logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

30 साल बाद गिरफ्तारी! डकैती का वांछित अभियुक्त गिरा पुलिस के हत्थे बांदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गिरवां पुलिस ने 30 वर्षों से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित दाण्डिक अपील संख्या 1282/1988, धारा 395 भादवि के मामले में अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आज 02 मार्च 2026 को गिरवां पुलिस ने सुरागरसी, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर केन नदी पुल के पास, ग्राम स्योढ़ा थाना गिरवां से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त: मुनव्वर पुत्र भिक्खा, निवासी ग्राम स्योढ़ा, थाना गिरवां, जनपद बांदा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 सुरेश कुमार सैनी, उ0नि0 गौरव कुमार मिश्रा और कां0 प्रहलाद सिंह शामिल रहे। तीन दशक से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।

3 hrs ago
user_LK Tiwari Ram G
LK Tiwari Ram G
बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
3 hrs ago

30 साल बाद गिरफ्तारी! डकैती का वांछित अभियुक्त गिरा पुलिस के हत्थे बांदा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना गिरवां पुलिस ने 30 वर्षों से फरार डकैती के वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक बांदा श्री पलाश बंसल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद में लंबित दाण्डिक अपील संख्या 1282/1988, धारा 395 भादवि के मामले में अभियुक्त के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी था और वह लंबे समय से फरार चल रहा था। आज 02 मार्च 2026 को गिरवां पुलिस ने सुरागरसी, सर्विलांस और मुखबिर की सूचना के आधार पर केन नदी पुल के पास, ग्राम स्योढ़ा थाना गिरवां से अभियुक्त को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त: मुनव्वर पुत्र भिक्खा, निवासी ग्राम स्योढ़ा, थाना गिरवां, जनपद बांदा। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्र0नि0 सुरेश कुमार सैनी, उ0नि0 गौरव कुमार मिश्रा और कां0 प्रहलाद सिंह शामिल रहे। तीन दशक से फरार चल रहे आरोपी की गिरफ्तारी को पुलिस बड़ी उपलब्धि मान रही है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • #Apkiawajdigital राजसत्ता पोस्ट का वायरल वीडियो तेहरान/दुबई: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक ईरानी युवती, जो बिना हिजाब के नजर आ रही है, सत्ता के सबसे शक्तिशाली प्रतीक—सर्वोच्च नेता खामेनेई—की जलती हुई तस्वीर की लौ से बेखौफ होकर अपनी सिगरेट जलाती दिख रही है। ​विद्रोह का नया चेहरा: यह दृश्य केवल एक व्यक्तिगत जश्न नहीं, बल्कि दशकों से चले आ रहे कड़े धार्मिक और राजनीतिक अंकुश के खिलाफ एक "शक्तिशाली विद्रोह" माना जा रहा है। वीडियो में लड़की के चेहरे पर कोई डर नहीं, बल्कि एक अजीब सी शांति और जीत की मुस्कान दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तस्वीर आने वाले समय में ईरानी महिलाओं के संघर्ष और वहां बदलती हवाओं का सबसे बड़ा 'आइकन' बन सकती है। ​जश्न और आक्रोश का माहौल: ईरान के कई शहरों, विशेषकर तेहरान और मशहद से ऐसी खबरें आ रही हैं जहाँ लोग सड़कों पर मिठाइयां बांट रहे हैं और आतिशबाजी कर रहे हैं। इस युवती का वीडियो वायरल होने के बाद, दुनिया भर में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे 'ईरान की नई सुबह' करार दिया है। हालांकि, ईरान की आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां इस तरह के कृत्यों को 'अपराध' मान रही हैं और इंटरनेट पर नियंत्रण कड़ा कर दिया गया है। ​सांकेतिक महत्व: ईरान के इतिहास में सर्वोच्च नेता की तस्वीर जलाना या उसका अपमान करना मौत की सजा तक का कारण बन सकता था। ऐसे में उस तस्वीर की आग से सिगरेट जलाना यह संदेश देता है कि अब जनता के मन से सत्ता का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
    1
    #Apkiawajdigital
राजसत्ता पोस्ट का वायरल वीडियो 
तेहरान/दुबई:
