Shuru
Apke Nagar Ki App…
चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया। भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आम्र श्री गार्डन कोलार में भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया।। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रा निकाला गया। महिलाओं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। समाज में कार्य करने वाले महानुभावों का सम्मान किया गया। पूरी खबर अवश्य देखे
Pradesh Prasar
चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया। भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा चौरसिया दिवस नागपंचमी पर्व एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। आम्र श्री गार्डन कोलार में भोपाल कोलार चौरसिया समाज द्वारा धूम धाम से मनाया गया।। समाज के प्रतिभाशाली बच्चों का सम्मान किया गया। बच्चों की ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। ड्रा निकाला गया। महिलाओं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। समाज में कार्य करने वाले महानुभावों का सम्मान किया गया। पूरी खबर अवश्य देखे
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- *अब आजादी से जी पाएंगे कैदी स्वतंत्रता दिवस पर भोपाल जेल से रिहा हुए 15 बंदी* भोपाल सेन्ट्रल जेल से स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भोपाल जेल से 15 कैदियों को रिहा किया गया जिसमे एक महिला बंदी भी शामिल रही. साथ ही साथ इन्हें बेहतर सामाजिक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी किया गया,वही रिहा हुए बंदियों ने कहा की अब वह सामाज मे बेहतर काम करके अच्छा जीवन व्यतीत करेंगे उन्होंने अपराध नहीं करने का भी प्रण लिया. इनकी रिहाई जेल रिहाई नीति 2025 के तहत की गयी है. देश भर में आजादी का जश्न मनाया गया लोगो ने एक दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी आज का दिन मध्य प्रदेश के कैदियों के लिए भी काफी ज्यादा अच्छा रहा 80 वा स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ पर भोपाल केंद्रीय जेल में सजा काट रहे बंदियों के लिए आजादी का पैगाम लेकर आई. बता दें कि यहां पर 15 बंदियों को आजादी मिली है जिसमे एक महिला केदी भी शामिल है. इन कैदियों को बेहतर सामाजिक जीवन जीने के लिए प्रेरित भी किया गया.भोपाल सेन्ट्रल जेल से 15 अगस्त को राज्य शासन से सजा माफी का लाभ प्राप्त करने वाले एक महिला सहित 15 बंदियों को रिहा कर दिया गया. ये कैदी आजीवन कारावास की सजा काट रहे थे. जेल अधीक्षक महेंद्र सिंह परमार ने उन्हें आजादी की वर्षगांठ पर जेल से आजाद होने पर बधाई दी और बेहतर सामाजिक जीवन जीने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने बताया की जेल रिहाई नीति 2025 के तहत इन बंदियों की सज़ा मे माफ़ी दी गयी और उनको रिहा किया गया. *बाइट -महेंद्र सिंह परमार केंद्रीय जेल अधीक्षक भोपाल* वही रिहा हुए बंदी कमलेश बंसी ने कहा उसने कोई अपराध नहीं किया था लेकिन होनी को कौन टाल सकता है बंसी बोले की जेल मे वह अच्छे से रहे अब नया जीवन ज़ीयेंगे *बाइट -कमलेश बंसी, रिहा केदी* वही रामू ने बताया की एक लडके की हत्या मे आजीवन कारावास की सज़ा काट रहे थे अब रिहा हुए समाज मे वह बेहतर जीवन जियेंगे उन्होंने अपराध नहीं करने की भी लोगो से अपील की है. *बाइट -रामू, रिहा केदी*1
- राजा भोज सेलिंग चैंपियनशिप का समापन, सीएम बोले- हर विधानसभा में बनेगा स्टेडियम भोपाल के बोट क्लब में आयोजित राजा भोज मल्टी क्लास नेशनल सेलिंग चैंपियनशिप (रैंकिंग) के तीसरे संस्करण का रविवार को समापन हुआ। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश सरकार प्रदेश के सभी 230 विधानसभा क्षेत्रों में एक-एक स्टेडियम विकसित करने की दिशा में काम कर रही है। इन स्टेडियमों के साथ विभिन्न खेलों के लिए जरूरी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का समान अवसर मिल सके। मुख्यमंत्री ने कहा कि खेल विभाग का बजट बढ़ाना सरकार के लिए खुशी की बात है। प्रदेश में खेलों को मजबूत करने के लिए लगातार संसाधन बढ़ाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस प्रतियोगिता में 12 क्लबों के 87 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया और 110 रेस में अपने कौशल का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में नेशनल सेलिंग स्कूल भोपाल ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि नेवी यूथ स्पोर्ट्स क्लब गोवा दूसरे और सिकंदराबाद तीसरे स्थान पर रहा। खेलों में 16वें-17वें स्थान से तीसरे पायदान तक पहुंचा मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में मध्यप्रदेश ने खेलों के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। जहां पहले प्रदेश की स्थिति राष्ट्रीय स्तर पर 16वें-17वें स्थान के आसपास थी, वहीं अब मध्यप्रदेश तीसरे स्थान तक पहुंच चुका है। