अजमेर कोतवाली थाना पुलिस की बड़ी कामयाबी, शातिर बाइक चोर गैंग गिरफ्तार अजमेर में कोतवाली थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में सक्रिय बाइक चोरी गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस टीम ने कार्रवाई के दौरान चोरी की गई 6 मोटरसाइकिल बरामद की हैं और तीन आरोपियों—प्रवीण, मोहम्मद अली और मोनीश उर्फ राहुल को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले से कई आपराधिक मामलों में शामिल रहे हैं। प्रवीण के खिलाफ 3 मामले दर्ज हैं, जबकि मोहम्मद अली पर अलग-अलग थानों में 8 केस दर्ज हैं। फिलहाल पुलिस आरोपी मोनीश उर्फ राहुल से गहन पूछताछ कर रही है, जिससे और भी चोरी की वारदातों का खुलासा होने की संभावना है। पूरे मामले का खुलासा उत्तर वृत्त अधिकारी शिवम जोशी ने किया। इस कार्रवाई में कोतवाली थाना पुलिस टीम के साथ कांस्टेबल गोवर्धन चौधरी का विशेष योगदान रहा। पुलिस की इस सफलता से शहर में सक्रिय वाहन चोर गिरोहों पर लगाम लगने की उम्मीद जताई जा रही है।

- अजमेर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां महिला उत्पीड़न कोर्ट ने तेजाब हमले के एक गंभीर मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। नाबालिग बच्ची पर तेजाब फेंकने वाले आरोपी मोहम्मद इस्माइल को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही आरोपी पर 2 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना चित्तौड़गढ़ रेलवे स्टेशन पर उस समय हुई थी, जब बच्ची स्कूल जा रही थी। आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया, जिससे बच्ची की आंखों की रोशनी चली गई। मामले में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की गई थी। कोर्ट में 17 गवाहों और 57 दस्तावेजों के आधार पर आरोपी का अपराध साबित हुआ। पुलिस की मजबूत पैरवी और जांच के चलते आरोपी को कड़ी सजा दिलाई गई। इस पूरे मामले में चित्तौड़गढ़ जीआरपी थाना के एएसआई धूलजी तिरगर और कांस्टेबल पवन कुमार की अहम भूमिका रही। यह फैसला ऐसे जघन्य अपराधों के खिलाफ एक सख्त संदेश माना जा रहा है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- Ajmer news1
- Post by Suman Press1
- Post by Shahid hussain1
- railway line Jaisalmer 📷 railway line Jaisalmer and Jabalpur going1
- Post by OM PRAKASH SOHAN LAL1
- Post by Kailash Fulwari1