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की मृत्यु की खबरों के बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। इस वीडियो में एक ईरानी युवती, जो बिना हिजाब के नजर आ रही है, सत्ता के सबसे शक्तिशाली प्रतीक—सर्वोच्च नेता खामेनेई—की जलती हुई तस्वीर की लौ से बेखौफ होकर अपनी सिगरेट जलाती दिख रही है।
​विद्रोह का नया चेहरा:
यह दृश्य केवल एक व्यक्तिगत जश्न नहीं, बल्कि दशकों से चले आ रहे कड़े धार्मिक और राजनीतिक अंकुश के खिलाफ एक "शक्तिशाली विद्रोह" माना जा रहा है। वीडियो में लड़की के चेहरे पर कोई डर नहीं, बल्कि एक अजीब सी शांति और जीत की मुस्कान दिखाई दे रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह तस्वीर आने वाले समय में ईरानी महिलाओं के संघर्ष और वहां बदलती हवाओं का सबसे बड़ा 'आइकन' बन सकती है।
​जश्न और आक्रोश का माहौल:
ईरान के कई शहरों, विशेषकर तेहरान और मशहद से ऐसी खबरें आ रही हैं जहाँ लोग सड़कों पर मिठाइयां बांट रहे हैं और आतिशबाजी कर रहे हैं। इस युवती का वीडियो वायरल होने के बाद, दुनिया भर में मानवाधिकार कार्यकर्ताओं ने इसे 'ईरान की नई सुबह' करार दिया है। हालांकि, ईरान की आंतरिक सुरक्षा एजेंसियां इस तरह के कृत्यों को 'अपराध' मान रही हैं और इंटरनेट पर नियंत्रण कड़ा कर दिया गया है।
​सांकेतिक महत्व:
ईरान के इतिहास में सर्वोच्च नेता की तस्वीर जलाना या उसका अपमान करना मौत की सजा तक का कारण बन सकता था। ऐसे में उस तस्वीर की आग से सिगरेट जलाना यह संदेश देता है कि अब जनता के मन से सत्ता का भय पूरी तरह समाप्त हो चुका है।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के इकाई सदस्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के निर्देशन में नवयुवक जिला अध्यक्ष चुना गया और उनका फूल और माला से स्वागत सम्मान किया सभी सदस्य गण
    1
    राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद के इकाई सदस्य ने राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा के निर्देशन में नवयुवक जिला अध्यक्ष चुना गया और उनका फूल और माला से स्वागत सम्मान किया सभी सदस्य गण
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • *चरखारी डाकघर की फैली अव्यवस्थाओं से ग्राहक परेशान* *समय से डाकघर नहीं पहुंचे बाबू ,लोगो को धमकाते हुए कैमरे में हुए कैद* चरखारी के खंदिया वार्ड में संचालित उपडाकघर हमेशा ही अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाकघर निर्धारित समय से नहीं खुल रहा और कर्मचारियों व तैनात बाबू की लापरवाही के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। 11:30 बजे पहुंचे बाबू, ग्राहकों को ही धमकाने लगे और धमकाते हुए कैमरे में कैद हो गए, मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार डाकघर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है, लेकिन संबंधित बाबू राघवेंद्र पटेल आज करीब 11:30 बजे डाकघर पहुंचे। देर से पहुंचने को लेकर जब स्थानीय मीडिया और मौजूद लोगों ने कारण पूछा तो कथित रूप से उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और लोगों को धमकाना शुरू कर दिया और स्वयं को कार्य करने में असमर्थ बताया। ग्राहकों ने लगाए कामचोरी के आरोप मौके पर मौजूद ग्राहक के.के. थापक ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से ही डाकघर के बाहर इंतजार कर रहे थे। उनका आरोप है कि बाबू राघवेंद पटेल अक्सर देर से पहुंचते हैं और भोजन के नाम पर दो-दो घंटे तक अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के कार्य लंबित हो जाते हैं। अन्य भूपेंद्र वाजपेई ने बताया कि यह हमेशा देरी से आते है और कामकाज में ढिलाई की जाती है जिससे लोगों को कई कई दिन चक्कर काटन पड़ते है और फिर भी काम नहीं होता है और बताया कि डाकघर में संचालित आधार संशोधन केंद्र भी लंबे समय से प्रिंटर खराब होने का हवाला देकर बंद बताया जा रहा है, जिससे लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है। दुर्गम स्थान में डाकघर होने से भी बुजुर्गों को परेशानी है खंदिया वार्ड में ऊंचाई पर स्थित डाकघर तक पहुंचने में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकघर का स्थान आम नागरिकों की सुविधा के अनुरूप नहीं है। मामले में अधीक्षक अजय दुबे ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डाकघर की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए, कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित हो और आधार केंद्र को शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।।
