logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजा भोज सेलिंग चैंपियनशिप का समापन, सीएम बोले- हर विधानसभा में बनेगा स्टेडियम भोपाल के बोट क्लब में आयोजित राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) के तीसरे संस्करण का रविवार को समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इन स्टेडियमों के साथ विभिन्न खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग का बजट बढ़ाना सरकार के लिए खुशी की बात है। प्रदेश में खेलों को मजबूत करने के लिए लगातार संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 क्लबों के 87 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 110 रेस में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेवी यूथ स्पोर्ट्स क्लब गोवा दूसरे और सिकंदराबाद तीसरे स्थान पर रहा। खेलों में 16वें-17वें स्थान से तीसरे पायदान तक पहुंचा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मध्यप्रदेश ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जहां पहले प्रदेश की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 16वें-17वें स्थान के आसपास थी, वहीं अब मध्यप्रदेश तीसरे स्थान तक पहुंच चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति को दिया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की उपलब्धियों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

4 hrs ago
user_Madeeha khan
Madeeha khan
Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

राजा भोज सेलिंग चैंपियनशिप का समापन, सीएम बोले- हर विधानसभा में बनेगा स्टेडियम भोपाल के बोट क्लब में आयोजित राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) के तीसरे संस्करण का रविवार को समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इन स्टेडियमों के साथ विभिन्न खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग का बजट बढ़ाना सरकार के लिए खुशी की बात है। प्रदेश में खेलों को मजबूत करने के लिए लगातार संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस

प्रतियोगिता में 12 क्लबों के 87 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 110 रेस में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेवी यूथ स्पोर्ट्स क्लब गोवा दूसरे और सिकंदराबाद तीसरे स्थान पर रहा। खेलों में 16वें-17वें स्थान से तीसरे पायदान तक पहुंचा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मध्यप्रदेश ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जहां पहले प्रदेश की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 16वें-17वें स्थान के आसपास थी, वहीं अब मध्यप्रदेश तीसरे स्थान तक पहुंच चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति को दिया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की उपलब्धियों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • फॉरेस्ट विभाग में 15 अगस्त के उपलक्ष में झंडा वंदन किया गया
    3
    फॉरेस्ट विभाग में 15 अगस्त के उपलक्ष में झंडा वंदन किया गया
    user_NMM NEWS
    NMM NEWS
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    16 min ago
  • पूर्व पीएम अटल जी आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीएम ने कहा उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक के पास स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और सुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने देशहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखी। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध और देश की विदेश नीति में उनकी भूमिका को भी याद किया गया। अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी दूरदर्शिता और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। कार्यक्रम के अंत में अटल जी के सपनों के मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।
    2
    पूर्व पीएम अटल जी आठवीं पुण्यतिथि पर आयोजित हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम, सीएम ने कहा उनके विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत

पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 8वीं पुण्यतिथि पर भोपाल में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शौर्य स्मारक के पास स्थित अटल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्प अर्पित किए और उन्हें श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस दौरान वक्ताओं ने अटल बिहारी वाजपेयी के राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि अटल जी ने अपने राजनीतिक जीवन में लोकतंत्र, राष्ट्रवाद और सुशासन को हमेशा प्राथमिकता दी। सत्ता पक्ष के साथ-साथ विपक्ष में रहते हुए भी उन्होंने देशहित से जुड़े मुद्दों पर मजबूती से अपनी बात रखी। इस दौरान अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में हुए परमाणु परीक्षण, कारगिल युद्ध और देश की विदेश नीति में उनकी भूमिका को भी याद किया गया। अटल जी का व्यक्तित्व, उनकी दूरदर्शिता और विचार आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।
कार्यक्रम के अंत में अटल जी के सपनों के मजबूत, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लिया गया।
    user_Madeeha khan
    Madeeha khan
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    46 min ago
  • @थाना तलैया भोपाल *सह कर्मियों की तत्परता से बची उनि. राधेलाल की जान* घटना का विवरण- दिनांक 14/08/2026 की रात्रि लगभग 11:37 बजे रात्रि अधिकारी ड्यूटी पर तैनात *उप निरीक्षक श्री राधेलाल* की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ड्यूटी के दौरान वे कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही थाना स्टाफ हरकत में आया। *सउनि. राजकुमार शर्मा* और *आरक्षक 3758 अंकित* ने बिना समय गवाएं तत्काल CPR देना शुरू किया और काफी देर तक प्रयासरत रहे। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उनि. राधेलाल को होश आ गया। इसके बाद *आरक्षक 1661 अमित दुबे* और *आरक्षक 639 मुरारीलाल* द्वारा शासकीय वाहन थाना मोबाइल से उन्हें तत्काल *चिरायू अस्पताल* इलाज हेतु रवाना किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टाफ की इस त्वरित और मानवीय पहल की सराहना की है। भोपाल पुलिस ऐसे जवानों पर गर्व करती है जो वर्दी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभाते है l
    1
    @थाना तलैया भोपाल 

