Shuru
Apke Nagar Ki App…
बारिश-तेज हवाओं से धान की फसल खेतों में गिरी, किसान चिंतित पीलीभीत जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई, वहीं गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मदद दिलाने की मांग की है। खेतों में बिछी धान की फसल, गन्ने को भी नुकसान लगातार बारिश और तेज हवाओं से बिलसंडा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की तैयार धान की फसल गिर गई। गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
मीडिया
बारिश-तेज हवाओं से धान की फसल खेतों में गिरी, किसान चिंतित पीलीभीत जिले में लगातार बारिश और तेज हवाओं ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई गांवों में धान की तैयार फसल खेतों में गिर गई, वहीं गन्ने की फसल भी प्रभावित हुई है। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मदद दिलाने की मांग की है। खेतों में बिछी धान की फसल, गन्ने को भी नुकसान लगातार बारिश और तेज हवाओं से बिलसंडा क्षेत्र के कई गांवों में किसानों की तैयार धान की फसल गिर गई। गन्ने की फसल को भी नुकसान पहुंचा है। फसल प्रभावित होने से किसानों के सामने आर्थिक संकट की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने नुकसान का आकलन कर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- पीलीभीत में भारी बारिश का कहर, धान की फसलें जलमग्न, शारदा क्षेत्र में अलर्ट जारी पीलीभीत में भारी बारिश का कहर, धान की फसलें जलमग्न, शारदा क्षेत्र में अलर्ट जारी पूरनपुर, पीलीभीत। जिले में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह जलभराव की स्थिति से आम जनता और खासकर दैनिक मजदूरों व किसानों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण किसानों के खेतों में खड़ी धान की फसल जलमग्न हो गई है, जिससे फसलों को भारी नुकसान की आशंका है। बारिश की वजह से मजदूरी का काम ठप होने से मजदूर-किसान परिवारों के सामने जीवन-यापन का संकट खड़ा हो गया है। तूफानी हवाओं और बारिश की वजह से पूरनपुर-कलीनगर मार्ग पर कई पेड़ गिर गए हैं, जिससे आवागमन बाधित हुआ है। वहीं, लोधीपुर पुलिया का निर्माण कार्य पूरा न होने के कारण बनाया गया वैकल्पिक (डायवर्जन) मार्ग दलदल में तब्दील हो चुका है। गीली मिट्टी होने की वजह से साइड देते समय कई बड़े वाहन कच्चे रास्ते में धंसकर गिर रहे हैं। शहर व ग्रामीण इलाकों में भयंकर बारिश के कारण पानी लोगों के घरों में घुसने लगा है। शारदा नदी के तटीय क्षेत्रों में बढ़ते जलस्तर को देखते हुए प्रशासन ने अलर्ट जारी कर दिया है और निचले इलाकों में रह रहे लोगों को सुरक्षित व ऊंचे स्थानों पर जाने के निर्देश दिए हैं।3
- उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मे गंगा एक्सप्रेसवे पर डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्... उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर मे गंगा एक्सप्रेसवे पर डिबाई से बीजेपी विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी की फॉर्च्यूनर कार हादस े का शिकार हो गई। रिपोर्टों के मुताबिक, टायर फटन े के बाद कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे उतर गई और पोल से जा टकराई। हादस े का CCTV फुटेज भी सामन े आया हादसे में विधायक समेत अन्य लोग घायल हुए हैं। विधायक को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली AIIMS रेफर किया गया है। दुर्घटना मे फॉर्च्यूनर को भी काफी नुकसान पहुंचा।1
