Shuru
Apke Nagar Ki App…
Israk khan
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- Post by Israk khan1
- अपर पुलिस महानिदेशक ने किया अपराध समीक्षा बैठक, कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश श्रावस्ती,अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन के आगमन पर राहुल भाटी, पुलिस अधीक्षक द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया गया तथा सम्मान गार्द द्वारा सलामी दी गई। इसके उपरांत अपर पुलिस महानिदेशक ने पुलिस कार्यालय का निरीक्षण किया और सभागार कक्ष में जनपद के समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों के साथ अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की। बैठक का मुख्य उद्देश्य जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाना, अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, अभियोजन की गुणवत्ता में सुधार तथा आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत विशेष सतर्कता सुनिश्चित करना रहा। समीक्षा के दौरान जनपद में घटित प्रमुख अपराधों, उनके अनावरण, लंबित विवेचनाओं, अभियोजन की प्रगति तथा अपराध नियंत्रण हेतु किए जा रहे प्रयासों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। अपर पुलिस महानिदेशक ने गो-तस्करी/गोवध, महिला संबंधी अपराधों में त्वरित कार्रवाई, वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी तथा आईजीआरएस पोर्टल पर प्राप्त शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। साथ ही होली, रमजान एवं चैत्र नवरात्रि के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु फ्लैग मार्च, पीस कमेटी बैठकों के आयोजन, संवेदनशील एवं मिश्रित आबादी वाले क्षेत्रों तथा इण्डो-नेपाल बॉर्डर पर सतत निगरानी के निर्देश भी प्रदान किए। साइबर अपराधों की रोकथाम, पंजीकृत अभियोगों के शीघ्र निस्तारण, सीसीटीएनएस के माध्यम से चिन्हित अपराधियों की निगरानी तथा गो-तस्करी प्रकरणों में साक्ष्य संकलन की गुणवत्ता बढ़ाने पर विशेष बल दिया गया। “ऑपरेशन शील्ड” एवं “बहू-बेटी सम्मेलन” के अंतर्गत प्रभावी कार्यवाही, बीट पुलिसिंग को मजबूत करने, लंबित पार्ट-I विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण तथा महिला अपराधों व अपहरण के मामलों में संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में हत्या जैसे जघन्य अपराधों की रोकथाम, अंतर्जनपदीय एवं अंतरधार्मिक मामलों की गंभीर जांच, आईजीआरएस प्रकरणों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा पिछले दो वर्षों की अपराध प्रवृत्तियों की तुलनात्मक समीक्षा कर सुधारात्मक रणनीतियों पर चर्चा की गई। “कॉपरेट टू अरेस्ट” अभियान के अंतर्गत अंतर्जनपदीय वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी में तेजी लाने एवं नेपाल बॉर्डर क्षेत्र में अवैध तस्करी की रोकथाम हेतु सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए। अपर पुलिस महानिदेशक ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने थाना क्षेत्रों में सक्रिय पुलिसिंग, जनसंवाद, संवेदनशील स्थलों की निगरानी एवं खुफिया तंत्र को सशक्त रखें, जिससे आमजन में सुरक्षा की भावना बनी रहे और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ बनी रहे।इस अवसर पर मुकेश चन्द्र उत्तम, अपर पुलिस अधीक्षक, सतीश कुमार शर्मा, क्षेत्राधिकारी भिनगा, भरत पासवान, क्षेत्राधिकारी इकौना सहित अन्य राजपत्रित अधिकारी एवं समस्त थाना प्रभारी उपस्थित रहे।1
- UP bahraich babaganj kusur1
- *बनियाहारी मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो भाइयों की हुई जमकर पिटाई* बहराइच के कोतवाली देहात क्षेत्र के बनियाहारी गांव में मिलावटी दूध बेचने का विरोध करने पर दो सगे भाइयों रामकुमार (28) और रामभवन (32) की लाठी, डंडे और लोहे की रॉड से पिटाई की गई। दोनों का सिर फट गया। घायलों को बहराइच मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। परिजनों ने गांव के 4 लोगों पर आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है।3
- Post by Ravi Verma Bahraich1
- बहराइच -: सरकारी किताबों से भरी ट्रक पकड़ी गई,,,,कबाड़ी की दुकान पर बिकने जा रही थी किताबें,,,,DM अक्षय त्रिपाठी ने लिया मामले का संज्ञान,,,,तत्काल मौके पर पुलिस, प्रशासन पहुंचा,,,,सरकारी किताबों को कब्जे में लिया गया,,,,पुलिस, प्रशासन ने शुरू की मामले की जांच।1
- बहराइच में सरकारी स्कूलों के लिए भेजी गई मुफ्त पाठ्यपुस्तकें कबाड़ के गोदामों में तौली जाती मिलीं। जिन किताबों पर “बिक्री के लिए नहीं” लिखा है, वही रद्दी में बिकती दिखाई दीं। सत्र शुरू होने के बाद भी बच्चों को किताबें नहीं मिल रहीं, जबकि उनका हक बाजार में बेचा जा रहा है। मामला सामने आने के बाद जिम्मेदारी और कार्रवाई को लेकर सवाल तेज हो गए हैं।1
- जिलाधिकारी ने चल रही बोर्ड परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु कंट्रोलरूम का किया औचक निरीक्षण सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखी सभी विद्यालयों की व्यवस्था शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा कराना ही प्रशासन की प्राथमिकता-जिलाधिकारी श्रावस्ती, 18 फरवरी, 2026। माध्यमिक शिक्षा परिषद, उ0प्र0, प्रयागराज द्वारा आज से प्रारम्भ हुई बोर्ड परीक्षाओं को नकलविहीन और पारदर्शी ढंग से सम्पन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी अश्विनी कुमार पाण्डेय ने प्रातःकाल ही राजकीय जिला पुस्तकालय पहुंचकर बोर्ड परीक्षा की निगरानी हेतु बनाये कंट्रोलरूम का औचक निरीक्षण किया तथा व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होने जनपद के 41 परीक्षा केंद्रों से जुड़े डीवीआर और सीसीटीवी कैमरों के संचालन की गहन समीक्षा की गई। सभी केंद्रों के सीसीटीवी कैमरे ऑनलाइन सक्रिय पाए गए। उन्होने कंट्रोल रूम प्रभारी को कक्षाओं में कैमरों की स्पष्ट दृश्यता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि गतिविधियों पर प्रभावी नजर रखी जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि यदि किसी भी प्रकार की समस्या हो तो तत्काल उसकी सूचना अपने उच्चाधिकारियों को दें। जिलाधिकारी ने तकनीकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए कंट्रोलरूम को 24 घंटे सक्रिय रखने का निर्देश दिया। उन्होने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता शांतिपूर्ण, नकलमुक्त और निष्पक्ष परीक्षा कराना है। इसके लिए तकनीकी निगरानी के साथ-साथ सतर्कता भी आवश्यक है। सभी संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा व्यवस्थापूर्ण ढंग से सफल हो सके। इस अवसर पर सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।1