*सह कर्मियों की तत्परता से बची उनि. राधेलाल की जान* 

घटना का विवरण- दिनांक 14/08/2026 की रात्रि लगभग 11:37 बजे रात्रि अधिकारी ड्यूटी पर तैनात *उप निरीक्षक श्री राधेलाल* की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ड्यूटी के दौरान वे कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए।

सूचना मिलते ही थाना स्टाफ हरकत में आया। *सउनि. राजकुमार शर्मा* और *आरक्षक 3758 अंकित* ने बिना समय गवाएं तत्काल CPR देना शुरू किया और काफी देर तक प्रयासरत रहे। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उनि. राधेलाल को होश आ गया।

इसके बाद *आरक्षक 1661 अमित दुबे* और *आरक्षक 639 मुरारीलाल* द्वारा शासकीय वाहन थाना मोबाइल से उन्हें तत्काल *चिरायू अस्पताल* इलाज हेतु रवाना किया गया।

वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टाफ की इस त्वरित और मानवीय पहल की सराहना की है। भोपाल पुलिस ऐसे जवानों पर गर्व करती है जो वर्दी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभाते है l
    user_शाहिद खान रिपोर्टर
    शाहिद खान रिपोर्टर
    Journalist हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया। भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आम्र श्री गार्डन कोलार में भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया।। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रा निकाला गया। महिलाओं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। समाज में कार्य करने वाले महानुभावों का सम्मान किया गया। पूरी खबर अवश्य देखे
    4
    चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया।
भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आम्र श्री गार्डन कोलार में भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया।। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रा निकाला गया। महिलाओं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। समाज में कार्य करने वाले महानुभावों का सम्मान किया गया। पूरी खबर अवश्य देखे
    user_Pradesh Prasar
    Pradesh Prasar
    Media house हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • *बारिश की चेतावनी के चलते महादेव पानी बंद* भोपाल-रायसेन रोड स्थित सेहतगंज-महादेव पानी पर्यटन स्थल को बारिश की चेतावनी के चलते पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में झरने और जलस्रोत होने से बारिश के दौरान हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
    1
    *बारिश की चेतावनी के चलते महादेव पानी बंद*

भोपाल-रायसेन रोड स्थित सेहतगंज-महादेव पानी पर्यटन स्थल को बारिश की चेतावनी के चलते पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया है। क्षेत्र में झरने और जलस्रोत होने से बारिश के दौरान हादसे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने यह फैसला लिया है।
    user_Gulfam khan
    Gulfam khan
    हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • भोपाल... ​मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य संकल्पों को रेखांकित किया। ​उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर फैल चुके भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में 'केजी से पीजी' तक मुफ्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा लागू करने का संकल्प जताया। उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।.... बाइट जीतू पटवारी कांग्रेस अध्यक्ष
    1
    भोपाल...
​मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। भोपाल में मीडिया से बातचीत करते हुए जीतू पटवारी ने कांग्रेस पार्टी के मुख्य संकल्पों को रेखांकित किया।
​उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश में व्यापक स्तर पर फैल चुके भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी लड़ाई और तेज करेगी। इसके साथ ही उन्होंने प्रदेश में 'केजी से पीजी' तक मुफ्त और रोजगारोन्मुखी शिक्षा लागू करने का संकल्प जताया।   उन्होंने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के अपमान का मुद्दा उठाते हुए बीजेपी पर तीखा हमला बोला और प्रधानमंत्री से इस मामले में कार्रवाई की मांग की।....
बाइट जीतू पटवारी कांग्रेस अध्यक्ष
    user_K K D NEWS MP/CG
    K K D NEWS MP/CG
    TV News Anchor हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    5 hrs ago
  • स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के लंबाखेड़ा स्थित न्यू स्टार पेट्रोल पंप पर झंडा वंदन किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सलीम, एम.एस. जाफरी, अजहर अली, मामू, चौहान साहब और मदन कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे। स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के लंबाखेड़ा स्थित न्यू स्टार पेट्रोल पंप पर झंडा वंदन किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सलीम, एम.एस. जाफरी, अजहर अली, मामू, चौहान साहब और मदन कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    1
    स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के लंबाखेड़ा स्थित न्यू स्टार पेट्रोल पंप पर झंडा वंदन किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सलीम, एम.एस. जाफरी, अजहर अली, मामू, चौहान साहब और मदन कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।