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय खिलाड़ियों की मेहनत और सरकार की खेल नीति को दिया। उन्होंने कहा कि ओलंपिक और कॉमनवेल्थ गेम्स जैसी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत की उपलब्धियों में मध्यप्रदेश के खिलाड़ी भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।2
- भव्य शिवपुराण का आयोजन आई बी डी कॉलोनी कोलार में किया गया पूरी खबर अवश्य देखे भव्य शिवपुराण एवं शिवलिंग निर्माण रुद्राक्ष वितरण का आयोजन भोपाल के कोलर क्षेत्र में आई डी बी कालोनी में किया गया। विशाल भंडारा आयोजित किया गया4
- 🚨 BJP ने जारी किया नया VIDEO, सोनिया गांधी के ‘STOP’ बोलने का दावा! भाजपा ने एक और वीडियो क्लोज एंगल से जारी करते हुए दावा किया है कि सोनिया गांधी के होंठों की मूवमेंट से साफ नजर आ रहा है कि वह “STOP” बोल रही हैं। भाजपा का आरोप है कि कांग्रेस पूरे मामले को छिपाने के लिए अलग-अलग कहानियां बना रही है। 📹 VIDEO सामने आने के बाद सियासी घमासान तेज!1
- 80 वॉ गणतंत्र दिवस पर मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड ने किया पत्रकारों का सम्मान1
- आजादी के दिन जेल से मिली आज़ादी 🇮🇳 भोपाल में 15 कैदी रिहा, एक महिला भी शामिल आजादी के दिन जेल से मिली आज़ादी 🇮🇳 भोपाल में 15 कैदी रिहा, एक महिला भी शामिल1
- पीएम मोदी द्वारा स्वतंत्रता दिवस पर लाल किए से दिए गए संबोधन पर सियासत, मुस्लिम विधायक का आरोप वर्ग विशेष के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का नहीं किया गया जिक्र भोपाल में कांग्रेस विधायक आरिफ मसूद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ज्ञापन भेजकर 15 अगस्त को लाल किले से दिए गए उनके संबोधन पर सवाल उठाए हैं......आरिफ मसूद का आरोप है....कि प्रधानमंत्री ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का जिक्र करते समय मुस्लिम स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान को पर्याप्त रूप से सामने नहीं रखा.....उन्होंने कहा कि देश की आजादी किसी एक समुदाय की नहीं बल्कि सभी धर्मों और समुदायों के लोगों की साझा कुर्बानियों का परिणाम है.....ज्ञापन में आरिफ मसूद ने 1857 की क्रांति समेत देश के स्वतंत्रता आंदोलन में मुस्लिम फकीरों, उलेमाओं और अन्य स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान का विस्तार से उल्लेख किया है......उन्होंने मजनू शाह फकीर, मूसा शाह, अहमदुल्ला शाह मदरासी सहित कई नामों का हवाला देते हुए कहा कि अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष में मुस्लिम समाज के लोगों ने भी बड़ी कुर्बानियां दी थीं......आरिफ मसूद ने अपने ज्ञापन में इतिहास की विभिन्न पुस्तकों और दस्तावेजों का उल्लेख करते हुए प्रधानमंत्री से कहा है.....कि स्वतंत्रता संग्राम का इतिहास सभी समुदायों के योगदान के साथ सामने आना चाहिए.....उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं.....किसी एक समुदाय के नहीं....आरिफ मसूद ने प्रधानमंत्री के संबोधन को लेकर नाराजगी जताते हुए इसे स्वतंत्रता संग्राम के उन सेनानियों का अपमान बताया, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ कुर्बान कर दिया......उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से इस कथित चूक के लिए देश से माफी मांगने की मांग की है..... बाइट:आरिफ मसूद, कांग्रेस विधायक1
- 🚨 भोपाल में ‘मामा’ का देसी अंदाज! 🌽🔥 भोपाल में पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान भुट्टा सेकते हुए नजर आए। उनका यह देसी अंदाज कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। 📹🌽 मामा का ये अंदाज देखकर लोग भी रह गए हैरान! #ShivrajSinghChouhan #Bhopal #Mama #ViralVideo #BreakingNews #SABNewsTak1
- भोपाल में हिन्दू मुस्लिम की एकता की ऐतिहासिक 35 साल पुरानी पैगामे मोहब्बत रैली देश की मिसाल बनी हुई है1