    1
    *चरखारी डाकघर की फैली अव्यवस्थाओं से ग्राहक परेशान*
*समय से डाकघर   नहीं पहुंचे बाबू ,लोगो को धमकाते हुए कैमरे में हुए कैद*
चरखारी के खंदिया वार्ड में संचालित उपडाकघर हमेशा ही अव्यवस्थाओं को लेकर चर्चा में रहता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि डाकघर निर्धारित समय से नहीं खुल रहा और कर्मचारियों व तैनात बाबू की लापरवाही के कारण ग्राहकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
11:30 बजे पहुंचे बाबू, ग्राहकों को ही धमकाने लगे और धमकाते हुए कैमरे में कैद हो गए, 
मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार डाकघर का समय सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक है, लेकिन संबंधित बाबू राघवेंद्र पटेल आज करीब 11:30 बजे डाकघर पहुंचे। देर से पहुंचने को लेकर जब स्थानीय मीडिया और मौजूद लोगों ने कारण पूछा तो कथित रूप से उन्होंने अभद्र व्यवहार किया और लोगों को धमकाना शुरू कर दिया और स्वयं को कार्य करने में असमर्थ बताया।
ग्राहकों ने लगाए कामचोरी के आरोप
मौके पर मौजूद ग्राहक के.के. थापक ने बताया कि वे सुबह 9 बजे से ही डाकघर के बाहर इंतजार कर रहे थे। उनका आरोप है कि बाबू राघवेंद पटेल अक्सर देर से पहुंचते हैं और भोजन के नाम पर दो-दो घंटे तक अनुपस्थित रहते हैं, जिससे आम उपभोक्ताओं के कार्य लंबित हो जाते हैं। अन्य भूपेंद्र वाजपेई  ने बताया कि यह हमेशा   देरी से आते है और कामकाज में ढिलाई की जाती है जिससे लोगों को कई कई दिन चक्कर काटन पड़ते है और फिर भी काम नहीं होता है और बताया कि
डाकघर में संचालित आधार संशोधन केंद्र भी लंबे समय से प्रिंटर खराब होने का हवाला देकर बंद बताया जा रहा है, जिससे लोगों को आधार संबंधी कार्यों के लिए अन्य स्थानों पर जाना पड़ रहा है।
दुर्गम स्थान में डाकघर होने से भी  बुजुर्गों को परेशानी है
खंदिया वार्ड में ऊंचाई पर स्थित डाकघर तक पहुंचने में बुजुर्गों और दिव्यांगजनों को कठिनाई होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि डाकघर का स्थान आम नागरिकों की सुविधा के अनुरूप नहीं है।
मामले में  अधीक्षक अजय दुबे ने मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। उन्होंने कहा कि शिकायतों की जांच कर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे।
स्थानीय नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि डाकघर की व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार किया जाए, कर्मचारियों की समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित हो और आधार केंद्र को शीघ्र चालू कराया जाए, ताकि आम जनता को राहत मिल सके।।
    user_Hari Singh
    Hari Singh
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    17 min ago
  • जालौन मे यमुना नदी मे तैरता मिला महिला का शव मामला कालपी
    1
    जालौन मे यमुना नदी मे तैरता मिला महिला का शव मामला कालपी
    user_इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    इंडिया न्यूज यूपी एक्सप्रेस
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • मंदिर से चोरी गए धनुष बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार अजनर पुलिस ने किया खुलासा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी #महोबा :- जिले के थाना अजनर क्षेत्र के ग्राम पुरवा पनवाड़ी स्थित रामजानकी मंदिर से श्रीराम एवं लक्ष्मण जी की मूर्तियों के धनुष चोरी होने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पीली धातु के धनुष बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मु0अ0सं0 39/2026 धारा 305(डी)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत सचिवालय के पास बने पार्क से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गए धनुष बरामद किए गए। गिरफ्तार आरोपियों में हल्लू अहिरवार (35 वर्ष) एवं भगवानदास रैकवार (32 वर्ष), निवासी ग्राम पुरवा पनवाड़ी, थाना अजनर शामिल हैं। पूछताछ के दौरान तीन अन्य व्यक्तियों—सचिन राजपूत, जीतेन्द्र राजपूत एवं श्याम सुन्दर राजपूत, निवासी ग्राम बमरारा, थाना चरखारी—के नाम भी प्रकाश में आए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है। पुलिस का कहना है कि शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। #ikvnews #mahobainsight #BreakingNews
