.ओ.पी. भांडेर पूनम चंद्र यादव के साथ-साथ थाना कोतवाली, सिविल लाइन, गोराघाट, इंदरगढ़, बड़ौनी, भाण्डेर, उनाव, दुरसडा एवं जिगना के थाना प्रभारी भी उपस्थित रहे। जनसुनवाई के दौरान शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों से आए आवेदकों द्वारा कुल 75 प्रकरण प्रस्तुत किए गए। इन शिकायतों में मुख्य रूप से जमीनी विवाद, मारपीट, घरेलू विवाद और साइबर फ्रॉड/धोखाधड़ी से संबंधित मामले शामिल थे।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने संबंधित थाना प्रभारियों से प्रत्येक प्रकरण के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने सभी संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों और थाना प्रभारियों को शिकायतों के त्वरित और निष्पक्ष निराकरण सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक निर्देश जारी किए।
    user_सतेन्द्र अहिरवार
    सतेन्द्र अहिरवार
    Local News Reporter बडोनी, दतिया, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • गंगा दशहरा पर मोहन बड़ोदिया, मोहना, करजू, चौमा में जल संरक्षण का संदेश, कलश यात्रा व स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन मोहन बड़ोदिया ।जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम मोहन बड़ोदिया,मोहना,करजू , चौमा, बिजाना में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन को लेकर भव्य एवं जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मोहना द्वारा सेक्टर चौमा विकासखंड मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर के अंतर्गत किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यनारायण जामलिया एवं ग्रामवासियों द्वारा विधिवत जल पूजन कर किया गया। जल पूजन के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व एवं उसके संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात गांव के प्रमुख जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों द्वारा आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। यात्रा में कुल 15 कलश शामिल किए गए तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से “जल है तो कल है” का संदेश दिया गया। कार्यक्रम की रूपरेखा के अंतर्गत चौपाल का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। चौपाल के पश्चात भोलेनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई। जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मीनारायण एवं नवांकुर संस्था अध्यक्ष कृपाल सिंह राजपूत मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। यदि समय रहते जल स्रोतों को संरक्षित नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। कार्यक्रम में लगभग 55 लोगों की सहभागिता रही। अंत में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष महेश , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवांकुर संस्था अस्मिता सोशल वेलफेयर सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा।
    1
    गंगा दशहरा पर मोहन बड़ोदिया, मोहना, करजू, चौमा में जल संरक्षण का संदेश, कलश यात्रा व स्वच्छता अभियान का हुआ आयोजन

मोहन बड़ोदिया ।जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत गंगा दशहरा के पावन अवसर पर ग्राम मोहन बड़ोदिया,मोहना,करजू , चौमा, बिजाना में जल संरक्षण एवं जल स्रोतों के संवर्धन को लेकर भव्य एवं जागरूकता से भरपूर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति मोहना द्वारा सेक्टर चौमा विकासखंड मोहन बड़ोदिया जिला शाजापुर के अंतर्गत किया गया, जिसमें ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सत्यनारायण जामलिया  एवं ग्रामवासियों द्वारा विधिवत जल पूजन कर किया गया। जल पूजन के माध्यम से ग्रामीणों को जल के महत्व एवं उसके संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके पश्चात गांव के प्रमुख जल स्रोतों एवं आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाकर साफ-सफाई की गई। ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से श्रमदान कर जल स्रोतों को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर महिलाओं एवं युवतियों द्वारा आकर्षक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से होकर निकली, जिसमें धार्मिक एवं सांस्कृतिक वातावरण देखने को मिला। यात्रा में कुल 15 कलश शामिल किए गए तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, महिलाएं एवं युवा शामिल हुए। कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन एवं जनजागरूकता गतिविधियों के माध्यम से “जल है तो कल है” का संदेश दिया गया।
कार्यक्रम की रूपरेखा के अंतर्गत चौपाल का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों को जल संरक्षण, वर्षा जल संचयन एवं जल स्रोतों के संरक्षण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। चौपाल के पश्चात भोलेनाथ मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाकर मंदिर एवं आसपास के क्षेत्र की साफ-सफाई की गई।
जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में लक्ष्मीनारायण एवं नवांकुर संस्था अध्यक्ष कृपाल सिंह राजपूत मौजूद रहे। अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि वर्तमान समय में जल संरक्षण सबसे बड़ी आवश्यकता बन चुका है। यदि समय रहते जल स्रोतों को संरक्षित नहीं किया गया तो आने वाली पीढ़ियों को जल संकट का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने ग्रामीणों से जल बचाने एवं पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की।
कार्यक्रम में लगभग 55 लोगों की सहभागिता रही। अंत में ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति अध्यक्ष महेश , आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, आंगनवाड़ी सहायिका एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में नवांकुर संस्था अस्मिता सोशल वेलफेयर सोसाइटी का विशेष सहयोग रहा।
    user_Rajesh jamliya
    Rajesh jamliya
    Local News Reporter मोमन बड़ोदिया, शाजापुर, मध्य प्रदेश•
    14 hrs ago
  • संजय दत्त के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन खबरों में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें दोबारा कैंसर की समस्या हुई है। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त अमेरिका में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में, उनके स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच "पूरा सच" क्या है, यह जानने की उत्सुकता बनी हुई है। इन वायरल खबरों के कारण यह बड़ी चर्चा भी चल रही है कि क्या संजू बाबा एक बार फिर पर्दे से दूर रहेंगे।
    1
    संजय दत्त के स्वास्थ्य को लेकर सोशल मीडिया पर कई तरह की खबरें तेजी से वायरल हो रही हैं। इन खबरों में कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि उन्हें दोबारा कैंसर की समस्या हुई है। हालांकि, सामने आई रिपोर्ट्स के अनुसार, संजय दत्त अमेरिका में रूटीन हेल्थ चेकअप के लिए पहुंचे हैं। ऐसे में, उनके स्वास्थ्य को लेकर उठ रहे सवालों के बीच "पूरा सच" क्या है, यह जानने की उत्सुकता बनी हुई है। इन वायरल खबरों के कारण यह बड़ी चर्चा भी चल रही है कि क्या संजू बाबा एक बार फिर पर्दे से दूर रहेंगे।
    user_News Reporter
    News Reporter
    Property Consultant आगर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    9 hrs ago
  • तलेन नगर के सद्गुरु आश्रम पर 21 मई से चल रहा पांच दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ और पांच दिवसीय श्री राम कथा सोमवार को संपन्न हो गया। यह पंचकुंडीय महायज्ञ, यज्ञाचार्य दुर्गा प्रसाद जी शर्मा के सानिध्य में यजमानों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बबलू शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने शिरकत की। पूर्णाहुति के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तलेन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने पहुंचकर महाप्रसाद का लाभ लिया। रात्रि में संगीतमय श्री राम कथा के अंतिम दिन, सोमवार को व्यास पीठ पर विराजित पंडित दामोदर दास जी शर्मा ने राम-जानकी विवाह का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया। राम-जानकी प्रसंग सुनकर पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। पंडित दामोदरदास जी ने कथा में बताया कि सीता स्वयंवर में भगवान राम ने अपनी अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए उस धनुष को उठाया था, जिसे बड़े-बड़े राजा-महाराजा हिला भी नहीं सके थे, और माता सीता ने रामजी के गले में वरमाला डालकर उन्हें पति के रूप में स्वीकार किया। कथा में सीता की बिदाई का मार्मिक प्रसंग भी सुनाया गया। पंडित जी ने कहा कि जनकपुर से सीताजी की बिदाई के समय उनके माता-पिता ने उन्हें ससुराल में कैसे रहना है, इसकी सीख दी थी, और प्रत्येक माता-पिता को अपनी पुत्री के विवाह के समय ऐसी ही सीख देनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे ससुराल और मायका दोनों कुल कलंकित हों। उन्होंने बताया कि माता सीता ने अपने पूरे जीवन अपने माता-पिता की सीख का पालन किया और कष्ट सहन करते हुए भी कभी कोई अनुचित कार्य नहीं किया। महाआरती के पश्चात श्री राम कथा का भी विधिवत समापन हुआ।
    4
    तलेन नगर के सद्गुरु आश्रम पर 21 मई से चल रहा पांच दिवसीय पंचकुंडीय महायज्ञ और पांच दिवसीय श्री राम कथा सोमवार को संपन्न हो गया। यह पंचकुंडीय महायज्ञ, यज्ञाचार्य दुर्गा प्रसाद जी शर्मा के सानिध्य में यजमानों द्वारा विधि-विधान पूर्वक पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुआ।