- पीलीभीत में संविदा ANM स्वास्थ्य कर्मियों ने काम बंद कियाः लखनऊ धरने में शामिल होने की तैयारी, नियमितीकरण-समान वेतन की मांग। पीलीभीत के बिलसंडा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) पर शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे बड़ी संख्या में संविदा एएनएम स्वास्थ्य कर्मी इकट्ठा हुए। उन्होंने काम और मानदेय को लेकर कार्य का बहिष्कार शुरू कर दिया। इन कर्मियों ने लखनऊ में चल रहे धरना प्रदर्शन में शामिल होने की तैयारी में सीएचसी अधीक्षक के नाम एक ज्ञापन डॉ. अनुपम जायसवाल को सौंपा। संविदा एएनएम कर्मियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं होंगी, तब तक वे ऑफलाइन और ऑनलाइन, दोनों तरह का काम नहीं करेंगी। ज्ञापन सौंपने के बाद सभी स्वास्थ्य कर्मी पीलीभीत के मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी ज्ञापन देने के लिए रवाना हो गए। स्वास्थ्य कर्मियों ने आरोप लगाया है कि उनसे वर्षों से काम कराया जा रहा है, लेकिन उन्हें सही समय पर तनख्वाह नहीं मिल रही है। उन्होंने अनुभव के आधार पर उन्हें नियमित कर राज्य कर्मी का दर्जा देने की मांग की है। इसके अलावा, ओवरएज होने पर आयु सीमा खत्म करने, समान काम समान वेतन लागू करने, कैशलेस इलाज की सुविधा देने और गृह जनपद में ट्रांसफर करने की भी मांग की गई है। इस मौके पर ललिता राठौर, ब्यूटी सक्सेना, प्रियांशी वर्मा, आंचल पाठक, कीर्ति, रविता, मुन्नी देवी, सुनीता कुमारी, आरती और बेलावती सहित बड़ी संख्या में एएनएम मौजूद थीं।1
- बारिश में तंबू के नीचे हुआ दसवां, गांव में नहीं मिला अंतिम संस्कार के बाद की रस्म का ठिकाना बीसलपुर। पीलीभीत। जिले में लगातार 36 घंटे से हो रही बारिश ने विकास के दावों की हकीकत सामने ला दी। दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के गांव खरदाही में दसवां स्थल न होने के कारण एक परिवार को अपने परिजन के निधन के बाद भारी बारिश के बीच तंबू लगाकर दसवां कार्यक्रम कराना पड़ा। बारिश से बचने के लिए तंबू तो लगा दिया गया, लेकिन व्यवस्था की कमी का दर्द ग्रामीणों के बीच साफ दिखाई दिया। सरकार गांव-गांव विकास और बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने के दावे करती है। देवालयों और शौचालयों तक के निर्माण पर जोर दिया जाता है, लेकिन जन्म से लेकर मृत्यु तक की जीवन यात्रा के अंतिम पड़ाव से जुड़ी जरूरी व्यवस्था की ओर जिम्मेदारों का ध्यान नहीं पहुंच सका। ग्रामीणों का कहना है कि गांव में अंतिम संस्कार और दसवां जैसे महत्वपूर्ण संस्कारों के लिए उचित स्थान तक उपलब्ध नहीं है। बारिश के बीच तंबू के नीचे बैठकर दसवां की रस्म निभाते परिजनों की तस्वीर व्यवस्था की उस कमी को बयां करती नजर आई, जिसे शब्दों में कहना भी कठिन है। ग्रामीणों का कहना है कि मृत्यु के बाद भी परिवार को सम्मानजनक ढंग से अंतिम संस्कार की रस्में पूरी करने के लिए जगह न मिलना सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करता है। ग्रामीणों ने गांव में दसवां स्थल बनवाए जाने की मांग की है, ताकि किसी परिवार को विपरीत मौसम में ऐसी परेशानी का सामना न करना पड़े।1