    1
    मंदिर से चोरी गए धनुष बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार
अजनर पुलिस ने किया खुलासा, अन्य आरोपियों की तलाश जारी
#महोबा :- जिले के थाना अजनर क्षेत्र के ग्राम पुरवा पनवाड़ी स्थित रामजानकी मंदिर से श्रीराम एवं लक्ष्मण जी की मूर्तियों के धनुष चोरी होने की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण कर दिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से दो पीली धातु के धनुष बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार, इस संबंध में मु0अ0सं0 39/2026 धारा 305(डी)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था। थानाध्यक्ष सुभाष चन्द्र द्वारा गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर ग्राम पंचायत सचिवालय के पास बने पार्क से दो संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद उनके कब्जे से चोरी गए धनुष बरामद किए गए।
गिरफ्तार आरोपियों में हल्लू अहिरवार (35 वर्ष) एवं भगवानदास रैकवार (32 वर्ष), निवासी ग्राम पुरवा पनवाड़ी, थाना अजनर शामिल हैं।
पूछताछ के दौरान तीन अन्य व्यक्तियों—सचिन राजपूत, जीतेन्द्र राजपूत एवं श्याम सुन्दर राजपूत, निवासी ग्राम बमरारा, थाना चरखारी—के नाम भी प्रकाश में आए हैं। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2)/3(5) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई है।
पुलिस का कहना है कि शेष वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और शीघ्र ही उन्हें न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा।
#ikvnews #mahobainsight #BreakingNews
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    4 hrs ago
  • महोबा के ग्राम भंडरा में 28 वर्ष बाद व्यक्ति वापस लौट कर अपने घर आया। उसने बताया कि S I R सर्व के दौरान पहचान मांगी गई। कोई पहचान के दस्तावेज न होने पर उन्हें वापस अपने घर जाने को कहा गया। युवक ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर में रहा। व्यक्ति ने अपना नाम आत्मादेव बताया।
    1
    महोबा के ग्राम भंडरा में 28 वर्ष बाद व्यक्ति वापस लौट कर अपने घर आया। उसने बताया कि S I R सर्व के दौरान पहचान मांगी गई। कोई पहचान के दस्तावेज न होने पर उन्हें वापस अपने घर जाने को कहा गया। युवक ने बताया कि वह राजस्थान के भरतपुर में रहा।
व्यक्ति ने अपना नाम आत्मादेव बताया।
    user_Rajveer
    Rajveer
    महोबा, महोबा, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • #Apkiawajdigital कराची, 2 मार्च 2026: ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल द्वारा कथित हत्या के विरोध में कल रविवार (1 मार्च) को पूरा पाकिस्तान सुलग उठा। सबसे भीषण हिंसा कराची में देखने को मिली, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (Consulate) की बाहरी सुरक्षा दीवार तोड़कर परिसर में घुसने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमेरिकी मरीन सुरक्षा गार्डों को भीड़ को रोकने के लिए सीधी गोलीबारी करते देखा गया है। ​घटना का विवरण: प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, कराची में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश को गोलियां लगी हैं। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास के रिसेप्शन एरिया और पास की पुलिस चौकी में आग लगा दी। केवल कराची ही नहीं, बल्कि उत्तरी क्षेत्र के गिलगित-बल्तिस्तान में भी संयुक्त राष्ट्र (UN) के कार्यालयों पर हमला हुआ, जहाँ 11 अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक कुल 21 से 22 लोगों की जान जा चुकी है और 120 से अधिक घायल हैं। ​वैश्विक तनाव और सुरक्षा: अमेरिकी विदेश विभाग ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस्लामाबाद और लाहौर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रमुख सड़कों को सील कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने शांति की अपील करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। ​विशेष टिप्पणी: सोशल मीडिया पर 'अमेरिकी मरीन' की गोलीबारी के जो वीडियो सामने आए हैं, वे इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं और पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों में नया तनाव पैदा कर रहे हैं।
