जल भराव बना मासूमों की जान का दुश्मन स्कूल जाते समय पलटा ई रिक्शा बाल-बाल- बची कई जिंदगियां सोशल मीडिया पर वायरल कानपुर। शहर में हुई तेज बारिश के बाद जलभराव और जर्जर सड़कों ने बड़ा हादसा करा दिया। किदवई नगर स्थित यूपी किराना सेवा समिति स्कूल के सामने बच्चों से भरा ई-रिक्शा पानी से भरी टूटी सड़क पर पलट गया। हादसे में कई बच्चे घायल हो गए, जबकि एक बच्ची पानी में गिरकर चोटिल हो गई। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हैरानी की बात यह रही कि अभिभावक बच्चों को स्कूल छोड़ने पहुंचे तो वहां छुट्टी का नोटिस मिला। परिजनों का आरोप है कि स्कूल प्रशासन ने समय रहते छुट्टी की सूचना नहीं दी, बल्कि बच्चों की उपस्थिति अनिवार्य बताई गई थी। दूसरी ओर नगर निगम की लापरवाही से जलभराव और टूटी सड़कें हादसे की वजह बनीं। अब अभिभावकों ने सवाल उठाया है कि जब न सड़कें सुरक्षित हैं और न ही समय पर सूचना देने की व्यवस्था, तो आखिर बच्चों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी है? मामले को जिला प्रशासन तक पहुंचाया जा रहा है। फिलहाल स्कूल प्रशासन और नगर निगम की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

- अवधी लोकगीतों और लोक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति से झूम उठा सुल्तानपुर सुल्तानपुर। संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के रिपर्टरी अनुदान के अंतर्गत पंडित दयाशंकर पाण्डेय सेवा संस्थान, बभनैया (दोस्तपुर) द्वारा पं. राम नरेश त्रिपाठी सभागार में अवधी संगीत कला उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पारंपरिक लोकगीत, लोकनृत्य, भजन, सोहर, बधाई और गारी की शानदार प्रस्तुतियों ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। लोक कलाकार कृपाशंकर मिश्रा, सौरभ पाण्डेय, लालता प्रसाद, प्रीति, रुचि, दुर्गेश, वसुधा सिंह, मुन्नीलाल सहित पूरी टीम ने अवधी संस्कृति की अनुपम छटा बिखेरी। कार्यक्रम का संचालन सौरभ पाण्डेय ने किया। अंत में संस्थान के अध्यक्ष एवं सचिव ने सभी कलाकारों और संगीत प्रेमियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अरुण त्रिपाठी, हरिशचंद्र, जितेंद्र, ओमप्रकाश, लालबहादुर, यमुना प्रसाद सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।1
- किसान का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव ट्रेन की चपेट में आने से मौत की आशंका सुल्तानपुर। अखण्डनगर थाना क्षेत्र के मीरपुर प्रतापपुर निवासी रामसहाय प्रजापति (40) पुत्र राजेन्द्र का शव गुरुवार सुबह बिलवाई रेलवे फाटक के पास जौनपुर–अयोध्या रेलवे ट्रैक के किनारे मिला। परिजनों के अनुसार वह सुबह धान के खेत में पानी देखने निकले थे। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें घायल अवस्था में देखा। 108 एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अखण्डनगर लाया गया, जहां डॉ. सुधीर कुमार बरनवाल ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।1
- *हाथरस में टिकट को लेकर विवाद, दरोगा पर रोडवेज बस को तीन जगह रुकवाकर उत्पीड़न कराने का आरोप* *हाथरस में टिकट को लेकर विवाद, दरोगा पर रोडवेज बस को तीन जगह रुकवाकर उत्पीड़न कराने का आरोप* हाथरस (उत्तर प्रदेश)। हाथरस जिले में रोडवेज बस के कंडक्टर द्वारा टिकट के पैसे मांगने पर विवाद का मामला सामने आया है। आरोप है कि उत्तर प्रदेश पुलिस के एक दरोगा ने नाराज होकर अपने स्टाफ को फोन किया और बस को रास्ते में तीन अलग-अलग स्थानों पर रुकवाया। बताया जा रहा है कि प्रत्येक स्थान पर बस की तलाशी कराई गई तथा फोटो और वीडियो भी बनवाए गए। आरोप है कि इस कार्रवाई का उद्देश्य बस चालक और परिचालक को परेशान करना तथा यह संदेश देना था कि दरोगा से टिकट का किराया मांगना उन्हें भारी पड़ सकता है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, इस मामले में पुलिस विभाग की ओर से आधिकारिक बयान या जांच की पुष्टि का इंतजार है। यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है।1
- महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पहुंचेंगे मुख्यमंत्री योगी समाधि पर टेकेंगें मत्था और करेंगे पूजन अर्चन दैनिक अयोध्या टाईम्स सुल्तानपुर जयसिंहपुर अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं। मुख्यमंत्री सबसे पहले श्रीराम जानकी मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे, इसके बाद महात्मा गोविंद साहब की समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लेंगे। साथ ही गोविंद सरोवर में मछलियों को चारा खिलाने के बाद जनसभा स्थल के लिए रवाना होंगे। महात्मा गोविंद साहब की तपोस्थली क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र मानी जाती है। मान्यता है कि यहां श्रद्धापूर्वक मत्था टेकने से मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं और आसपास के कई गांवों के छोटे-बड़े विवाद भी आपसी सहमति से सुलझ जाते हैं। मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिलाधिकारी ईशा प्रिया और पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने तपोस्थली पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा समाधि पर मत्था टेककर आशीर्वाद लिया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, भाजपा पदाधिकारी और स्थानीय गणमान्य लोग भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।1
- पास्को एक्ट आरोपी गिरफ्तार भेजा जेल किशोरी को बरामद कर किया परिजनो को सुपुर्द जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की नाबालिग किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने किशोरी के अपहरण का मुकदमा दर्ज किया था। इसके बाद बिरसिंहपुर चौकी प्रभारी संघप्रिया गौतम के नेतृत्व में कांस्टेबल श्याम सुंदर और अरूराज यादव की टीम गठित की गई। पुलिस ने किशोरी को सकुशल बरामद कर किशोर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। इसके बाद पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी रही। बुधवार देर रात कोतवाली क्षेत्र के वरदहिया गांव के पास पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अंडरपास के निकट घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान चंद्र प्रकाश तिवारी उर्फ चंदन (20) पुत्र निर्मल तिवारी, निवासी ग्राम ओदी रथनाथपुर, थाना हैदरगंज, जनपद अयोध्या के रूप में हुई है। कोतवाली प्रभारी विवेक कुमार राय ने बताया कि आरोपी को गुरुवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।2