इस कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि बबलू शर्मा सहित कई भाजपा नेताओं ने शिरकत की। पूर्णाहुति के पश्चात एक विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें तलेन नगर सहित आसपास के क्षेत्रों से आए लोगों ने पहुंचकर महाप्रसाद का लाभ लिया।

रात्रि में संगीतमय श्री राम कथा के अंतिम दिन, सोमवार को व्यास पीठ पर विराजित पंडित दामोदर दास जी शर्मा ने राम-जानकी विवाह का हृदयस्पर्शी प्रसंग सुनाया। राम-जानकी प्रसंग सुनकर पूरा पंडाल खुशी से झूम उठा। पंडित दामोदरदास जी ने कथा में बताया कि सीता स्वयंवर में भगवान राम ने अपनी अद्भुत वीरता का प्रदर्शन करते हुए उस धनुष को उठाया था, जिसे बड़े-बड़े राजा-महाराजा हिला भी नहीं सके थे, और माता सीता ने रामजी के गले में वरमाला डालकर उन्हें पति के रूप में स्वीकार किया। कथा में सीता की बिदाई का मार्मिक प्रसंग भी सुनाया गया। पंडित जी ने कहा कि जनकपुर से सीताजी की बिदाई के समय उनके माता-पिता ने उन्हें ससुराल में कैसे रहना है, इसकी सीख दी थी, और प्रत्येक माता-पिता को अपनी पुत्री के विवाह के समय ऐसी ही सीख देनी चाहिए। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कन्या को ऐसा कोई कार्य नहीं करना चाहिए जिससे ससुराल और मायका दोनों कुल कलंकित हों। उन्होंने बताया कि माता सीता ने अपने पूरे जीवन अपने माता-पिता की सीख का पालन किया और कष्ट सहन करते हुए भी कभी कोई अनुचित कार्य नहीं किया।

महाआरती के पश्चात श्री राम कथा का भी विधिवत समापन हुआ।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • अगर मालवा जिले के अमरकोट धतुरिया जोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह दुर्घटना एक सौरभ दूध वाहन और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई।
    1
    अगर मालवा जिले के अमरकोट धतुरिया जोड़ पर एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। यह दुर्घटना एक सौरभ दूध वाहन और एक ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर से हुई।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • आगामी त्योहारों के मद्देनज़र, मंगलवार शाम तलेन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से ईद-उल-फितर के त्योहार पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि ईद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रूहेला, चंदर सिंह यादव, राधा रमन तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा, शफिक पठान, रईस आगा, लक्ष्मी नारायण यादव, अवध नारायण उपाध्याय, राधेश्याम यादव, महेश यादव, महेश भतकरिया, अजब सिंह वंशकार, दिनेश शर्मा, विनोद यादव, मानसिंह यादव, रईस मंसूरी, बबलू मंसूरी, पवन यादव सहित पत्रकारगण भी मौजूद रहे।
    1
    आगामी त्योहारों के मद्देनज़र, मंगलवार शाम तलेन थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से ईद-उल-फितर के त्योहार पर विस्तृत चर्चा हुई, जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी धर्मवीर सिंह ने की। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से अपील की कि ईद का पर्व शांति, सौहार्द और भाईचारे के साथ मनाया जाए। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष नारायण सिंह यादव, भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय सिंह रूहेला, चंदर सिंह यादव, राधा रमन तिवारी, शिव प्रसाद शर्मा, शफिक पठान, रईस आगा, लक्ष्मी नारायण यादव, अवध नारायण उपाध्याय, राधेश्याम यादव, महेश यादव, महेश भतकरिया, अजब सिंह वंशकार, दिनेश शर्मा, विनोद यादव, मानसिंह यादव, रईस मंसूरी, बबलू मंसूरी, पवन यादव सहित पत्रकारगण भी मौजूद रहे।
    user_Raja Yadav
    Raja Yadav
    पचोर, राजगढ़, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • पानी की वास्तविक कीमत को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पानी में जीवन देने और मृत्यु का कारण बनने, दोनों की शक्ति निहित है। यह प्यास बुझाने के साथ-साथ जीवन बचाने और पार लगाने का काम भी करता है।
    1
    पानी की वास्तविक कीमत को समझना अत्यंत महत्वपूर्ण है, क्योंकि पानी में जीवन देने और मृत्यु का कारण बनने, दोनों की शक्ति निहित है। यह प्यास बुझाने के साथ-साथ जीवन बचाने और पार लगाने का काम भी करता है।
    user_Deepika sharmaa
    Deepika sharmaa
    Dewas Nagar, Madhya Pradesh•
    1 hr ago
  • सुसनेर नगर के नेशनल हाईवे 752 जी पर स्थित नीमच-भोपाल रोड पर ग्राम कायरा में एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में, एक कुत्ता अचानक एक बाइक के रास्ते में आ गया, जिसके परिणामस्वरूप बाइक सवार घायल हो गया।
    1
    सुसनेर नगर के नेशनल हाईवे 752 जी पर स्थित नीमच-भोपाल रोड पर ग्राम कायरा में एक सड़क दुर्घटना हो गई। इस घटना में, एक कुत्ता अचानक एक बाइक के रास्ते में आ गया, जिसके परिणामस्वरूप बाइक सवार घायल हो गया।
    user_Manoj Kumar
    Manoj Kumar
    Teacher सुसनेर, आगर मालवा, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.