    1
    #Apkiawajdigital
कराची, 2 मार्च 2026:
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की अमेरिका और इजरायल द्वारा कथित हत्या के विरोध में कल रविवार (1 मार्च) को पूरा पाकिस्तान सुलग उठा। सबसे भीषण हिंसा कराची में देखने को मिली, जहाँ प्रदर्शनकारियों ने अमेरिकी वाणिज्य दूतावास (Consulate) की बाहरी सुरक्षा दीवार तोड़कर परिसर में घुसने की कोशिश की। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अमेरिकी मरीन सुरक्षा गार्डों को भीड़ को रोकने के लिए सीधी गोलीबारी करते देखा गया है।
​घटना का विवरण:
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय अस्पतालों के अनुसार, कराची में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें से अधिकांश को गोलियां लगी हैं। प्रदर्शनकारियों ने दूतावास के रिसेप्शन एरिया और पास की पुलिस चौकी में आग लगा दी। केवल कराची ही नहीं, बल्कि उत्तरी क्षेत्र के गिलगित-बल्तिस्तान में भी संयुक्त राष्ट्र (UN) के कार्यालयों पर हमला हुआ, जहाँ 11 अन्य लोगों के मारे जाने की खबर है। देशव्यापी विरोध प्रदर्शनों में अब तक कुल 21 से 22 लोगों की जान जा चुकी है और 120 से अधिक घायल हैं।
​वैश्विक तनाव और सुरक्षा:
अमेरिकी विदेश विभाग ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है और अपने नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इस्लामाबाद और लाहौर में भी सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं और प्रमुख सड़कों को सील कर दिया गया है। पाकिस्तान सरकार ने शांति की अपील करते हुए मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं।
​विशेष टिप्पणी:
सोशल मीडिया पर 'अमेरिकी मरीन' की गोलीबारी के जो वीडियो सामने आए हैं, वे इस समय पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बने हुए हैं और पाकिस्तान के राजनयिक संबंधों में नया तनाव पैदा कर रहे हैं।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • पत्रकार सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य कार्यालय पर बैठक पर उपस्थित सभी सदस्य गणों ने नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा जी के निर्देशन अनुसार
    1
    पत्रकार सुरक्षा परिषद के सभी सदस्य  कार्यालय पर बैठक पर उपस्थित सभी सदस्य गणों ने नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र मिश्रा जी के निर्देशन अनुसार
    user_Raj Kumar
    Raj Kumar
    Voice of people बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #महोबा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक चिकित्सा अनुभाग में हुआ हंगामा। डाक्टर और मरीज के तिमारदारों के बीच जमकर हुई बहस। मरीज को रिफर करने को लेकर नौक झौक पर बुलानी पड़ी पुलिस। इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की भी परवाह नहीं की गई। पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल। #mahobainsight #ikvnews #BreakingNews
    1
    #महोबा जिला चिकित्सालय का आकस्मिक चिकित्सा अनुभाग में हुआ हंगामा।
डाक्टर और मरीज के तिमारदारों के बीच जमकर हुई बहस।
मरीज को रिफर करने को लेकर नौक झौक पर बुलानी पड़ी पुलिस।
इमरजेंसी वार्ड में भर्ती मरीजों की भी परवाह नहीं की गई।
पूरे विवाद का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल।
#mahobainsight 
#ikvnews 
#BreakingNews
    user_Nitendra Jha
    Nitendra Jha
    Mahoba Insight & Ikvnews Sharafipura, Mahoba•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.