- बादलों की गरज के बीच गांव-गांव पहुंची खाकी, सुरक्षा का दिया संदेश! पूरनपुर पुलिस ने तेज किया जागरूकता अभियान, आकाशीय बिजली और जलभराव से बचाव के बताए उपाय पीलीभीत/पूरनपुर। खराब मौसम और लगातार बारिश के बीच पूरनपुर पुलिस ने ग्रामीणों की सुरक्षा को लेकर अपना अभियान तेज कर दिया है। कोतवाल पूरनपुर और शेरपुर हलका इंचार्ज रविंद्र बालियान पुलिस टीम के साथ गांव-गांव पहुंचकर ग्रामीणों को आकाशीय बिजली, तेज बारिश और जलभराव के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों की जानकारी दे रहे हैं। पुलिस टीम ने ग्रामीणों को समझाया कि गरज-चमक के दौरान अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलें। खुले स्थानों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। बारिश के दौरान यदि कहीं बिजली के तार टूटकर जमीन पर गिरे हों तो उनके पास न जाएं और उन्हें छूने की कोशिश बिल्कुल न करें। पुलिस ने जलभराव वाले इलाकों में विशेष सतर्कता बरतने तथा बच्चों और बुजुर्गों को पानी भरे स्थानों से दूर रखने की भी अपील की। पुलिसकर्मियों ने ग्रामीणों से कहा कि मौसम खराब होने पर किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस और संबंधित विभाग को सूचना दें। पुलिस की अपील बारिश और गरज-चमक के दौरान घर में रहें। पेड़ व बिजली के खंभों से दूरी बनाए रखें। गिरे हुए बिजली के तारों को बिल्कुल न छुएं। जलभराव वाले स्थानों पर विशेष सावधानी बरतें। पुलिस की सजगता, जनता की सुरक्षा। सावधान रहें... सुरक्षित रहें1
- पीलीभीत में बारिश में तंबू के नीचे हुआ दसवां, गांव में अंतिम रस्म के लिए भी नहीं मिला ठिकाना1
- जलभराव से बेहाल लाइन पार में रह रही हजारो की आबादी पूरनपुर। नगर के लाइन पार इलाके में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी पर भारी पड़ रही है। जल निकासी का मुकम्मल इंतजाम न होने से सड़कों पर हर समय कीचड़ और पानी भरा रहता है, जिससे देवस्थान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और आम राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेलवे लाइन के पास गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पक्की सड़क और नाले के निर्माण को लेकर कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। बदहाल जिंदगी झेल रहे नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द स्थाई समाधान की माँग की है। जलभराव से बेहाल लाइन पार में रह रही हजारो की आबादी पूरनपुर। नगर के लाइन पार इलाके में बुनियादी सुविधाओं की अनदेखी लगभग 50 हजार से अधिक की आबादी पर भारी पड़ रही है। जल निकासी का मुकम्मल इंतजाम न होने से सड़कों पर हर समय कीचड़ और पानी भरा रहता है, जिससे देवस्थान मंदिर जाने वाले श्रद्धालुओं और आम राहगीरों का निकलना दूभर हो गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक रेलवे लाइन के पास गंदगी और जलभराव के कारण बीमारियों का खतरा बना हुआ है। पक्की सड़क और नाले के निर्माण को लेकर कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन जिम्मेदार मौन हैं। बदहाल जिंदगी झेल रहे नागरिकों ने नगर पालिका प्रशासन से जल्द से जल्द स्थाई समाधान की माँग की है।3
- जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा बाढ़ को लेकर जारी अलर्ट.......... जिलाधिकारी पीलीभीत द्वारा बाढ़ को लेकर जारी अलर्ट..........3
- बीसलपुर में दीवार गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त, मौके पर पुलिस और जेसीबी। ➡️बीसलपुर में दीवार गिरने से कई मकान क्षतिग्रस्त, मौके पर पुलिस और जेसीबी ➡️मूसलाधार बारिश के चलते पुराने डाकखाने के पास कच्चे मकान की दीवार गिरी। ➡️दीवार ढहने से आसपास के कई मकानों को नुकसान, इलाके में हड़कंप। ➡️बीसलपुर पुलिस और नगरपालिका की जेसीबी तुरंत मौके पर पहुंची; मलबा हटाने का काम जारी। ➡️पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था संभाली और राहत कार्य तेजी से कराया जा रहा है।2