Shuru
Apke Nagar Ki App…
पांचडोलियां गांव में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया स्मरण मेड़ता/नागौर | 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मेड़ता क्षेत्र के गांव पांचडोलियां में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबासाहेब को पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
रमेश सिंह
पांचडोलियां गांव में अंबेडकर जयंती पर श्रद्धांजलि, ग्रामीणों ने किया स्मरण मेड़ता/नागौर | 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मेड़ता क्षेत्र के गांव पांचडोलियां में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान ग्रामीणों ने बाबासाहेब को पुष्प अर्पित कर उनके विचारों को याद किया।
More news from Nagaur and nearby areas
- डीडवाना-कुचामन जिले में अशोक गहलोत के आगमन पर भारी भीड़ उमड़ पड़ी। अंबेडकर जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे ही गहलोत डीडवाना पहुंचे, चारों ओर जनसैलाब उमड़ पड़ा। लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया और कार्यक्रम स्थल पर भीड़ का तांता लग गया। सामाजिक न्याय और समानता के संदेश के साथ आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए #ashok #डीडवाना कुचामन#cm#राजस्थान1
- विधायक नौक्षम चौधरी अंबेडकर पार्क पहुंचीं, बाबा साहब को दी श्रद्धांजलि "मेरे स्वागत की जरूरत नहीं, बाबा साहब का सम्मान ही मेरा सम्मान है" — बड़ी बात कही कामवन क्षेत्र में आज भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन हुआ। कामां के अंबेडकर पार्क में मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कामां विधायक नौक्षम चौधरी मुख्य आतिथ्य के रूप में शामिल हुईं। विधायक नौक्षम चौधरी ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर भव्य आयोजन किया गया। इस मौके पर अजमेर सेशन न्यायालय के अधिवक्ताओं ने अंबेडकर सर्किल पर एकत्रित होकर बाबा साहेब को श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान अधिवक्ताओं द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं और नए अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जयंती के इस अवसर पर 51 किलो की विशाल माला पहनाकर डॉ. अंबेडकर को सम्मान दिया गया, जो पूरे आयोजन का मुख्य आकर्षण रहा। इस आयोजन में बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे और सभी ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला।1
- अजमेर के आदर्श नगर थाना क्षेत्र के बड़लिया गांव में चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। अज्ञात बदमाशों ने सूने मकान को निशाना बनाते हुए घर का जंगला तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उस समय पीड़ित परिवार पड़ोस में आयोजित शादी समारोह में गया हुआ था। चोरों ने घर में रखे करीब 15 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और लगभग ₹30,000 की नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही आदर्श नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए अज्ञात बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है। इलाके में इस वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है।1
- रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी मेघड़दा में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहेब अम्बेडकर जयंती | जय भीम युवा मंडल का आयोजन मेघड़दा। ग्राम मेघड़दा में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती जय भीम युवा मंडल मेघड़दा के संयुक्त तत्वावधान में हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया गया। कार्यक्रम के दौरान समाजसेवी मूलसिंह गहलोत ने बाबा साहेब के जीवन एवं उनके संघर्षों पर प्रकाश डालते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया। उन्होंने शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के महत्व को भी समझाया। इस अवसर पर अध्यक्ष दीनाराम जाटोलिया, उपाध्यक्ष डूंगर राम दामेर, कोषाध्यक्ष जयपाल तंवर सहित लाबूराम जाटोलिया, मांगीलाल जाटोलिया, पुकाराम दामेर, जगदीश भाई तंवर, लोकेश धर्माराम तंवर, संदीप भांदावत, ललित, राकेश, दिलीप सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम में गांव के लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी देखने को मिली और पूरे क्षेत्र में जय भीम के जयघोष गूंजते रहे।1
- नागौर | 14 अप्रैल 2026 भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर मंगलवार को नागौर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। नगर परिषद के नेहरू उद्यान में स्थित अंबेडकर प्रतिमा पर जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।1
- बुड्ढा पुष्कर न्यू बाईपास पर हुआ दर्दनाक हादसा बोलेरो ने मोटरसाइकिल के मारी टक्कर दो सगे भाइयों की हुई दर्दनाक मौत* थांवला के अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे दोनों* डॉ प्रकाश चौधरी पहुंचे मामले की जानकारी मिलते ही मौके दोनों भाइयों के शव देखकर खोया होश रो रो कर हुआ बुरा हाल तीर्थ नगर पुष्कर में बुड्ढा पुष्कर नए बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलोरो ने सामने आ रही मोटरसाइकिल के टक्कर मार दी टक्कर इतनी भीषण थी कि मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए ओर मोटरसाइकिल पर सवार दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई तथा बोलोरो पलटी खा गई दोनों मृतक थांवला अस्पताल में कार्यरत डॉ प्रकाश चौधरी के भाई बताए जा रहे हे । जानकारी के अनुसार डॉ प्रकाश चौधरी के दोनों भाई मुकेश पुत्र पूरा राम उम्र 30 वर्ष वह सुदाना राम पुत्र पूराराम उम्र 47 निवासी रतन पूरा जिला सीकर थांवला में निर्माणाधीन मकान के लिए किशनगढ़ टाइल्स देखकर वापस आ रहे थे कि इसी दौरान बुड्ढा पुष्कर बाईपास पर तेज गति से आ रही बोलेरो ने टक्कर मार दी टक्कर लगने से दोनों ही भाइयों की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई तो वही बोलेरो पलटी खा गई बोलोरो बाघोलाई निवासी रामदेव सिंह रावत बताया जाता है जो शराब के नशे में धुत हो रखा था लोगों ने तुरंत चालक को पड़कर पुलिस के हवाले कर दिया तो वही 108 एंबुलेंस से तुरंत दोनों भाइयों को पुष्कर अस्पताल पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया वही मामले की जानकारी मिलते ही डॉक्टर प्रकाश चौधरी तुरंत अस्पताल पहुंचे और दोनों भाइयों के शव देखकर फूट-फूट कर रो पड़े इस दौरान अस्पताल में कोहराम मच गया।2
- Post by Kailash Fulwari1