रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मेघड़दा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | जय भीम युवा मंडल का आयोजन मेघड़दा। ग्राम मेघड़दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जय भीम युवा मंडल मेघड़दा के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मूलसिंह गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीनाराम जाटोलिया, उपाध्यक्ष डूंगर राम दामेर, कोषाध्यक्ष जयपाल तंवर सहित लाबूराम जाटोलिया, मांगीलाल जाटोलिया, पुकाराम दामेर, जगदीश भाई तंवर, लोकेश धर्माराम तंवर, संदीप भांदावत, ललित, राकेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे।

- 14 अप्रैल 2026 को ब्यावर शहर में डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बहुत ही धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस विशेष रिपोर्ट में देखिए ब्यावर के मुख्य मार्गों से निकली रैली, शहरवासियों का उत्साह और संविधान निर्माता बाबा साहेब के प्रति लोगों की श्रद्धा। इस वीडियो में हमने स्थानीय लोगों और गणमान्य व्यक्तियों से बात की और उनकी प्रतिक्रिया (बाइट) ली है। बाबा साहेब के विचार आज भी हमें समानता और न्याय की राह दिखाते हैं।1
- डीडवाना-कुचामन जिले में अशोक गहलोत के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही गहलोत डीडवाना पहुंचे, चारों ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का तांता लग गया। सामाजिक न्याय और समानता के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए #ashok #डीडवाना कुचामन#cm#राजस्थान1
- पाली जयपुर में मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर आयोजित राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में आऊवा गांव के दिनेश पंवार को सम्मानित किया गया। उन्हें भारत रत्न संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135 वीं जयंती के अवसर पर समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए यह सम्मान प्रदान किया गया। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग मंत्री अविनाश गहलोत और मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग की उपस्थिति में पंवार को सम्मानित किया गया। दिनेश पंवार को समाज सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों के लिए चुना गया था। उन्होंने सामाजिक सरोकारों से जुड़े अनेक अभियानों में सक्रिय भूमिका निभाई है, जिसमें जरूरतमंदों की सहायता, जनसमस्याओं का समाधान और समाज में जागरूकता फैलाने जैसे कार्य शामिल हैं। उल्लेखनीय है कि दिनेश पंवार पाली के पूर्व पार्षद भी रह चुके हैं।2
- रियांबड़ी में जसनगर चौराया पर बसों की वजह से कई घंटों जाम लगता हे स्थानीय प्रशासन को कई बार अवगत कराया मगर अभी तक कोई करवाही नहीं है1
- नागौर। जिले की पुलिस में उस समय हड़कंप मच गया जब सोशल मीडिया पर एक ऑडियो वायरल हुआ, जिसमें कथित तौर पर DST के एक कांस्टेबल और तस्करी के आरोपी के बीच बातचीत सुनाई दे रही है। ऑडियो में पैसों के लेन-देन और नाम निकालने को लेकर बातचीत की बात सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।1
- Post by Moinuddin Khan स्वाधीन भारत1
- बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलेरो ने मोटरसाइकिल के मारी टक्कर दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत* थांवला के अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे दोनों* डॉ प्रकाश चौधरी पहुंचे मामले की जानकारी मिलते ही मौके दोनों भाइयों के शव देखकर खोया होश रो रो कर हुआ बुरा हाल तीर्थ नगर पुष्कर में बुड्ढा पुष्कर नए बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलोरो ने सामने आ रही मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए ओर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई तथा बोलोरो पलटी खा गई दोनों मृतक थांवला अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे । जानकारी के अनुसार डॉ प्रकाश चौधरी के दोनों भाई मुकेश पुत्र पूरा राम उम्र 30 वर्ष वह सुदाना राम पुत्र पूराराम उम्र 47 निवासी रतन पूरा जिला सीकर थांवला में निर्माणाधीन मकान के लिए किशनगढ़ टाइल्स देखकर वापस आ रहे थे कि इसी दौरान बुड्ढा पुष्कर बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों ही भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही बोलेरो पलटी खा गई बोलोरो बाघोलाई निवासी रामदेव सिंह रावत बताया जाता है जो शराब के नशे में धुत हो रखा था लोगों ने तुरंत चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया तो वही 108 एंबुलेंस से तुरंत दोनों भाइयों को पुष्कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया वही मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर प्रकाश चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचे और दोनों भाइयों के शव देखकर फूट-फूट कर रो पड़े इस दौरान अस्पताल में कोहराम मच गया।2
- मेड़ता/नागौर | 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मेड़ता क्षेत्र के गांव पांचडोलियां में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबासाहेब को पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।1
- Post by Kailash Fulwari1