स्वतंत्रता दिवस की 80वीं वर्षगांठ पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाई गई। इसी कड़ी में राजधानी भोपाल के लंबाखेड़ा स्थित न्यू स्टार पेट्रोल पंप पर झंडा वंदन किया गया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और सभी को लड्डू खिलाकर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गईं। इस मौके पर अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष अब्दुल सलीम, एम.एस. जाफरी, अजहर अली, मामू, चौहान साहब और मदन कनौजिया सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
    user_ST NEWS
    ST NEWS
    Rajdhani bhopal Huzur, Bhopal•
    8 hrs ago
  • थाना तलैया भोपाल *सह कर्मियों की तत्परता से बची उनि. राधेलाल की जान* @थाना तलैया भोपाल *सह कर्मियों की तत्परता से बची उनि. राधेलाल की जान* घटना का विवरण- दिनांक 14/08/2026 की रात्रि लगभग 11:37 बजे रात्रि अधिकारी ड्यूटी पर तैनात *उप निरीक्षक श्री राधेलाल* की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ड्यूटी के दौरान वे कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए। सूचना मिलते ही थाना स्टाफ हरकत में आया। *सउनि. राजकुमार शर्मा* और *आरक्षक 3758 अंकित* ने बिना समय गवाएं तत्काल CPR देना शुरू किया और काफी देर तक प्रयासरत रहे। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उनि. राधेलाल को होश आ गया। इसके बाद *आरक्षक 1661 अमित दुबे* और *आरक्षक 639 मुरारीलाल* द्वारा शासकीय वाहन थाना मोबाइल से उन्हें तत्काल *चिरायू अस्पताल* इलाज हेतु रवाना किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टाफ की इस त्वरित और मानवीय पहल की सराहना की है। भोपाल पुलिस ऐसे जवानों पर गर्व करती है जो वर्दी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभाते है l
    1
    थाना तलैया भोपाल 

*सह कर्मियों की तत्परता से बची उनि. राधेलाल की जान* 

@थाना तलैया भोपाल 
*सह कर्मियों की तत्परता से बची उनि. राधेलाल की जान* 
घटना का विवरण- दिनांक 14/08/2026 की रात्रि लगभग 11:37 बजे रात्रि अधिकारी ड्यूटी पर तैनात *उप निरीक्षक श्री राधेलाल* की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ड्यूटी के दौरान वे कुर्सी पर बैठे-बैठे बेहोश हो गए।
सूचना मिलते ही थाना स्टाफ हरकत में आया। *सउनि. राजकुमार शर्मा* और *आरक्षक 3758 अंकित* ने बिना समय गवाएं तत्काल CPR देना शुरू किया और काफी देर तक प्रयासरत रहे। उनकी सूझबूझ और त्वरित कार्रवाई से उनि. राधेलाल को होश आ गया।
इसके बाद *आरक्षक 1661 अमित दुबे* और *आरक्षक 639 मुरारीलाल* द्वारा शासकीय वाहन थाना मोबाइल से उन्हें तत्काल *चिरायू अस्पताल* इलाज हेतु रवाना किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्टाफ की इस त्वरित और मानवीय पहल की सराहना की है। भोपाल पुलिस ऐसे जवानों पर गर्व करती है जो वर्दी के साथ-साथ इंसानियत का फर्ज भी बखूबी निभाते है l
    user_NMM NEWS
    NMM NEWS
    Local News Reporter हुजूर, भोपाल, मध्य प्रदेश•
    18 min ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.